Category: NATIONAL

  • जानें कैसे पकड़े गए नीट पर्चा लीक के मास्टरमाइंड,नीतीश, सिकंदर, अमित और आनंद…

    जानें कैसे पकड़े गए नीट पर्चा लीक के मास्टरमाइंड,नीतीश, सिकंदर, अमित और आनंद…

     

     

     

    नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है. अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, आरोप लगा रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है और धांधली हुई. इस बीच बिहार पुलिस ने नीतीश, सिकंदर, अमित और आनंद समेत कई लोगों को पकड़ा है जिन्होंने परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान और बाद में किए अपने एक-एक गुनाह को कबूल किया है.

     

     

    नीतीश, सिकंदर, अमित और आनंद... कैसे पकड़े गए नीट पर्चा लीक के मास्टरमाइंड

    नीट परीक्षा लीक का आरोपी सिकंदर

    बिहार में नीट का पर्चा लीक होने के बाद पुलिस ने एक के बाद एक कई लोगों को हिरासत में लिया है और अब वह लोग जो बात बता रहे हैं, उनसे यह पूरी तरह से साफ है कि एनटीए भले ही परीक्षा के पाक-साफ होने की कितनी भी बात कहे, लेकिन यह पूरी तरह से निराधार है. बिहार पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनके आधार पर बनाए गई डायरी में आरोपियों ने कई बातों का पर्दाफाश किया है. इसमें नीतीश, सिकंदर, अमित और आनंद समेत ऐसे कई नाम दर्ज हैं, जिन्होंने परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान और बाद में किए अपने एक-एक गुनाह को कबूल किया है.

    नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है. अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, आरोप लगा रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है और धांधली हुई है. सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचा है, लेकिन एनटीए कह रहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ है. हालांकि बिहार पुलिस की डायरी में इस कबूलनामे के सच को कैसे इंकार किया जा सकता है. इसमें जो बातें लिखी गई हैं, वह साफ-साफ कहती हैं कि नीट का पेपर लीक हुआ था और कई नटवरलालों के हाथ में परीक्षा से पहले ही पहुंच गया था.

    14 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ”किसी बच्चे के साथ कोई अन्याय नहीं होगा. हमारी प्रक्रिया पूरी पारदर्शी है, लेकिन यह भी देखना होगा कि जो लोग सवाल कर रहे हैं, वह कौन हैं. उन्होंने कोचिंग इंस्टिट्यूट वालों पर सवाल उठाए. जब 4750 सेंटर में इतने विद्यार्थी परीक्षा देते हैं, एक-दो सेंटर की गड़बड़ी ध्यान में आई है, उसपर भी कंसर्न अथॉरिटी इंक्वायरी कर रहे हैं. पिछले दिनों में भी टॉपर बच्चे अच्छे नंबर पर होते थे, इस बार यह 61 हुए हैं. ग्रेस मार्क्स मिलने के कारण छह बच्चों का भी नाम जुड़ा था.” धर्मेंद्र प्रधान ने एक-दो सेंटर पर गड़बड़ी की बात कही, लेकिन छात्रों के आरोपों से लगता है कि यह मामला उतना छोटा नहीं है, जितना सरकार समझ रही है. सरकार का दावा है कि वो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी, लेकिन अब भी सुप्रीम कोर्ट में नई याचिकाएं दाखिल हो रही हैं और छात्र इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

  • जानें किस जगह इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन के खाने में निकला जहरीले सांप का बच्चा? 15 छात्र बीमार

    जानें किस जगह इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन के खाने में निकला जहरीले सांप का बच्चा? 15 छात्र बीमार

     

     

    बिहार के बांका में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने खाने में सांप का मरा हुआ बच्चा निकलने का दावा दिया. जैसे ही एक छात्र के खाने में सांप का मरा हुआ बच्चा मिला तो उसने बाकी के छात्रों को बताया. इसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया. लेकिन तब तक कुछ छात्र खाना खा चुके थे. थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है.

     

    बिहार: इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन के खाने में निकला जहरीले सांप का बच्चा? 15 छात्र बीमार

    खाने में निकला सांप का बच्चा.

    जरा सोचिए, आप खाना खा रहे हों और तभी आपको उसमें रेंगता हुआ कोई कीड़ा दिख जाए? यह सोचते ही किसी का भी मन खराब हो जाएगा. उसे उल्टी होने लगेगी. लेकिन बिहार के बांका से तो खाने में मरा हुआ सांप का बच्चा निकलने की खबर सामने आई है. जी हां, ये बात बिल्कुल सच है. घटना बांका से महज 7 किलोमीटर दूर इंजीनियरिंग कॉलेज की है. छात्रों का दावा है कि एक छात्र के खाने में सांप का मरा हुआ बच्चा निकला.

    उसने इस बारे में अन्य छात्रों को बताया. जिसके बाद सभी छात्रों ने इसे लेकर खूब हंगामा किया. आरोप है कि कैंटीन के खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की गई थी. लेकिन इस पर कभी ध्यान ही नहीं दिया गया. गुरुवार की रात जब छात्रों को डिनर दिया गया तो उस खाने में जहरीले सांप का बच्चा निकला. जब तक खाने में सांप का पता चलता तब तक कुछ छात्रों ने डिनर कर लिया था.

    खाने के बाद उन छात्रों की तबीयत खराब होने लगी. 15 छात्रों को तुरंत बांका के सदर अस्पताल लाया गया. इलाज के बाद सभी छात्रों को वापस कॉलेज भेज दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बांका सदर एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे. कुछ देर बाद बांका की जिलाधिकारी अंशुल कुमार भी कॉलेज पहुंचीं और खुद मामले की जांच की.

    प्रशासन ने खारिज किया दावा

    बांका SDO अभिनाश कुमार ने कहा कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि खाने में निकला कीड़ा कोई जहरीले सांप का बच्चा था. उसकी जांच अभी की जा रही है. खाने के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है. लेकिन खाने में गुणवत्ता की कमी को लेकर मेस वाले पर जुर्माना जरूर लगाया गया है. SDO ने कहा हमने मामले की जांच की है. मेस वाले पर जुर्माना लगाया गया है. बच्चों को समझाकर फिर से खाना बनवाया गया. उसके बाद प्रिंसिपल और छात्रों ने एक साथ भोजन किया. फिलहाल मामले की जांच जारी है

  • दर्दनाक रेल हादसा : कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, अब तक 7 की मौत-30 घायल

    दर्दनाक रेल हादसा : कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, अब तक 7 की मौत-30 घायल

    कोलकात्ता : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां रंगापानी स्टेशन के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर तत्काल बचाव टीम पहुंची है। रेस्क्यू जारी है।

    इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा से एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली। स्तब्ध हूं, हालांकि पूरी जानकारी का इंतजार है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव दल और मेडिकल सहायता के लिए टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। डीएम और एसपी को भी मौके पर भेजा गया है।

    इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की पीछे की तीनों बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक बोगी तो दूसरी बोगी के ऊपर आकर हवा में लटक गई। वहीं दूसरी बोगी ट्रैक पर पलटी दिखाई दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं तीनों बोगियों को पहुंचा है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। बोगी में मौजूद घायल यात्री कराहते दिखाई दिए। रेस्क्यू टीम सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजने में जुटी हुई है।

    रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी। मालगाड़ी ट्रेन के ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी। क्या कोई तकनीकी समस्या की वजह से यह हादसा हुआ, इसका भी पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर पता चला है कि सिग्नलिंग की समस्या के कारण मालगाड़ी उसी लाइन पर चली गई थी।

    इस हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,’ बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें साथ मिलकर रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं रेलवे ने घायलों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। घायलों के परिजन 033-23508794, 033-23833326 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।

  • गर्मी से लोग हुए बेहाल,;बीते 36 घण्टे से बंद है बिजली, लगातार कोशिश करते रहे विभाग के कर्मचारी ,लेकिन 36 घण्टे बाद भी नही पाया कोई समाधान…

    गर्मी से लोग हुए बेहाल,;बीते 36 घण्टे से बंद है बिजली, लगातार कोशिश करते रहे विभाग के कर्मचारी ,लेकिन 36 घण्टे बाद भी नही पाया कोई समाधान…

    गर्मी से लोग हुए बेहाल,;बीते 36 घण्टे से बंद है बिजली, लगातार कोशिश करते रहे विभाग के कर्मचारी ,लेकिन 36 घण्टे बाद भी नही पाया कोई समाधान…

     

    36 घण्टे से बिजली गुल

    लोगो को दो दिन से नही मिला पानी

    गर्मी से परेशान हुए बच्चे व बुजुर्ग

    किसी नेता न पूछा जनता का हाल

    MBD NEWS: जालंधर के लधेवाली के नजदीक न्यू बेअंत नगर क्षेत्र में पिछले 36 घण्टे से बंद हुई लाइट के कारण पूरे क्षेत्र में त्राहि त्राहि के लोगों में मची हुई है। पिछली दो रातों से लाइट बंद रहने के कारण लोगों के गर्मी में पसीने छूट चुके है।वहीं छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से बुरी तरह से प्रभावित हो रहे है।

    बता दे कि न्यू बेअंत नगर एरिया में बिजली की दिक्कत रोजाना ही बढ़ती जा रही है लोगों की नाराजगी इतनी बढ़ चुकी है कि लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को कोसते नजर आ रहे है।
    क्षेत्र निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर पर लोड बहुत ज्यादा है इसके समाधान हेतू बिजली विभाग को नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरुरत है ।

    जिसकी डिमांड लोग पिछले काफी समय से करते रहे है लेकिन विभाग के अधिकारियों ने लोगों की समस्या को अनसुना कर रखा है।

    बीते 36 घण्टों दो बार बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आ कर जली हुई तार को बदला लेकिन अभी मात्र 10 मिंट में दोबारा से जल गई। जिससे विभाग का नुक्सान हो चुका उच्च अधिकारियों को विशेष तौर पर ध्यान हुए इस समस्या का कोई पक्का समाधान करना चाहिए।

    36 घण्टे बीत चुके लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई ।विभाग के अधिकारियों से लोग फ़ोन पर सम्पर्क करने में जुटे है लाइट न होने के कारण पानी की भी समस्या भी पैदा हो गई है।

  • 2 दिन में 11 केस, 10 किलो सोना बरामद, जानिए कैसे होता है तस्करी का खेल

    2 दिन में 11 केस, 10 किलो सोना बरामद, जानिए कैसे होता है तस्करी का खेल

     

    एयरपोर्ट कमिश्नरेट मुंबई कस्टम्स जोन-III ने 11 मामलों में करीब 10 किलो से ज्यादा मात्रा में सोना जब्त किया है. इसकी कीमत लगभग 6.71 करोड़ रुपये है. ऐसे एक मामला सूरत से भी सामने आया है वहां दुबई जाने वाले एक यात्री को सूरत हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के कर्मियों ने दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के कच्चे हीरे छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया.

    सोने की तस्करी का रास्ता अब काफी बदल गया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव सोने की मात्रा में हुआ है. पहले हवाई जहाज से दो से पांच किलो तक तस्कर सोना लाते थें. जिससे वो अमूमन पकड़ लिए जाते थें. लेकिन अब समय बदल गया है, चोर और शातिर हो गए हैं. पकड़ने के डर के कारण वो अब कम मात्रा में सोने की स्मगलिंग करते हैं. इसके तरीके भी अलग है. हालांकि फिर भी तस्कर पकड़ ही लिए जाते हैं. सीएसएम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कमिश्नरेट ने 14 से 16 जून के दौरान तस्करी के कई मामलें सामने आए हैं.

    एयरपोर्ट कमिश्नरेट मुंबई कस्टम्स जोन-III ने 11 मामलों में करीब 10 किलो से ज्यादा मात्रा में सोना जब्त किया है. इसकी कीमत लगभग 6.71 करोड़ रुपये है. सोना लाने के ये नए तरीके अपनाते हैं. कभी सोने पीस कर उसे मोम में मिलाकर तस्करी करते हैं तो कभी शरीर के अंदर छुपाकर तस्करी करते हैं. बता दें, कस्टम्स के नियमों के अनुसार 20 लाख रुपए या उससे अधिक का माल बरामद होने पर गिरफ्तारी होती है.

    ऐसे होता है तस्करी का खेल

    शारजाह से मुंबई और मुंबई से काठमांडू की यात्रा कर रहे दो भारतीय नागरिकों को रोका गया. उनकी तालाशी ली गई तो उनके पास से सोने की धूल मोम में मिली, जिसका कुल वजन 7110.000 ग्राम था. ये मोम यात्री द्वारा पहनी गई पैंट की जेब और शरीर में छिपा हुआ था. इसके बाद दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

  • मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन; आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला किया जमीदोज…

    मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन; आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला किया जमीदोज…

     

    रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक मंदिर में शरारती लोगों ने गोवंश का कटा हुआ सिर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया गया है।

    रतलाम जिले के जावरा के जगन्नाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह जब पुजारी पहुंचे, तो उन्हें वहां गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना से नाराज हिंदू समाज के लोगों ने जावरा के बाजार को बंद करा दिया और फोरलेन पर चक्का जाम कर दिया।

    पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस मामले में एक समुदाय विशेष के दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ किए जाने के बाद उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया। मौके पर बड़ी संख्या मेें पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची। उन्हें हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
    जावरा के शहर काजी हाफिज भुरु भाईजान ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 8 लोगों की मौत; 23 यात्री थे सवार

    बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 8 लोगों की मौत; 23 यात्री थे सवार

     

    रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ हाईवे पर रौतेली के पास 23 यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ, फायर विभाग, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीमें मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं।

    दरअसल, शनिवार को बद्रीनाथ हाइवे से 5 किलोमीटर दूर रौतेली के पास एक 23 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी, जिसमें सवार 23 यात्रियों में से 15 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इनको तुरंत नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    वहीं अभी और यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर रुद्रप्रयाग एसपी डॉ वैशाखा खुद मौजूद हैं। साथ ही मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही एसडीआरएफ, फायर, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं।

    रुद्रप्रयाग एसपी डॉ वैशाखा ने बताया कि,हमको सूचना मिली कि 23 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर रौतेली के पास अलकनंदा नदी में गिर गई है। तुरंत मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक 15 यात्रियों को हॉस्पिटल भेजा है, जिनकी हालत काफी सीरियस है। बाकियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं अभी तक कितने यात्रियों की मौत हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को शुरू हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। और हर दिन यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यात्रा के साथ ही अब हादसे भी लगातार बढ़ने शुरू हो गए हैं।

  • आंतक की चिट्ठी से जम्मू कश्मीर-पंजाब से तक सन्देश में वैष्णो देवी, अमरनाथ और स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी

    आंतक की चिट्ठी से जम्मू कश्मीर-पंजाब से तक सन्देश में वैष्णो देवी, अमरनाथ और स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी

     

    नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के रियासी में 9 जून को हुए आतंकी हमले के बाद अंबाला रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की धमकी का खत मिला है। इस खत में पंजाब का गोल्डन टेम्पल, वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ मंदिर को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के कई रेलवे स्टेशन भी आतंकियों के निशाने पर रह सकते हैं।

    खत में लिखा गया है “हे खुदा मुझे माफ कर, जम्मू कश्मीर में अपने जेहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। हम ठीक 21 जून को जम्मू के रेलवे स्टेशन कठुआ, पठानकोट ब्यास, भटिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे। हम ठीक 23 जून को कटरा वैष्णो देवी, शिव मंदिर अमरनाथ मंदिर, श्रीनगर के लाल चौक, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, हिमाचल के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। इस बार जम्मू कश्मीर-पंजाब को खून से रंग देंगे। तभी खुदा मुझे माफ करेगा। खुदा हाजिफ।

    खत के अंत में यह भी बताया गया कि इसे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के एरिया कमांडर कुला नूर अहमद ने लिखा है। सुरक्षा एजेंसियां इस खत की जांच कर रही हैं। शुक्रवार (15 जून) को अम्बाला रेलव स्टेशन पर रेलवे पुलिस को यह धमकी भरा खत मिला है, जिसकी जांच जारी है।

  • CM नीतीश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पटना के मेदांता अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    CM नीतीश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पटना के मेदांता अस्पताल में करवाया गया भर्ती

     

    पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब होने की खबर है। उनको मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह नीतीश के हाथ में तेज दर्द की शिकायत मिली थी।

    शनिवार की सुबह सीएम नीतीश कुमार के हाथ में अचानक से तेज दर्द शुरू हो गया। उन्‍हें तुरंत पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया जहां हड्डी विभाग के डॉक्‍टरों की टीम ने उनकी जांच की। नीतीश कुमार पिछले काफी समय से लगातार चुनाव में व्‍यस्‍त चल रहे थे।

    फिर एडीए के महत्‍वपूर्ण घटक के तौर उनके दल जेडीयू और उनकी केंद्र सरकार के गठन में महत्‍वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान उन्‍होंने कई बार दिल्‍ली का दौरा किया। वह नौ जून को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल रहे।

  • कुवैत में 40 भारतीयों की मौत पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक, सरकार ने तलाश के लिए Helpline Number जारी

    कुवैत में 40 भारतीयों की मौत पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक, सरकार ने तलाश के लिए Helpline Number जारी

     

    कुवैत : दक्षिणी कुवैत में एक इमारत में लगी भीषण आग में बड़ी संख्या में भारतीयों के जिंदा जलने की खबर सामने आ रही है। इसमें 40 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। कुवैत के गृह मंत्री शेख फहाद अल-यूसुफ अल-सबा ने इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इस घटना के बाद भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और मेल आईडी भी जारी की है। इसके जरिए पीड़ित परिवार कुवैत में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

    भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और ये मेल आईडी जारी की

    Embassy Of India In Kuwait

    कुवैत में हुए इस भीषण अग्निकांड में इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई। इस इमारत के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें मजदूर रहते थे, जिसमें से अधिकतर भारतीय थे। ऐसे में इस अग्निकांड में मरने वालों में 40 भारतीय भी शामिल हैं। यह आग बुधवार की सुबह लगी थी। इसके लिए वहां की सरकार ने रियल एस्‍टेट ऑनर को जिम्मेदार ठहराया है। यह भीषण अग्निकांड मंजफ शहर में हुई है, जो दक्षिण कुवैत में पड़ता है।

     

    कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और लोगों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है। जिस पर बात कर अपने लोगों की जानकारी हासिल की जा सकती है।

    इस घटना को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक मौतें हुई हैं और 50 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे राजदूत शिविर में गये हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई। जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।

    इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ”कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।