Category: NATIONAL

  •  ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कैंपेन की PM मोदी ने की शुरुआत, जानें किस पार्क में पौधा लगाकर किया शुभारंभ..

     

     ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कैंपेन की PM मोदी ने की शुरुआत, जानें किस पार्क में पौधा लगाकर किया शुभारंभ..

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर एक कैंपेन की शुरुआत कर दी है। इस कैंपेन से पीएम की मंशा है कि देश में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं।

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - India TV Hindi

    आज वर्ल्ड इनवायरमेंट डे यानी विश्व पर्यावरण दिवस है। इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए आज खुद प्रधानमंत्री मोदी एक कैंपेन शुरू कर दी है। इस कैपेंन को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ दिया गया है। इसकी शुरुआत पीएम मोदी खुद एक पौधा लगाकर कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कैपेंन की शुरुआत बुद्ध जयंती पार्क में एक पौधा लगाकर की है। इसका उद्देश्य देश भर में अभियान चलाकर पौधारोपण करवाना है।

    10.45 मिनट पर होगा पौधारोपण

    पीएम मोदी आज बुद्ध जयंती पार्क में करीबन 10.45 मिनट पर पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री की योजना है कि इस अभियान के जरिए देश भर में पौधारोपण के प्रति लोगों जागरूक किया जाए ताकि बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग से निपटा जा सके। जानकारी दे दें कि इस साल देश के कई राज्यों भीषण गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ी है। इसकी को लेकर एक्सपर्ट्स ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की सलाह दी है।

  • Punjab Police और BSF ने तस्कर के घर पर छापामारी कर 2 करोड़ रूपये की नकदी की बरामद

    You are currently viewing Punjab Police और BSF की बड़ी कार्रवाई, तस्कर के घर छापामारी कर 2 करोड़ रूपये किए बरामद

    Big action by Punjab Police and BSF, raided smuggler’s house and recovered Rs 2 crore

    Punjab Police और BSF ने तस्कर के घर पर छापामारी कर 2 करोड़ रूपये की नकदी की बरामद

     

     

    • अमृतसरः लोकसभा चुनावों के एक दिन बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब जवानों ने Punjab Police की मदद से संयुक्त अभियान चलाकर एक तस्कर के घर पर छापामारी कर वहां से 2 करोड़ रुपये बरामद किए।

    इस संबंधी BSF अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव कक्कड़ का व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है, जिसके तहत जवानों ने Punjab Police को साथ लेकर घर में छापा मारा तो तलाशी के दौरान तस्कर के घर से BSF को तीन बैग बरामद हुए जिनमें ये पूरा पैसा भर कर छिपाया गया था। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ जारी है।

    BSF अधिकारियों ने कहा कि यह बरामदगी सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी को खत्म करने के लिए फोर्स की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। फिलहाल, जवानों द्वारा उक्त इलाके में तालाशी अभियान जारी है।

  • ओडिशा में हार के बाद CM नवीन पटनायक ने दिया इस्तीफा, BJP बनाएगी नई सरकार

     ओडिशा में हार के बाद CM नवीन पटनायक ने दिया इस्तीफा, BJP बनाएगी नई सरकार

     

     

     

    नई दिल्ली : राज्य विधानसभा और संसदीय चुनावों में भारी हार के बाद, ओडिशा के सीएम और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक का 24 साल पुराना कार्यकाल समाप्त हो गया क्योंकि उन्होंने बुधवार को भुवनेश्वर के राजभवन में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

    1997 से ओडिशा पर शासन करने वाला बीजू जनता दल भाजपा से हार गया और मुख्यमंत्री के रूप में नवीन पटनायक के 24 साल पुराने शासन को तोड़ दिया। भारतीय जनता पार्टी ने 147 सीटों वाली विधानसभा में 78 सीटें हासिल कीं। बीजद ने बहुमत के आंकड़े 74 से काफी पीछे 51 सीटें हासिल कीं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 14 सीटें हासिल कीं।

    2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य की 21 संसदीय सीटों में से 20 सीटें हासिल कीं, बाकी एक सीट कांग्रेस ने जीती। नवीन पटनायक ने अपने पिता और ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायक के नाम पर बनी पार्टी बीजेडी के माध्यम से राज्य की राजनीति में अप्रत्याशित प्रवेश किया था।

    उनकी राजनीतिक यात्रा 1998 के लोकसभा उपचुनाव में जीत के साथ शुरू हुई, जिसमें उन्होंने अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र अस्का का प्रतिनिधित्व किया। 2000 के विधानसभा चुनावों में बीजद की सफलता, भाजपा के साथ गठबंधन बनाने और बहुमत हासिल करने के बाद, पटनायक ने मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। तब से, वह सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के बाद दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं।

    भाजपा को अपने गठबंधन में अन्य दलों – जेडी (यू) प्रमुख नीतीश कुमार और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के समर्थन पर निर्भर रहना होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती के बाद बीजेपी 272 बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद पहली बार, उसे अपना बहुमत हासिल नहीं हुआ।

  • नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंपा , अब 8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

    नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंपा , अब 8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

     

    नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति से मुलाकात की और मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नरेंद्र मोदी तथा मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें।

    8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
    केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों और भाजपा नीत एनडीए द्वारा सदन में बहुमत हासिल करने के बाद संभावित सरकार गठन के मुद्दे पर चर्चा हई। इस बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक भी हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 7 जून को संसदीय दल की बैठक होगी और अगले दिन यानी 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

    गठबंधन की होगी देश की अगली सरकार
    बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में से 240 सीटों पर भाजपा और 99 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को 292 और कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। नतीजों से स्पष्ट है कि देश में अगली सरकार गठबंधन की होगी। सरकार गठन को लेकर बुधवार को एनडीए की बैठक होगी। वहीं विपक्षी इंडी गठबंधन भी आज बैठक करेगा। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, लेकिन इस बार भाजपा को सरकार चलाने के लिए सहयोगी पार्टियों के समर्थन की जरूरत है। खासकर जदयू और तेदेपा का समर्थन जरूरी होगा। विपक्षी गठबंधन भी जदयू और तेदेपा को अपने पाले में खींचने की कोशिश कर सकता है। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने साफ कर दिया है कि वह एनडीए को समर्थन देंगे, लेकिन इसके बावजूद विपक्षी गठबंधन अपनी कोशिशों में जुटा है।

  • नई सरकार के बनते ही जनता को मिल सकता बड़ा तोहफा, सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

    नई सरकार के बनते ही जनता को मिल सकता बड़ा तोहफा, सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

     

    नई दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव के बाद जनता को नया तोहफा मिल सकता है। यह तोहफा है पेट्रोल डीजल सस्ते होने का। जिस कच्चे तेल की कीमत ९0 डॉलर प्रति बैरेल के पार जा चुकी थी उसकी कीमतों में अब गिरावट देखी जा रही है। 5 जून यानि आज कच्चे तेल की कीमत 77 डॉलर प्रति बैरेल है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि देश में पेट्रोल डीजल सस्ते हो सकते हैं।

    देश से अधिकतर राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमत 92 रुपए से लेकर 105 रुपए प्रति लीटर तक है। अगर मई माह की बात करें तो एक महीने में कच्चे तेल के दाम 8 फीसदी तक कम हुए। दरअसल हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमतें कंपनियों की तरफ से तय की जाती हैं। एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोडऩे के बाद पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ जाती है। अब देखने वाली बात है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही हैं तो आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतें कम हो सकती हैं।

  • बड़ा हादसा; वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई नासिक में दुर्घटनाग्रस्त…

     बड़ा हादसा; वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई  नासिक में दुर्घटनाग्रस्त…

     

    नई दिल्ली : नासिक से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई मंगलवार को नासिक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले ने बताया कि सुखोई सु -30 एमकेआई विमान के पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में गिरा। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। रूसी सुखोई एसयु-30 एमकेआई भारतीय वायुसेना में सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट माना जाता है। भारतीय वायुसेना के पास 272 सक्रिय सुखोई एसयु-30 एमकेआई हैं, इस एयरक्राफ्ट में दो इंजन हैं और दो चालको के बैठने की जगह है। इनमें से कुछ एयरक्राफ्ट को सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को लॉन्च करने के लिए भी अपग्रेड किया गया है।

  • मतगणना से एक दिन पहले EC की प्रेस कांफ्रेंस कर  कहा, Bharat ने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया

    मतगणना से एक दिन पहले EC की प्रेस कांफ्रेंस कर  कहा, Bharat ने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया

    नई दिल्ली  – लोकसभा चुनाव के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। उससे पहले आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का खड़े होकर अभिनंदन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह सभी जी7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है। उन्होंने कहा कि, चुनाव हमें एक महीने पहले खत्म कर देना था। इतनी गर्मी में नहीं करना चाहिए था। ये हमारी पहली लर्निंग है।

    दूसरा फेक नैरेटिव से लड़ने का। हमने सोचा था कि देश की सीमाओं से बाहर हमले होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं आरोपों पर उन्होंने कहा कि आजकल इल्जामातों का दौर बुलंद है तलखियों का बाजार गर्म है मंजूर है इल्जाम लगाओ मगर शर्त इतनी है सबूत साथ हों। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने सोशल मीडिया पर आलोचना और उसमें आयोग को ‘लापता जेंटलमेन’ नाम दिए जाने का भी जवाब दिया। राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्तों को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा ‘लापता जेंटलमेन’ नाम दिए जाने के संदर्भ में कहा कि ‘हम हमेशा यहीं थे, कभी नदारद नहीं रहे।’

  • सुबह-सुबह बगीचे में आम चुनने गए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के बाद कटा सिर लेकर घूमता रहा युवक, सहम गए लोग

    सुबह-सुबह बगीचे में आम चुनने गए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के बाद कटा सिर लेकर घूमता रहा युवक, सहम गए लोग

     

    जमशेदपुर- जमशेदपुर के कुदालम गांव में एक व्यक्ति ने 60 वर्षीय बुजुर्ग निताई महतो का सिर धारदार हथियार से काट दिया। इसके बाद वह कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा। उसके घरवालों ने किसी तरह उसे काबू में किया और एक पेड़ में रस्सी से बांध दिया। गांव के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।

    बाद में वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह क्या है, यह साफ नहीं हो पाया है। आरोपी का नाम मिथुन महतो है। बताया गया है कि निताई महतो सुबह-सुबह गांव के बगीचे में आम चुनने गए थे। उसी वक्त मिथुन वहां पहुंचा। उसने निताई महतो को हथियार का भय दिखाकर पहले कपड़े उतरवाए और इसके बाद गला रेत डाला। इसकी खबर मिली तो गांव के लोग दौड़े, लेकिन, मिथुन महतो के हाथ में कटा सिर और हथियार देखकर लोग पीछे हट गए। मिथुन कटा सिर लेकर काफी देर तक गांव में घूमता रहा। इसके बाद वह अपने घर पहुंच गया। कुदालम गांव जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

    थाना प्रभारी राम बाबू मंडल ने बताया कि मृतक का सिर और धड़ बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक निताई महतो के पुत्र प्रह्लाद महतो के अनुसार, उसके पिता या परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह सब्जी बेचकर परिवार चलाते थे। उनकी हत्या क्यों की गई, यह समझ से परे है। मृतक के पुत्र के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के पीछे की वजह अंधविश्वास हो सकता है। बता दें कि इस इलाके में डायन, जादू-टोना के नाम पर हर साल कई हत्याएं होती हैं।

  • Alert; 60 से 70 आतंकी पाकिस्तान के बॉर्डर से भारत में घुसपैठ की फिराक में, भारतीय सेना ने कसी कमर

    Alert; 60 से 70 आतंकी पाकिस्तान के बॉर्डर से भारत में घुसपैठ की फिराक में, भारतीय सेना ने कसी कमर

    श्रीनगर  – बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा। सीमा के उस पार नियंत्रण रेखा के पार स्थित लांच पैड पर लगभग 60 से 70 आतंकवादी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि रंजन स्वैन के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर पांच या छह के समूहों में लगभग 60-70 लोग हमारी तरफ भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं। सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच तालमेल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि हम दुश्मन की सफलता को मुश्किल बना देंगे।’ ड्रोन गिराए जाने के मुद्दे पर स्वैन ने कहा कि ये गतिविधियां एक महत्वपूर्ण चुनौती पेश करती हैं क्योंकि ये हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, नकदी और मादक पदार्थों की तस्करी को सुगम बनाती हैं।

  • देश की राजनीति के बदलाव की उम्मीद के साथ आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

     देश की राजनीति के बदलाव की उम्मीद के साथ आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

     

    आज इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी. यह बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल होंगे.

    आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

    इंडिया गठबंधन की आज होगी बैठक

    लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान आज शाम तक पूरा हो जाएगा. इस बीच इंडिया गठबंधन की नई दिल्ली में बैठक होने वाली है. बैठक का समय 3 बजे का है. यह बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी. बैठक में लगभग सभी शामिल हो रहे हैं.

    वहीं बैठक से पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दांव चला है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि अगर इस आम चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है कि तो देश के प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी उनकी पहली पसंद है. खरगे ने यह भी बताया है कि उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर जोर दिया था. पर प्रियंका ने खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.

    बैठक में कौन कौन होगा शामिल

    बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल होंगे. तेजस्वी के साथ वीआईपी चीफ मुकेश सहनी भी दिल्ली के लिए रवाना हुए. मुकेश सहनी इंडिया गठबंधन की बैठक में पहली बार शामिल हो रहें हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला दोनों भाग ले रहे हैं.

    बैठक में 15 दलों के नेताओं को बुलाया गया है

    इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति में शामिल अहम दलों के नेताओं को बुलाया गया है. इस बैठक में कुल 15 दलों को न्योता दिया गया है.

    1. INC- सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल
    2. NCP (pawar)- शरद पवार, जितेंद्र आह्वाड
    3. DMK- टी आर बालू
    4. Shiv Sena (UBT)- अनिल देसाई
    5. AAP-केजरीवाल, भगवंत मान, राघव चड्ढा
    6. RJD-तेजस्वी यादव
    7. TMC- कोई नहीं
    8. CPM- सीताराम येचुरी
    9. JMM-चम्पई सोरेन, कल्पना सोरेन
    10. NC-फारुख अब्दुल्ला
    11. PDP-महबूबा ने आने की हामी भरी थी
    12. SP-अखिलेश यादव
    13. CPI- डी राजा
    14. CPI(ML)- दीपंकर भट्टाचार्य
    15. VIP (new entry)- मुकेश सहनी