Category: NATIONAL

  • बड़ी खुशखबरी: उत्तर रेलवे ने इस राज्य में 50 प्रतिशत किराया घटाकर दी बड़ी राहत

     बड़ी खुशखबरी: उत्तर रेलवे ने इस राज्य में 50 प्रतिशत किराया घटाकर दी बड़ी राहत

     

     उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए बुधवार को कश्मीर घाटी में ट्रेन किराया कम करने का फैसला किया। अधिकारियों ने कहा, ‘रेलवे ने घाटी में यात्री ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी का साधारण किराया बहाल कर दिया है।’ उन्होंने बताया कि शुल्क 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो गए हैं। राहत से पहले सदुरा स्टेशन (अनंतनाग जिला) से श्रीनगर तक किराया 35 रुपए था। यह अब 15 रुपए पर आ गया है। अधिकारियों ने कहा, ‘यह राहत कश्मीर की पूरी घाटी में लागू है। इसके बाद ट्रेन से यात्र करना बेहद किफायती और सस्ता हो गया है।’ रेल सेवाएं वर्तमान में घाटी के उत्तर में बारामूला शहर से जम्मू संभाग के रामबन जिले के संगलदान तक बहाल हैं। अप्रैल के अंत तक, उधमपुर से बारामूला तक रेल सेवा चालू हो जाएगी, जिससे घाटी रेलवे सेवाओं के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगी।

  • चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए जालंधर सहित इन जिलों के SSP के किये तबादले, देखें लिस्ट

    चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए जालंधर सहित इन जिलों के SSP के किये तबादले, देखें लिस्ट

    चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए जालंधर सहित इन जिलों के SSP के किये तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर सहित इन जिलों के SSP की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    जालंधर : भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब के जालंधर देहात, पठानकोट, फाजिकला और मालेरकोटला के एसएसपी के तबादले के आदेश दिए हैं। चुनाव आयोग ने यह निर्देश लोकसभा चुनावों को लेकर दिए है। आदेशों के मुताबिक पंजाब के इन जिलों के अलावा, गुजरात के एसपी, ओडिशा के डीएम और एसपी और पश्चिम बंगाल के डीएम का तबादला किया है। देखें लिस्ट

  • कोर्ट में भाजपा के प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील गौरव के साथ हाथापाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन , नोटिस जारी कर मांगा जवाब

    कोर्ट में भाजपा के प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील गौरव के साथ हाथापाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया सख्त एक्शन , नोटिस जारी कर मांगा जवाब

     

    नई दिल्ली : भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया के साथ नोएडा कोर्ट में हुई झड़प का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। दरअसल, इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने खुद एक्शन लिया है। कल नोएडा कोर्ट में वरिष्ठ वकील से हाथापाई और बैंड छीनने के मामले में शीर्ष न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया है। SC ने नोटिस जारी कर इसे गंभीर मामला बताया है।

    दरअसल, बीते दिन ग्रेटर नोएडा स्थित सूजरपुर जिला न्यायालय में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों की नोकझोंक हो गई थी। बुधवार दिन में सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में एक मुकदमे की सुनवाई के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के वकील गौरव भाटिया पहुंचे थे।

    बता दें कि कोर्ट के स्थानीय अधिवक्ता यहां कई मुद्दों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इसी बीच गौरव भाटिया अपने केस की सुनवाई के लिए जिद करने लगे। देखते ही देखते यह बातचीत कहासुनी में बदल गई और दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ नोकझोंक पर उतारू हो गए। यह मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है।

  • साइबर ठगों ने मायाजाल में फंसा डॉक्टर से की 2 करोड़ की ठगी 

    साइबर ठगों ने मायाजाल में फंसा डॉक्टर से की 2 करोड़ की ठगी

     

    लखनउ: लखनऊ के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से जालसाजों ने दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। इसके बाद डॉक्टर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

    डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा, ”मैं एक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म के विज्ञापन देखकर इसका सदस्य बना। उन्होंने मुझसे पैसे जमा करने को कहा और बाद में बार-बार अपनी वेबसाइट पर मुनाफा दिखाया। अकाउंट फायदा दिखा रहा था। उन्होंने मुझसे और ज्यादा रुपये जमा करने के लिए कहा। जब यह रकम 2.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गई तो मैंने रुपये निकाले के लिए कहा तो उन्होंने कमीशन के रूप में और रुपये जमा करने को कहा।”

    डॉक्टर ने आगे कहा, ”जब उन्होंने कमीशन पर ज्यादा जोर दिया तो मैंने उनसे मेरे लाभ में से कटौती करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर मैंने शिकायत दर्ज कराई।” डॉक्टर ने नई दिल्ली में दिल्ली साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं।

  • Bihar Teacher Recruitment Exam Canceled? बिहारमे तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने उठाया ये बड़ा कदम

    Bihar Teacher Recruitment Exam Canceled? बिहारमे तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने उठाया ये बड़ा कदम

     

    पटना  बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। बीपीएससी की ओर से इसके लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। 15 मार्च को ली गई दो शिफ्टों की परीक्षा रद्द की गई है। दरअसल आर्थिक अपराध इकाई ने खुलासा किया था कि परीक्षा प्रश्न पत्र 13 मार्च और 14 मार्च को ही लीक हो गया था। परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

    आर्थिक अपराध इकाई द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान एवम् विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पेपरलीक मामले में बीपीएससी ने ईओयू से मानक साक्ष्य की मांग की गयी थी। इसके बाद ईओयू ने पत्राचार के माध्यम से सूचना दिया गया कि अनुसंधान के क्रम में किसी भी प्रकार की सूचना व मुहरबंद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी कार्यालय या इकाई के साथ नियमानुसार साझा नहीं किया जा सकता है।

  • बैंक में कस्टमर से बातचीत करते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक,हुई मौत

    बैंक में कस्टमर से बातचीत करते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक,हुई मौत

     

    जालंधर – मृत्यु एक शाश्वत सत्य है लेकिन कई बार मृत्यु ऐसी परिस्थितियों में आती है कि सब हैरान रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही अचरज भरा वाक्या जालंधर में घटित हुआ है। यहां एक बैंक मैनेजर की ड्यूटी के दाैरान माैत हो गई। बुधवार को बीएमसी चौक स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की बुधवार को हार्टअटैक से मौत हो गई है।

    मृतक की पहचान अमृतसर निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मैनेजर अशोक कुमार रूटीन की तरह सुबह बैंक पहुंचे थे। वहां पर वह कस्टमर के साथ बातचीत कर रहे थे कि अचानक साइलेंट अटैक से उनकी मौत हो गई। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। सब लोग अशोक की मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

  • एनसीसी एडीजी मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने एनसीसी कैडेटों में उज्जवल भविष्य की प्रेरणा जगाई

    एनसीसी एडीजी मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने एनसीसी कैडेटों में उज्जवल भविष्य की प्रेरणा जगाई

    एनसीसी एडीजी मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने एनसीसी कैडेटों में उज्जवल भविष्य की प्रेरणा जगाई

    MBD WEB NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) एनसीसी अपर महानिदेशक मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने जीजीडीएसडी कालेज,चंडीगढ़ में 527 एनसीसी कैडेटों की एक सभा को संबोधित किया और जीवन के हर पहलू में नेतृत्व, टीम वर्क और दृढ़ता के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने शानदार सैन्य करियर के व्याख्यानों को साझा किया। मेजर जनरल मोखा ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेटों के अनुशासन,नेतृत्व और टीम वर्क के प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य के नेताओं को तैयार करने में ऐसे प्लेटफार्मों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
    इस अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जसप्रीत सिंह ने मेजर जनरल मोखा को सम्मानित किया।  कर्नल जोशी ने कैडेटों के लिए सशस्त्र बलों में विविध करियर के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए एक प्रेरक व्याख्यान दिया।यह इंटरैक्टिव सत्र एनसीसी कैडेटों के लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव साबित हुआ।

  • पुलिस ने लिया नशे के खिलाफ सख्त एक्शन; अफसरों सहित 250 पुलिस कर्मियों ने की रेड

    पुलिस ने लिया नशे के खिलाफ सख्त एक्शन; अफसरों सहित 250 पुलिस कर्मियों ने की रेड

     पुलिस ने लिया नशे के खिलाफ सख्त एक्शन; अफसरों सहित 250 पुलिस कर्मियों ने की रेड

     

    श्री मुक्तसर साहिब : सुबह-सुबह पंजाब पुलिस का सख्त एक्शन  देखने को मिला। पंजाब पुलिस ने आज सुबह श्री मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा में एक स्टिंग ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के तहत डी. एस. पी. सतनाम सिंह, डी. एस.पी. अमनदीप सिंह, डी. एस. पी. जसबीर सिंह, डी. एस.पी. डी. जसपाल सिंह व थाना प्रमुखों के साथ करीब 250 पुलिस कर्मियों ने छापेमारी की।

    इस बीच पुलिस ने संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की। यह ऑपरेशन खास तौर पर ड्रग तस्करों को रोकने के लिए किया गया था। पुलिस द्वारा संदिग्धों के घरों की गहनता से तलाशी ली गई, जहां देसी शराब और नशीली गोलियां बरामद हुई।

    इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए डी. एस. पी.डी. मनमीत सिंह ने बताया कि आज सुबह गिद्दड़बाहा में CASO ऑपरेशन चलाया गया है। छापेमारी के दौरान 1080 नशीली गोलियां और 51 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। वहीं पुलिस द्वारा 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और अलग-अलग थानों में 7 एफ.आई.आर.दर्ज की गई है।

  • जानें किस जगह दो बच्चों की गला रेतकर हुई हत्या, भड़के लोगों ने की आगजनी, पुलिस ने एक आरोपी जावेद को एनकाउंटर में किया ढेर

    जानें किस जगह दो बच्चों की गला रेतकर हुई हत्या, भड़के लोगों ने की आगजनी, पुलिस ने एक आरोपी जावेद को एनकाउंटर में किया ढेर

    जानें किस जगह दो बच्चों की गला रेतकर हुई हत्या, भड़के लोगों ने की आगजनी, पुलिस ने एक आरोपी जावेद को एनकाउंटर में किया ढेर

     

    Badaun Crime News: यूपी के बदायूं जिले में सैलून चलाने वालों ने दो सगे भाइयों की उस्तरे से रेतकर हत्या कर दी. घटना का अंजान देने के बाद आरोपी फरार हो गए. महज कुछ ही देर में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया. पूरे शहर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

     

    उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में 19 मार्च मंगलवार को सनसनीखेज घटना से तनाव फैल गया. बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में 2 मासूम सगे भाइयों की गला काटकर हत्या कर दी गई. आरोपी दूसरे समुदाय के हैं. घटना से गुस्साए लोगों ने तीन दुकानों में आग लगा दी है. इलाके में तनाव को देख भारी फोर्स तैनात किया गया. SSP आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्य आरोपी जावेद पुलिस मुठभेड़ मारा गया है. वहीं दो आरोपी फरार हो गए हैं.

    यह घटना बदायूं सिविल लाइन के बाबा कॉलोनी की है. मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर मंगलवार रात 8 बजे विनोद कुमार के दो बच्चों आयुष(13), अहान (6) की तेज धारादार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. तीसरा बेटा पीयूष (8) घायल हुआ है. पीयूष का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.  आरोपी दूसरे समुदाय के हैं. आरोपियों के नाम साजिद और जावेद हैं. मुख्य आरोपी जावेद पुलिस के मुठभेड़ में मारा गया. दो बच्चों की हत्या से इलाके में तनाव फैल गया है. आक्रोशित लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आई. पहले पुलिस चौकी घेरी, फिर तीन दुकानों में आग लगा दी. कई जगह तोड़फोड़ भी की गई है. इस हत्याकांड के बाद शहर के लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है. लोग सड़क पर उतर आए हैं. जाम लगा दिया है. दूसरे समुदाय के कई दुकाने जला दी गई हैं. मौके पर भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स लग गई है.

     

  • कुमार पर ‘विश्वास’ जता सकती यह पार्टी, इन तीन नामों पर भी चर्चा,जल्द ही जारी हो सकती है सूची..

     

     कुमार पर ‘विश्वास’ जता सकती यह पार्टी, इन तीन नामों पर भी चर्चा,जल्द ही जारी हो सकती है सूची..

     

    दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में यूपी की 25 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर मंथन के बाद आज प्रत्याशियों की सूची जारी की जा सकती है। वहीं मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से कुमार विश्वास के साथ साथ तीन नाम उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे हैं।
    BJP candidates list may be released today, discussion on Kumar Vishwas And three more name
    डॉ. कुमार विश्वास – फोटो : सोशल मीडिया
    दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में यूपी की 25 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा के साथ ही सहयोगियों की दी जाने वाली सीटों पर भी बात हुई।

     

    मेरठ सीट पर अभिनेता अरुण गोविल, कुमार विश्वास और कैंट विधायक अमित अग्रवाल और गाजियाबाद सीट पर मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह के साथ ही अनिल अग्रवाल या अनिल जैन के नाम पर भी चर्चा हुई, जबकि सहारनपुर सीट पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा और राघव लखन पाल के नाम पर चर्चा की गई।
    भाजपा ने अब तक यूपी में लोकसभा के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। दो सीटें रालोद और एक सीट सुभासपा को दी गई है, जबकि दो सीट अपना दल (एस) को दी जानी है। ऐसे में भाजपा के कोटे की शेष बची 24 सीटों पर उम्मीदवार तय करने को लेकर सोमवार को भाजपा के  केन्द्रीय कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी।

    बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, महामंत्री (संगठन ) धर्मपाल के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

    जल्द जारी हो सकती है सूची
    सूत्रों के मुताबिक यूपी समेत विभिन्न प्रदेश के लिए उम्मीदवारों के चयन के मुद्दे पर कोर कमेटी की बैठक के बाद अब मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) बैठक हो सकती है। इसके बाद लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी हो सकती है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि होली के एक या दो दिन पहले सूची जारी की जाएगी।