पंजाब और चंडीगढ़ में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने दी दबिश, कई बड़े नाम राडार पर
चंडीगढ़ :पंजाब में 12 से ज्यादा ठिकानों पर ED की रेड की खबर है। खबर लिखे जाने तक प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी थी। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक एक्साइज कमिश्नर के यहां ईडी की टीम मौजूद है, रेड जारी है। करीब 20 जगहों पर छापेमारी चल रही है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस कार्रवाई के तार शराब घोटाले से जुड़े हो सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह रेड आईएएस अधिकारी, प्रॉपर्टी डीलर और कई किसानों के ठिकानों पर बताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मोहाली में हुए अमरूदों के बाग घोटाले को लेकर यह पूछताछ की जा रही है। अभी तक इसमें पंजाब विजिलेंस जांच कर रही थी। इस मामले से जुड़े हुए लोगों के ठिकाने पर ही यह रेड की जा रही है।
पंजाब एक्साइज डिपार्टमेंट के ऑफिसर वरुण रूजम के आवास पर भी ईडी ने दबिश दी है। वहीं खबर है कि टीम ने घोटाले में नामजद भूपिंदर सिंह के घर पर दबिश दी है।









Leave a Reply