Category: NATIONAL

  • सुशील कुमार रिंकू जालंधर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पंजाब की 8 सीटों पर AAP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार

    सुशील कुमार रिंकू जालंधर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पंजाब की 8 सीटों पर AAP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार

    सुशील कुमार रिंकू जालंधर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पंजाब की 8 सीटों पर AAP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार

     

    जालंधर से सुशील रिंकू को टिकट मिला
     

    चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें जालंधर से सांसद सुशील रिंकू को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट के अनुसार, सुशील रिंकू के अलावा अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जी.पी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडियां, संगरूर से गुरुमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉ बलबीर सिंह लोकसभा उम्मीदवार हाेंगे।

  • चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को छोड़ BJP में शामिल हुईं पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर

    चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को छोड़ BJP में शामिल हुईं पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर

     

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पंजाब के पटियाला से कांग्रेस की लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी महासचिव तरुण चुग, विनोद तावड़े एवं अरुण सिंह, पंजाब के भाजपा प्रभारी विजय भाई रुपाणी और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने परनीत कौर का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है, वह विदेश राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं और उनके आने से निश्चित तौर पर पंजाब में भाजपा मजबूत होगी और पंजाब के लोगों का भी फायदा होगा। भाजपा में शामिल होने के बाद परनीत कौर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज वह भाजपा में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उन्होंने अपने लोकसभा और विधानसभा में काम किया है, पंजाब के लिए काम किया है और लोकतंत्र के लिए काम किया है। अब समय आ गया है कि हम सबको एकत्र होकर उनके साथ जुड़ना है जो हमारे देश को आगे ले जाएं, दुनिया में भारत का मान बढ़ाएं, जो हमारे बच्चों का कल बेहतर बना सकें।

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत और देश को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कामों और उनकी नीतियों को देखकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी कहा।

    आपको बता दें कि परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही अपने बेटे और बेटी के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। परनीत कौर पंजाब की पटियाला सीट से चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं और वह राज्य में विधायक भी रह चुकी हैं। हालांकि, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने उन्हें पिछले वर्ष ही निलंबित कर दिया था। बताया जा रहा है कि पंजाब में अपने जनाधार को बढ़ाने की कोशिश में जोर-शोर से जुटी भाजपा परनीत कौर को लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है।

  • पंजाब के सुखबीर संधू और केरल के ज्ञानेश कुमार बनें देश के नए चुनाव आयुक्त, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बैठक में नाम पर लगी मुहर

     देश के मिले नए चुनाव आयुक्त, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बैठक में नाम पर लगी मुहर

     

    पंजाब के सुखबीर संधू और केरल के ज्ञानेश कुमार बनें नए चुनाव आयुक्त

     

    नई दिल्ली : पंजाब के सुखबीर संधू और केरल के ज्ञानेश कुमार देश के दो नए चुनाव आयुक्त होंगे। आज पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन दोनों नामों पर सहमति बन गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इन नामों की जानकारी दी है। गौरतलब है कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद चुनाव आयुक्त का एक और पद खाली हो गया था जबकि एक स्थान पहले से ही खाली था।

    अनूप चंद्र पांडे की 14 फरवरी को सेवानिवृत्ति और आठ मार्च को अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से रिक्तियां पैदा हुईं। अरुण गोयल का इस्तीफा नौ मार्च को अधिसूचित किया गया था। रिक्तियों के कारण निर्वाचन आयोग में अभी केवल मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार हैं।

    कौन हैं ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू?
    ज्ञानेश कुमार कुछ दिनों पहले सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने मंत्रालय के गठन के समय से लेकर अब तक कार्य किया था। सहकारिता मंत्रालय के गठन से लेकर अब तक उसकी कार्यप्रणाली कैसे देशभर में लागू हो रही है इसमें ज्ञानेश कुमार ने अहम योगदान किया है। गृह मंत्री अमित शाह के अंतर्गत सहकारिता मंत्रालय है। उससे पहले ज्ञानेश कुमार गृह मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (कश्मीर डिवीजन) थे। जम्मू कश्मीर से 370 हटाने के वक्त ज्ञानेश कुमार ही गृह मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी थे। इसके बाद वह वह प्रमोशन पाकर एडिशनल सेक्रेटरी भी बने।

    पूर्व आईएएस अधिकारी सुखबीर संधू को जुलाई 2021 में ओम प्रकाश की जगह उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधू भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष के रूप में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। गौरतलब है कि संधू पिछले साल 30 सितंबर को उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन उन्हें 31 जनवरी, 2024 तक छह महीने की अवधि के लिए विस्तार दिया गया था।

  • BJP ने उम्मीदवारों की  दूसरी लिस्ट की जारी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर-हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को मिली टिकट

    BJP ने उम्मीदवारों की  दूसरी लिस्ट की जारी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर-हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को मिली टिकट

     BJP ने उम्मीदवारों की  दूसरी लिस्ट की जारी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर-हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को मिली टिकट

     

    भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें 10 राज्यों से 72 उम्मीदवारों के नाम हैं. सूची में नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट दिया गया है. इसके सूची में हरियाणा के निवर्तमान सीएम मनोहर लाल खट्टर का भी नाम है जो करनाल से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

     

    BJP Candidate List : बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर-हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट

    जेपी नड्डा,नरेंद्र मोदी, अमित शाह

    दादर एवं नगर हवेली – कला बेन देलकर

    त्रिपुरा

    त्रिपुरा पूर्व- महारानी कृति सिंह देब वर्मा

    हिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर

    शिमला- सुरेश कुमार कश्यप

    उत्तराखंड

    गढ़वाल – अनिल बलूनी

    हरिद्वार- त्रिवेंद्र सिंह रावत

    दिल्ली

    पूर्वी दिल्ली – हर्ष मल्होत्रा

    उत्तर पश्चिम दिल्ली – योगेंद्र चंदोलिया

    हरियाणा

    अंबाला- बंतो कटारिया

    सिरसा – अशोक तंवर

    करनाल – मनोहर लाल खट्टर

    भिवानी महेंद्रगढ़- चौधरी धरमबीर सिंह

    गुड़गांव – राव इंद्रजीत सिंह यादव

    फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर

    गुजरात

    साबरकांठा – भीखा जी दुधा जी ठाकोर

    अहमदाबाद पूर्व : हंसमुख भाई सोमा भाई पटेल

    भावनगर : निमुबेन बम्भानिया

    वड़ोदरा- रंजनबेन धनंजय भट्ट

    छोटा उदयपुर- जशु भाई भीलु भाई राठवा

    सूरत – मुकेश भाई चंद्रकांत दलाल

    वलसाड – धवल पटेल

    महाराष्ट्र

    नंदुरबार – डॉ. हिना विजय कुमार गाबित

    धुले- सुभाष रामराव

    जलगांव- स्मिता वाच

    रावेर- रक्षा निखिल खडसे

    अकोला- अनूप धोत्र

    वर्धा- रामदास चंद्रभान

    नागपुर- नितिन गडकरी

    चंद्रपुर- सुधीर मुंटीवार

    नांदेड़- प्रतापराव पाटिल

    जालना- राव साहेब

    डिंडोरी- डॉ. भारती प्रवीण पवार

    भिंवडी – कपिल मोरेश्वर पाटिल

    मुंबई उत्तर- पीयूष गोयल

    मुंबई उत्तर पूर्व – मिहिर कोटेचा

    पुणे- मुरलीधर किशन मोहोल

    अहमदनगर – सुजय पाटिल

    बीड- पंकजा मुंडे

    लातूर – सुधाकर तुकाराम

    माडा- रणजीत सिन्हा

    सांगली- संजय काका पाटिल

    तेलंगाना

    आदिलाबाद- गोदाम नागेश

    पेद्दापल्ले- गोमासा श्रीनिवास

    मेडक- माधवनेनी रघुनंदन राव

    महबूबनगर- डीके अरुणा

    नल्गोंडा- सईदा रेड्डी

    महबूबाबाद – प्रोफेसर अजमीरा सीताराम नाइक

    कर्नाटक

    चिक्कोडी – अन्नासाहेब शंकर जोल्ले

    बागलकोट- पीसी गद्दीगोंडर

    बीजापुर- रमेश जिगजिणगी

    गुलबर्गा- उमेश जी जाधव

    बीदर – भगवंत खूबा

    कोप्पल- बसवराज क्यावातूर

    बेल्लारी – बी. रामुलू

    हावेरी- बसवराज बोम्मई

    धारवाड़- प्रह्लाद जोशी

    दवणमेरे – गायत्री सिद्देश्वर

    शिमोगा- वी वाई राघवेंद्र

    उडुपी चिकमंगलूर – कोटा श्रीनिवास पुजारी

    दक्षिण कन्नड़ – ब्रिजेश चौटा

    तुमकुर – वी सोमन्णा

    मैसूर- कृष्णदत्त चामराज वाडिया

    चामराजनगर- एस बालराज

    बेंगलुरु ग्रामीण- डॉ. सीएन मंजूनाथ

    बेंगलुरु उत्तर – शोभा करंदलाजे

    बेंगलुरु सेंट्रल- पीसी मोहन

    बेंगलुरु साउथ- तेजस्वी सूर्या

  • वंदे भारत ट्रेन के कारण इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, देखें लिस्ट 

  • जानें किस जगह सिविल कोर्ट के बिजली ट्रांसफॉर्मर में हुए बलास्ट से एक वकील की हुई मौत; घटना के बाद भारी हंगामा

    जानें किस जगह सिविल कोर्ट के बिजली ट्रांसफॉर्मर में हुए बलास्ट से एक वकील की हुई मौत; घटना के बाद भारी हंगामा

     

    पटना : बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार को एक बिजली ट्रांसफॉर्मर में बलास्ट के साथ आग लग गई। इस घटना में एक वकील की मौत हो गई। जबकि, कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

    बताया जाता है कि पटना के सिविल कोर्ट में अन्य दिनों की तरह वकील और दूसरे लोग अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान कोर्ट परिसर में स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया और उसमें आग लग गई। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

    स्थानीय वकीलों के मुताबिक, इस घटना में एक वकील की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य वकील घायल बताए जाते हैं। मृतक वकील की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में की गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद स्थानीय वकील आक्रोशित होकर हंगामा कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिसर में कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ली पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठक, चुनाव के दौरान नशा तस्करी को रोकने के आदेश

     मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ली पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठक, चुनाव के दौरान नशा तस्करी को रोकने के आदेश

    आईजीपी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव है।

    CM Bhagwant Mann held meeting with police officers in Ludhiana
    पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम मान
    मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने बुधवार को लुधियाना पुलिस लाइन में पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। इस दौरान पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा हुई।
    मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी किए कि कुछ ही समय में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे। मान ने पुलिस को चुनाव के दौरान पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने और नशा तस्करी पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए। इस दौरान पंजाब के सभी जिलों के पुलिस प्रमुख मौजूद थे।

    आईजीपी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव है। इस दौरान बाहर से भी पैरामिलिट्री फोर्सेस पंजाब के अलग-अलग शहरों में आएंगे। पंजाब में धार्मिक स्थान पर चेकिंग के दौरान वहां की मर्यादा के अनुसार काम किया जाए। इसके साथ-साथ आदेश जारी किए कि चुनाव के दौरान नशा तस्करों पर भी लगाम लगाई जाए। साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारियों को आदेश जारी किया कि पंजाब में निष्पक्ष लोकसभा चुनाव करवाए जाएं।

  • NIA ने रामेश्वरम कैफे को ब्लास्ट से ढलने वाले संदिग्ध को किया गिरफ्तार; नाम का भी हुआ खुलासा

    NIA ने रामेश्वरम कैफे को ब्लास्ट से ढलने वाले संदिग्ध को किया गिरफ्तार; नाम का भी हुआ खुलासा

     

    नई दिल्ली : बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने बेल्लारी से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है। आरोपी की पहचान मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई है।

    एनआईए द्वारा मामले की जांच तेज किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गत 3 मार्च को एनआईए को मामले की जांच सौंप दी गई थी। जांच एजेंसी मामले में सबूत जुटाकर जांच कर रही है, ताकि सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा सके। गत 1 मार्च को बैंगलुरु स्थित रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था।

    सूत्रोंं के मुताबिक, शब्बीर मुख्य आरोपी का सहयोगी बताया जा रहा है। शब्बीर को ही सीसीटीवी फुटेज में बैग छोड़कर जाता हुआ देखा गया था। बता दें कि आईइडी से बैंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट किया गया था। इस ब्लास्ट की वजह से लोग खौफ में आ गए। वहीं, कई अन्य घायल हो गए।

    तस्वीरों में संदिग्ध हमलावर को बिना टोपी के, बैगपैक के साथ आत्मविश्वास से चलते हुए गुलाबी टी-शर्ट और पतलून पहने हुए दिखाया गया है। तस्वीरों में वह मास्क पहने नजर आ रहा है।

  • मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित ट्रक से बोलेरो टकराई, सासाराम में पिकअप वाहन पलटा; 9 लोगों की मौत

    मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित ट्रक से बोलेरो टकराई, सासाराम में पिकअप वाहन पलटा; 9 लोगों की मौत

     

    पटना : बिहार के रोहतास और मुजफ्फरपुर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरी थाना क्षेत्र में सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए।

    पुलिस के मुताबिक, पूर्वी चंपारण के चकिया से एक बारात में शिरकत करने के बाद कुछ लोग एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि इस दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

    इधर, रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में बुधवार को गुप्ताधाम जाने के क्रम में एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चार लोगो की मौत हो गई जबकि अन्य 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में सभी महिलाएं हैं। पुलिस के मुताबिक, भोजपुर जिले के शाहपुर के कई लोग एक पिकअप वैन पर सवार होकर गुप्ताधाम महादेव के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चेनारी थाना के गायघाट के समीप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

    चेनारी के थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में चार महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि करीब 20 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मीना देवी, परमेशरा देवी, चंद्रावती देवी और तेतरा देवी के रूप में की गई है। सभी भोजपुर के शाहपुर की रहने वाली थी। सभी लोग गुप्ताधाम एक बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे और यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने फ्लोर टेस्ट किया पास

    हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने फ्लोर टेस्ट किया पास

     

    चंडीगढ़  – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली अग्निपरीक्षा पास कर ली है। सैनी सरकार को बहुमत का आंकड़ा हासिल हो गया है। मुख्यमंत्री सैनी (CM Saini) ने सदन में बैठे पूर्व सीएम मनोहर लाल (Former Manohar Lal) के कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार के सोच ईमानदार और काम दमदार रही है। मनोहर की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज नहीं फकीर हैं, मनोहर लाल जी देश की तकदीर हैं। इससे पहले फ्लोर टेस्ट को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई और इस दौरान विश्वास प्रस्ताव करीब तीन घंटे तक चर्चा चली। इससे पहले जब मुख्यमंत्री सैनी ने सदन में विश्वासमत रखा तो जननायक जनता पार्टी (JJP) के सभी 10 विधायक सदन से बाहर चले गए।

    एक निर्दलीय बलराज कुंडू ने भी कार्यवाही छोड़ दी। जननायक जनता पार्टी (JJP) ने व्हिप जारी किया था कि सभी 10 विधायक वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहें। वहीं विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा आए और मनोहर लाल खट्टर की तरफदारी की, लेकिन उसके बाद जो चीरहरण हुआ, वैसा द्रौपदी के साथ भी नहीं हुआ था।