Category: NATIONAL

  • देखें Modi 3.0 किस Cabinet Minister को मिला कौन सा विभाग  : मोदी 3.0 में मंत्रालयों का बंटवारा..

     देखें Modi 3.0 किस Cabinet Minister को मिला कौन सा विभाग  : मोदी 3.0 में मंत्रालयों का बंटवारा..

     

    Kisko Kaun Sa Mantralaya Mila: नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 71 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अब उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. नीचे पढ़ें किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय दिया गया है.

    Modi Cabinet Ministers Portfolio Full List: मोदी 3.0 में मंत्रालयों का बंटवारा, यहां देखिए किसको क्या मिला?

    केंद्र सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है

    नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी एनडीए सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. नागपुर से सांसद नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, हर्ष मल्होत्रा और अजय टमटा को सडक परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार गया है. विदेश मंत्रालय एस जयशंकर के पास ही रहेगा. जयशंकर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी विदेश मंत्री थे. गृह मंत्रालय की कमान अमित शाह के हाथों में ही होगी. इससे पहले भी वो गृह मंत्री थे.

    मोदी सरकार के नए मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट:

    Name Portfolio
    नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री
    राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
    अमित शाह गृह मंत्रालय
    नितिन गडकरी सड़क एवं परिवहन
    जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक
    शिवराज सिंह चौहान कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय
    निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय
    एस जयशंकर विदेश मंत्रालय
    मनोहर लाल खट्टर शहरी विकास मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय
    एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग और स्टील मंत्रालय
    पीयूष गोयल वाणिज्य मंत्रालय
    धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्रालय
    जीतन राम मांझी सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय
    राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पंचायती राज, मत्स्य, पशुपालन और डेयरी
    सर्बानंद सोनेवाला जहाजरानी मंत्रालय
    वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
    राम मोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्रालय
    प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मंत्री, नवीन ऊर्जा विभाग
    जुएल ओरांव आदिवासी मामलों के मंत्री
    गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री
    ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम मंत्रालय, नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के विकास का मंत्रालय
    भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्री, जलवायु परिवर्तन
    गजेंद्र सिंह शेखावत कला पर्यटन और संस्कृति
    अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास
    किरण रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
    हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्रालय
    मनसुग मंडाविया श्रम और रोजगार, खेल मंत्रालय
    जी किशन रेड्डी कोयला, खान
    चिराग पासवान खाद्यप्रसंस्करण
    सीआर पाटिल जल शक्ति मंत्रालय
    राव इंद्रजीत सिंह योजना मंत्रालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री
    जितेंद्र सिंह साइंस एवं टेक्नोलॉजी ,अर्थ साइंस (स्वतंत्र प्रभार)
    अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य राज्य मंत्री
    प्रताप राव गनपतराव जाधव आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्वास्थ्य राज्य मंत्री
    जयंत चौधरी स्किल डेवलपमेंट (स्वतंत्र प्रभार), शिक्षा राज्य मंत्री
    जितिन प्रसाद वाणिज्य और आईटी के राज्य मंत्री
    श्रीपद नाइक ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री
    पंकज चौधरी वित्त राज्य मंत्री
    कृष्ण पाल गुर्जर सहकारिता राज्य मंत्री
    रामदास अठावले सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री
    Nityanand Rai TBA
    Anupriya Patel TBA
    V Somanna TBA
    Dr Chandra Sekhar Pemmasani TBA
    SP Singh Baghel TBA
    Shobha Karandlaje TBA
    Kirti Vardhan Singh TBA
    BL Verma TBA
    Shantanu Thakur TBA
    Suresh Gopi TBA
    L Murugan TBA
    Ajay Tamta TBA
    Bandi Sanjay Kumar TBA
    Kamlesh Paswan TBA
    Bhagirath Choudhary TBA
    Satish Chandra Dubey TBA
    Sanjay Seth TBA
    Ravneet Singh Bittu TBA
    Durga Das Uikey TBA
    Raksha Khadse TBA
    Sukanta Majumdar TBA
    Savitri Thakur TBA
    Tokhan Sahu TBA
    Rajbhushan Chaudhary TBA
    Bhupathiraju Srinivasa Varma TBA
    Harsh Malhotra TBA
    Nimuben Jayantibhai Bambhaniya TBA
    Murlidhar Mohol TBA
    George Kurian TBA
    Pabitra Margherita TBA
  • NDA सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक जारी, विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर

    NDA सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक जारी, विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर

     

    नई दिल्ली : पीएम आवास में कैबिनेट की पहली बैठक जारी है। आज ही सभी मंत्रियों को मंत्रालयों का मिल सकता है पदभार। सरकार गठन के बाद अब सबकी निगाहें विभागों के बंटवारे पर हैं। पीएम मोदी के साथ रविवार रात राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। ऐसे में संभावनाएं हैं कि मंत्रालयों का बंटवारा भी किया जा सकता है। मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, ललन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नितिन गडकरी शामिल हैं।

    उससे पहले पीएम ने साउथ ब्लॉक पहुंचकर लगातार पीएम पद का कार्यभार संभाला। प्रधानमंत्री पद संभालते ही पीएम मोदी ने पहला साइन किसान सम्मान निधी की फाइल पर किया । पीएम ने कहा कि हमारी सरकार लगातार किसानों के लिए काम करती रही है। हम लगातार किसान और खेती के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।

    रविवार शाम शपथ लेने वाले 72 मंत्रियों में 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार हैं। खास बात है कि इस बार मोदी सरकार में बड़े स्तर पर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA के सहयोगी दलों की भी हिस्सेदारी है। इनमें हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, जनता दल यूनाइटेड, तेलुगू देशम पार्टी और अपना दल भी शामिल हैं।

  • तीर्थयात्रियों से भरी बस पर रियासी में आतंकीयों ने किया हमला, खाई में गिरी गाड़ी, 10 की मौत, 33 घाय

    तीर्थयात्रियों से भरी बस पर रियासी में आतंकीयों ने किया हमला, खाई में गिरी गाड़ी, 10 की मौत, 33 घायल,शाह बोले हमलावरों को बक्शा नही जायेगा..

     

    Terrorists Open Fire On Bus In Jammu and Kashmir: शिवखोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर आतंकियों ने फायरिंग की. फायरिंग के कारण बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में गिर गई. इस घटना में 10 की मौत हो गई है.

     

     

    Jammu & Kashmir: जम्मू में तीर्थयात्रियों के बस पर आतंकी हमला, खाई में गिरी गाड़ी, 10 की मौत, 33 घायल

    बस पर आतंकी हमला.
     

    जम्मू के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला बोला है. इससे तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस घटना में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 33 घायल हो गये हैं. यह हमला पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में उस समय हुआ, जब तीर्थयात्री शिवखोड़ी मंदिर जा रहे थे. सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

    एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने बताया, “शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि शिवखोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर आतंकियों ने फायरिंग की. फायरिंग के कारण बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में गिर गई. इस घटना में 33 लोग घायल हुए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है.”

    आतंकी हमले में 10 तीर्थयात्रियों की मौत

     

    उन्होंने कहा कि यात्रियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, वे स्थानीय नहीं हैं. शिवखोड़ी तीर्थस्थल को सुरक्षित कर लिया गया है. डीसी रियासी ने बताया कि इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है.

    उन्होंने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यजनक घटना है. आतंकी घात लगाए बैठे थे. उन्होने उस बस पर हमला किया है. उसकी वजह से ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और बस खाई में गिर गया है. बता दें कि शिवखोड़ी में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है. कटरा शहर त्रिकुटा पहाड़ियों में वैष्णो देवी मंदिर के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है.

    फारूक अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की

     

    जेकेएनसी के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आज रियासी, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसक घटनाएं क्षेत्र में स्थायी शांति प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण बाधा उत्पन्न करती हैं.

    उन्होंने सभी समुदायों से इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान एकजुट होने और स्थायी सद्भाव प्राप्त करने के उद्देश्य से पहल का समर्थन करने का आह्वान किया. उन्होंने इस दुखद घड़ी दौरान अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की.

    दूसरी ओर, आतंकी हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर के अखनूर में रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद वाहनों की सुरक्षाकर्मियों द्वारा जांच की जा रही है.

    उमर अब्दुल्ला ने आतंकी हमले की निंदा की

     

    जेकेएनसी के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी से भयानक खबर है, जहां एक बस पर हुए आतंकी हमले में 10 यात्रियों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं. मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन इलाकों से पहले आतंकवादियों को पूरी तरह से हटा दिया गया था, वहां फिर से आतंकवाद की वापसी हो गई है. मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

  • Narendra Modi Swearing-In Ceremony LIVE Updates: मोदी के साथ 71 मंत्रियों की शपथ, 27 ओबीसी और 10 एससी वर्ग से, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

    Narendra Modi Swearing-In Ceremony LIVE Updates: मोदी के साथ 71 मंत्रियों की शपथ, 27 ओबीसी और 10 एससी वर्ग से, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

     

    Narendra Modi Swearing-In Ceremony LIVE Updates: राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी सरकार का शपथ ग्रहण चल रहा है. इस बार के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि, उसकी अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रहा है. शपथ ग्रहण से जुड़े बड़े अपडेट्स के लिए बने रहिए…

    पीएम नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण लाइव अपडेट: मोदी के साथ 71 मंत्रियों की शपथ, 27 ओबीसी और 10 एससी वर्ग से, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

    राष्ट्रपति भवन में चल रहा है नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण

    नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है. मोदी के साथ-साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इन 71 मंत्रियों में से 30 से कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले और 36 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है. इनमें 27 ओबीसी से हैं जबकि 10 एससी वर्ग से आते हैं. इसके साथ-साथ मोदी कैबिनेट में 18 सीनियर नेताओं को भी जगह दी गई है. दो पूर्व सीएम को भी मोदी सरकार में शामिल किया गया है. इसके साथ-साथ एनडीए सहयोगी दलों के कई सीनियर नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है. इस बार के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि, उसकी अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रहा है.

     

    • सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई.
    • इसके बाद राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली.
    • अमित शाह ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रुप में शपथ ली है.
    • राष्ट्रपति ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई है.
    • बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
    • बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण ने NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.
    • पिछली सरकार में विदेश मंत्री रहे एस जयंशकर ने NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
    • मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है.
    • पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है. गोयल पिछली सरकार में भी केंद्रीय मंत्री थे.
    • ओडिशा से बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. प्रधान इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री थे.
    • एचडी कुमारस्वामी ने मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
    • हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
    • मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
    • जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. मांझी बिहार से आते हैं, राज्य की मुसहर जाति में अच्छी पकड़ है.
    • जेडीयू नेता ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. सामान्य वर्ग से आने वाले ललन सिंह जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
    • सर्बानंद सोनेवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.सोनेवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से लोकसभा पहुंचे हैं.
    • डॉ वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. सोनेवाला के असम से आने वाले यह दूसरे नेता हैं.
    • आंध्र प्रदेश से राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. नायडू को टीडीपी कोटे से मंत्री बनाया गया है.
    • बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. जोशी पांच बार के सांसद हैं और इससे पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं.
    • जुएल उरांव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. उरांव कई बार के सांसद हैं. उरांव कई बार के सांसद हैं और राजनीति का अच्छा खासा अनुभव भी है. ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं
    • बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. गिरिराज सिंह पहली बार 2014 में सांसद निर्वाचित हुए थे. इस बार के लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगुसराय सीट से जीत हासिल की है.
    • अश्विनी वैष्णव ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. वैष्णव पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे और रेल मंत्रालय संभाल रहे थे. ओडिशा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं. पूर्व आईएएस अधिकारी भी हैं.
    • बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. सिंधिया इस बार गुना लोकसभा सीट से मैदान में थे. सिंधिया पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं. यहां से पांच बार सांसद रह चुके हैं.
    • बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. यादव अलवर सीट से बीजेपी सांसद हैं. मोदी 2.0 में भी केंद्रीय मंत्री थे.
    • गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. शेखावत राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं. पिछली सरकार में जलशक्ति मंत्री थे.
    • अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. अन्नपूर्णा देवी को झारखंड में ओबीसी वर्ग का बड़ा चेहरा माना जाता है. ये कोडरमा सीट से बीजेपी सांसद हैं और दूसरी बार मंत्री बनी हैं.
    • किरेन रिजिजू ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. रिजिजू मोदी वन और मोदी टू में केंद्रीय मंत्री थे. रिजिजू अरुणाचल वेस्ट से बीजेपी सांसद हैं.
  • जानें मोदी मंत्रिमंडल में कौन-कौन से नेता होंगे शामिल? चाय पार्टी में पहुंचे ये नेता

    जानें मोदी मंत्रिमंडल में कौन-कौन से नेता होंगे शामिल? चाय पार्टी में पहुंचे ये नेता

     

     

     

    नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इस बीच मोदी ने कई नेताओं को चाय पार्टी पर बुलाया. इस पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को संभावित मंत्री के तौर पर देखा जा रहा है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के दो नेता मंत्री बनेंगे. वहीं, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के विदेशी मेहमान गवाह बनेंगे. भारत ने अपने पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है.

     

    Modi Cabinet Ministers List: मोदी मंत्रिमंडल में कौन-कौन होगा शामिल? चाय पार्टी में पहुंचे ये नेता

    नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया है और वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. इस बीच एनडीए के तमाम नेताओं के साथ मोदी ने पीएमओ में चाय पार्टी की है. इस पार्टी में जिन नेताओं को बुलाया गया उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के दो नेता मंत्री बनेंगे. शपथ ग्रहण समारोह शाम सात बजे होना है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ दिलाएंगी. ये समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा और समारोह में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं.

    ये नेता बनाए जाएंगे मंत्री

    • संभावित मंत्रियों में अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल वर्मा, पंकज चौधरी, शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन राम मेघवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनोहर लाल खट्टर, रक्षा खडसे, नित्यानंद राय, हर्ष मल्होत्रा ​​भागीरथ चौधरी, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी, किरन रिजिजू, जितिन प्रसाद, रवनीत सिंह बिट्टू, राजनाथ सिंह, राव इंद्रजीत सिंह, अजय टम्टा, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, निर्मला सीतारमण, सर्बानंद सोनोवाल, जी किशन रेड्डी. पीयूष गोयल और आरएलडी प्रमुख जयंत सिंह चौधरी का नाम शामिल है.
    • केरल के त्रिशूर से एकमात्र भाजपा सांसद और मलयालम फिल्मों के स्टार सुरेश गोपी को भी चाय पर बुलावा आया.
    • रवनीत सिंह बिट्टू को भी पीएम हाउस से फोन आया है, मंत्री बनेंगे या नहीं अभी इस पर तस्वीर साफ नहीं है.
    • दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को बुलाया गया.
    • गिरिराज सिंह भी पीएम हाउस पहुंच गए हैं. वह बेगूसराय से बीजेपी सांसद हैं.
    • धर्मेंद्र प्रधान भी पीएम आवास पहुंचे.
    • झारखंड से बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी भी पीएमओ पहुंचे.
    • जितिन प्रसाद भी चाय कार्यक्रम में पहुंचे.
    • हरदीप पुरी चाय पर आमंत्रित हैं.
    • मनसुखभाई मांडविया को भी फोन चाय पर बुलाया गया है.
    • राव इंद्रजीत सिंह को भी फोन गया है.
    • किरण रिजिजू को चाय पर बुलाया गया.
    • अश्विनी वैष्णव को एक बार फिर मंत्री बनाया जाएगा. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चाय पर चर्चा के लिए कॉल गया है.
    • रामदास अठावले को भी चाय पर आमंत्रित किया गया है.
    • बीजेपी सांसद रक्षा खड़से को भी फोन गया है. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट से बीजेपी की सांसद रक्षा खडसे तीसरी बार जीती हैं.
    • अनुप्रिया पटेल के पास फोन पहुंच गया है. वे लगातार तीसरी बार मिर्जापुर से सांसद चुनी गई हैं. वे अपना दल की अध्यक्ष हैं.
    • दिल्ली की सासंद कमलजीत सहरावत को फोन गया है.
    • पश्चिम बंगाल से शांतनु ठाकुर को चाय पर बुलाया गया है.
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के. अन्नामलाई को चाय पर बुलाया है. अन्नामलाई तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं.
    • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से सांसद मनोहर लाल खट्टर को पीएम आवास पर चाय के लिए फोन आया.
    • शिव सेना (शिंदे) से प्रताप राव जाधव को मंत्री बनाया जाएगा. उनके पास फोन पहुंचा है. शिंदे सेना से एक ही मंत्री बनाया जाएगा.
    • बीजेपी नेता पीयूष गोयल और ज्योतिरादित्य को भी कॉल गया है.
    • एचडी कुमारस्वामी को चाय पर बुलाया गया.
    • जम्मू कश्मीर के उधमपुर सीट से बीजेपी सांसद जितेंद्र सिंह के पास फोन पहुंचा.
    • सर्वानंद सोनोवाल को फोन पहुंच गया है.
    • बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन गडकरी को भी फोन पहुंच गया है.
    • चिराग पासवान को भी कॉल पहुंची. पीएम मोदी नए मंत्रियों से चाय पर मुलाकात करेंगे.
    • बीजेपी नेता अर्जुन मेघवाल को फोन किया गया है.
    • आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को भी फोन किया गया है.
    • TDP के नेता जय गाला ट्वीट करते हुए बताया कि टीडीपी कोटे से दो सांसद मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. राम मोहन नायडू कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे, जबकि चंद्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री बनेंगे. वहीं, जीतन राम मांझी को मोदी कैबिनेट मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय माना जा रहा है. उनकी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है.
    • शपथ के लिए रामनाथ ठाकुर को फोन किया गया है. रामनाथ ठाकुर ने फोन पर बताया कि भाजपा अध्यक्ष का फोन आया और पीएमओ से चाय पर बुलावा आया है. रामनाथ ठाकुर के पिता स्व. कर्पूरी ठाकुर को इस वर्ष केंद्र सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया था. रामनाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं. नीतीश के बेहद करीबी और भरोसेमंद हैं. बिहार में लालू यादव और सीएम नीतीश की सरकार में भी रह चुके हैं.
  • India vs Pakistan: T-20 World cup में भारत पाकिस्तान में होगा आज महामुकाबला, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात देने उतरेगी रोहित ब्रिगेड

    India vs Pakistan: T-20 World cup में भारत पाकिस्तान में होगा आज महामुकाबला, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात देने उतरेगी रोहित ब्रिगेड

    India vs Pakistan: T-20 World cup में भारत पाकिस्तान में होगा आज महामुकाबला, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात देने उतरेगी रोहित ब्रिगेड

    न्यूयॉर्क : कप्तान रोहित सेना की अगुवाई में भारतीय टीम रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आंकड़ें गवाह है कि पाकिस्तान टी20 विश्वकप में भारत के आगे नहीं टिकता है और विश्वकप के अपने पहले मैच में नौसिखिया यूएसए से हार कर खासी दवाब में है जिसका फायदा उठाने में रोहित की सेना कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

    भारतीय समयानुसार एशिया की इन दो दिग्गज टीमों के बीच महामुकाबला प्राइम टाइम यानी रात आठ बजे से शुरु होगा। भारत 2007 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहला चैंपियन बना वहीं पाकिस्तान ने अगले ही विश्वकप को अपने नाम कर लिया था। इसके बाद से दोनो ही टीमें प्रतिष्ठित विश्वकप उठाने में अब तक असफल रही है। पाकिस्तान ने 2022 में पिछले संस्करण में फाइनल में जगह बनाई लेकिन ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो सकी।

    कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने न्यूयॉर्क में अपने शुरुआती ग्रुप ए मैच में आयरलैंड को आसानी से आठ विकेट से हराया था, जबकि बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान को डलास में सुपर ओवर में यूएसए से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
    मैच के ऐसे परिणाम ने पाकिस्तान पर रविवार का मैच जीतने की जिम्मेदारी डाल दी है क्योंकि उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वियों से हार से सुपर आठ में आगे बढ़ने में मुश्किल हो सकती है।

    नासाउ काउंटी पिच की पेचीदा प्रकृति पाकिस्तानी सीमरों को थोड़ी मदद कर सकती है। सतह पर काफी गति और असमान बाउंस है और कम स्कोर वाला मैच होने की संभावना रहती है। दिलचस्प बात यह है कि इस भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच में टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। बाबर आजम वर्तमान में 120 मैचों में 4067 रन के साथ विराट कोहली (118 मैचों में 4038 रन) और रोहित शर्मा (152 मैचों में 4026 रन) के साथ शीर्ष पर हैं।

    विराट कोहली भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैचों में सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईसीसी प्रतियोगिता में पाकिस्तान के खिलाफ पांच पारियों में 308 रन बनाए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 12 टी20 मुकाबले हुये हैं जिनमें भारत के खाते में आठ बार जीत आयी है जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ तीन बार जीत का स्वाद चखा है। एक मैच टाई टाई हुआ।

    दिलचस्प बात यह है कि इन 12 मैचों में से सात पिछले कुछ वर्षों में टी20 विश्व कप में हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी20 विश्व कप में दोनों प्रतिद्वंद्वियों की पहली भिड़ंत टाई पर समाप्त हुई और भारत ने आखिर में बाउल आउट जीत लिया। भारत ने अन्य छह मैचों में से पांच में सीधे जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भारत पर एकमात्र जीत दुबई में खेले गए 2021 टी20 वर्ल्ड कप में आई थी। पिछली बार दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 में आमने-सामने थी, तब भारत ने मेलबर्न में जीत दर्ज की थी।

  • सुरक्षाबलों की कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में गोलियों से गूंज गया जंगल, तीन महिलाओं समेत 6 नक्सली ढेर

    सुरक्षाबलों की कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में गोलियों से गूंज गया जंगल, तीन महिलाओं समेत 6 नक्सली ढेर

     

    जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सली अटैक नया नहीं है, यहां आए दिन हमले होते रहते हैं। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए ये जिनमें 3 महिलाएं भी थीं। ये सभी नक्सली खूंखार कैडर के थे, जिन पर कुल 38 लाख रुपये का इनाम था। यह ऑपरेशन पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) कंपनी नंबर पर सुरक्षा बलों का अब तक का सबसे बड़ा हमला है। पुलिस ने कहा कि इससे पूर्वी बस्तर संभाग में नक्सलियों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया है, जिसे उनका मजबूत गठन माना जाता है।

    मुठभेड़ शुक्रवार को ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोबेल और थुलथुली गांवों के पास हुई। जबकि पुलिस ने पहले कहा था कि सात नक्सली मारे गए, बाद में उन्होंने मरने वालों की संख्या छह बताई, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना को लेकर कहा है कि मृतक पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की सैन्य कंपनी नंबर 6 और प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पूर्वी बस्तर डिवीजन फॉर्मेशन के थे।

    कब शुरू हुआ था ऑपरेशन?
    पूर्वी बस्तर डिवीजन फॉर्मेशन के माओवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट के आधार पर नारायणपुर, कोंडागांव,दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों की सीमा पर 6 जून को देर रात सुरक्षा कर्मियों की अलग-अलग टीमों को शामिल करते हुए ऑपरेशन शुरू किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने इस घटना की जानकारी दी है।

    71 मुठभेड़ों में 123 नक्सली मारे गए
    मारे गए छह उग्रवादियों में से चार की पहचान स्नाइपर टीम कमांडर और प्लाटून नंबर मासिया उर्फ ​​मेसिया मंडावी (32) के रूप में की गई। 2 सेक्शन ‘ए’ कमांडर, रमेश कोर्राम (29), डिप्टी कमांडर, सन्नी उर्फ ​​सुंदरी, पार्टी सदस्य, और सजंती पोयाम, जो पीएलजीए कंपनी नंबर की सदस्य थीं।

    इन चारों के सिर पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था। बाकी दो की पहचान जयलाल सलाम के रूप में की गई, जो बयानार क्षेत्र समिति के सदस्य के रूप में सक्रिय था और उसके सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम था, और जननी उर्फ ​​​​जन्नी ( 28), उसके सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने कहा कि इस साल अब तक बस्तर संभाग में 71 मुठभेड़ों में 123 नक्सली मारे गए हैं।

  • पानी की किल्लत से जूझ रही देश राजधानी दिल्ली,अभी पानी की बूंद-बूंद को तरसेंगे दिल्लीवाले

    पानी की किल्लत से जूझ रही देश राजधानी दिल्ली,अभी पानी की बूंद-बूंद को तरसेंगे दिल्लीवाले

     

    नई दिल्ली : पानी की किल्लत से जूझ रही राजधानी दिल्ली में अभी हालात और बिगड़ने वाले है। दरअसल, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मौजूदा जल संकट को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना से आपात बैठक करने के लिए समय मांगा है। उनका कहना है कि दिल्ली को सीएलसी और डीएसबी उप-नहरों के जरिये मुनक नहर से 1050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए। लेकिन वर्तमान में यह घटकर 840 क्यूसेक रह गया है। इतनी गिरावट दिल्ली की जलापूर्ति को पूरा करने में सक्षम नहीं है।

    आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट डालकर कहा है कि दिल्ली के सात जल शोधन संयंत्र इसी पानी पर निर्भर हैं। अगर आज कल में पानी की मात्रा नहीं बढ़ी तो एक दो दिन में पूरी दिल्ली में जलापूर्ति को लेकर स्थिति बिगड़ जाएगी।

    यदि हरियाणा सरकार ने दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ा तो अगले दो दिनों में पूरी राजधानी में जल संकट गहरा सकता है। दिल्ली सरकार की जलमंत्री आतिशी ने यह शनिवार को बवाना स्थित मूनक नहर की दो उप नहरों कैरियर लाइन नहर (सीएलसी) और दिल्ली सब ब्रांच (डीएसबी) के निरीक्षण के बाद प्रेसवार्ता में कहा। इसके साथ ही हरियाणा सरकार पर दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया।

  • नहीं रहे मीडिया दिग्गज Ramoji Rao, राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

    You are currently viewing नहीं रहे मीडिया दिग्गज Ramoji Rao, राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

    Media veteran Ramoji Rao is no more, last rites will be performed with state honours

    नहीं रहे मीडिया दिग्गज Ramoji Rao, राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

     

     

    •  हैदराबादः ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन Ramoji Rao का 87 साल की उम्र में Hyderabad के एक अस्पताल में निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के चलते 5 June को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन यहां शनिवार सुबह 4 बजकर 50 मिन्ट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। रामोजी राव के निधन की खबर के बाद फिल्मी और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    Ramoji Rao सबसे ज्यादा प्रसारित होने वाले तेलुगु डेली ‘Eenadu’, ‘ईटीवी’ चैनल ग्रुप और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक थे। इस संबंधी उनके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। जहां पर रामोजी राव को अंतिम विदाई देने के लिए कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां पहुंचने वाली हैं।

    बता दें कि Ramoji Rao का जन्म 16 November 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ था और उन्होंने 10 August 1974 को विशाखापत्तनम से तेलुगु डेली ईनाडु की शुरुआत की और थोड़े ही समय में यह एक प्रमुख अखबार बन गया। वहीं, Prime Minister Narendra Modi ने रामोजी राव को देश की मीडिया में क्रांति लाने का श्रेय देते हुए उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुःखद है वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार तथा उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए

    गौरतलब है कि तेलंगाना सरकार ने Ramoji Rao का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। तेलंगाना के Chief Minister A. Revanth Reddy ने ईनाडु ग्रुप के चेयरमैन के निधन पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। Revanth Reddy ने रामोजी राव के निधन को तेलुगु पत्रकारिता और media industry के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि रामोजी राव ने तेलुगु पत्रकारिता को विश्वसनीयता और उद्योग को मूल्य दिए।

    तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष N. Chandrababu Naidu ने रामोजी राव के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। Chandrababu Naidu ने कहा कि साधारण परिवार में जन्मे रामोजी राव ने असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं यह न केवल तेलुगु लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए क्षति है। Ramoji Rao के साथ अपने चार दशकों के जुड़ाव को याद करते हुए TDP प्रमुख ने कहा कि उन्होंने सच्चाई और अटूट मूल्यों के साथ media क्षेत्र में अपने लिए एक अलग जगह बनाई थी।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलाई गई कैबिनेट बैठक हुई खत्म, मीटिंग में नहीं शामिल हुए दोनों डिप्टी CM

     

    लखनऊ : लोकसभा चुनाव के बाद योगी मंत्रिमंडल की शनिवार को पहली बैठक हुई। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य नहीं पहुंचे। सहयोगी दलों की तरफ से आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर संजय निषाद और अनिल कुमार बैठक में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके विभाग के कामकाज के बारे में जानकारी ली और राज्य में चल रही योजनाओं को और तेज गति से बढ़ाने के निर्देश दिए।

    यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य को उत्तम प्रदेश बनाने और गुड गवर्नेंस पर चर्चा की। सभी मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी का निर्वाह करने, प्रभार जनपदों और क्षेत्र पर ध्यान देने को कहा गया। विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज सभी मंत्रियों के साथ बैठक की उसमें उनके विभाग में चल रही योजनाओं की क्या स्थिति है, इस पर रिपोर्ट मांगी। दो माह आचार संहिता के कारण रुके कामों को कैसे तेज गति प्रदान की जाए, इस पर भी चर्चा हुई। यह जो टाइम खराब हुआ है, उसे कैसे रिकवर करना है, इस पर भी चर्चा हुई है। इसे रूटीन बैठक कह सकते हैं। जयवीर सिंह ने कहा कि अब हम अपने विभाग की समीक्षा करेंगे इसके लिए बैठक बुलाएंगे। सारे रुके हुए काम तेजी से शुरू होंगे।

    अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद ने बताया कि जनता से जुड़े मुद्दे बिना देरी के सुलझाए जाएं, जनसुनवाई करें। जनता की हर शिकायत का निस्तारण करें। आचार संहिता के कारण रुके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

    मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर उन्हें बधाई दी गई। घोसी सीट पर मिली हार का कारण उन्होंने सपा और कांग्रेस के संविधान को लेकर झूठ फैलाना बताया। विपक्ष सिर्फ अफवाह फैला रहा है। तीसरी बार एनडीए की सरकार न सिर्फ बनने जा रही है, बल्कि और अच्छी तरह से चलेगी। मंत्री संजय निषाद ने कहा, नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। इससे देश में खुशी की लहर है। लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन पर कहां चूक हुई, उस पर चर्चा कर सुधार किया जाएगा।

    ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री तेजी से काम में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लौटते ही अधिकारियों के साथ बैठक की थी। कानून व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए थे। इसके पहले उन्होंने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के साथ समीक्षा बैठक की थी। उन्हें विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया था।