Arvind Kejriwal News Live: सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल, AAP का बयान
जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP
दिल्ली सीएम अरविंंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी भी दाखिल कर दी गई है. उधर ED मुख्यालय में केजरीवाल का मेडिकल कराए जाने की तैयारी है. इसके लिए RML अस्पताल से मेडिकल टीम कुछ ही देर में ED हेडक्वार्टर पहुंचने वाली है.
सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल, AAP का बयान
दिल्ली सीएम अरविंंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया है, इसमें कहा गया है कि सीएम केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे. हम अपनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट मेंं लड़ें
-
केजरीवाल का मेडिकल कराने के बाद कल PMLA कोर्ट में किया जाएगा पेश
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. ED हेडक्वार्टर में केजरीवाल का मेडिकल करवाया जाएगा. कल उन्हें PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा. केजरीवाल का कोर्ट में पेश होने के पहले भी मेडिकल करवाया जाएगा.
-
ED हेडक्वार्टर में होगा अरविंद केजरीवाल का मेडिकल
अरविंंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ED कार्यालय में ही उनका मेडिकल कराया जाएगा. इसके लिए RML से डॉक्टरों की टीम हेडक्वार्टर जा रही है.
-
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी का ट्वीट
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे असंवैधानिक बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है.
-
शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंंद केजरीवाल गिरफ्तार
-
दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली सीएम अरविंंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले ईडी की टीम केजरीवाल के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी. तकरीबन एक घंटे की पूछताछ के बाद टीम के अधिकारी केजरीवाल को अपने साथ लेकर ईडी हेडक्वार्टर गई थी.
सीएम आवास पर AAP कार्यकर्ताओं का हंगामा, ED हेडक्वार्टर में हैं सीएम
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ED टीम अपने साथ हेडक्वार्टर ले जा रही है. उधर दिल्ली सीएम आवास पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी और हंगामा कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस पूरे क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी कर रही है.
-








Leave a Reply