जानें किस जगह दो बच्चों की गला रेतकर हुई हत्या, भड़के लोगों ने की आगजनी, पुलिस ने एक आरोपी जावेद को एनकाउंटर में किया ढेर
Badaun Crime News: यूपी के बदायूं जिले में सैलून चलाने वालों ने दो सगे भाइयों की उस्तरे से रेतकर हत्या कर दी. घटना का अंजान देने के बाद आरोपी फरार हो गए. महज कुछ ही देर में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया. पूरे शहर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में 19 मार्च मंगलवार को सनसनीखेज घटना से तनाव फैल गया. बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में 2 मासूम सगे भाइयों की गला काटकर हत्या कर दी गई. आरोपी दूसरे समुदाय के हैं. घटना से गुस्साए लोगों ने तीन दुकानों में आग लगा दी है. इलाके में तनाव को देख भारी फोर्स तैनात किया गया. SSP आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्य आरोपी जावेद पुलिस मुठभेड़ मारा गया है. वहीं दो आरोपी फरार हो गए हैं.
यह घटना बदायूं सिविल लाइन के बाबा कॉलोनी की है. मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर मंगलवार रात 8 बजे विनोद कुमार के दो बच्चों आयुष(13), अहान (6) की तेज धारादार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. तीसरा बेटा पीयूष (8) घायल हुआ है. पीयूष का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. आरोपी दूसरे समुदाय के हैं. आरोपियों के नाम साजिद और जावेद हैं. मुख्य आरोपी जावेद पुलिस के मुठभेड़ में मारा गया. दो बच्चों की हत्या से इलाके में तनाव फैल गया है. आक्रोशित लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आई. पहले पुलिस चौकी घेरी, फिर तीन दुकानों में आग लगा दी. कई जगह तोड़फोड़ भी की गई है. इस हत्याकांड के बाद शहर के लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है. लोग सड़क पर उतर आए हैं. जाम लगा दिया है. दूसरे समुदाय के कई दुकाने जला दी गई हैं. मौके पर भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स लग गई है.









Leave a Reply