साबुन बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

You are currently viewing Soap बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

A massive fire broke out in a soap manufacturing factory, goods worth lakhs burnt to ashes

साबुन बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

 

  •  लुधियानाः Ludhiana में थाना लाडोवाल के अधीन आती हंबड़ा पुलिस चौकी के इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक साबुन बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि चंद ही मिन्टों में इसने पूरी factory को अपनी चपेट में ले लिया और चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची fire brigade की गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी Gurcharan Jeet Singh ने बताया की Police को देर रात 1 बजे के करीब सूचना मिली कि हंबड़ा से मुल्लापुर रोड पर जगदीश साबुन factory में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और इस संबंधी fire brigade को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

चौकी प्रभारी Gurcharan Jeet Singh ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा लेकिन इस आगजनी में factory में पड़ा लाखों रुपए का सामान जल कर पूरी तरह से राख हो गया। फिलहाल, आग लगने का कारण short circuit बताया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *