Tag: Arvind Kejriwal News Live: सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल

  • Arvind Kejriwal News Live: सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल, AAP का बयान

    Arvind Kejriwal News Live: सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल, AAP का बयान

     

    Arvind Kejriwal News Live: सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल, AAP का बयान

    सीएम अरव‍िंंद केजरीवाल

    जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP

    दिल्ली सीएम अरविंंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी भी दाखिल कर दी गई है. उधर ED मुख्यालय में केजरीवाल का मेडिकल कराए जाने की तैयारी है. इसके लिए RML अस्पताल से मेडिकल टीम कुछ ही देर में ED हेडक्वार्टर पहुंचने वाली है.

    सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल, AAP का बयान

    दिल्ली सीएम अरविंंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया है, इसमें कहा गया है कि सीएम केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे. हम अपनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट मेंं लड़ें

    • केजरीवाल का मेडिकल कराने के बाद कल PMLA कोर्ट में किया जाएगा पेश

       

      दिल्ली के कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. ED हेडक्वार्टर में केजरीवाल का मेडिकल करवाया जाएगा. कल उन्हें PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा. केजरीवाल का कोर्ट में पेश होने के पहले भी मेडिकल करवाया जाएगा.

    • 21 Mar 2024 09:26 PM (IST) 

      ED हेडक्वार्टर में होगा अरविंद केजरीवाल का मेडिकल

       

      अरविंंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ED कार्यालय में ही उनका मेडिकल कराया जाएगा. इसके लिए RML से डॉक्टरों की टीम हेडक्वार्टर जा रही है.

    • 21 Mar 2024 09:19 PM (IST) 

      केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी का ट्वीट

       

      सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे असंवैधानिक बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है.