Category: NATIONAL

  • *पश्चिमी कमान ने दिग्गजों, वीर नारियों और सैनिकों की विधवाओं के लिए पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया*

    *पश्चिमी कमान ने दिग्गजों, वीर नारियों और सैनिकों की विधवाओं के लिए पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया*

    *पश्चिमी कमान ने दिग्गजों, वीर नारियों और सैनिकों की विधवाओं के लिए पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया*

    MBD NEWS चंडीगढ़( मनोज शर्मा)पश्चिमी कमान ने अपने दिग्गजों, वीर नारियों,विधवाओं और उनके परिवारों के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए आज अंबाला छावनी में एक पूर्व सैनिक रैली “संपर्क से मिलाप” का आयोजन किया। हरियाणा राज्य के आठ जिलों को कवर करने वाली रैली एक बड़ी सफलता थी,जिसमें 2400 से अधिक पूर्व सैनिकों,वीर नारियों और उनके परिजनों ने भाग लिया।

    रैली में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार और खड़गा कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग उपस्थित थे। रैली को संबोधित करते हुए,पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी ने सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ भारतीय सेना की एकजुटता का आश्वासन दिया कि सेना उनकी जरूरतों के प्रति संवेदनशील है और पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनकी जरूरतों को सुनिश्चित करने और उनके परिवारों की देखभाल के लिए हर प्रयास करेगी।  उन्होंने उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने, सम्मान सुनिश्चित करने और उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के सेना के लक्ष्य को भी दोहराया।
    सैन्य प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम”संपर्क से मिलाप”के अपने आदर्श वाक्य पर खरा उतरता है,जिसमें अधिकतम दिग्गजों और उनके परिवारों तक पहुंचा और उनके विभिन्न मुद्दों के समाधान की सुविधा के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए। रैली के दौरान मौके पर ही समाधान के उद्देश्य से बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं, 28 मार्च को भी स्टॉल लगे रहेंगे।

    इसके अलावा,चिकित्सा शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों ने पूर्व सैनिकों,वीर नारियों और उनके परिवारों को उपचार और परामर्श प्रदान किया। इस दौरान,पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी ने वीर नारियों,पूर्व सैनिक वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित भी किया और गतिशीलता सहायता प्रदान की।
    यह कार्यक्रम पश्चिमी कमान और खड़गा कोर द्वारा अपने दिग्गजों,शहीद नायकों और उनके परिवारों को राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित करने की प्रतिबद्धता का संकेत था।

  • अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत ;CM पद से हटाने वाली याचिका हुई खारिज…

    अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत ;CM पद से हटाने वाली याचिका हुई खारिज…

     

    ED ने 7 दिनों की रिमांड बढ़ाने की मांग रखी

     

    नई दिल्ली – शराब नीति केस में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका खारिज हो गई है यानि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस (ACJ) इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये कार्यपालिका का मसला है। ACJ मनमोहन ने कहा, “इस याचिका पर हमें सुनवाई नहीं करना चाहिए।

    कार्यपालिका को ये मामला देखना चाहिए। इसमें न्यायपालिका के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है।” याचिकाकर्ता ने अनुरोध किया था कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार एवं उपराज्यपाल के प्रधान सचिव से यह बताने को कहा जाए कि किस अधिकार के तहत केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं। एक वित्तीय घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

  • निर्मला सीतारमण ने बताई चुनाव न लड़ने की वजह,कहा चुनाव लड़ने लायक नही हैं पैसे..

     निर्मला सीतारमण ने बताई चुनाव न लड़ने की वजह,कहा चुनाव लड़ने लायक नही हैं पैसे..

     

    देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था लेकिन उन्होनें मना कर दिया. चुनाव न लड़ने की वजह बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए उतने पैसे नहीं हैं.

    उतने पैसे नहीं हैं... निर्मला सीतारमण ने बताया क्यों नहीं लड़ रहीं लोकसभा चुनाव

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है. इसी बीचदेश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होनें मना कर दिया. चुनाव न लड़ने की वजह बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए उतने पैसे नहीं हैं.

    वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था. उन्होनें बताया जिसके बाद वो एक हफ्ते तक सोचने के बाद, अध्यक्ष के पास जवाब देने वापस गई और कहा “शायद नहीं”. वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं चुनाव लड़ने में सक्षम हूं. साथ ही उन्होनें बताया कि मैं पार्टी की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी लोकसभा चुनाव न लड़ने की बात को मान लिया.

    फंड न होने की बताई वजह

    जब वित्त मंत्री से पूछा गया कि देश की वित्त मंत्री के पास चुनाव लड़ने के लिए फंड क्यों नहीं है? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत की संचित निधि (Consolidated Fund) उनकी निजी नहीं है. सीतारमण ने कहा कि मेरा वेतन, मेरी कमाई और मेरी बचत मेरी अपनी है, लेकिन भारत की संचित निधि पर मेरा कोई अधिकार नहीं है.

  • आम आदमी पार्टी के सांसद के भाजपा में जाने के बाद सौरभ भारद्वाज बोले-कुछ भी कर ले BJP, पंजाब में नहीं जीतेगी

    आम आदमी पार्टी के सांसद के भाजपा में जाने के बाद सौरभ भारद्वाज बोले-कुछ भी कर ले BJP, पंजाब में नहीं जीतेगी

    सुशील कुमार रिंकू 2017 में कांग्रेस विधायक बने थे। उन्होंने 2022 में कांग्रेस की टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ा था, लेकिन आप उम्मीदवार शीतल अंगुराल के हाथों हार गए थे। पिछले साल चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद जालंधर में उपचुनाव हुए तो सुशील रिंकू को आप ने अपना उम्मीदवार बनाया था। वह लोकसभा में आप के एक मात्र उम्मीदवार थे।

    आम आदमी पार्टी (आप) के एकमात्र सांसद और जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किए जा चुके सुशील रिंकू ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद से आम आदमी पार्टी उनके विरोध में उतर आई है। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रिंकू के सरकारी बोर्ड पर कालिख पोतकर उसे तोड़ दिया था। वहीं गुरुवार को दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने रिंकू के भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाया। भारद्वाज ने कहा कि अगर भाजपा पंजाब में इतनी बुरी स्थिति में है, तो उसने हमारे सांसद रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल को क्यों खरीदा? पंजाब के हमारे विधायकों ने हमें बताया कि उन्हें पाला बदलने और बीजेपी में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की गई, उन्हें Y+ सुरक्षा और पद की पेशकश की गई। उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का भी ऑफर दिया गया।

    भारद्वाज ने कहा कि आप किसी से भी आकलन के लिए पूछ सकते हैं, भाजपा जालंधर में चौथे स्थान पर आएगी। वे जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन वे चौथे स्थान पर रहेंगे। बड़ा सवाल यह है कि एक सांसद भाजपा में क्यों जाएगा।

    सांसद सुशील रिंकू के साथ ऑपरेशन लोटस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने वाले आप विधायक शीतल अंगुराल ने भी बुधवार को दो साल बाद फिर से भाजपा में वापसी कर ली थी। शीतल अंगुराल पश्चिमी जालंधर सीट से विधायक हैं।
  • भारत की संसद में आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील रिंकू व जालंधर वेस्ट के मौजूदा आप विधायक शीतल अंगुराल भाजपा ने झाड़ू छोड़ थामा कमल का फूल

     भारत की संसद में आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील रिंकू व जालंधर वेस्ट के मौजूदा आप विधायक शीतल अंगुराल भाजपा ने झाड़ू छोड़ थामा कमल का फूल

     

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारत में आप के इकलौते सांसद पंजाब के जालंधर से सुशील कुमार रिंकू आज दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे हैं। वह आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ आप विधायक शीतल अंगुराल भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। शीतल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शीतल पंजाब विधानसभा से जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने भी भाजपा भी ज्वाइन कर ली है। लोकसभा चुनाव के बीच आप पार्टी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। आप सांसद रिंकू कुमार जालंधर से सासंद है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बीते साल बतौर सांसद शपथ ग्रहण की थी। सुशील कुमार रिंकू ने मई, 2023 में हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। इस उपचुनाव में उन्होंने 57 हजार से ज्यादा वोट जीते थे। गौरतलब है कि सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर ली। बता दें कि रिंकू 1990 में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे हैं। 1992 में अकाली दल के उपचुनाव के दौरान सुशील कुमार रिंकू ने युवाओं को चुनाव के लिए तैयार किया और बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोली सुनीता केजरीवाल,‘दिल्ली के लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल हैं चिंतित’,

     प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोली सुनीता केजरीवाल,‘दिल्ली के लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल हैं चिंतित’,

     

    MBD WEB NEWS नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल 28 मार्च को कोर्ट में खुलासा करेंगे।

    सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अरविंद जी ने मुझे एक बात और कही, इस शो कॉल्ड शराब घोटाले में दो साल में कई जगह रेड मारी। लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बताए घोटाले के सबूत कहां हैं। पैसों का सबूत क्यों नहीं दिया जा रहा है। सिसौदिया जी के यहां, संजय जी के यहां रेड मारी, हमारे यहां रेड मारी लेकिन उन्हें एक भी पैसा नहीं है।

     

     

  • पंजाब और चंडीगढ़ में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने दी  दबिश, कई बड़े नाम राडार पर

     पंजाब और चंडीगढ़ में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने दी  दबिश, कई बड़े नाम राडार पर

     

    चंडीगढ़ :पंजाब में 12 से ज्यादा ठिकानों पर ED की रेड की खबर है। खबर लिखे जाने तक प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी थी। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक एक्साइज कमिश्नर के यहां ईडी की टीम मौजूद है, रेड जारी है। करीब 20 जगहों पर छापेमारी चल रही है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस कार्रवाई के तार शराब घोटाले से जुड़े हो सकते हैं।

    सूत्रों के अनुसार, यह रेड आईएएस अधिकारी, प्रॉपर्टी डीलर और कई किसानों के ठिकानों पर बताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मोहाली में हुए अमरूदों के बाग घोटाले को लेकर यह पूछताछ की जा रही है। अभी तक इसमें पंजाब विजिलेंस जांच कर रही थी। इस मामले से जुड़े हुए लोगों के ठिकाने पर ही यह रेड की जा रही है।

    पंजाब एक्साइज डिपार्टमेंट के ऑफिसर वरुण रूजम के आवास पर भी ईडी ने दबिश दी है। वहीं खबर है कि टीम ने घोटाले में नामजद भूपिंदर सिंह के घर पर दबिश दी है।

  • भक्त ध्यान दें… बांके बिहारी जी के दर्शनों के समय हुआ ये बदलाव

    भक्त ध्यान दें… बांके बिहारी जी के दर्शनों के समय हुआ ये बदलाव

    मथुरा – बांके बिहारी के भक्तों के लिए खास खबर है। खबर बांके बिहारी जी के दर्शनों को लेकर है। आज से दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खुलने का समय बदल गया है। आज से कपाट 7.45 बजे खुल रहे हैं और बंद करने का समय दोपहर 12 बजे है। शाम को मंदिर को मंदिर के पट 5.30 बजे दर्शन के लिए खोले जाएंगे और रात को 9.30 बजे शयनभोग आरती के बाद बंद कर दिए जाएंगे। आज से बदले हुए समय के अनुसार मंदिर के पट सुबह एक घंटे पहले खुलेंगे दर्शन और शाम को एक घंटे देर से बंद किए जाएंगे। मंदिर का यह बदला समय दीपावली तक यही रहेगा। इससे पहले अब तक मंदिर के कपाट सुबह 8.45 बजे खुलते थे। दोपहर 1 बजे उन्हें बंद कर दिया जाता था। इसके बाद शाम को 4.30 बजे फिर से मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले जाते थे जो रात को 8.30 बजे तक खुले रहते थे। अब कल से मंदिर में ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए समय सारणी को लागू किया जाएगा।

  • भाजपा द्वारा गठबंधन पर मना होने के बाद लोकसभा चुनाव पर सुखबीर बादल ने दिया ये बड़ा बयान, सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई, ये उसूलों की पार्टी

    भाजपा द्वारा गठबंधन पर मना होने के बाद लोकसभा चुनाव पर सुखबीर बादल ने दिया ये बड़ा बयान, सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई, ये उसूलों की पार्टी

    लोकसभा चुनाव पर सुखबीर बादल का बड़ा बयान,

     

     

    भाजपा के ऐलान के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अब साफ कर दिया है कि अकाली दल पंजाब में अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल नंबर गेम के पीछे भागने वाली पार्टी नहीं है और न ही सत्ता का लालच उन्हें है। 103 साल की राजनीति में अकाली दल ने हमेशा पंथ और पंजाब के मुद्दों को राजनीति से ऊपर रखा है।

    सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई

     

    सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल कोई मामूली पार्टी नहीं है, ये उसूलों की पार्टी है। हमारे लिए नंबर गेम से अधिक असूल जरूरी हैं। 103 सालों में अकाली दल ने कभी सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई है। अकाली दल ने हमेशा कौम की रक्षा, पंजाब की रक्षा, पंजाब में पारिवारिक सांझ के लिए काम किया है। पंजाब में अमन शांति हमारी जिम्मेदारी है। हमारी कोर कमेटी ने साफ कर दिया है कि हमारे उसूल क्या हैं और हमारे मसले क्या हैं।

    भाजपा ने किया अकेले चुनाव लड़ने का फैसला

    आपको बता दें कि आज ही पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह फैसला लिया है कि वह लोकसभा चुनावों में पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसी के साथ ही भाजपा-अकाली गठबंधन पर की चर्चाओं के ऊपर विराम लग गया है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के भविष्य, जवानी-किसानी और व्यापारियों एवं पिछड़े वर्ग की बेहतरी के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में किसानों की फसल का एक-एक दाना उठाया गया है। करतारपुर कॉरिडोर की सदियों की मांग पीएम मोदी ने पूरी की।

    क्यों नहीं हो पाया गठबंधन?

    देश के अंदर कई दिन से चर्चा चल रही थी कि अकाली दल और बीजेपी एक साथ चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब इस चर्चा पर रोक लग गई है. दरअसल अकाली दल ने बीजेपी के सामने दो मुख्य मुद्दे रखे थे, इनमें से पहला था किसानों को एमएसपी दिया जाना और दूसरा था बंदी सिखों पर फैसला लेने का. जेल में सजा पूरी होने के बावजूद बंदी सिखों की रिहाई की मांग अकाली दल लंबे समय से करता आ रहा है. पिछले करीब डेढ़ महीने से पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर किसान एमएसपी की मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं और अकाली दल चाहता था कि इस मुद्दे का भी हल निकाला जाए. हालांकि ऐसा नहीं हो सका.

  • 2024 लोकसभा चुनाव : पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BJP, सुनील जाखड़ ने गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

    2024 लोकसभा चुनाव : पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BJP, सुनील जाखड़ ने गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

    चंडीगढ़ : बीजेपी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यह ऐलान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया है। अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन की खबरें चल रही थीं। लेकिन बीजेपी के इस ऐलान के बाद स्थिति साफ हो गई और बीजेपी बिना किसी गठबंधन के पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी।

    सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए बीजेपी ने ये फैसला लिया है।

    सुनील जाखड़ की ओर से जारी इस वीडियो में कहा गया है कि भारतीय जनता पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है। पार्टी ने ये फैसला लोगों की राय, पार्टी के वर्कर्स की राय, नेताओं की राय को लेकर उसके बाद पंजाब की जवानी, किसानी, पंजाब दे व्यारपारी, मजदूरों और सबके भविष्य के लिए ये फैसला लिया गया है। क्योंकि जो काम बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पंजाब में किए हैं वो किसी ने नहीं किए।

    जाखड़ ने आग कहा कि किसानों की फसलों का एक-एक दाना पिछले 10 सालों में एमएसपी पर उठाया गया है। एक हफ्ते के अंदर किसानों की फसलों का भुगतान किया गया है। करतारपुर सिंह का कॉरिडोर भी पीएम मोदी के नेतृत्व में खोला गया। आगे भी पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए ये फैसला हमने किया है। मुझे पूरा यकीन है कि पंजाब के लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट कर देश की उन्नती में अपना समर्थन देगें।