निजी स्कूल के नजदीक विस्फोटक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

निजी स्कूल के नजदीक विस्फोटक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

 

बेंगलुरू : बेंगलुरु स्थित एक निजी स्कूल के पास खाली जमीन से विस्फोटक सामग्री बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह पदार्थ स्कूल के पास एक खाली जगह पर खड़े ट्रैक्टर में रखा गया था।

इस सूचना के बाद बेंगलुरु पुलिस मौके पर पहुंची और विस्फोटक सामग्री बरामद की। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन पदार्थों का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन साइट पर बोल्डर्स को तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बेंगलुरु के कई स्कूलों में ई-मेल के जरिए बम धमाके किए जाने की धमकी दी जा चुकी हैं। अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की कोताही ना बरतते हुए मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच तेज कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *