Category: NATIONAL

  • अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी को चैलेंज करने वाली याचिका वापिस ली,जानें क्या बोले केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे..

    अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी को चैलेंज करने वाली याचिका वापिस ली,जानें क्या बोले केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे..

     

    नई दिल्ली  – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी वापस ले ली है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा- PMLA कोर्ट में ED रिमांड मांग सकती है। इससे गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लगाई हमारी याचिका क्लैश करेगी। लिहाजा हम याचिका वापस ले रहे हैं। निचली अदालत में हम अपनी बात रखेंगे। वहीं कई मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि ईडी को केजरीवाल के घर पर छापेमारी में अहम दस्तावेज मिले हैं।

    सूत्रों के मुताबिक इन दस्तावेजों से पता चला है कि इस मामले की जांच में शामिल ईडी अधिकारियों की जासूसी की जा रही थी। केजरीवाल के घर पर छापेमारी में बरामद दस्तावेजों में ईडी के दो बड़े अधिकारियों के नाम और पूरे पते के साथ उनके परिवारों का भी पूरा ब्योरा मिला है। वहीं, समाजसेवी अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। वो मेरे साथ काम करता था। शराब के बारे हम आवाज उठाते थे। वो शराब नीति बना रहा है। इसका दुख हुआ। सत्ता के सामने कुछ नहीं है। कानून के तौर पर जो होगा, वो होगा, सरकार देखेगी। अरविंद केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी। मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा।

  • Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन

    Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन

     

    दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से फौरी राहत की मांग की थी. कोर्ट ने फिलहाल दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था

     

    Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन

    दिल्ली के कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. देर शाम सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम ने उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ED कार्यालय में ही उनका मेडिकल कराया जाएगा. इसके लिए RML से डॉक्टरों की टीम हेडक्वार्टर जा रही है.

    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया है, इसमें कहा गया है कि सीएम केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे. हम अपनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे. वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी भी दाखिल कर दी गई है. उधर ED मुख्यालय में केजरीवाल का मेडिकल कराए जाने की तैयारी है.

  • Arvind Kejriwal News Live: सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल, AAP का बयान

    Arvind Kejriwal News Live: सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल, AAP का बयान

     

    Arvind Kejriwal News Live: सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल, AAP का बयान

    सीएम अरव‍िंंद केजरीवाल

    जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP

    दिल्ली सीएम अरविंंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी भी दाखिल कर दी गई है. उधर ED मुख्यालय में केजरीवाल का मेडिकल कराए जाने की तैयारी है. इसके लिए RML अस्पताल से मेडिकल टीम कुछ ही देर में ED हेडक्वार्टर पहुंचने वाली है.

    सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल, AAP का बयान

    दिल्ली सीएम अरविंंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया है, इसमें कहा गया है कि सीएम केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे. हम अपनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट मेंं लड़ें

    • केजरीवाल का मेडिकल कराने के बाद कल PMLA कोर्ट में किया जाएगा पेश

       

      दिल्ली के कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. ED हेडक्वार्टर में केजरीवाल का मेडिकल करवाया जाएगा. कल उन्हें PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा. केजरीवाल का कोर्ट में पेश होने के पहले भी मेडिकल करवाया जाएगा.

    • 21 Mar 2024 09:26 PM (IST) 

      ED हेडक्वार्टर में होगा अरविंद केजरीवाल का मेडिकल

       

      अरविंंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ED कार्यालय में ही उनका मेडिकल कराया जाएगा. इसके लिए RML से डॉक्टरों की टीम हेडक्वार्टर जा रही है.

    • 21 Mar 2024 09:19 PM (IST) 

      केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी का ट्वीट

       

      सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे असंवैधानिक बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है.

     

  • चुनाव के दौरान कालेधन का इस्तेमाल को रोकने हेतू,जारी किया टोल फ्री नंबर 

    चुनाव के दौरान कालेधन का इस्तेमाल को रोकने हेतू,जारी किया टोल फ्री नंबर

    जालंधर  भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत, आयकर विभाग के अन्वेषण निदेशालय ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में काले धन के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। इस संबंध में, सूचना/शिकायतें प्राप्त करने के लिए पंजाब राज्य के लिए आयकर कार्यालय, चंडीगढ़ में टोल- फ्री नंबर (1800-180-2141) और एक व्हाट्सएप नंबर (75589166713) के साथ एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह चौबीसों घंटे काम करता है।

    लोगों को इस नंबर पर कॉल करने और चुनाव प्रक्रिया को अनुचित रूप से प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नकदी या अन्य मूल्यवान वस्तुओं से संबंधित विशिष्ट जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कॉल करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी । किसी जिले विशेष से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए प्रत्येक जिले में अधिकारियों और निरीक्षकों की टीमों को तैनात किया गया है। सूचना की प्रामाणिकता के आधार पर और जांच के बाद उचित मामलों में कानून के अनुसार नकदी आदि को जब्त करने की उचित कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष उद्देश्य के लिए लगभग 100 अधिकारियों और निरीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    ये टीमें जिला चुनाव अधिकारी (डी.ई.ओ) के जिला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ जिला स्तर पर अन्य एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय में काम करेंगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बेहिसाब नकदी के प्रबंधन में शामिल होने वाले संभावित व्यक्तियों, स्थानों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (ए.आई.यू) पंजाब राज्य के सभी हवाई अड्डों के साथ-साथ राज्य के लिए वाणिज्यिक उड़ानों वाले हवाई अड्डों पर भी काम कर रही है। ये इकाइयां हवाई मार्ग से नकदी की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। इसी प्रकार, रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय करके रेलवे के माध्यम से नकदी आदि की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।

    बैंक खातों से एक निश्चित सीमा से अधिक नकद निकासी से संबंधित सुचना प्राप्त की जा रही है और संदिग्ध लेनदेन की पहचान करने और उचित कार्रवाई करने के लिए संसाधित किया जा रहा है। निदेशालय उम्मीदवारों की संपत्ति और देनदारियों की घोषणा करने वाले हलफनामों की भी जांच करेगा और यदि उससे संबंधित किसी भी जानकारी को छुपाया जाता है, तो इसकी सूचना चुनाव आयोग को दी जाएगी। इसी प्रकार, यदि उम्मीदवारों द्वारा चुनाव खर्च से संबंधित कोई आपत्तिजनक जानकारी एकत्र की जाती है, तो इसकी सूचना भी चुनाव आयोग को दी जाएगी।

  • होली को लेकर Railway ने किया 540 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान, जानिए कौन कौन से है रूट

     होली को लेकर Railway ने किया 540 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान, जानिए कौन कौन से है रूट

     

    नई दिल्ली : होली के त्योहार को देखते हुए ट्रेनों में यात्रियों की भारी आमद देखने को मिल सकती है। कई बार इससे ट्रेन में स्थिति बेकाबू भी हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसी स्थिति पैदा ना हो, इसके लिए रेल मंत्रालय ने पूरी तैयारी कर ली है। रेलवे ने 540 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

    दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी जैसे रेलवे मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस त्योहारी सीजन के लिए 219 अधिक सेवाएं जोड़ी गई हैं।

    अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतारें बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

    यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। ट्रेन सेवा में किसी भी व्यवधान को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बयान में कहा गया है कि प्लेटफॉर्म नंबरों के साथ ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान की लगातार और समय पर घोषणा के लिए भी उपाय किए गए हैं।

  • चुनाव आयोग के आदेशों के बाद जालंधर के नए DC बने हिमांशु अग्रवाल, गुरदासपुर में विशेष सारंगल काे किया गया नियुक्त

    चुनाव आयोग के आदेशों के बाद जालंधर के नए DC बने हिमांशु अग्रवाल, गुरदासपुर में विशेष सारंगल काे किया गया नियुक्त

     जालंधर के नए DC बने हिमांशु अग्रवाल,

     

     

    लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पंजाब चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा है कि भारत चुनाव आयोग ने गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को जालंधर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है।

    जबकि गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल को नियुक्त किया गया है।

    इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि जगदाले नीलांबरी विजय को रोपड़ रेंज का डीआइजी और राकेश कुमार कौशल को डीआइजी बॉर्डर रेंज नियुक्त किया गया है।

  • डबल मर्डर केस में बोला आरोपी ‘मैं निर्दोष हूं, सब मेरे भाई ने किया’, बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी का Video

    डबल मर्डर केस में बोला आरोपी ‘मैं निर्दोष हूं, सब मेरे भाई ने किया’, बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी का Video

    डबल मर्डर केस में बोला आरोपी ‘मैं निर्दोष हूं, सब मेरे भाई ने किया’, बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी का Video

     

    बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी जावेद ने बरेली की एक पुलिस चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया. फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही. आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो खुद को निर्दोष बता रहा है. वहीं, दूसरी तरफ मृतक बच्चों के पिता ने सुपारी किलिंग की आशंका जताई है. पुलिस से परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है.

    'मैं निर्दोष हूं, सब मेरे भाई ने किया...', बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी का Video

    आरोपी जावेद का वीडियो आया सामने.

    यूपी के बदायूं में दो बच्चों की निर्मम हत्या से इस समय पूरा देश दहला हुआ है. दोनों ही मासूमों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. हालंकि, पुलिस ने हत्यारोपी साजिद को तो एनकाउंटर में ही मार गिराया था. लेकिन उसका भाई और हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद मौके से फरार हो गया था. देर रात उसने बरेली की एक पुलिस चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया है. सरेंडर से पहले जावेद का एक वीडियो भी बनाया गया, जिसमें वह खुद को निर्दोष बता रहा है.

    वीडियो में जावेद ने कहा कि उसका इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है. जो कुछ भी किया साजिद ने ही किया है. जावेद ने कहा, ”मैं पहले ही सरेंडर के लिए बदायूं जा रहा था. लेकिन वहां बहुत सारी पब्लिक थी. इस डर से मैं दिल्ली चला गया. फिर वहां से बरेली आया. यहां मैं सरेंडर करने ही आया हूं. मैं चाहता हूं कि मुझे पुलिस को सौंप दिया जाए.”

    जावेद ने कहा, ”जिस घर में मर्डर हुआ, उनसे हमारे बहुत ही अच्छे ताल्लुकात हैं. मुझे नहीं पता कि साजिद ने ऐसा क्यों किया. मुझे खुद इस बारे में बाद में पता चला. मुझे मोबाइल पर मैसेज मिले कि साजिद ने कांड कर दिया है. जिसके बाद से मैं डर गया. अब आप लोगों के ऊपर है. चाहे तो मुझे मार दो या पुलिस के हवाले कर दो.”

    सौजन्य:  tv9 भारतवर्ष

  • पंजाब के स्कूलों में नए सेशन की तैयारी:28 मार्च  को होगी 19 हजार स्कूलों की एक साथ मेगा PTM; अप्रैल में बदलेगा समय

    पंजाब के स्कूलों में नए सेशन की तैयारी:28 मार्च  को होगी 19 हजार स्कूलों की एक साथ मेगा PTM; अप्रैल में बदलेगा समय

    चंडीगड़ ;  पंजाब में अप्रैल से स्कूलों में शुरू होने वाले नए सेशन के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार बड़े स्तर पर तैयारी की है। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने का काम आखिरी चरण में है। वहीं, 28 मार्च को राज्य के 19 हजार स्कूलों में मेगा PTM होगी। जबकि, राज्य में 1 अप्रैल से स्कूलों का समय बदलेगा।

    शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य के सभी स्कूलों में 26 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। 20 मार्च तक सभी स्कूलों काे रिजल्ट तैयार करने के लिए कहा गया था। वहीं, अब 28 मार्च को मेगा PTM रखी गई है। PTM का समय सुबह नौ बजे से दो बजे तक रहेगा। वहीं, पेरेंट्स भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी जिलों में नोडल अफसर भी नियुक्त किए गए हैं।

    नोडल अफसर की नियुक्त करने सबंधी जारी आदेश की कॉपी
    शिक्षा विभाग के मुताबिक एक अप्रैल से स्कूल लगने का समय भी बदल जाएगा। शिक्षा विभाग के विद्यक कैलेंडर के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दो बजे तक रहेगा। जबकि मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल का समय भी आठ से दो बजे रहेगा। सितंबर महीने तक समय ऐसा ही चलेगा। पहले प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से ढाई बजे तक था, जबकि समूह मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 तक था।
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवाद के मुख्य पक्षकार आशुतोष पांडेय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवाद के मुख्य पक्षकार आशुतोष पांडेय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवाद के मुख्य पक्षकार आशुतोष पांडेय को मोबाइल पर धमकी मिली है। आशुतोष के मुताबिक मंगलवार की देर रात पैरवी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट जाते समय रास्ते में उन्हें धमकीभरा फोन आया।

     

     

     

     

    धमकी देने वाले शख्स ने खुद को आतंकी संगठन का एजेंट बताते हुए कहा कि अगर तीन दिन में केस वापस नहीं लिया तो बम से उड़ा दिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर सैनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीओ के मुताबिक छानबीन की जा रही है।

    मथुरा वृंदावन स्थित मठ महेश्वरधाम सुनरख रोड निवासी आशुतोष पांडेय श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवाद के मुख्य पक्षकार हैं। बताया कि मंगलवार को वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस की पैरवी के लिए मथुरा से प्रयागराज जा रहे थे।

     

     

    प्रयागराज जाते समय रास्ते में रात करीब 12.10 बजे सैनी कोतवाली के समीप उन्हें फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

     

     

    आशुतोष ने बताया कि धमकी भरी कॉल आने के बाद उन्होंने सैनी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया की मामले में केस दर्ज कर मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

    पाक से आई थी कॉल, खुद को बताया था पीएफआई संगठन का एजेंट

    आशुतोष पांडेय के मुताबिक धमकी भरी कॉल पाकिस्तान के नंबर से आई थी। धमकी देने वाले ने खुद को पीएफआई संगठन का एजेंट बताया है। फोन करने वाले ने हिंदू देवी-देवताओं के साथ प्रधानमंत्री को भी गालियां भी दी थीं। साथ ही तीन दिन में केस वापस नहीं लेने पर बम से उड़ा देने की धमकी दी थी।

    पहले भी मिल चुकी है धमकी, मथुरा, प्रयागराज और फतेहपुर में दर्ज हैं मुकदमे

    आशुतोष पांडेय ने बताया कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष हैं। उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि में वाद संख्या चार वर्ष 2023 में दाखिल किया था। इससे पहले भी उन्हें कई बार फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस संबंध में उन्होंने मथुरा, प्रयागराज और फतेहपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी।

  • बदायूं : डबल मर्डर केस का दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बदायूं : डबल मर्डर केस का दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    बदायूं : यूपी के बदायूं में दो बच्चों के हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने पकड़ लिया है। जावेद घटना के बाद अपना मोबाइल बंद कर भाग निकला था। बरेली के सेटेलाईट बस स्टैंड पर उसने सरेंडर कर दिया। उसने एक वीडियो भी वायरल किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं डबल मर्डर का दूसरा आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया गया है। वह आरोपी साजिद का भाई है। उसके ऊपर जो 25,000 रूपए का इनाम रखा गया था, उसके दबाव में बरेली की बारादरी थाने की सेटेलाइट पुलिस चौकी में उसने आत्मसमर्पण किया। उसे यहां लाया जा रहा है। उससे हत्याकांड के कारणों का पता लगाया जायेगा।

    पुलिस की कई टीमें उसके पीछे लगी हुई थीं। फिलहाल, बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है। बदायूं पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई है। जावेद को वायरल वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं सीधा दिल्ली भाग गया और मैं बरेली आया हूं, सरेंडर करने। बड़े भाई ने किया था, मैंने कुछ भी नहीं किया है। मेरा कोई हाथ नहीं है। भाई पुलिस के हवाले कर दो।” वायरल वीडियो में जावेद का पर्स निकालकर लोग उसका आधार कार्ड चेक कर रहे हैं।

    ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम मंडी समिति स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार के दो बेटों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।