Category: NATIONAL

  • अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस में लाखों की चोरी करने वाले दो लोग पुलिस ने किये गिरफ्तार, जानें पूरी खबर..

    अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस में लाखों की चोरी करने वाले दो लोग पुलिस ने किये गिरफ्तार, जानें पूरी खबर..

     

    मुंबई : मुंबई के वीरा देसाई रोड वाले अनुपम खेर के ऑफिस में 19 जून की रात 2 लोग गेट तोड़कर घुसे थे। अभिनेता ने अपने ऑफिस का पूरा वीडियो साझा करते हुए दिखाया कि कैसे चोरों ने पूरी चालाकी के साथ दरवाजा तोड़ा और लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अब इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। इस घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने अभिनेता के ऑफिस में सेंध लगाकर फिल्म के नेगेटिव चुराए थे। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था और पुलिस में FIR दर्ज भी करवाया था।

    आरोपियों की पहचान माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान के रूप में हुई है। इन दोनों के बारे में पुलिस ने बताया कि ये सीरियल चोर हैं। शहर के अलग-अलग-अलग इलाकों में घूमकर ऑटो चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इस मामले के जांच के दौरान पता चला कि अनुपम खेर के ऑफिस में उन्होंने ही चोरी को अंजाम दिया था। उसी दिन मुंबई के विले पार्ले इलाके में भी चोरी की थी।

    आपको बता दें कि गुरुवार को एक्टर अनुपम खेर ने एक्स पर पोस्ट और वीडियो शेयर करके इस घटना के बारे में बताया था उन्होंने एक्स पर लिखा,’कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में दो चोरों ने दो दरवाजों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए। उन्होंने आगे बताया कि FIR दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने चोर को जल्द पकड़ने का आश्वाशन दिया है क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिए हैं।

  • जानें किस जगह की सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा; सरकार ने माफ किया 2 लाख रुपए तक का कर्ज

    जानें किस जगह की सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा; सरकार ने माफ किया 2 लाख रुपए तक का कर्ज

     

    नई दिल्ली : तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। कैबिनेट के फैसले की मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने खुद घोषणा की। तेलंगाना में किसानों का कर्ज माफ करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने तेलंगाना के अन्नदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जो कहा वो करके दिखाया, यही नीयत है और आदत भी।

    राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, तेलंगाना के किसान परिवारों को बधाई। कांग्रेस सरकार ने आपके 2 लाख रू तक के सभी ऋण माफ कर ‘किसान न्याय’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है – जो 40 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को कर्ज मुक्त बनाएगा। जो कहा, करके दिखाया – यही नीयत है और आदत भी।

    उन्होंने आगे लिखा, कांग्रेस सरकार का मतलब है – राज्य का खजाना किसानों और मजदूरों समेत वंचित समाज को मजबूत बनाने में खर्च होने की गारंटी, जिसका उदाहरण है तेलंगाना सरकार का यह फैसला। हमारा वादा है -कांग्रेस जहां भी सरकार में होगी, हिंदुस्तान का धन ‘हिंदुस्तानियों’ पर खर्च करेगी, ‘पूंजीपतियों’ पर नहीं।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, ‘तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। उस वादे को पूरा करते हुए हमारी तेलंगाना सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इससे कर्ज में डूबे 40 लाख किसानों को राहत मिलेगी। कांग्रेस मानती है कि देश का सारा धन देश की जनता का है और उसे जनता की भलाई में ही खर्च होना चाहिए। हमने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी किसानों का कर्ज माफ किया था। जब केंद्र में हमारी सरकार थी तो देश भर के किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया था। कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, वंचितों और मध्य वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।”

    रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि 15 अगस्त से पहले सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। इस कर्जमाफी से सरकारी खजाने पर लगभग 31,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा।

  • 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विशाल आयोजन

    10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विशाल आयोजन

    10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विशाल आयोजन

    MBD NEWS: चंडीगढ़ ( मनोज शर्मा) भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आज दिनांक 21 जून 2024 को समय प्रातः 5:30 से 6:45 बजे तक आसन प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं करके पूरे हर्षोल्लास के साथ फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत चार जिलों के लगभग 500 से 600 साधक/ साधिकाओं द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकॉल अनुसार विशाल सामूहिक योगाभ्यास किया।

    भारतीय योग संस्थान पिछले 58 वर्षों से पूरे विश्व को योग के माध्यम से स्वस्थ बनाने के लिए प्रयासरत है। योग संस्थान ने भारतीय संस्कृति की महान् मानवतावादी देन ” वसुधैव कुटुम्बकम् ” को अपने आदर्श के रूप में अपनाया है। एवं “लोका समस्ता: सुखिनों भवन्तु, सर्वे भवन्तु सुखिन:” तथा “जीओ और जीवन दो” के सिध्दांत को अपनी प्रेरणा का आधार माना है। भारतीय योग संस्थान पिछले 58 वर्षों से प्रतिवर्ष पूरे भारतवर्ष में 2 अक्टूबर को योग दिवस का आयोजन लगातार करता आ रहा है।

    भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित इस 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी भारतीय योग संस्थान के सान्निध्य में योगाभ्यास किया। भारतीय योग संस्थान पूर्वी जिला चंडीगढ़ के जिला प्रधान राजन कपूर द्वारा प्रोटोकॉल के अन्तर्गत आसनों का अभ्यास करवाया और प्रांतीय प्रधान गोपाल दास द्वारा प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास बहुत ही सुन्दर ढंग से करवाया गया। गोपाल सिंह परमार,प्रांतीय मंत्री,भारतीय योग संस्थान द्वारा उपस्थित सभी साधकों को नित्यप्रति योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रांतीय मंत्री द्वारा बताया गया कि कुछ लोगों में ऐसी धारणा उत्पन्न हो चुकी है कि योग रोगियों के लिए है, जब तक रोग नहीं होगा योग नहीं करेंगे लेकिन असल में योग तो निरोग व्यक्तियों के लिए है। लोग इस धारणा से बाहर आकर अपने शरीर के लिए कम से कम एक घंटे का समय जरूर दें,रोग आने की प्रतीक्षा न करें,प्रतिदिन योग करें,तभी हम स्वस्थ रहकर सुखी और निरोग जीवन जी सकते हैं।

    योग को जीवन का अटूट अंग बनाने का न्योता

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दौरान अलग- अलग समागमों दौरान सैंकड़ो लोगों द्वारा उत्साह से की गई शिरकत


    जालंधर : (सुमेश शर्मा ) 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित ज़िला स्तरीय योग दिवस ई.एस.आई. अस्पताल शहीद उधम सिंह नगर, जालंधर में मनाया गया जहाँ समागम में हिस्सा लेने वाले सैंकड़ो लोगों ने सेहतमंद और ख़ुशहाल जीवन के लिए ज़िला निवासियों को योग को अपनी ज़िंदगी का अटूट अंग बनाने का न्योता दिया गया। इस साल योग दिवस ‘स्वै और समाज’ के विषय अधीन मनाया गया।

    ज़िला स्तरीय समागम दौरान ई.एस.आई.के डायरैक्टर डा. अमरजीत ने कहा कि सदियों से ही भारत में सेहतमंद और ख़ुशहाल ज़िंदगी के लिए योग अभ्यास की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय दौरान जहाँ तनावपूर्ण ज़िंदगी और जीवन निर्वाह में आए बदलाव कारण मानवीय ज़िंदगी के लिए बड़ा ख़तरा बना हुआ है, वही योग अभ्यास हमें बीमारियाँ से दूर रखने में महत्वपूर्ण योगदान डाल सकता है। उन्होंने लोगों को न्योता दिया कि वह रोज़ाना कम -से- कम एक घंटा योग अभ्यास करे, ताकि वह तंदरुस्त जीवन का लाभ उठा सकें।
    इससे पहले ज़िला आयुर्वैदिक अधिकारी डा. वेनूं खन्ना ने ज़िला स्तरीय समागम में शिरकत करने के लिए पहुँचे गणमान्यों का स्वागत किया। आयुर्वैदिक विभाग से विशेषज्ञ डाक्टरों जिनमें डा. अनीता, डा. योगेश, डा. मनूं हल्लण शामिल थे ने यहां पहुँचने वालों को योग के अलग- अलग आसनों की प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डा. रूपाली कोहली, डा. दलवीर कौर, डा. रितिका बाली, डा. चेतन मेहता भी मौजूद थे।

  • रिमोर्ट कंट्रोल गेट में फंसने से हुई मासूम की मौत , पोते का शव देख दादी को आया हार्ट अटैक… एक साथ उठे 2 जनाजे

    रिमोर्ट कंट्रोल गेट में फंसने से हुई मासूम की मौत , पोते का शव देख दादी को आया हार्ट अटैक… एक साथ उठे 2 जनाजे

     

    मलप्पुरम के तिरुर वैलाथुर में एक पड़ोसी घर के रिमोट कंट्रोल गेट में फंसने के कारण 9 साल के मासूम की मौत हो गई. पोते के शव को देखने आईं दादी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. दादी-पोते की मौत से परिवार के कोहराम मच गया.

     

    रिमोर्ट कंट्रोल गेट में फंसने से मासूम की गई जान, पोते का शव देख दादी को आया हार्ट अटैक... एक साथ उठे 2 जनाजे

    मृतक मासूम मुहम्मद सिनान का फाइल फोटो.

    केरल के मलप्पुरम में पड़ोसी घर के रिमोट कंट्रोल गेट में फंसने से 9 साल के मासूम की मौत हो गई. बच्चे की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई. जब मासूम के शव को दादी ने देखा तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया. जब तक दादी को अस्पताल ले जाते उन्होंने दम तोड़ दिया. दादी-पोते की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. घर से एक साथ दो जनाजे सुपर्दे खाक होने को निकले तो माहौल गमगीन हो गया.

    घटना गुरुवार शाम की है. जिस वक्त हादसा हुआ तब वहां कोई नहीं था. बच्चे की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. उसे गेट से बाहर निकाला गया. गंभीर हालत में मासूम को कोट्टाक्कल के निजी अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम के शव को मंजेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया. मोहम्मद सिनान एमईटी सेंट्रल स्कूल, अलिनचुवाड में कक्षा 4 का छात्र था.

    गेट में फंस गया मासूम

    दर्दनाक हादसा मलप्पुरम के तिरुर वैलाथुर में हुआ. यहां अब्दुल गफूर का 9 साल का बेटा मुहम्मद सिनान अपने पड़ोसी के घर में गेट से होकर निकल रहा था. गेट रिमोर्ट कंट्रोल से चलता है. जैसे ही सिनान गेट से निकला वह उसमें फंस गया. गेट में मासूम को फंसा देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े. सिनान को बामुश्किल गेट से निकाला. वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया.

    दादी को पहुंचा सदमा, हो गई मौत

    परिवार वाले सिनान को इलाज के लिए कोट्टाक्कल के एक निजी अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सिनान की मौत से परिजन बेसुध हो गए. बेटे की जान जाने से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पोते की मौत की खबर सुनकर दादी आसिया को गहरा सदमा लगा. उनके सीने में अचानक दर्द उठा और उनकी भी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, आसिया को दिल का दौरा पड़ा था. घर में दादी-पोते की मौत से मातम पसर गया. मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मासूम सिनान के शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

  • दर्दनाक सड़क हादसा : यात्रियों को ले जा रही बस पलटी, 4 की मौत; 3 की हालत गंभीर

     दर्दनाक सड़क हादसा : यात्रियों को ले जा रही बस पलटी, 4 की मौत; 3 की हालत गंभीर

     

    शिमला  : हिमाचल के शिमला जिला के जुब्बल में आज सुबह हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल लाया गया है। हादसे के वक्त ड्राइवर-कंडक्टर समेत बस में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से बस ड्राइवर कर्म दास पुत्र भोगी राम गांव कुडू जुब्बल, कंडक्टर राकेश पुत्र शिव राम गांव धरकोटी बिलासपुर, बिरमा देवी (62 साल) पत्नी अमर सिंह निवासी धांसर गांव और धनशाह ( 52) नेपाल की मौत हुई है, जबकि जयेंद्र सिंह रांगटा (63), दीपिका (25) पुत्री संजय ठाकुर निवासी गिल्टाड़ी और हस्त बहादुर घायल हैं।

     जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी के रोहड़ू डिपो की बस सुबह 7 बजे जुब्बल के कुडू से गिल्टाड़ी के लिए निकली थी। कुडू से यह बस मुश्किल से 3 किलोमीटर आगे पहुंचने के बाद चौरी कैंच में हादसे का शिकार हो गई और ढांक से करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। यह बस पहाड़ी के ऊपर वाली सड़क से गिरने के बाद निचली सड़क पर रुकी, जहां आधी बस हवा में बाहर लटक गई। यहां से बस खाई में गिरी होती तो हादसा और भी भीषण हो सकता था। स्थानीय प्रशासन ने लोकल लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों का भी कुछ देर में रोहड़ू में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

    एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ है। उन्होंने बताया कि बस में ड्राइवर-कंडक्टर सहित कुल 7 लोग सवार थे। इसमें 4 की मौत हो गई है, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें IGMC शिमला रेफर करना पड़ सकता है।

    बताया जा रहा है कि यह बस गिल्टाड़ी से सवारियां लेने जा रही थी। वापसी में इस बस में रोजाना 45-50 से ज्यादा सवारियां होती है। ऐसे में यदि यह हादसा वापसी में आते वक्त होता तो भारी जानी नुकसान होता। मृतक चालक कर्म दास अपने पीछे एक बेटा, दो बेटी छोड़ और पत्नी छोड़ गए है, जबकि कंडक्टर राकेश कुमार अपनी पत्नी को पीछे छोड़ गए हैं।

  • जेल में आसाराम बापू की  तबीयत बिगड़ने के बाद  एम्स में करवाया गया भर्ती

    जेल में आसाराम बापू की  तबीयत बिगड़ने के बाद  एम्स में करवाया गया भर्ती

     

    जयपुर-  आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। सोमवार को आसाराम ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जेल अधिकारी उसे जेल डिस्पेंसरी ले गए, जहां उसका इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट हुआ।

    गुरुवार को उसे नियमित जांच के लिए एम्स ले जाया गया, जहां उसे एनीमिया पाया गया। हालांकि, उसकी अन्य जांच रिपोर्ट सामान्य थी। जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस बीच, गुरुवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर आसाराम को फिर से एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। इससे पहले आसाराम ने जोधपुर के एक निजी अस्पताल में आयुर्वेदिक इलाज कराने की अनुमति राजस्थान हाई कोर्ट से मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई थी।

  • जानें किस जगह सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान,महिलाओं को हर महीने सरकार देगी 1000 रुपए

    जानें किस जगह सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान,महिलाओं को हर महीने सरकार देगी 1000 रुपए

     

    रांची : झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के तहत झारखंड में महिलाओं के अकाउंट में हर महीने एक हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार की योजना से राज्य की 38-40 लाख महिलाओं को फयदा मिलने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि झारखंड सरकार जल्द ही पश्चिम बंगाल की ‘लक्ष्मी भंडार’ पहल की तर्ज पर महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी। जानकारी के मुताबिक इस योजना का नाम ‘मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वाबलंबन योजना’ रखा गया है।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को योजना के तहत प्रति माह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी लेकिन इसके लिए वित्त विभाग और कैबिनेट से मंजूरी की जरूरत है। उधर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि 25 से 50 वर्ष आयु वर्ग की सभी वर्ग की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जल्द ‘मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत करें।

    उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 25 से ऊपर और 50 वर्ष से कम उम्र के सभी वर्ग समुदाय की गरीब जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार झारखंड प्रदेश की महिलाओं की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, महिला सशक्तिकरण और परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • NEET PAPER लीक मामला: एक दिन पहले मिल गया था प्रश्न पत्र, 32 लाख में हुआ सौदा, आरोपियों ने बताई PAPER लीक होने की सारी कहानी..

    NEET PAPER लीक मामला: एक दिन पहले मिल गया था प्रश्न पत्र, 32 लाख में हुआ सौदा, आरोपियों ने बताई PAPER लीक होने की सारी कहानी..

     

    पटना- नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली से लेकर पटना तक राजनीति गर्म है। परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर उतर रहे हैं। इस बीच, पेपर लीक मामले को लेकर रोज खुलासे भी हो रहे हैं।

    ऐसे में आरोपियों का कबूलनामा सामने आया है। कहा गया है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही उन्हें प्रश्नपत्र मिल गया था और परीक्षा में जो प्रश्नपत्र मिले थे, वही पेपर उन्हें एक दिन पहले मिल गए। नीट परीक्षार्थी अनुराग यादव ने साफ कहा कि उसके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने ही उसे कोटा से पटना बुलाया था और कहा था कि परीक्षा में सब सेटिंग हो चुकी है। इसके बाद पटना के एक रेस्ट हाउस में अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास मुझे छोड़ दिया। इन लोगों ने मुझे नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दी। रात भर में पेपर रटवाया गया।

    सिकंदर यादवेंदु ही अनुराग के फूफा हैं। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। आरोपी अमित आनंद का कहना है कि उसकी दोस्ती सिकंदर से है। बातचीत के क्रम में सिकंदर द्वारा बताया गया कि मेरे पास भी लड़का है, जिसे आप परीक्षा में पास करा दीजिए, जो नीट की तैयारी कर रहा है। उसे पास करा देना है। इसके बदले में बताया कि 30-32 लाख रुपए लगेंगे, जिसके लिए भी वह तैयार हो गया। सभी को बुलाकर रात में प्रश्न पत्र का उत्तर रटवाया गया। उसने कबूलनामा में बताया कि सिकंदर के पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर हम लोग भी पकड़े गए।

    नीतीश कुमार ने भी स्वीकार किया कि सिकंदर से दोस्ती थी। उसने यह भी बताया कि बीपीएससी की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक कराने एवं कदाचार के आरोप में जेल गया हूं। आरोपी सिकंदर यादवेन्दु ने स्वीकार किया कि उसकी दोस्ती अमित आनंद और नीतीश कुमार से नगर परिषद कार्यालय में हुई। दोनों से कार्यालय में मुलाकात के बाद काफी देर तक अपनी-अपनी बात साझा करते रहे। उसने बताया इसी बीच मुझे अमित आनंद और नीतीश कुमार द्वारा बताया गया कि मैं किसी भी परीक्षा, प्रतियोगिता में प्रश्न पत्र आउट कराकर बच्चों को पास करा देता हूं। उसने कहा कि जब मैंने नीट परीक्षा के विषय में बताया तो वो 30-32 लाख रुपये में ऐसा करने में सहमत हो गया। इसके बाद रामकृष्णा नगर में जाकर पेपर दिया तथा अमित आनंद एवं नीतीश कुमार द्वारा प्रश्न पत्र लाकर उत्तर सहित सभी को रटवाया गया ताकि परीक्षा में सफल हो सके। उसने बताया, इस बीच मैं भी लोभ लालच से प्रत्येक लड़के से 40-40 लाख रुपये की बात की। इसी दौरान बेली रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान शास्त्री नगर थाना के पुलिस द्वारा मुझे दूसरे लड़कों के एडमिट कार्ड के साथ पकड़ लिया गया।

  • कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का हुआ खात्मा

    कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का हुआ खात्मा

    कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का हुआ खात्मा

     

    कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इसमें अभी तक दो आतंकी मारे गए हैं. हालांकि, अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में एसओजी के एक जवान को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

     

    कश्मीर घाटी के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग मेंएसओजी (जम्मू-कश्मीर पुलिस) के एक जवान को गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन जारी है.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में सोपोर के हादीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग करनी शुरू कर दी.

    घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया

    अधिकारी ने आगे बताया कि सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई. इसमें दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. हालांकि, अभी तक आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में एसओजी के एक जवान को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  • अमृतपाल को झटका, NSA की अवधि 1 साल बढ़ी

    अमृतपाल को झटका, NSA की अवधि 1 साल बढ़ी

     

    चंडीगढ़ – खालिस्तानी समर्थक एवं खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल के साथियों पर एनएसए एक साल और बढ़ा दिया गया है। अमृतपाल के 9 साथियों पर एनएसए की मियाद 18 जून को यानी कल खत्म हो चुकी थी। अमृतपाल के साथ-साथ उसके सभी 9 साथियों पर भी ऑर्डर लागू किया गया है। फिलहाल, अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है।

    पंजाब सरकार के सूत्रों के अनुसार इन आदेशों को लोकसभा चुनावों के दो दिन बाद व परिणाम के एक दिन पहले ही 3 जून को जारी कर दिया गया था। फिलहाल परिवार व अमृतपाल के वकील को भी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि अमृतपाल सिंह को NSA से बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। 23 फरवरी 2023 को अमृतपाल और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल और उसके समर्थकों ने ह​​थियारों के साथ थाने पर हमला अपने समर्थक लवप्रीत उर्फ तूफान की रिहाई के लिए किया था। इस घटना के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था।