पुलिस ने लिया नशे के खिलाफ सख्त एक्शन; अफसरों सहित 250 पुलिस कर्मियों ने की रेड

 पुलिस ने लिया नशे के खिलाफ सख्त एक्शन; अफसरों सहित 250 पुलिस कर्मियों ने की रेड

 

श्री मुक्तसर साहिब : सुबह-सुबह पंजाब पुलिस का सख्त एक्शन  देखने को मिला। पंजाब पुलिस ने आज सुबह श्री मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा में एक स्टिंग ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के तहत डी. एस. पी. सतनाम सिंह, डी. एस.पी. अमनदीप सिंह, डी. एस. पी. जसबीर सिंह, डी. एस.पी. डी. जसपाल सिंह व थाना प्रमुखों के साथ करीब 250 पुलिस कर्मियों ने छापेमारी की।

इस बीच पुलिस ने संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की। यह ऑपरेशन खास तौर पर ड्रग तस्करों को रोकने के लिए किया गया था। पुलिस द्वारा संदिग्धों के घरों की गहनता से तलाशी ली गई, जहां देसी शराब और नशीली गोलियां बरामद हुई।

इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए डी. एस. पी.डी. मनमीत सिंह ने बताया कि आज सुबह गिद्दड़बाहा में CASO ऑपरेशन चलाया गया है। छापेमारी के दौरान 1080 नशीली गोलियां और 51 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। वहीं पुलिस द्वारा 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और अलग-अलग थानों में 7 एफ.आई.आर.दर्ज की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *