ओवैसी ने शपथ ग्रहण करते ही संसद में हो गया  हंगामा, बोले जय फिलिस्तीन… पर आपत्ति के बाद कार्यवाही से हटाया गया शब्द

 

असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को संसद में शपथ ली. शपथ लेने के बाद तकरीबन 15 बजकर 11 मिनट पर ओवैसी ने जय फिलिस्तीन कहा. इस पर सबसे पहले सांसद शोभा करंदलाजे ने आपत्ति जताई. इसके बाद अन्य सदस्यों ने भी हंगामा किया.

जय फिलिस्तीन... संसद में ओवैसी की शपथ पर हंगामा, आपत्ति के बाद कार्यवाही से हटाया गया शब्द

असदुद्दीन ओवैसी.

लोकसभा में ओवैसी की शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ. सदस्यों को ओवैसी द्वारा शपथ ग्रहण के बाद जय फिलिस्तीन कहे जाने पर आपत्ति थी. हंगामा होने पर पीठ पर बैठे राधा मोहन सिंह ने इसे कार्यवाही से निकालने की बात कही. इसके बाद ही सदस्य शांत हुए

.एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को संसद में शपथ ली. शपथ लेने के बाद तकरीबन 15 बजकर 11 मिनट पर ओवैसी ने ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन…. कहा. इस पर सांसद शोभा करंदलाजे ने सवाल उठाया. इसके बाद संसद में अन्य सदस्यों ने भी जय फिलिस्तीन कहे जाने पर आपत्ति जताई. विवाद बढ़ता देख पीठ पर बैठे राधा मोहन सिंह ने इसे रिकॉर्ड से निकालने का आदेश दिया.

उर्दू में ली शपथ

ओवैसी ने संसद सदस्य के तौर पर शपथ उर्दू में ली, जब पीठ से उनका नाम पुकारा गया तो सदन में भारत माता की जय के नारे लगे, इसके साथ ही कुछ सांसदों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए. जब ओवैसी शपथ ग्रहण करने के लिए डायस पर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले जय भीम का नारा दिया. इसके बाद उन्होंने उर्दू में शपथ ली. इसके बाद फिर, जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन कहा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *