Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन
दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से फौरी राहत की मांग की थी. कोर्ट ने फिलहाल दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. देर शाम सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम ने उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ED कार्यालय में ही उनका मेडिकल कराया जाएगा. इसके लिए RML से डॉक्टरों की टीम हेडक्वार्टर जा रही है.
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया है, इसमें कहा गया है कि सीएम केजरीवाल पद से इस्तीफा नहीं देंगे. हम अपनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे. वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी भी दाखिल कर दी गई है. उधर ED मुख्यालय में केजरीवाल का मेडिकल कराए जाने की तैयारी है.








Leave a Reply