Category: NATIONAL

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने जनता को पढ़ कर सुनाया जेल के अंदर से भेजा गया अरविंद का पत्र

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने जनता को पढ़ कर सुनाया जेल के अंदर से भेजा गया अरविंद का पत्र

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जेल से अरविंद केजरीवाल का भेजा गया पत्र पढ़कर सुनाया। यह पत्र पढ़ने के लिए सुनीता केजरीवाल जनता के सामने आईं।

    केजरीवाल के लिखे पत्र को पढ़ते हुए उनकी पत्नी ने बताया, “मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं अंदर रहूं या बाहर, देश की सेवा करता रहूंगा। मेरा एक-एक पल देश के लिए समर्पित है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है। इस पृथ्वी पर संघर्ष करने के लिए ही मेरा जीवन हुआ है। आज तक बहुत सारे संघर्ष किए, आगे भी बहुत बड़े-बड़े संघर्ष लिखे हुए हैं। इसीलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती है। आपसे मुझे बहुत प्यार मिला है। पिछले जन्म में मैंने बहुत पुण्य किए होंगे जो मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ। हमें फिर से मिलकर भारत को महान बनाना है। भारत को विश्व में नंबर वन देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई ऐसी शक्तियां हैं, जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सचेत होकर ऐसे लोगों को हराना है। भारत में ही कई ऐसे देशभक्त हैं जिन्हें हमें आगे बढ़ाना है।”

    उन्होंने पत्र को पढ़ते हुए बताया, “दिल्ली की मेरी मां बहनें सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया, अब हमें हजार रुपया मिलेगा कि नहीं। मेरी मां बहनों से अपील है कि आप मुझ पर भरोसा रखो, ऐसी कोई जेल की सलाखें नहीं, जो आपके भाई और बेटे को ज्यादा दिन तक अंदर रख सके। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। क्या आज तक कभी ऐसा हुआ कि केजरीवाल ने कोई वादा किया हो और पूरा न किया हो। आपका बेटा आपका भाई लोहे का बना हुआ है। बहुत मजबूत है। बस एक विनती है आपसे कि एक बार मंदिर जरूर जाना और मेरे लिए आशीर्वाद जरूर मांगना। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि मेरे अंदर जाने के बाद भी लोक सेवा और समाज सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए। इस वजह से बीजेपी वालों से नफरत नहीं करनी है, वह सब हमारे भाई बहन हैं। मैं जल्द लौट कर आऊंगा आपका अपना अरविंद केजरीवाल जय हिंद।”

  • भूमी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप, फंदे से लटके मिले तीनों के शव

    भूमी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप, फंदे से लटके मिले तीनों के शव

     

    अमरावती : आंध्र प्रदेश के वाईएसआर (कडप्पा) जिले में स्थानीय राजस्व अधिकारियों द्वारा उनके भूमि रिकॉर्ड के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली।

    47 वर्षीय सुब्बा राव, जो कि एक बुनकर हैं, उनकी पत्नी और बेटी ने अपना जीवन समाप्त कर लिया। वे आधिकारिक रिकॉर्ड में बदलाव के बाद अपनी तीन एकड़ जमीन बेचने में असमर्थ थे। यह चौंकाने वाली घटना शनिवार को वोंटिमिट्टा मंडल के कोठा माधवरम में घटी।

    पद्मावती (41) और उनकी बेटी विनय (17) को उनके घर पर लटका हुआ पाया गया। सुब्बा राव ने उसी गांव में ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। परिवार अपनी तीन एकड़ ज़मीन नहीं बेच पाने से परेशान था। आधिकारिक रिकॉर्ड में स्वामित्व बदल दिया गया था।

    सुब्बा राव ने लिखा कि राजस्व अधिकारियों ने उन्हें धोखा दिया और उनके पास अपना जीवन समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • हिमाचल : कांग्रेस पार्टी लगा को बड़ा राजनीतिक झटका, 6 बागी विधायक BJP में हुए शामिल

    हिमाचल : कांग्रेस पार्टी लगा को बड़ा राजनीतिक झटका, 6 बागी विधायक BJP में हुए शामिल

     

    शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

    भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिन्दल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों — सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया।

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए इन सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियों और गारंटी का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा कि इन सभी नेताओं के पार्टी में आने से भाजपा हिमाचल प्रदेश में और ज्यादा मजबूत होगी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आई थी और राज्यसभा चुनाव के दौरान जनता का गुस्सा इन 6 कांग्रेस विधायकों द्वारा भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के रूप में नजर आया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है और राज्य के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

    भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर ये इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी इनके मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने से भाजपा जहां एक ओर राज्य में मजबूत होगी, वहीं दूसरी ओर राज्य में कांग्रेस का सफाया भी हो जाएगा।

  • लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च पर EC की कड़ी नजर, चाय-समोसा से लेकर हर चीज की कीमत तय

    लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च पर EC की कड़ी नजर, चाय-समोसा से लेकर हर चीज की कीमत तय

     

    देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, 19 अप्रैल को पहली वोटिंग तो 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे. इस बीच भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चुनाव के खर्च पर लगाम लगाने के लिए निर्देश जारी किये है. जिस के अनुसार सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) ने जिलाधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र के हिसाब से प्रत्याशियों का खर्च तय कर दिया है.

    देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, 19 अप्रैल को पहली वोटिंग तो 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे. इस बीच भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चुनाव के खर्च पर लगाम लगाने के लिए निर्देश जारी किये है. सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) ने जिलाधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र के हिसाब से प्रत्याशियों का खर्च तय कर दिया है.

    चुनाव आयोग को इसको लेकर सभी सीईओ ने रिपोर्ट भेज दी है. देखने वाली बात ये होगी कि उम्मीदवार पानी से लेकर पटाखों तक और चाय से लेकर प्रचार तक के तय खर्च की सीमा के नियमों का पालन कर पाते है या नहीं. साथ ही कितने उल्लंघन के मामले आयोग के सामने आते हैं.

    चीजो की मूल्य सूची

    इस के चलते उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग को पाई-पाई का बिल और हिसाब देना होगा. आयोग के निर्देश पर जिला स्तर पर प्रत्याशियों के लिए चीजो की मूल्य सूची जारी की गई है. इसमें प्रत्याशियों के खर्च की दरें भी तय कर दी गई हैं. यूपी में इस बार चाय और समोसा के लिए 10-10 रुपये तय किए गए हैं, वहीं जलेबी की दर 150 रुपये प्रति किलो रखी गई है. सिंगल नॉन एसी कमरों की दर 1150 और डबल बेड की दर 1550 रुपये तय की गई है. इसके अलावा दो लीटर कोल्डड्रिंक की बोतल की कीमत 90 रुपये, शाकाहारी खाने की थाली 80 रुपये तो मांसाहारी थाली की कीमत 200 रुपये रखी गई है. पानी की आधा लीटर की बोतल 10, एक लीटर की 20 और दो लीटर की 30 रुपये निर्धारित की गई है.

    प्रचार की दरें भी तय

    इंडिका, वैगन आर, टाटा सूमो, मारुति जिप्सी नॉन एसी में 1100 रुपये रोजाना और इन्हीं एसी वाहनों की दर 1210 रुपये प्रतिदिन रखी गई है. स्कॉर्पियो, टवेरा, इनोवा, बोलेरो नॉन एसी की दर 1294 और एसी वाले वाहनों की दर 1815 रुपये रोजाना निर्धारित की गई है. ट्रैक्टर ट्राली 484 रुपये रोजाना तेल रहित, मोटर साइकिल द्वारा प्रचार करने पर 400 रुपये रोजाना तेल रहित, साइकिल पर प्रचार करने पर 100 रुपये रोजाना की दर निर्धारित की गई है. एयर कंडीशनर वाले सिंगल बेड कमरों की दर 1650 और डबल बेड कमरों की दर 1810 रुपये तय की गई है. ये दरें तब तय की गई जब आयोग राज्यवार लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दौरा कर रहा था. तब सभी सीईओ को साफ निर्देश दिए गए थे कि हर एक जिले में उम्मीदवारों के खर्च को लेकर तय की गई सूची का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए.

  • भूटान दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

    भूटान दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

     

    पीएम मोदी 22 से 23 मार्च तक भूटान दौरा पर हैं. भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया, साथ ही पीएम मोदी को भूटानी सशस्त्र बलों द्वारा भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बता दें कि पिछले दिनों ही भूटानी पीएम भारत दौरे पर आए थे जहां उन्होंने पीएम मोदी को न्योता दिया था.

    भूटान दौरे पर पीएम मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

    पीएम मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के लिए भूटान पहुंच गए हैं. पारो हवाईअड्डे पर पहुंचने पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. विशेष रूप से, पीएम मोदी के गर्मजोशी से स्वागत में भूटानी सशस्त्र बलों द्वारा भव्य गार्ड ऑफ ऑनर शामिल था. शुरुआत में 21 मार्च को होने वाली यात्रा को पारो हवाई अड्डे पर प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया था.

    यात्रा के दौरान पीएम द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे. पीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह द्विपक्षीय और क्षेत्रीय चिंताओं से जुड़े विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा को सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार है. पीएम मोदी ने भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधान मंत्री के साथ बातचीत में शामिल होने की आशा व्यक्त की.

    ऑर्डर ऑफ ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित

    भूटान के राजा ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को भूटान साम्राज्य की सर्वोच्च मान्यता, ऑर्डर ऑफ ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित भी किया. पीएम को सम्मान देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है और 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी. पीएम मोदी के नेतृत्व ने भारत को परिवर्तन के पथ पर अग्रसर किया है, और भारत का नैतिक अधिकार और वैश्विक प्रभाव बढ़ा है

    पीएम के स्वागत के लिए विशेष तैयारी

    पीएम मोदी की भूटान यात्रा की तैयारी के लिए पारो हवाईअड्डे पर कई इंतजाम किये गये थे. पीएम मोदी और उनके भूटानी समकक्ष दाशो शेरिंग टोबगे की छवियों का सुरम्य प्रदर्शन दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है.

    इसके विपरीत, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने हाल ही में 14 से 18 मार्च तक भारत की यात्रा संपन्न की. जनवरी 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी. अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और विभिन्न उद्योग जगत के नेताओं के साथ चर्चा की थी.

  • ED ने अरविंद केजरीवाल को बताया मास्टरमाइंड, हवाला से 45 करोड़ गोवा ट्रांसफर किए गए

    ED ने अरविंद केजरीवाल को बताया मास्टरमाइंड, हवाला से 45 करोड़ गोवा ट्रांसफर किए गए

     

    नई दिल्ली – शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में शराब घोटाले मामले की सुनवाई के दाैरान ईडी ने केजरीवाल को लेकर कई दावे किए। ईडी ने दो लोगों की चैट का हवाला दिया, जिसमें कैश को लेकर बातचीत हो रही है। ईडी ने बताया कि हवाला के जरिए गोवा 45 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। अलग-अलग लोगों को बड़ी धनराशि दी गई, हमने इन लोगों की सीडीआर डिटेल हासिल की है। इनके फोन रिकॉर्ड भी हमारे पास हैं। ED ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शामिल थे। दो बार कैश ट्रांसफर किया गया। पहले 10 करोड़ और फिर 15 करोड़ दिए गए। केजरीवाल पंजाब और गोवा चुनाव के लिए फंडिंग चाहते थे।

    वहीं, इससे पहले न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की विशेष पीठ के समक्ष केजरीवाल का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने निचली अदालत में शुक्रवार को ईडी की हिरासत मामले से संबंधित सुनवाई का हवाला देते हुए कहा कि वह अपनी रिट याचिका वापस लेना चाहते हैं। केजरीवाल की गुहार स्वीकार करते हुए शीर्ष अदालत ने याचिका वापस लेने की उन्हें अनुमति दे दी। सिंघवी ने शीर्ष अदालत से गुहार लगाते हुए कहा कि वह ईडी की हिरासत का सामना करेंगे और जरूरत पड़ने पर शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। निचली अदालत में श्री केजरीवाल की हिरासत के मामले में आज सुनवाई होनी है।

  • केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कुमार विश्वास  ने सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कुमार विश्वास  ने सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कुमार विश्वास  ने सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की टीम गुरुवार शाम को केजरीवाल के घर पहुंची और करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ की थी. उनके खिलाफ शराब घोटाला मामले में कार्रवाई हुई है. लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरुवार शाम केजरीवाल के घर पहुंची थी. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके पूर्व सहयोगी डॉ. कुमार विश्वास ने एक्स पर एक पोस्ट किया है.

    कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल का नाम लिए बगैर पोस्ट किया और लिखा, ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा’ दरअसल यह चौपाई रामचरित मानस की है जिसमें गोस्वामी तुलसीदास कर्म के महत्व पर जोर देते हुए वे कहते हैं यह संसार, यह विश्व कर्म प्रधान है. जो व्यक्ति जैसा करता है उसे वैसे ही फल की प्राप्ति होती है.’

     

     

  • मेजर जनरल मोखा एडीजी एनसीसी निदेशालय द्वारा अमृतसर में एनसीसी इकाइयों का दौरा,  एडीजी ने एनसीसी कैडेटों को अनुशासन तथा उच्च मूल्यों के साथ आत्मसात होने के लिए प्रेरित किया

    मेजर जनरल मोखा एडीजी एनसीसी निदेशालय द्वारा अमृतसर में एनसीसी इकाइयों का दौरा, एडीजी ने एनसीसी कैडेटों को अनुशासन तथा उच्च मूल्यों के साथ आत्मसात होने के लिए प्रेरित किया

    मेजर जनरल मोखा एडीजी एनसीसी निदेशालय द्वारा
    अमृतसर में एनसीसी इकाइयों का दौरा

    एडीजी ने एनसीसी कैडेटों को अनुशासन तथा उच्च मूल्यों के साथ आत्मसात होने के लिए प्रेरित किया

    MBD WEB NEWS : चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)पंजाब, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ (पीएचएचपी एंड सी) निदेशालय के एनसीसी समूह मुख्यालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा ने अमृतसर में एनसीसी इकाइयों का दौरा किया। मेजर जनरल मोखा ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू), अमृतसर में एनसीसी कैडेटों, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों, कार्यवाहक एनसीसी अधिकारियों के साथ-साथ एनसीसी समूह के अधिकारियों और स्थायी प्रशिक्षक कर्मचारियों की एक बड़ी सभा को संबोधित किया।

    इस अवसर पर बोलते हुए, मेजर जनरल मोखा ने कैडेटों से चरित्र, परिपक्वता और निस्वार्थ सेवा के उच्चतम गुणों के साथ-साथ अनुशासन और आचरण के उच्चतम मानकों को प्रदर्शित करने, क्षेत्र, भाषा, जाति और पंथ की बाधाओं को पार करते हुए सौहार्द और टीम वर्क की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य कैडेटों का आत्मविश्वास बढ़ाना, मूल्य प्रणालियों को आत्मसात करना और हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराना है। एडीजी ने एनसीसी ग्रुप अमृतसर और इसकी इकाइयों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की और कैडेटों को एनसीसी गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षाविदों में भी गहरी रुचि लेने और आदर्श नागरिक बनने का लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया। उनका यह दौरा निदेशालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण और प्रशासनिक पहलुओं को पुनर्जीवित करने और मूल्यवान दिशा प्रदान करने में उत्प्रेरक होगा।

    अमृतसर आगमन पर एडीजी का स्वागत ब्रिगेडियर केएस बावा, ग्रुप कमांडर एनसीसी, अमृतसर ने किया। एडीजी ने एनसीसी की एयर स्क्वाड्रन और नौसेना इकाइयों का भी दौरा किया और युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

  • अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद CM भगवंत मान करेंगे केजरीवाल के घर से प्रेसवार्ता ‘AAP’ करेगी विरोध प्रदर्शन

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद CM भगवंत मान करेंगे केजरीवाल के घर से प्रेसवार्ता ‘AAP’ करेगी विरोध प्रदर्शन

     

    चंडीगढ़ : पंजाब सीएम भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गए। आप ने पंजाब में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने समर्थकों से दोपहर को विरोध दर्ज कराने के लिए मोहाली स्थित अंब साहिब गुरुद्वारा पहुंचने को कहा है।

    आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के लिए स्वयंसेवकों ने पहले ही मोहाली पहुंचना शुरू कर दिया है। विरोध का नेतृत्व राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बुध राम करेंगे। उन्होंने कहा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे।

    सीएम मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार है और हम चट्टान की तरह अपने नेता के साथ खड़े हैं। बता दें कि दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तार किया है

    अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच कर भगवंत मान वही से प्रेसवार्ता करेंगे मुख्यमंत्री मान

  • केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विरोध में सड़कों पर  आम आदमी पार्टी के  कार्यकर्ताओं के साथ प्रोटेस्ट करने उतरे मंत्री आतिशी, हरजोत बैंस को पुलिस ने लिया हिरासत में 

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विरोध में सड़कों पर  आम आदमी पार्टी के  कार्यकर्ताओं के साथ प्रोटेस्ट करने उतरे मंत्री आतिशी, हरजोत बैंस को पुलिस ने लिया हिरासत में

     

    नई दिल्ली : शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर आई है। प्रोटेस्ट कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही इमरान हुसैन और पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस को भी डिटेन किया गया है।

    प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें बस में बैठा कर हिरासत में लिया। पार्टी के कार्यकर्ता ITO पर धरने पर बैठे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए पुलिस बसें लेकर आई हैं। कार्यकर्ताओं को इन बसों में भरकर ले जाया जा रहा है। वहीं, ईडी दफ्तर के पास भी धारा 144 लागू कर दी गई है।

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट से मांग करेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें अपना आधिकारिक काम करने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है।

    उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, हम आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जी के साथ हैं…ईडी विपक्ष के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए सरकार का हथियार बन गया है…वे (भाजपा) जानते हैं कि वे अपने दम पर नहीं जीत सकते, इसलिए वे विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं…यह भारत को एक निरंकुश देश बनाने का कदम है।