Category: NATIONAL

  • कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक में घोषणा पत्र में इन बातों पर किया गया फोकस,सच्चर कमेटी, ओल्ड पेंशन स्कीम और जांच एजेंसियों पर कानून बनाने पर विचार…

    चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कई और बड़े नेता शामिल हुए थे. इस बैठक में घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले वादों को लेकर चर्चा हुई.

    सच्चर कमेटी, ओल्ड पेंशन स्कीम और जांच एजेंसियों पर कानून...कांग्रेस के घोषणा पत्र में इन बातों पर फोकस

    कांग्रेस CWC की बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए

    लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां वोटरों के लिए रणनीति बनाने में जुट गई हैं. मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई. इसके साथ-साथ घोषणा पत्र में कौन से वादे को शामिल करना है इस पर भी पार्टी नेताओं के बीच में बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस बार के अपने घोषणा पत्र में सच्चर कमेटी, ओल्ड पेंशन स्कीम और जांच एजेंसियों पर कानून बनाने का वादा कर सकती है.

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी के नेता सचिन पायलट ने कहा कि आज घोषणा पत्र को लेकर बैठक हुई. हमने अनेक मुद्दों पर चर्चा की है और जो गारंटी मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने बार-बार बोला है, उसे हमने एक अमलीजामा पहनाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंचित वर्गों के लिए समर्पित है. हम अपने घोषणा पत्र में देश के हालात के बारे में भी लोगों को बताएंगे. हम बताएंगे कि आने वाले समय में जब इंडिया गठबंधन जीत कर आएगी तो किस प्रकार से अर्थव्यवस्था, किसान, बेरोजगार और नौजवानों के लिए काम करेंगे.

    एससी-एसटी वर्ग के लिए स्पेशल बजट का कर सकती है वादा

    सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के घोषणापत्र की कुछ खास बातें सामने आई हैं. इसमें ओल्ड पेंशन स्कीम, सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देना और वहां तुरंत विधानसभा चुनाव कराना, लद्दाख को स्पेशल स्टेटस देना शामिल हो सकता है. इसके अलावा एससी-एसटी वर्ग के लिए स्पेशल बजट का जिक्र भी हो सकता है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने घोषणापत्र को मंजूर करने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत किया है. इसके साथ घोषणा पत्र कब और कैसे जारी किया जाएगा इस संबंध में भी फैसला लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है.

  • निजी स्कूल के नजदीक विस्फोटक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

    निजी स्कूल के नजदीक विस्फोटक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

     

    बेंगलुरू : बेंगलुरु स्थित एक निजी स्कूल के पास खाली जमीन से विस्फोटक सामग्री बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह पदार्थ स्कूल के पास एक खाली जगह पर खड़े ट्रैक्टर में रखा गया था।

    इस सूचना के बाद बेंगलुरु पुलिस मौके पर पहुंची और विस्फोटक सामग्री बरामद की। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन पदार्थों का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन साइट पर बोल्डर्स को तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

    पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बेंगलुरु के कई स्कूलों में ई-मेल के जरिए बम धमाके किए जाने की धमकी दी जा चुकी हैं। अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की कोताही ना बरतते हुए मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच तेज कर दी है।

  • जानिए अब किस मैदान पर वापसी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

     जानिए अब किस मैदान पर वापसी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

     

    जालंधर : नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट कंमेंटेटर के रूप में अपनी पारी की नई शुरुआत करेंगे।
    नवजोत सिंह सिद्धू अब इंडियन प्रीमियर लीग में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। इसे लेकर Star Sports ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर कहा है कि सरदार आफ कामेंटरी बॉक्स इज बैक।

    लोकसभा चुनाव और IPL का समय एक ही है, ऐसे में कमेंट्री में व्यस्त होने के कारण सिद्धू चुनाव प्रचार में कांग्रेस की ओर से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गौर हो कि कांग्रेस की प्रांतीय लीडरशिप उन्हें पटियाला संसदीय सीट पर उतारना चाहती थी, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के इंडियन प्रीमियर लीग में कमेंट्री करने पर अब कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका लगा है।

  • रामभक्तों के लिए आई खुशखबरीः अयोध्या में श्रीराम मंदिर के बाद अब इस राज्य में बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर

    रामभक्तों के लिए आई खुशखबरीः अयोध्या में श्रीराम मंदिर के बाद अब इस राज्य में बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर

     

    सीतामढ़ी : हिंदुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होने के बाद अब उत्तर बिहार के सीतामढ़ी जिले में माता सीता का भव्य मंदिर बनाने की योजना है, जिसे उनका जन्म स्थान माना जाता है। बिहार सरकार ने सैद्धांतिक रूप से एक नया मंदिर बनाने के लिए सीतामढ़ी में मौजूदा मंदिर के आसपास 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने का फैसला किया है।

    बिहार के पूर्व एमएलसी और भाजपा सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा, “ माता सीता के लिए सीतामढ़ी वही है, जो राम के लिए अयोध्या है. यह हिंदुओं के लिए पवित्र भूमि है। दुनिया भर से लोग अब अयोध्या में राम मंदिर में पूजा करने आएंगे और सीता की जन्मस्थली भी देखना चाहेंगे।

    उन्होंने कहा, “सीतामढ़ी में एक मंदिर है, जो लगभग 100 साल पहले बनाया गया था, लेकिन यह बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। हमारा प्रस्ताव एक नया मंदिर बनाने का है, जो अयोध्या में राम मंदिर जितना ही भव्य हो।”

  • 17 मार्च को 5 लाख से अधिक शिवभक्तों ने काशी विश्वनाथ मंदिर के किए दर्शन

     17 मार्च को 5 लाख से अधिक शिवभक्तों ने काशी विश्वनाथ मंदिर के किए दर्शन

     

    वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ धाम अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सावन और महाशिवरात्रि समेत पर्व-त्योहारों पर तो यहां लाखों भक्त दर्शन के लिए उमड़ते ही हैं, रविवार (17 मार्च) जैसे सामान्य दिन में भी यहां 5 लाख से अधिक शिवभक्तों ने दर्शन किए। यह संख्या सामान्यतः विशिष्ट पर्वों पर आने वाले दर्शनार्थियों के बराबर है।

    दरअसल, काशी पुराधिपति देवाधिदेव महादेव के दर्शन के लिए निरंतर श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। नव्य और भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ धाम मंदिर में सुविधा और सुरक्षा के चलते काशी में दर्शनार्थियों का आवागमन निरंतर बढ़ता जा रहा है।

    काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के लगभग 3,000 वर्ग फुट से लगभग 5 लाख वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में परिवर्तित होने के बाद धाम में सनातनियों का दर्शन के लिए तांता लग रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि 17 मार्च को दर्शनार्थियों की सर्वाधिक दैनिक संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ। इस दिन कुल 5,03,024 दर्शनार्थियों ने महादेव के दर्शन प्राप्त किए।

    उन्होंने बताया कि कॉरिडोर लोकार्पण के पहले सामान्य दिनों में भक्तों की संख्या लगभग 20 से 30 हजार के आसपास रहती थी, जबकि लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 1.5 से 2 लाख हो गई थी। सावन और महाशिवरात्रि में भक्तों की संख्या सर्वाधिक होती है, लेकिन सामान्य दिनों में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब शिव भक्तों की संख्या एक दिन में 5 लाख के पार हो गई है।

    ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सचिव प्रदीप राय ने बताया कि अयोध्या और काशी के टू-वे सर्किट के लिए पर्यटकों का सबसे ज्यादा रुझान हो रहा है। दोनों धार्मिक शहरों में सबसे ज्यादा पर्यटक वीकेंड में आ रहे हैं।

  • लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन; बंगाल के DGP समेत 6 राज्यों के गृह सचिव हटाने का आदेश

    लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन; बंगाल के DGP समेत 6 राज्यों के गृह सचिव हटाने का आदेश

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए यह कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश जारी किया गया है।

    इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। चुनाव आयोग का कहना है यह एक्शन चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित कराने के लिए लिया गया है। चुनाव आयोग की इस कार्रवाई से कड़ा संदेश जाता है कि लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन समान स्तर पर किया जाएगा।

    बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को 2016 में सूबे के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी सक्रिय चुनाव ड्यूटी से हटा दिया था। इसके साथ ही बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल के साथ ही अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त को भी हटा दिया गया है। इसके साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के जीएडी सचिव को भी हटा दिया गया है।

  • कमिश्नरेट पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

    कमिश्नरेट पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

    कमिश्नरेट पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

    सीपी ने शहर से नशे के अभिशाप को खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराई

    MBD NEWS: (सुमेश शर्मा) जालंधर, 18 मार्च: शहर में मादक पदार्थों की तस्करी को करारा झटका देते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा के नेतृत्व में 2 किलोग्राम अफीम के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट ने नशे की समस्या को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने लाहौरिया गुरुद्वारा साहिब, 120 फीट रोड, सूर्या एन्क्लेव जालंधर में नाकाबंदी की हुई थी।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को दो लोग काजी मंडी की तरफ से आते दिखे। उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस ने उनकी पहचान के बारे में पूछताछ की और गहन तलाशी ली। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान बलवंत कुमार पुत्र केदार सिंह निवासी झारखंड और बिमली देवी निवासी झारखंड के रूप में की है। तलाशी दौरान  दोनों से 1- 1 किलो अफीम, कुल 2 किलो बरामद।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ रामा मंडी जालंधर में एफआईआर 73 दिनांक 18-03-2024 एनडीपीएस एक्ट 18-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पुलिस को अभी तक कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली है। स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

  • कांग्रेस CEC की बैठक आज, हो सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

    कांग्रेस CEC की बैठक आज, हो सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

     

    नई दिल्ली : कांग्रेस की सोमवार को दिल्ली में सीईसी की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर मुहर लगेगी। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश इकाई से 18 सीटों पर सिंगल नाम मांगे हैं। छत्तीसगढ़ की बची हुए 5 सीटों के प्रत्याशियों पर भी बैठक में चर्चा होगी। संभावना है कि बैठक के बाद देर शाम तक सूची जारी की जा सकती है।

    संभावना जताई जा रही है कि तेलंगाना के लिए भी उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। पार्टी ने राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से फिलहाल चार पर ही उम्मीदवार तय किए हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में बेचैनी बढ़ रही है। सांसदों और विधायकों सहित बीआरएस के कई नेता मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिल रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट का आश्वासन दिया गया तो वे कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

    इससे पहले कांग्रेस ने दो सूची जारी की है। पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

  • जानें किस जगह 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से हुई दो लोगों की मौत

    जानें किस जगह 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से हुई दो लोगों की मौत

     

    कोलकाता : कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में सोमवार सुबह पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम के अनुसार, दुर्घटना में घायल लोगों की संख्या सात है। हालांकि, उन्होंने मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने घायलों का आंकड़ा सिर्फ सात बताया, लेकिन स्थानीय लोगों ने कम से कम 16 लोगों के घायल होने का दावा किया।

    उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और 13 लोगों को मौके से निकाला। पिछले हफ्ते माथे पर लगी चोट के बाद डॉक्टरों द्वारा पूरी तरह आराम करने की सलाह को नजरअंदाज करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार सुबह सिर पर पट्टी बांधकर दुर्घटनास्थल पर पहुंच गईं।

    मुख्यमंत्री ने दोनों मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार देर रात इमारत में दरारें आनी शुरू हो गई थी। सुबह होने से ठीक पहले आख़िरकार पूरी इमारत ढह गई। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाका अवैध निर्माण के लिए कुख्यात है।

  • इसे कहते है आत्मविश्वास: नई सरकार के पहले 100 दिन और 5 वर्ष का बनाएं रोडमैप, कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी का मंत्रियों को निर्देश

    इसे कहते है आत्मविश्वास: नई सरकार के पहले 100 दिन और 5 वर्ष का बनाएं रोडमैप, कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी का मंत्रियों को निर्देश

    कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों के सचिवों और अन्य अधिकारियों से मिलकर चर्चा करने के लिए कहा कि पहले 100 दिनों और अगले पांच वर्षों के एजेंडे को बेहतर ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से नई सरकार के पहले 100 दिनों और अगले पांच साल के लिए रोडमैप का मसौदा तैयार करने को कहा है. रविवार की सुबह यहां कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों के सचिवों और अन्य अधिकारियों से मिलकर चर्चा करने के लिए कहा कि पहले 100 दिनों और अगले पांच वर्षों के एजेंडे को बेहतर ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है.

    यह बैठक चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद हुई. कैबिनेट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चुनाव आयोग की सिफारिश भेजा. इसके साथ ही देश में सात चरणों में तारीखों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है.

    बता दें कि चुनाव आयोग ने देश में सात चरणों में कुल 543 सीटों पर मतदान कराने का ऐलान किया है.

    मंत्रियों को नए सरकार के लिए दिए ये निर्देश

    प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को कहा कि वह अपने अधिकारीयों या सचिव से अपने मंत्रालय के नई सरकार के पहले 100 दिन और अगले 5 वर्ष का रोडमैप तैयार करें. नई सरकार बनने के बाद कैसे पहले 100 दिन एवं 5 साल के एजेंडा के बेहतर इंप्लीमेंटेशन हो इसका भी रोडमैप और खाका तैयार करें