Category: NATIONAL

  • हाथरस; सत्संग के बाद मची भगदड़ में 122 लोगों ने गवाई जान, आयोजक पर FIR, हाईकोर्ट में CBI जांच के लिए याचिका

  • अमरनाथ यात्रा से वापिस लौट रहे यात्रियों की बस का हुआ ब्रेक फेल: सुरक्षाकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, चलती बस से कूदते श्रद्धालुओं का VIDEO आया सामने

  • हाथरस में सत्संग के दौरान कैसे मची भगदड़? मौत के मुंह से बचकर बाहर निकलने वाली महिला ने सुनाई आपबीती

    हाथरस में सत्संग के दौरान कैसे मची भगदड़? मौत के मुंह से बचकर बाहर निकलने वाली महिला ने सुनाई आपबीती

     

    Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक गांव में साकार विश्व हरि नाम से चर्चित भोले बाबा का सत्संग आयोजित किया गया था, इस सत्संग में अचानक भगदड़ मच जाने की वजह से 75 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई है . इस बीच पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई है.

    उत्तर प्रदेश के हाथरस में सिकंदराराऊ के रतिभानपुर में मंगलवार को सत्संग पंडाल में भगदड़ मच गई. प्रवचन सुन रही भारी भीड़ में मची भगदड़ में अब तक 75 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं. इस बीच भगदड़ में पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई है.

    हाथरस के एटा बॉर्डर के पास रतिभानपुर में संत भोले बाबा का प्रवचन चल रहा था. प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. पंडाल में अत्यधिक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और यह बड़ा हादसा हो गया. पीड़ित महिला ने बताया कि पंडाल में काफी भीड़ थी और प्रवचन खत्म होने के बाद भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे.

    पीड़िता ने सुनाई आपबीती

    पीड़ित महिला संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए जयपुर, राजस्थान से बस द्वारा हाथरस आई थी. महिला के साथ उसका 5 साल का बच्चा भी था. रोती बिलखती पीड़ित महिला ने बताया कि पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी और न ही गर्मी से निपटने के लिए पर्याप्त पंखे लगाए गए थे.

    पीड़िता ने आगे बताया कि प्रवचन समाप्त होने के बाद पंडाल में अत्यधिक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. लोग अचानक भीड़ में एक दूसरे को कुचलने लगे, जिसमें कई बूढ़े, महिलाएं और बच्चों दब गए हैं. वहीं, एक अन्य महिला ने बताया कि लाखों की भीड़ में मची भगदड़ में लोग एक-दूसरे पर गिर रहे थे, जिसमें कई लोगों की कुचलकर मौत हो गई.

  • सत्संग में मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की माैत, लाशों का लगा ढेर

     सत्संग में मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की माैत, लाशों का लगा ढेर

     

    हाथरस- उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत का अनुमान जताया जा रहा है। सभी की डेड बॉडी को एटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सत्संग में भीषण गर्मी की वजह से भक्तों की स्थिति खराब हो गई।  इस हादसे में कई लोग घायल हुए है।

    इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुये मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसील में मुगलगढ़ी नेशनल हाइवे पर फुलरई गांव में आज मानव मंगल मिलन सदभावना समागम समिति नामक संस्था ने आज सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालु एकत्र हुये थे। कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से कई लोग हताहत हुये। उन्होने बताया कि मृतकों की संख्या 100 से ज्यादा होने की आशंका है। कई हताहतों को हाथरस के अलावा एटा और अलीगढ जिले में शिफ्ट किया गया है। मरने वालों में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है।

  • जानें किस जगह चलती मालगाड़ी से गिर गये कंटेनर, रेलवे ट्रैक टूटने से 2 एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद्द; 38 ट्रेनों के रूट डायवर्ट-देखें लिस्ट

    जानें किस जगह चलती मालगाड़ी से गिर गये कंटेनर, रेलवे ट्रैक टूटने से 2 एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद्द; 38 ट्रेनों के रूट डायवर्ट-देखें लिस्ट

     

    करनाल : हरियाणा के करनाल में आज सुबह तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 8 कंटेनर गिर गए। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। इस रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। मालगाड़ियों का संचालन रोक दिया गया है। इस रूट पर रोजाना 60 से 70 रेल गाड़ियां गुजरती हैं। जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन पर कंटेनर गिरने से ट्रैक को काफी नुक्सान पहुंचा है और इसी वजह से कुछ गाड़ियों के रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

    Containers fell from moving goods train in Karnal : हादसे की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंटेनरों को ट्रैक से हटाने का काम किया जा रहा है। सूचना यह भी है कि मालगाड़ी के पिछले पहिये डिरेल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक्सल टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। झटके लगने के बाद मालगाड़ी से कंटेनर नीचे जा गिरे। मालगाड़ी से कंटेनर गिरने की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए अधिकारी निरीक्षण यान वाली ट्रेन से पहुंचे हैं। फिलहाल मौके पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे ने दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस और अंबाला-पानीपत एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

  • अनंतनाग में आग ने मचाया कहर; चपेट में आये 11 घर, सात दुकानें जलकर खाक

    अनंतनाग में आग ने मचाया कहर; चपेट में आये 11 घर, सात दुकानें जलकर खाक

    श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मेहमान मोहल्ला में सोमवार रात को लगी भीषण आग में 11 घर और सात दुकानें जलकर खाक हो गईं।

    अग्निशमन एवं आपातकालीन अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात करीब 02:50 बजे मेहमान मोहल्ला के भीड़भाड़ वाले रिहायशी सह व्यावसायिक इलाके में एक घर में आग लग गई, जिसमें 11 रिहायशी घर सह गोदाम और सात दुकानें जलकर खाक हो गईं।

    आग बुझाने के लिए अनंतनाग, मट्टन, बिजबेहरा, अचबल, सीर हमदान और शांगस इलाकों के अग्निशमन मुख्यालयों से करीब 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं अग्निशमन सेवा के मैकेनिकल ड्राइवर इम्तियाज अहमद को आग बुझाने के दौरान फिसलने से हाथ में चोट लग गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना हजम नहीं कर पा रही कांग्रेस’, जानें NDA  की मीटिंग में सांसदों के क्या बोले मोदी

    तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना हजम नहीं कर पा रही कांग्रेस’, जानें NDA  की मीटिंग में सांसदों के क्या बोले मोदी

    नई दिल्ली ; संसद में संग्राम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए सांसदों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री ने एनडीए सांसदों को संसदीय नियमों और संसदीय आचरण का पालन करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष एक गैर कांग्रेसी नेता का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। एनडीए सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष इस बात से परेशान है कि पहली बार एक गैर-कांग्रेसी नेता, वह भी एक चायवाला, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है। संसदीय दल की बैठक में मोदी ने सांसदों को सदन में अपना आचरण ठीक रखने की नसीहत दी।

    PM MODI MEETING NDA MP… सूत्रों के मुताबिक पीएम ने सांसदों से कहा कि वे लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह पेश न आएं। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया को बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने राजग सांसदों को बताया कि हमें सदन में कैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने गैर-जरूरी बयानबाजी से बचने की सलाह दी है। बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष विशेषकर कांग्रेस को जमकर घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग बेचैन हो गए हैं क्योंकि जवाहरलाल नेहरू के बाद कोई भी प्रधानमंत्री लगातार तीन बार जीत हासिल नहीं कर सका, जोकि एक चाय बेचने वाले ने हासिल की थी।

    प्रधानमंत्री ने नए सांसदों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संसद की कार्यवाही में हिस्सा लें। अपने लोकसभा क्षेत्र के विषयों को उठाएं। सभी सांसदों को देश सेवा को सर्वोपरि रखना है। सांसदों को अपना व्यवहार और आचरण ठीक रखना चाहिए। साथ ही साथ सांसदों को संसद के नियम के अनुसार आचरण करना चाहिए। संसद सदस्यों को जिन विषयों पर विशेष रुचि है, उसको साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर सांसद को परिवार सहित प्रधानमंत्री संग्रहालय में जाना चाहिए। हर सांसदों को अपने जड़ से जुड़ा रहना चाहिए। इधर-उधर भाषण की बजाए बेहतर ढ़ंग से अपनी बात उचित फोरम पर रखना चाहिए।

    उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार से कई प्रधानमंत्री बने और कुछ सुपर प्रधानमंत्री बने। उन्हें एक चाय वाले का प्रधानमंत्री बनना हजम नहीं होता इसलिए वो बार-बार हम पर हमला करते हैं।

  • दिनदहाड़े लूट; बैंक कर्मियों को बनाया बंधक; 28 लाख लेकर फरार हुए लूटेरे.

     दिनदहाड़े लूट; बैंक कर्मियों को बनाया बंधक; 28 लाख लेकर फरार हुए लूटेरे.

    शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक निजी बैंक को निशाना बनाया। बदमाश कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 28 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरबीघा थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ के समीप स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में करीब 11 बजे सात से 10 अपराधी घुस गए और बैंक कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद कैश काउंटर पर रखे पैसों को एक बैग में डालकर फरार हो गए। बताया जाता है कि सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। उनमें अधिकांश मास्क पहने हुए थे।

    पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि बरबीघा थाना क्षेत्र में एक बैंक में लूट की घटना हुई है। लुटेरे वहां से करीब 28 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

    उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच के लिए तकनीकी टीमों को भी बुलाया गया है। बरबीघा और नालंदा बॉर्डर से सटे सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की जांच की जा रही है।

  • राहुल गांधी ने संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखाने पर PM मोदी ने जताया विरोध..

    राहुल गांधी ने संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखाने पर PM मोदी ने जताया विरोध..

     
     0 

    नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आइडिया ऑफ इंडिया पर लगातार हमले हो रहे हैं। संविधान पर संगठित हमले हो रहे हैं। इस दौरान राहुल ने भगवान शिव की तस्वीर दिखाई, जिस पर स्पीकर ने आपत्ति जताई।

     

    राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 साल में भारत के संविधान पर सुनियोजित हमला हुआ है। इसका विरोध करने वालों को कुचला गया है। हमारे कई नेताओं को जेल भेजा गया। कुछ नेता अभी भी जेल में हैं। देश ने मिलकर संविधान की रक्षा की।” उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसियों ने मुझ पर भी हमला किया और मुझसे 55 घंटे पूछताछ हुई।

    सदन में दिखाई भगवान शिव की तस्वीर
    राहुल गांधी ने सदन में भगवान शिव की तस्वीर दिखाई। इस पर स्पीकर ने उन्हें टोका। उन्होंने कहा कि नियम के तहत यह उचित नहीं है। राहुल ने कहा कि तस्वीर के माध्यम से कुछ बताना चाहता हूं। शिवजी से कभी न डरने की शक्ति मिलती है। शिवजी ने हमे सत्य से कभी पीछे नहीं हटने की प्रेरणा मिलती है। बाएं हाथ में शिवजी का त्रिशुल अहिंसा का प्रतीक है। दाहिने हाथ में होता तो हिंसा का प्रतीक होता। सत्य, साहस और अहिंसा हमारा संबल है।

    सत्ता पक्ष वाले हिंदू नहीं हैं- लोकसभा में बोले राहुल गांधी
    राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदीजी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया। इसका कारण है। हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है। हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया- डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं- डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा..नफरत-नफरत-नफरत… आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए। ‘राहुल गांधी ने लोकसभा में कुरान का जिक्र किया, गुरु नानक, जीसस की तस्वीरें दिखाईं। कुरान में लिखा है- डरना नहीं है। जीसस का कहना है डरो मत डराओ मत।

    प्रधानमंत्री मोदी ने जताया विरोध
    राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। पीएम मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हुए और इसे गंभीर बात बताया। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता ने जो कहा, उन्हें इसकी माफी मांगनी चाहिए। इस धर्म पर करोड़ों लोग गर्व से हिंदू कहते हैं। मैं उनको गुजारिश करता हूं कि इस्लाम में अभय मुद्रा पर एक बार वो इस्लामिक विद्वानों की राय वो ले लें।

  • डॉक्टरों के डेलिगेशन ने जे पी नड्डा से की मुलाकात, जानें क्या मिला आश्वासन

    डॉक्टरों के डेलिगेशन ने जे पी नड्डा से की मुलाकात, जानें क्या मिला आश्वासन

     

    फेडरेशन ऑफ रेसिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन के एक दल ने रविवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्री जय प्रकाश नड्डा से मुलाकात की. डॉक्टरों ने बताया जिस तरह का आश्वासन दिया गया है उसके मुताबिक अगले एक से दो दिनों में नीट पीजी की परीक्षा की तारीख का ऐलान हो जाएगा.

     

    डॉक्टरों के डेलिगेशन ने नड्डा से की मुलाकात, जानें क्या मिला आश्वासन

    डॉक्टरों के डेलिगेशन ने नड्डा से की मुलाकात

    पेपर लीक की घटना के बाद से देश भर में एनटीए की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं पर एक तरह से ग्रहण लग गया है. हाल के दिनों में या तो परीक्षा रद्द हो रही है या फिर आगे के लिए तारीख जारी की जा रही हैं. फेडरेशन ऑफ रेसिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन का एक दल रविवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्री जय प्रकाश नड्डा से मिला. मुलाकात के बाद फोर्डा के महासचिव ने बताया कि हमने मांग की है कि जल्द से जल्द नेट पीजी की परीक्षा का आयोजन करवाया जाए.

    उन्होंने बताया कि जे पी नड्डा ने आश्वासन देते हुए कहा है कि जल्द ही ये परीक्षा कराई जाएगी. नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल भी वहां मौजूद थे. डॉक्टरों ने बताया जिस तरह का आश्वासन दिया गया है उसके मुताबिक अगले एक से दो दिनों में नीट पीजी की परीक्षा की तारीख का ऐलान हो जाएगा.

    पारदर्शी सिस्टम तैयार हो रहा है – जेपी नड्डा

    डॉक्टरों के डेलिगेशन से मिलने के बाद जे पी नड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया कि देश में परीक्षा को लेकर पहले से भी अधिक पारदर्शी तरीके से नया सिस्टम बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के लेकर सरकार एक बेहतर फुलप्रूफ सिस्टम तैयार कर रही है. एक निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत यह परीक्षा होगी इसलिए थोड़ी देरी हो रही है. जेपी नड्डा ने दावा किया कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा.