राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में केजरीवाल को 15 अप्रैल तक भेजा जेल, कोर्ट में पहली बार आया आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम
शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक सलाखों के पीछे रहेंगे. सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस केस में आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम भी सामने आया है. ED की पूछताछ में केजरीवाल ने बताया कि विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को करता था.
शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान ED ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल ने डिजिटल डिवाइस के पासवर्ड नहीं दिए. पूछताछ में केजरीवाल गोल मोल जवाब दे रहे हैं. ज्यादातर सवालों का जवाब नहीं दे रहे. ED ने ये भी बताया कि पूछताछ में केजरीवाल आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों का भी जिक्र किया.केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को करता था.
केजरीवाल ने न्यायिक हिरासत में 3 किताबें (भगवद गीता, रामायण और हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड) रखने की अनुमति मांगी है. कोर्ट ने जेल भेजने से पहले केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी. इससे पहले कोर्ट ने गुरुवार यानी 28 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी. केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है. खबर है कि तिहाड़ जेल में पिछले दो दिनों से हाईलेवल मीटिंग हो रही है. केजरीवाल को किस नंबर जेल में रखना है. उनकी सुरक्षी व्यवस्था की तैयारी कैसी हो. इसे लेकर चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि जेल नंबर 5 को सैनिटाइज किया गया है.









Leave a Reply