Category: NATIONAL

  • पाक सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने चलाई गोलियां

     पाक सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने चलाई गोलियां

    गुरदासपुर : पंजाब के सरहदी जिला गुरदासपुर में आए दिन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजने की कोशिश की जाती है, जिसे सरहद पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा असफल कर दिया जाता है।

    आज सुबह फिर पाकिस्तान की तरफ से बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर की चौतरा पोस्ट पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। जिस पर बीएसएफ की 58 बटालियन के जवानों ने किए 5 राउंड फायर और एक रोशनी वाला बम दागा। भारतीय सीमा के अंदर दो मिनट तक घूमने के बाद पाकिस्तानी ड्रोन वापस पाकिस्तान की और लोट गया।

    इस घटना के बाद बीएसएफ जवानों और पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    बता दें कि रविवार देर रात सरहदी कस्बा डेरा बाबा नानक के गांव भगताना तुलिया के खेतों से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसे ड्रोन के माध्यम से ही पाकिस्तानी नशा तस्करों के द्वारा भारत भेजा गया था। जिसके बाद पुलिस की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

  • साबुन बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing Soap बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    A massive fire broke out in a soap manufacturing factory, goods worth lakhs burnt to ashes

    साबुन बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    •  लुधियानाः Ludhiana में थाना लाडोवाल के अधीन आती हंबड़ा पुलिस चौकी के इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक साबुन बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि चंद ही मिन्टों में इसने पूरी factory को अपनी चपेट में ले लिया और चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची fire brigade की गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी Gurcharan Jeet Singh ने बताया की Police को देर रात 1 बजे के करीब सूचना मिली कि हंबड़ा से मुल्लापुर रोड पर जगदीश साबुन factory में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और इस संबंधी fire brigade को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    चौकी प्रभारी Gurcharan Jeet Singh ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा लेकिन इस आगजनी में factory में पड़ा लाखों रुपए का सामान जल कर पूरी तरह से राख हो गया। फिलहाल, आग लगने का कारण short circuit बताया जा रहा है।

  •   ओवैसी ने शपथ ग्रहण करते ही संसद में हो गया  हंगामा, बोले जय फिलिस्तीन… पर आपत्ति के बाद कार्यवाही से हटाया गया शब्द

     

    असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को संसद में शपथ ली. शपथ लेने के बाद तकरीबन 15 बजकर 11 मिनट पर ओवैसी ने जय फिलिस्तीन कहा. इस पर सबसे पहले सांसद शोभा करंदलाजे ने आपत्ति जताई. इसके बाद अन्य सदस्यों ने भी हंगामा किया.

    जय फिलिस्तीन... संसद में ओवैसी की शपथ पर हंगामा, आपत्ति के बाद कार्यवाही से हटाया गया शब्द

    असदुद्दीन ओवैसी.

    लोकसभा में ओवैसी की शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ. सदस्यों को ओवैसी द्वारा शपथ ग्रहण के बाद जय फिलिस्तीन कहे जाने पर आपत्ति थी. हंगामा होने पर पीठ पर बैठे राधा मोहन सिंह ने इसे कार्यवाही से निकालने की बात कही. इसके बाद ही सदस्य शांत हुए

    .एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को संसद में शपथ ली. शपथ लेने के बाद तकरीबन 15 बजकर 11 मिनट पर ओवैसी ने ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन…. कहा. इस पर सांसद शोभा करंदलाजे ने सवाल उठाया. इसके बाद संसद में अन्य सदस्यों ने भी जय फिलिस्तीन कहे जाने पर आपत्ति जताई. विवाद बढ़ता देख पीठ पर बैठे राधा मोहन सिंह ने इसे रिकॉर्ड से निकालने का आदेश दिया.

    उर्दू में ली शपथ

    ओवैसी ने संसद सदस्य के तौर पर शपथ उर्दू में ली, जब पीठ से उनका नाम पुकारा गया तो सदन में भारत माता की जय के नारे लगे, इसके साथ ही कुछ सांसदों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए. जब ओवैसी शपथ ग्रहण करने के लिए डायस पर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले जय भीम का नारा दिया. इसके बाद उन्होंने उर्दू में शपथ ली. इसके बाद फिर, जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन कहा.

  • GST से घरेलू उपयोग की कई चीजें हुईं सस्ती, आम लोगों को हो रही बचत- PM मोदी

    GST से घरेलू उपयोग की कई चीजें हुईं सस्ती, आम लोगों को हो रही बचत- PM मोदी

    केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जीएसटी लागू होने के बाद देश में घर-घर में इस्तेमाल होने वाले आटा, सौंदर्य प्रसाधन, टेलीविजन और रेफ्रिजरेटर आदि समेत कई घरेलू चीजों की कीमतों में कमी आई है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर कहा है कि हमारे लिए सुधार 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने का एक साधन है. वस्तु एवं सेवा कर के लागू किए जाने के बाद घरेलू उपयोग की चीजें काफी सस्ती हो गई है. हमारी सरकार लोगों के जीवन को बदलने के लिए सुधारों की यह यात्रा जारी रहेगी. एक सरकारी के आंकड़ों के अनुसार, जीएसटी लागू होने के बाद आटा और सौंदर्य प्रसाधन के साथ-साथ टेलीविजन और रेफ्रिजरेटर जैसे ढेरों घरेलू सामान सस्ते हो गए हैं.

    पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को सोशल मीडिया X अपने एक ट्वीट में जीएसटी को लागू किए जाने के बाद घरेलू उपयोग की कई चीजों के दामों में गिरावट आने का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे लिए सुधार 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने का एक साधन है.

    उन्होंने आगे कहा कि देश में जीएसटी लागू किए जाने के बाद घरेलू इस्तेमाल की कई चीजें सस्ती हो गई हैं. इससे गरीब और आम आदमी को काफी बचत हुई है. पीएम ने कहा कि हम आम लोगों के जीवन को बदलने के लिए सुधारों की इस यात्रा को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

  • Chandigarh के Elante Mall में टॉय ट्रेन पलटने से बच्चे की मौत, बाल-बाल बचा चचेरा भाई

    You are currently viewing Chandigarh के Elante Mall में टॉय ट्रेन पलटने से बच्चे की मौत, बाल-बाल बचा चचेरा भाई

    Child dies as toy train overturns in Chandigarh’s Elante Mall, cousin narrowly escapes

    Chandigarh के Elante Mall में टॉय ट्रेन पलटने से बच्चे की मौत, बाल-बाल बचा चचेरा भाई

     

    •  Chandigarh स्थित Elante Mall में शनिवार रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां टॉय ट्रेन पलटने से उसमे बैठा 11 साल का बच्चा नीचे गिर गया। जिसे परिजनों ने तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, Police ने टॉय ट्रेन को जब्त कर लिया है। मृतक बच्चे की पहचान नवांशहर निवासी शहबाज (11) के रूप में हुई।

    इस संबंधी जतिंदर पाल सिंह निवासी नवांशहर ने Police को दी शिकायत बताया कि वह बीते शनिवार अपने 2 बच्चों, पत्नी और चचेरे भाई नवदीप के परिवार के साथ शनिवार को Chandigarh घूमने आया था। शनिवार रात करीब 8 बजे दोनों परिवार के सदस्य घूमने और शॉपिंग करने Elante Mall पहुंच गए। मॉल के अंदर ग्राउंड फ्लोर पर बेटा शहबाज और नवदीप का बेटा टॉय ट्रेन देखने के बाद उसमें झूला लेने के लिए कहने लगे। जतिंदर और नवदीप दोनों बच्चों को टॉय ट्रेन में झूला देने के लिए तैयार हो गए।

    जतिंदर पाल ने बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों की राइड के लिए 400 रुपए दिए, लेकिन ऑपरेटर ने पर्ची नहीं दी। उन्होंने बताया कि शहबाज और दूसरा बच्चा टॉय ट्रेन के सबसे पिछले डिब्बे में बैठ गए। ऑपरेटर सौरव टॉय ट्रेन में बैठे बच्चों को झूला दिलाने के लिए ट्रेन केground floor पर चक्कर लगाने लगा। इस दौरान ट्रॉय ट्रेन का संतुलन अचानक बिगड़ने पर सबसे पीछे वाला डिब्बा पलट गया जिस कारण बच्चे का सिर डिब्बे की खिड़की से निकलकर फर्श पर जोर से लगा। सिर में चोट लगने से खून आने लगा, जबकि नवदीप का बच्चा बाल-बाल बच गया। जिसके बाद शाहबाज को तुरंत उपचार के लिए hospital में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Industrial Area थाना Police ने जतिंदर पाल की शिकायत पर टॉय ट्रेन ऑपरेटर बापू धाम निवासी सौरभ और कंपनी के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और Police ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • सिकन्दर यादवेन्दु की गिरफ्तारी के बाद सामने आया प्रश्न पत्र लीक गिरोह ..

    सिकन्दर यादवेन्दु की गिरफ्तारी के बाद सामने आया प्रश्न पत्र लीक गिरोह ..

     

    पटना : नीट (यूजी) प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई) करेगी। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा अब तक इस मामले की जांच का दायरा बढ़कर कई अन्य राज्यों तक पहुंच गया है। इस कथित प्रश्न पत्र लीक मामले का खुलासा इंजीनियर सिकन्दर यादवेन्दु की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। अब जब जांच आगे बढ़ रही है तो इसमें कई लोगों के शामिल होने और एक बड़े नेटवर्क की जानकारी मिल रही है।

    बिहार और पड़ोसी राज्य झारखंड में हो रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारी और आरोपियों के कबूलनामों से इतना तो साफ है कि संगठित गिरोह ने परीक्षा संचालन करने वाले कर्मियों के साथ मिलीभगत कर प्रश्न पत्र लीक करने का बड़ा खेल खेला।

    गत 5 मई को पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के बेली रोड के समीप पुलिस ने जूनियर इंजीनियर सिकन्दर यादवेन्दु को गिरफ्तार किया। उसकी कार की तलाशी के क्रम में पुलिस को नीट परीक्षा के चार परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड मिले। इसके बाद पुलिस के कान खड़े हो गए। पटना के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

    आर्थिक अपराध इकाई ने प्रारंभ में ही स्पष्ट कर दिया था कि प्रश्न पत्र लीक हुआ है। इकाई ने 10 मई को पुलिस को तकनीकी सहयोग दिया और 17 मई को जांच का जिम्मा खुद संभाल लिया। इसके बाद जब जांच का दायरा बढ़ा तो परत दर परत मामले का खुलासा भी होता गया और कड़ियां जुड़ती चली गईं।

    ईओयू ने 18 और 19 जून को परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया। गिरफ्तार लोगों की स्वीकारोक्ति और मिल रहे साक्ष्यों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ईओयू से जांच रिपोर्ट मांगी। इस बीच, ईओयू ने झारखंड के भी विभिन्न शहरों में छापेमारी कर कई और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद यह साफ हो गया कि प्रश्न पत्र झारखंड के एक परीक्षा केंद्र से लीक हुआ और वहां से बिहार पहुंचा।

    बहरहाल, जांच अभी चल रही है। ईओयू तथा सीबीआई के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस गिरोह के किंगपिन को खोजने और दोषियों को सजा दिलाने की होगी।

  • 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू, PM मोदी ने ली सांसद पद की शपथ..

    18वीं लोकसभा का सत्र शुरू, PM मोदी ने ली सांसद पद की शपथ..

     

    नई दिल्ली : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। सबसे पहले सदन में राष्ट्रगान हुआ, उसके बाद पिछले सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पीएम मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली। मोदी के बाद अन्य सांसद शपथ ले रहे हैं। सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंचे PM मोदी ने कहा- देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। देश को एक जिम्मदार विपक्ष की जरूरत है।

    Session of 18th Lok Sabha begins, PM Modi took oath as MP : संसद में आज और कल नए सांसद शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा सांसद भर्तुहरि महताब को सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे। दूसरी ओर, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने प्रोटेम स्पीकर का विरोध किया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने नियमों को दरकिनार कर भर्तुहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वे 7 बार के सांसद हैं, जबकि कांग्रेस के के. सुरेश 8 बार के सांसद हैं। नियमों के अनुसार, कांग्रेस सांसद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था।

  • जानें कहां मचाया बाढ़ का कहर, अब तक 39 मौत, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

    जानें कहां मचाया बाढ़ का कहर, अब तक 39 मौत, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

     

    असम में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है, जिससे 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में बाढ़ से 2 लोगों की मौत की खबर आई है. राज्य के इस बिगड़ते हालात पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चिंता जताई है.

     

    असम में बाढ़ का कहर, अब तक 39 मौत, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
    फॉलो करें:

    पूर्वोत्तर राज्य असम पूरी तरह से बाढ़ में डूब गया है, जिससे बचने के लिए लोग अपने-अपने घरों से निकलने के लिए मजबूर हो गए हैं. इस बाढ़ से लगभग 10 जिलों में लगभग 1 लाख से ज्यादा आबादी के लोग प्रभावित हुए हैं. असम की ऐसी गंभीर स्थिति पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य में बाढ़ की वजह से बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है.

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा है कि बाढ़ की वजह से राज्य की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, जिससे 10 जिलों में 1.17 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुए हैं. बाढ़ से प्रभावित जिलों के 27 राजस्व क्षेत्र के 968 गांव बाढ़ से पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं.

    बाढ़ से बचने के लिए चलाए जा रहे 134 रिलीफ कैंप

    उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बाढ़ से राहत के लिए अभी के समय में अधिकारी करीब 134 रिलीफ कैंप और करीब 94 रिलीफ डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर चला रहे हैं. इन सभी रिलीफ कैंप में कुल 17,661 लोगों ने बाढ़ से बचने के लिए शरण ली है. खतरे की बात करते हुए सीएम ने कहा कि बराक के करीमगंज में कुशियारा नदी अभी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

  • अंतरिक्ष में फंस गईं सुनीता विलियम्स! एयरक्राफ्ट में खराबी की वजह से वापसी पर मंडराया संकट

    अंतरिक्ष में फंस गईं सुनीता विलियम्स! एयरक्राफ्ट में खराबी की वजह से वापसी पर मंडराया संकट

     

    नई दिल्ली – अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में ले जाने वाले बोइंग स्टारलाइनर को लेकर बड़ी खबर आई है। नासा ने जानकारी दी कि अंतरिक्ष यात्रियों के पहले दल को ले जाने वाले स्टारलाइनर की वापसी को स्थगित कर दिया गया है। नासा ने इसके वापसी की कोई नई तारीख नहीं बताई है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि मिशन के दो अंतरिक्ष यात्री कब लौटेंगे।

    टेस्टिंग और तकनीकी मुद्दों के कारण पहले से ही देरी हुई है। अंतरिक्ष यान की वापसी पहले 26 जून को निर्धारित की गई थी।अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने 5 जून को उड़ान भरी थी। 2019 के बाद से इसे दो बार बिना मनुष्यों के अंतरिक्ष में भेजा गया है। इसके थ्रस्टर्स को पांच विफलताओं और पांच हीलियम रिसाव का सामना करना पड़ा है। नासा और बोइंग को खराबी का सामना करना पड़ा और अतिरिक्त परीक्षण करने पड़े, जिससे यह सवाल उठता है कि वास्तव में स्टारलाइनर अपने चालक दल को कब तक वापस ला सकेगा। इसके आलावा इस अंतरिक्ष यान की कई समस्याएं सामने आई हैं।

    बता दें कि स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से इस बार बुच विलमोर और भारतीय मूल की सुनिता विलियम्स आईएसएस पहुंची थीं। स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट का रिटर्न मॉड्यूल आईएसएस के हार्मोनी मॉड्यूल पर रुका है। हालांकि हार्मोनी मॉड्यूल में सीमित ईंधन ही बचा है। वहीं स्टारलाइन में पांच जगहों से हीलियम के रिसाव की वजह से वापसी की यात्रा नहीं शुरू हो पा रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक स्टारलाइनर में पांच थ्रस्टर हैं जिन्होंने काम करना बंद कर दिया था।

    इसी बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि स्टारलाइनर से अंतरिक्ष यात्रा बेहद खतरनाक है। अब स्पेस एक्स को अंतरिक्षयात्रियों को वापस लाने के लिए भेजा जाना चाहिए। अंतरिक्ष विज्ञानी जोनाथन मैकड्वेल ने कहा कि अगर कुछ थ्रस्टर काम नहीं भी करते हैं तब भी दोनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर सुरक्षित वापस आ सकते हैं। इन छोटी समस्याओं से लैंडिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सबसे बुरा तो यही होगा कि अंतरिक्ष यात्री आईएसएस में मस्क के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का इंतजार करें।

  • उरी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से मुठभेड़ में 2 दहशतगर्द को किया ढेर

    उरी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से मुठभेड़ में 2 दहशतगर्द को किया ढेर

     

    कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है. हालांकि, भारतीय सेना और BSF के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों को LOC के पास मार गिराया है. अभी भी गोलीबारी जारी है.

     

    J&K: उरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 2 दहशतगर्द ढेर

    जम्मू कश्मीर (सांकेतिक)

    कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है. हालांकि, भारतीय सेना और BSF के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों को LOC के पास मार गिराया है. आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है. दहशतगर्द गोहलान इलाके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें ढेर किया गया.

    सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. सर्च ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. आतंकियों की मौजूदगी होने की खबर मिलते है सुरक्षाबल की टीम मौके पर पहुंच गई थी, और समय रहते ही आतंकियों को मार गिराया. जानकारी के मुताबिक आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.

    बारामूला में दो आतंकी हुए थे ढेर

    बुधवार (19 जून) को भारतीय सेना संयुक्त टीम ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला में दो आतंकवादियों को ढेर किया था. इसके अलावा हमले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था. रियासी हमले के मामले में यह पहली गिरफ्तारी थी. मुठभेड़ में शामिल एक अधिकारी ने बताया था कि हादीपोरा इलाके में मारे गए दो आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है.