पंजाब के स्कूलों में नए सेशन की तैयारी:28 मार्च  को होगी 19 हजार स्कूलों की एक साथ मेगा PTM; अप्रैल में बदलेगा समय

पंजाब के स्कूलों में नए सेशन की तैयारी:28 मार्च  को होगी 19 हजार स्कूलों की एक साथ मेगा PTM; अप्रैल में बदलेगा समय

चंडीगड़ ;  पंजाब में अप्रैल से स्कूलों में शुरू होने वाले नए सेशन के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार बड़े स्तर पर तैयारी की है। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने का काम आखिरी चरण में है। वहीं, 28 मार्च को राज्य के 19 हजार स्कूलों में मेगा PTM होगी। जबकि, राज्य में 1 अप्रैल से स्कूलों का समय बदलेगा।

शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य के सभी स्कूलों में 26 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। 20 मार्च तक सभी स्कूलों काे रिजल्ट तैयार करने के लिए कहा गया था। वहीं, अब 28 मार्च को मेगा PTM रखी गई है। PTM का समय सुबह नौ बजे से दो बजे तक रहेगा। वहीं, पेरेंट्स भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी जिलों में नोडल अफसर भी नियुक्त किए गए हैं।

नोडल अफसर की नियुक्त करने सबंधी जारी आदेश की कॉपी
शिक्षा विभाग के मुताबिक एक अप्रैल से स्कूल लगने का समय भी बदल जाएगा। शिक्षा विभाग के विद्यक कैलेंडर के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दो बजे तक रहेगा। जबकि मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल का समय भी आठ से दो बजे रहेगा। सितंबर महीने तक समय ऐसा ही चलेगा। पहले प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से ढाई बजे तक था, जबकि समूह मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 तक था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *