प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोली सुनीता केजरीवाल,‘दिल्ली के लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल हैं चिंतित’,

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोली सुनीता केजरीवाल,‘दिल्ली के लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल हैं चिंतित’,

 

MBD WEB NEWS नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल 28 मार्च को कोर्ट में खुलासा करेंगे।

सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अरविंद जी ने मुझे एक बात और कही, इस शो कॉल्ड शराब घोटाले में दो साल में कई जगह रेड मारी। लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बताए घोटाले के सबूत कहां हैं। पैसों का सबूत क्यों नहीं दिया जा रहा है। सिसौदिया जी के यहां, संजय जी के यहां रेड मारी, हमारे यहां रेड मारी लेकिन उन्हें एक भी पैसा नहीं है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *