Category: NATIONAL

  • हिमाचल में मानसून की पहली बारिश ने भरपाया लोगों पर कहर,Landslide में 6 गाड़ियां दबीं, Government ने Tourists के लिए जारी किया Alert

    हिमाचल में मानसून की पहली बारिश ने भरपाया लोगों पर कहर,Landslide में 6 गाड़ियां दबीं, Government ने Tourists के लिए जारी किया Alert

     

    •  जालंधरः हिमाचल में मानसून ने दस्तक दे दी है और बीते दिन हिमाचल में हुई मानसून की पहली बारिश के कारण शिमला और सोलन में भारी तबाही मचा दी है, जिसके चलते शिमला के भट्टाकुफर-आईएसबीटी बाइपास, चुरट नाला और ढली टनल के समीप एक स्कूल के पास में 6 गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई, वहीं सोलन के कुनिहार में हेवी रेन के बाद गंभर पुल को फिर से खतरा पैदा हो गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार शिमला और सोलन में भारी बारिश के बाद 35 से ज्यादा सड़कें भी बंद हो गई हैं और लैंडस्लाइड के कारण गाड़ियां पूरी तरह मलबे में दब गई है। PWD विभाग सड़कों को खोलने में जुट गया है। भारी बारिश के बाद कुनिहार-नालागढ़ स्टेट हाईवे के अलावा क्षेत्र की आधा दर्जन ग्रामीण सड़कें भी बंद हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह लैंडस्लाइड और नालों में पानी के तेज बहाव के साथ मलबा आ गया है।

    हिमाचल में लैंडस्लाइड की वजह से दबी गाड़ियां और गुरुग्राम में लगा ट्रैफिक जाम। - Dainik Bhaskar

    वहीं, हिमाचल के रास्ते पंजाब के पठानकोट में गुरुवार शाम को मानसून प्रवेश कर गया। अनुमान है कि आज मानसून पंजाब के कुछ और जिलों के अलावा चंडीगढ़ में भी दस्तक दे देगा। बीते 6 दिनों से मानसून झारखंड से आगे नहीं बढ़ रहा था, लेकिन एक ही दिन में मानसून ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के बाद हिमाचल व पंजाब में भी दस्तक दे दी। वहीं पंजाब के सभी शहरों का तापमान 39 डिग्री से नीचे गिर गया। यहां औसतन तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है। 15 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मलेरकोटला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य सभी जिलों में कोई अलर्ट नहीं है।

    मौसम विभाग के अनुसार मानसून की आज हरियाणा में भी एंट्री हो सकती है। वहीं राज्य के 9 जिलों में बारिश हो रही है। उससे पहले गुरुग्राम में बारिश से जलभराव हुआ है। जिससे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम लगा है। सर्विस रोड पर पानी भरा होने के कारण सभी वाहन हाईवे से ही गुजर रहे हैं।

  • संसद में बेहोश हुईं कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा अस्पताल

     संसद में बेहोश हुईं कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा अस्पताल

     

    नई दिल्ली : राज्यसभा में शुक्रवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के मुद्दे पर हंगामे के बीच कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम शुक्रवार को अचानक गिरीं और बेहोश हो गईं जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, नीट, यूजीसी-नेट और अन्य पेपर लीक घोटालों पर तत्काल चर्चा से सरकार के इंकार के कारण आज राज्यसभा में हुए शोर शराबे के बीच कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम अचानक गिरीं और बेहोश हो गईं। कुछ दिन पहले ही उन्हें डेंगू हुआ था। रमेश ने कहा, फूलो देवी नेताम को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाना पड़ा। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के सभी सांसद उनकी खैरियत जानने के लिए अस्पताल गए।

  • दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर शुक्रवार सुबह डिपार्चर फोरकोर्ट पर कैनोपी गिरने के बाद केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला

    दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर शुक्रवार सुबह डिपार्चर फोरकोर्ट पर कैनोपी गिरने के बाद केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला

    नई दिल्ली : दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर शुक्रवार सुबह डिपार्चर फोरकोर्ट पर कैनोपी गिरने की घटना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि देश के सभी एयरपोर्ट पर इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। दिल्ली हवाई अड्डे पर स्थिति की समीक्षा के बाद केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, आज टर्मिनल-1 पर सुबह 5 बजे बेहद दुःखद घटना हुई। भारी बारिश की वजह से टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया।

    उन्होंने कहा, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि इसे बहुत गंभीर घटना के रूप में लिया गया है। न केवल इस पर एयरपोर्ट की, बल्कि पूरे देश में जितने भी एयरपोर्ट हैं, हम उन सभी की फिर से जांच करेंगे। हम सभी एयरपोर्ट की गहन जांच करेंगे। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार तड़के हुए हादसे में कैनोपी का एक हिस्सा वहां खड़ी कारों पर गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

    राम मोहन नायडू ने कहा, टर्मिनल-1 से जो भी उड़ानें संचालित हो रही हैं, उन्हें टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर स्थानांतरित कर दिया गया है। टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। इंडिगो ने दोपहर बाद दो बजे तक अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। उसने यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान चुनने या पूरा रिफंड पाने के लिए लिंक उपलब्ध कराया है।

    वहीं स्पाइसजेट की उड़ानें सुबह 10.30 बजे के बाद से टर्मिनल 3 पर स्थानांतरित की गई हैं। हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसे की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चेक-इन काउंटर बंद कर दिये गये हैं। इंडिगो के अलावा अन्य विमान सेवा कंपनियों की टर्मिनल 1 की उड़ानों को टर्मिनल 2 और 3 पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

  • NEET पेपर लीक मामले को लेकर में संसद में हंगामा, राहुल गांधी बोले-देश के युवा घबराए…

    NEET पेपर लीक मामले को लेकर में संसद में हंगामा, राहुल गांधी बोले-देश के युवा घबराए…

     

    नई दिल्ली – नीट पेपर लीक मामले में पूरे देश में सियासत गरमाई हुई है। सड़क पर हंगामा और संसद में संग्राम जारी है। आज संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। लोकसभा में चर्चा के पहले ही विपक्ष ने नीट को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद निचले सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष NEET पर चर्चा की मांग को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया था।

    लोकसभा स्पीकर ने कहा कि नियमों के मुताबिक राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद के बीच स्थगन प्रस्ताव नहीं लाया जाता। उधर, संसद में जाने से पहले राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं पीएम से रिक्वेस्ट करता हूं कि NEET मामले पर रिस्पेक्टफुली चर्चा करें। देश के युवा घबराए हुए हैं। उन्हें नहीं पता क्या होने वाला है। संसद से यह मैसेज जाना चाहिए कि सरकार और विपक्ष उनकी चिंताओं को लेकर एक साथ हैं। नीट मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार NEET पर जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि नीट पर विपक्ष भ्रमित न करे, हम चर्चा से भाग नहीं रहे। छात्रों और अभिभावकों से सुझाव मांगे गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार प्रतिबद्धता से मामले की जांच करवा रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • NEET पेपर विवाद; NTA के OFFICE में घुसे NSUI कार्यकर्ता,लगाया ताला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    NEET पेपर विवाद; NTA के OFFICE में घुसे NSUI कार्यकर्ता,लगाया ताला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

     

     

    नीट पेपर विवाद को लेकर एनएसयूआई (National Students’ Union of India) लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. गुरुवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता एनटीए दफ्तर में घुस गए. उन्होंने एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दफ्तर में ताला लगा दिया.

    NEET: एनटीए के दफ्तर में घुसे NSUI कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    NTA के दफ्तर में घुसे NSUI कार्यकर्ता.

    नीट पेपर विवाद को लेकर कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई (National Students’ Union of India) विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में एनएसयूआई के कार्यकर्ता गुरुवार को एनटीए दफ्तर में घुस गए. एनटीए के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही उन्होंने दफ्तर में ताला लगा दिया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से उनकी झड़प हुई.

    नीट पेपर को लेकर एनएसयूआई ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया था. इसमें कहा था, बीजेपी की लीकेज सरकार 3.0 में भी छात्र-छात्राओं के भविष्य को शिक्षा माफियाओं के हाथ में सौंपकर बर्बाद किया जा रहा है. NEET अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए NSUI लड़ाई लड़ती रहेगी. हमारी मांग है कि नीट की परीक्षा दोबारा कराई जाए. साथ ही NTA जैसी भ्रष्टाचारी बैन संस्था को बंद किया जाए.

    इस मामले को लेकर बुधवार को जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्र संघ ने भी विरोध प्रदर्शन किया था. जंतर-मंतर पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया गया था. पेपर में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विद्यार्थी एनटीए को खत्म करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इस प्रदर्शन में आइसा और डीयू के क्रांतिकारी युवा संगठन सहित अन्य संगठनों ने भी हिस्सा लिया था.

  • आयुष्मान योजना में अब होगा 70 साल पार कर चुके सभी का इलाज, जानिए पूरी खबर..

     आयुष्मान योजना में अब होगा 70 साल पार कर चुके सभी का इलाज, जानिए पूरी खबर..

     

    नई दिल्ली- अब 70 साल की उम्र पार कर चुके सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा को संबोधित करते हुए देश के बुजुर्गों को ये खुशखबरी दी है।

    संसद भवन में राष्ट्रपति मु्र्मू ने कहा कि, नई सरकार में हम 70 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को आयुष्मान का फायदा दे रहे हैं। यही नहीं किसानों के प्रति भी सरकार ने लगातार कार्य किए हैं। बता दें कि घोषणापत्र जारी करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल या इससे ज्यादा के बुजुर्गों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि बीमारी का इलाज कैसे कराएंगे। यह चिंता मध्यमवर्गीय के लिए और भी ज्यादा गंभीर होती है। भाजपा ने अब संकल्प ले लिया है कि 70 साल से ज्यादा आयु के हर एक व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाया जाएगा।’ भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया था, ‘हम बुजुर्गों का कवर करने के लिए आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करेंगे और उन्हें मुफ्त और अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएंगे।’ इस योजना की शुरुआत तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्तीय वर्ष 2019 के बजट के दौरान की थी। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है, जिसके तहत फिलहाल 5 लाख रुपये का कवर मिलता है।

  • जमीनी विवाद में पक्षों में हुई खूनी झड़प, बाप-बेटे समेत समेत 3 की हत्या; खेत में पड़ी मिली लाशें

     जमीनी विवाद में पक्षों में हुई खूनी झड़प, बाप-बेटे समेत समेत 3 की हत्या; खेत में पड़ी मिली लाशें

     

    राजपुरा : नजदीकी गांव चतर नगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भर्ती करवाया गया है। इस मौके पर घनौर के DSP बूटा सिंह और शंभू थाने के SHO अमनपाल सिंह विर्क भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।

    जानकारी के मुताबिक यहां 2 पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था। जहां एक तरफ से पटियाला के गांव नोगावां के रहने वाले दिलबाग सिंह और उनका बेटा जसविंदर सिंह जस्सी गांव चतर नगर पहुंचे थे। दूसरे पक्ष से चतर नगर के ही रहने वाले सतविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह वहां मौजूद थे। दोनों में ठेके की जमीन को लेकर विवाद हो गया और मारपीट के बाद फायरिंग भी हुई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने दिलबाग सिंह और उनके बेटे जसविंदर सिंह जस्सी की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि पहले पक्ष के व्यक्ति सतविंदर सिंह की भी मौत हो गई। गोली लगने से घायल उसके साथी हरप्रीत सिंह और हरजिंदर सिंह का राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में इलाज चल रहा है।

    इस मौके पर डीएसपी घनूर बूटा सिंह और शंभू थाने के एसएचओ अमनपाल सिंह विर्क पुलिस पार्टी समेत पहुंचे। घटना स्थल पर दिलबाग सिंह और उनके बेटे जसविंदर जस्सी के शव खेतों में पड़े थे। पुलिस पार्टी ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • रेलवे ने लिया बड़ा फैसला,  सफर के दौरान अब यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    रेलवे ने लिया बड़ा फैसला,  सफर के दौरान अब यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

     

    नई दिल्ली- भारतीय रेलवे ने सफर के दौरान यात्रियों को आसानी से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए 61 स्टेशनों पर प्रधानमंत्री जन भारतीय औषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इसका मकसद ‘करोड़ों यात्रियों को इमरजेंसी के दौरान रेलवे स्टेशन पर सस्ती कीमत पर दवाएं मिल सके’ है।

    पिछले कुछ महीनों में 50 स्थानों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र सफलतापूर्वक कार्य शुरू कर चुके हैं। इन 50 केंद्रों में पूर्व मध्य रेलवे में पटना जंक्शन, दरभंगा और पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रधानमंत्री जन भारतीय औषधि केंद्र कार्य कर रहे हैं। अब इस पहल की सफलता और लोगों के उत्साह को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 61 अन्य स्थानों पर प्रधानमंत्री जन भारतीय औषधि केंद्र के स्टॉल खोलने का निर्णय लिया है। इनमें बिहार के आरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, छपरा एवं भागलपुर स्टेशन शामिल हैं। जहां प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।

    इन स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के स्टॉल खोलने के इच्छुक लोगों से निविदा आमंत्रित किए जा चुके हैं। चयनित निविदाकर्ता को अगस्त के पहले सप्ताह तक आउटलेट का निर्माण पूरा करते हुए सौंप दिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय से न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि लोगों को सस्ती कीमतों पर दवाइयां भी मिलेगी।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का उद्देश्य सभी लोगों, विशेषकर गरीबों और वंचितों के लिए किफायती मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है। जिससे स्वास्थ्य देखभाल में जेब से होने वाले खर्चे को कम किया जा सके। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के तहत विभिन्न उत्पादों में 1963 दवाइयां और 293 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं, जो सभी प्रमुख चिकित्सीय समूहों जैसे कार्डियोवैस्कुलर, एंटी-कैंसर, एंटी-डायबिटिक्स, एंटी-इंफेक्टिव्स, एंटी-एलर्जिक, गैस्ट्रो-आंत्र संबंधी दवाइयां, न्यूट्रास्युटिकल्स आदि को कवर करते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र में कई आयुर्वेदिक उत्पादों को भी शामिल किया गया है और यह लोगों के लिए सस्ती कीमतों पर आसानी से उपलब्ध हैं।

  • पंजाबी गायक मिलिंद गाबा के शो में अचानक भीड़ हुई बेकाबू, मारपीट में फटा एक व्यक्ति का सिर

    पंजाबी गायक मिलिंद गाबा के शो में अचानक भीड़ हुई बेकाबू, मारपीट में फटा एक व्यक्ति का सिर

    नई दिल्ली- मुरादाबाद में जिगर मंच पर मिलिंद गाबा को सुनने पहुंचे श्रोताओं की भीड़ बेकाबू हो गई, जहां भारी हंगामे के कारण भगदड़ मची तो मारपीट में एक युवक सिर फटा गया जबकि महिला कांस्टेबल शालिनी वर्मा के पैर पर लोहे के बैरिकेडिंग गिर गया। वहीं उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, इसके साथ ही डॉक्टरों ने फ्रेक्चर की आशंका जताई है।

    UP News

    इमरजेंसी में महिला कांस्टेबल का एक्स-रे कराने के लिए स्टाफ को निर्देशित किया गया। वहीं घायल युवक को उसके साथी किसी स्थानीय क्लीनिक पर ले गए। गाबा के मंच पर पहुंचते ही लाइव शो में पीछे खड़ी भीड़ बेकाबू हो रही थी। पुलिसकर्मी बार-बार लाठियां फटकार कर लोगों को पीछे हटाने के प्रयास में जुटे थे।

    इसी बीच भीड़ में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस मारपीट में युवक का सिर फट और व्यवस्थाएं बनाने में कांस्टेबल के चोट आ गई। इसके बाद भी युवक पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करने लगा बमुश्किल उसे समझाकर ड्रेसिंग के लिए भेजा गया। वहीं हुड़दंग मचा रहे अन्य युवकों को भी पुलिस ने डांटकर समझाया। गायक मंच से उतरे तो लोग उनके पीछे सेल्फी के लिए दौड़ने लगे। इससे भी किसी को चोट लग सकती थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने पहले ही सुरक्षा घेरा बना रखा था।

  • लोकसभा स्पीकर चुनाव;ओम बिरला बने स्पीकर, ध्वनि मत से हुआ फैसला; आसन तक लेकर गए मोदी-राहुल

     लोकसभा स्पीकर चुनाव;ओम बिरला बने स्पीकर, ध्वनि मत से हुआ फैसला; आसन तक लेकर गए मोदी-राहुल

    नई दिल्ली : 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों की कार्यवाही में निर्वाचित सांसदों ने सदन के सदस्यता की शपथ ली थी। साथ ही साथ लोकसभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस सांसद के सुरेश को उतारा गया था। आज स्पीकर का चुनाव हुआ। जिसमें ओम बिरला स्पीकर चुने गए। संसद में ध्वनिमत से ओम बिरला को स्पीकर चुना गया है। अब ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर होंगे। इससे पहले भी वही लोकसभा स्पीकर थे। ये एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि बीजेपी से लगातार दूसरी बार एक ही व्यक्ति का स्पीकर चुने जाने का ये पहला मौका होगा।

     इसके बाद पीएम मोदी ने ओम बिरला को बधाई दी। पीएम मोदी और राहुल गांधी दोनों ने मिलकर ओम बिरला को उनके आसन तक पहुंचाया। पीएम मोदी ने ओम बिरला को जीत की बधाई दी। इस दौरान संसद में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे सदन की ओर से आपको बधाई। दूसरी बार स्पीकर बनना नया रिकॉर्ड है। आप नए कीर्तिमान गढ़ते आए हैं। ओम बिरला हम सभी को मार्गदर्शित करते रहते हैं और आगे भी करते रहेंगे। यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार स्पीकर बने हैं।