Category: NATIONAL

  • हत्या कर बाइक से बांधी लाश, फिर घुमाते रहे सड़क पर…अब नोएडा पुलिस ने लिया ये एक्शन

    हत्या कर बाइक से बांधी लाश, फिर घुमाते रहे सड़क पर…अब नोएडा पुलिस ने लिया ये एक्शन

     

    यूपी के नोएडा में चार महीने पहले हुए मेहंदी हसन हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. हत्यारोपियों पर NSA लगाया जा रहा है. पुरानी रंजिश में अनुज और नितिन ने 50 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मेंहदी हसन की चाकूओं से गोदकर बरौला गांव में हत्या कर दी थी. फिर उसके शव को बाइक से बांधकर सड़क पर घूमते रहे थे. घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी. षड़यंत्र रचने वाले तीसरे आरोपी पर भी NSA की लगाया जा रहा है.

    हत्या कर बाइक से बांधी लाश, फिर घुमाते रहे सड़क पर...अब नोएडा पुलिस ने लिया ये एक्शन

    सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात.,

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में 20 जनवरी को 50 साल के ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. फिर उसके शव को बाइक से बांधकर आरोपी युवक सड़क पर घूमते रहे. पुलिस ने तब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि षड़यंत्र रचने वाले तीसरे आरोपी को 10 दिन बाद गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. तीन आरोपियों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया जा रहा है.

    इसको लेकर पहले ही पुलिस ने कोर्ट के सामने चार्जशीट दाखिल कर दी, जिसमें बताया गया कि मेंहदी हसन की हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी. इसमें दो युवकों की हत्या करने में प्रत्यक्ष भूमिका रही. जबकि एक अन्य को षड़यंत्र रचने का आरोपी माना गया है. मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव का है.

    चार्जशीट करीब 100 पेज की है. चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई कर रही है. पुरानी रंजिश में अनुज और नितिन ने 50 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मेंहदी हसन की चाकूओं से गोदकर बरौला गांव में हत्या कर दी थी. घटना 20 जनवरी 2024 की है. हत्या के बाद दोनों आरोपी मेंहदी हसन को बाइक में बांधकर बरौला पुलिस चौकी पहुंच गए थे, जिन रास्तों से आरोपी गुजरे सभी सहम गए और पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी. कई थानों की फोर्स को तुंरत बरौला चौकी पर भेजा गया था. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी.

    मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को लगी थी गोली

    पुलिस ने इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अगले दिन सुबह जब पुलिस दोनों आरोपियों को कत्ल में इस्तेमाल को चाकू बरामद करने के लिए जा रही थी तभी दोनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए. एक अन्य आरोपी को करीब दस दिन बाद पुलिस ने षड़यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था.

  • RBI को बड़ी सफलता, लंदन से वापस लाया जाएगा 100 टन सोना,1991 में गिरवीं रखा है देश का सोना,जानें विदेश में कितना रखा है गोल्ड

    RBI को बड़ी सफलता, लंदन से वापस लाया जाएगा 100 टन सोना,1991 में गिरवीं रखा है देश का सोना,जानें विदेश में कितना रखा है गोल्ड

     

    रिजर्व बैंक 100 टन और सोना विदेश से वापस ला सकता है, साथ ही रिजर्व बैंक के पास फिलहाल 822 टन सोना है. इसमें से 100.3 टन सोना भारत में रखा है, जबकि 413.8 टन अभी विदेशों में रखा हुआ है. इसके अलावा 308 टन सोना भारत में नोट जारी करने के लिए रखा गया है.

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपना 100 टन सोना इंग्लैंड से वापस मंगा कर भारत में रखवाया है. अब यह सोना इंग्लैंड की जगह भारत में रखा है, आने वाले कुछ दिनों में और भी सोना भारत वापस आने वाला है. अब यह सोना RBI के पास रखा है. रिजर्व बैंक के पास फिलहाल 822 टन सोना है. इसमें से 100.3 टन सोना भारत में रखा है, जबकि 413.8 टन अभी विदेशों में रखा हुआ है. इसके अलावा 308 टन सोना भारत में नोट जारी करने के लिए रखा गया है.

    रिजर्व बैंक ने बीते कुछ सालों में विदेशों में सोने के बढ़ते भारतीय स्टॉक के चलते इसे अपने देश वापस लाने का निर्णय लिया है. रिजर्व बैंक आगे और भी सोना विदेशों से वापस मंगा कर देश में रखेगा. रिजर्व बैंक दोबारा से 100 टन सोना देश में वापस ला सकता है.

    लंदन से वापस लाया जाएगा सोना

    परम्परागत रूप से विश्व के ज्यादातर देश लंदन में ही अपना सोना रखते आए हैं. भारत भी अपना सोना अब तक लंदन में रखता था लेकिन अब उसने निर्णय लिया है कि अपने सोने की बड़ी मात्रा देश के अंदर ही रखी जाएगी. रिजर्व बैंक जहां विदेशों से सोना लेकर आ रहा है, वहीं वो लगातार नया सोना खरीद भी रहा है. रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 में 34.3 टन जबकि 2023-24 में 27.7 टन नया सोना खरीदा. भारत का लगातार सोना खरीदना यह दिखाता है कि उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत है और वो अपने वित्तीय सुरक्षा प्रबन्धन को मजबूत कर रहा है. रिजर्व बैंक विश्व के उन चुनिंदा बैंकों में से एक है जो सोना खरीद रहे हैं.

    कैसे वापस लाया जाएगा सोना

    भारत का यह सोना वापस देश में लाने के लिए रिजर्व बैंक को विशेष इंतजाम भी करने पड़े थे. रिजर्व बैंक ने इसके लिए विशेष विमान की व्यवस्था की थी. इसके अलावा इस पर केंद्र सरकार ने कस्टम ड्यूटी भी माफ कर दी थी. हालांकि, रिजर्व बैंक को इस सोने को देश में लाने के बाद GST देना पड़ा है.

    1991 में गिरवीं रख दिया गया था देश का सोना

    जहाँ वर्तमान में रिजर्व बैंक विदेशों से अपना सोना वापस लाकर देश में रख रहा है, वहीं लगभग 3 दशक पहले की कांग्रेस-तीसरे मोर्चे की सरकारों ने भारत का सोना गिरवीं रख दिया था. 1991 में उपजे आर्थिक संकट के चलते भारत को अपना सोना विदेशों में भेज कर गिरवीं रखना पड़ा था.

    जुलाई, 1991 में कांग्रेस की नरसिंह राव वाली सरकार ने डॉलर जुटाने के लिए सोना विदेशी बैंकों के पास गिरवीं रखा था. जुलाई 1991 में नरसिंह राव सरकार ने 46.91 टन सोना इंग्लैंड की बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान के पास गिरवीं रखा था ताकि 400 मिलियन डॉलर जुटाए जा सकें. सोना गिरवीं रखे जाने से पहले भारत ने सोना बेचा भी था.

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई हुई पूरी, हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई हुई पूरी, हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई हुई पूरी, हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

     

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह केस में दाखिल सिविल वादों की पोषणीयता (Maintainability) पर चल रही सुनवाई शुक्रवार को करीब दो घंटे के बाद पूरी हुई. जिसके बाद सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

     

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में कई दिनों से चल रही सुनवाई के बाद अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है. न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की बैंच मामले की सुनवाई कर रही थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह केस में दाखिल सिविल वादों की पोषणीयता पर चल रही सुनवाई शुक्रवार को करीब दो घंटे के बाद पूरी हुई. जिसके बाद सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

    हिंदू पक्ष ने यह दलील दी थी कि शाही ईदगाह मस्जिद का श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन पर अवैध कब्जा चला आ रहा है. हिंदू पक्ष का कहना है कि मस्जिद पक्ष का जमीन पर कोई विधिक अधिकार नहीं है. हालांकि, 1669 से यहां लगातार नमाज अदा की जा रही है.

    हिंदू पक्ष ने क्या दलील दी

    हिंदू पक्ष ने दलील दी है कि पहले मंदिर को तोड़ा गया और फिर उसी जगह पर शाही ईदगाह मस्जिद बनाई गई. हिंदू पक्ष का कहना है कि बिना स्वामित्व के ही वक्फ बोर्ड ने इसे वक्फ संपत्ति घोषित किया है. एएसआई की ओर से भी इसे नजूल भूमि बताया गया है. इससे पहले मस्जिद पक्ष ने गुरुवार को कहा था कि मंदिर के पक्षकार के पास वाद दाखिल करने की विधिक हैसियत नहीं है. जबकि मंदिर पक्ष की तरफ से कहा गया था कि मामले को लटकाने के लिए बहस दोहराई जा रही है. शाही ईदगाह मस्जिद को अवैध बताते हुए हटाने की मांग में 18 सिविल वाद दाखिल किए गए हैं. मस्जिद पक्ष ने इन वादों की पोषणीयता पर सवाल उठाया.

  • सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में 8 घंटे से अधिक की हुई देरी, बिना AC के फ्लाइट में बैठे रहे यात्री; कई हुए बेहोश

    सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में 8 घंटे से अधिक की हुई देरी, बिना AC के फ्लाइट में बैठे रहे यात्री; कई हुए बेहोश

     

    नई दिल्ली : सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने कहा कि विमान में एयर कंडीशनिंग खराब होने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए। यह फ्लाइट मूल रूप से गुरुवार दोपहर रवाना होने वाली थी, लेकिन 20 घंटे की देरी के बाद इसे शुक्रवार को उड़ान भरना है।

    एक्स पर घटना का विवरण साझा करते हुए पत्रकार श्वेता पुंज ने कहा, फ्लाइट संख्या एआई 183 में गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आठ घंटे से अधिक की देरी हुई। इसके बाद यात्रियों को विमान में चढ़ा दिया गया, वो भी बिना एयर कंडीशनिंग के।

    उन्होंने एक पोस्ट में कहा, निजीकरण का ये नतीजा है कि एयर इंडिया एआई 183 की फ्लाइट में 8 घंटे से अधिक की देरी हुई, यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के विमान में चढ़ने के लिए मजबूर किया गया और फिर फ्लाइट में कुछ लोगों के बेहोश होने के बाद उन्हें उतार दिया गया। यह अमानवीय है!

    उन्होंने कहा, मैं अक्सर बचपन में एयर इंडिया से यात्रा करती थी। मैं साल 2005 में अमेरिका शिफ्ट हो गई… यह मेरी पसंदीदा एयरलाइन थी… मैं एयर इंडिया की फ्लाइट का इस्तेमाल करती थी क्योंकि ये अपने देश की एयरलाइन है। शुक्रवार सुबह की एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि यात्रियों को देर रात एक होटल में भेजा गया, जहां से उन्हें सुबह 8 बजे वापस एयरपोर्ट आना था और अब एयरपोर्ट आने के बाद फिर होटल वापस जाने के लिए कहा गया।

    उन्होंने पोस्ट में कहा, टाटा ने 2022 में इस एयरलाइन का अधिग्रहण किया था। ढाई साल में यह काफी पीछे चला गया है। इसकी जो अब सर्विस है, वह किसी भी दूसरे देश में मुकदमा चलाने का आधार हो सकती है। इस बीच, एयर इंडिया ने इस पोस्ट के जवाब में कहा कि वह कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहा है।

    इसने एक्स पर कहा, हमें इसके लिए वास्तव में खेद है। कृपया आश्वस्त रहें कि हमारी टीम कमियों को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है और आपके निरंतर समर्थन की सराहना करती है। हम यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए अपनी टीम को भी सतर्क कर रहे हैं।

  • रफ्तार ने भरपाया कहर: रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े कई वाहनों को कंटेनर ने  टक्कर मार कईयों को रौंदा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

    रफ्तार ने भरपाया कहर: रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े कई वाहनों को कंटेनर ने  टक्कर मार कईयों को रौंदा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

     

    अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी में शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार कंटेनर ने रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

    बताया जा रहा है कि दुर्घटना कमरौली थाने के पास इंडोरामा रेलवे क्रासिंग पर आज तड़के करीब तीन बजे हुई। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण कई वाहन वहां खड़े थे। तभी पीछे से तेज रफ़्तार से आए एक कंटेनर ने खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गये।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने तीन को मृतक घोषित कर दिया। एक घायल को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

  • 45 घंटे तक कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान में लीन रहेंगे PM मोदी, नहीं खाएंगे अन्न का एक भी दाना..

     45 घंटे तक कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान में लीन रहेंगे PM मोदी, नहीं खाएंगे अन्न का एक भी दाना…

     

    नई दिल्ली : तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ध्यान साधना शुक्रवार को जारी रही। सामने आये पहले वीडियो में पीएम मोदी मेमोरियल के ध्यान मंडप हॉल में ध्यान में लीन दिख रहे हैं। इससे पहले, सुबह-सुबह उन्होंने कन्याकुमारी के संगम पर पूजा की।

    प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई महीने के चुनाव प्रचार के बाद गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे। पहुंचने के बाद शाम को उन्होंने कन्याकुमारी देवी मंदिर में पूजा की। मेमोरियल हॉल जाने से पहले उन्होंने तिरुवल्लुवर, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने भी प्रार्थना की।

    पीएम 1 जून तक कन्याकुमारी में रहेंगे। इस दौरान जिले में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। भाजपा ने अपने नेताओं से वहां ज्यादा भीड़ न लगाने के लिए कहा है।

    लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 16 मार्च से 30 मई के बीच पीएम मोदी ने 75 दिन में 206 जनसभाएं तथा रोड शो किये और 80 साक्षात्कार दिये। औसतन उन्होंने हर दिन करीब तीन सार्वजनिक कार्यक्रम किए। उन्होंने भीषण गर्मी के बीच 150 घंटे बिताये और मीडिया के एक हजार से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर दिये।

  • पंजाब के होशियारपुर में जनता से बोले PM मोदी, राम जन्मस्थान के लिए पहली लड़ाई सिखों ने लड़ी…

    पंजाब के होशियारपुर में जनता से बोले PM मोदी, राम जन्मस्थान के लिए पहली लड़ाई सिखों ने लड़ी…

     

    लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आखिरी रैली पंजाब के होशियारपुर में की. उन्होंने सिखों पर बड़ा बयान देते हुए कहा, अयोध्या में राम जन्मस्थान के लिए पहली लड़ाई सिखों ने लड़ी. पीएम मोदी ने भी यहा कि जनता जर्नाधन ने मोदी सरकार बनाने का फैसला कर लिया है. मोदी सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है.

    राम जन्मस्थान के लिए पहली लड़ाई सिखों ने लड़ी...होशियारपुर में बोले PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. आज यानी गुरुवार को प्रचार का शोर थम जाएगा. पंजाब के होशियारपुर में भी इस चरण में मतदान होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव में अपनी आखिरी रैली यहीं पर की. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब हमारे भारत की पहचान है, ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि अयोध्या में राम जन्मस्थान के लिए पहली लड़ाई सिखों ने ही लड़ी.

    पीएम ने कहा, आज देश में आकांक्षाएं नई हैं, आज देश में उम्मीदें नई हैं, आज देश में आत्मविश्वास नया है. दशकों बाद ऐसा समय आया है, पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार ​हैट्रिक लगाने जा रही है. इसकी सबसे बड़ी वज​ह है ‘विकसित भारत’ का सपना. आज हर भारतीय ‘विकसित भारत’ के सपने के साथ ए​करूप हो गया है और इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है.

    उन्होंने कहा, जनता जर्नाधन ने मोदी सरकार बनाने का फैसला कर लिया है. मोदी सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है. 21वीं सदी भारत की सदी होगी.प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को दमदार सरकार चाहिए. दमदार सरकार जो दुश्मन के छक्के छुड़ा दे.

      PM नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव-2024 की आखिरी रैली को संबोधित कर रहे हैं। यह फतेह रैली पंजाब के होशियारपुर में हो रही है। होशियारपुर से BJP ने केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनीता सोमप्रकाश को उम्मीदवार बनाया है।

    इससे पहले मोदी पंजाब में पटियाला, जालंधर और गुरदासपुर में रैली कर चुके हैं। इस रैली के बाद वे ध्यान के लिए कन्याकुमारी रवाना हो जाएंगे। यहां वे रॉक मेमोरियल का दौरा कर ध्यान साधना करेंगे। स्वामी विवेकानंद ने भी यहीं ध्यान किया था। 1 जून को होने वाली मतगणना तक वे वहीं रहेंगे।

    मोदी ने कांग्रेस के समय में हुए घोटालों को गिनाया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने देश की सेना की जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया। हमेशा भ्रष्टाचार कर देश के खजाने को नुकसान पहुंचाया। यह वहीं, लोग जिन्होंने सालों तक सीडीएस के पद गठित नहीं किया।

    इन्होंने पूर्व फौजियों ने वन रैंक वन पेंशन पर 40 साल तक झूठ बोला। पंजाब व हिमाचल पूर्व सैनिकों की धरती है। जब मुझे 2013 में मुझे प्रधानमंत्री को उम्मीदवार घोषित किया तो मैने रेवाड़ी में वन रैंक वन पेंशन देने की बात की तो कांग्रेस ने झूठ बोला।मुझे चाहे जितनी मर्जी गाली दो लेकिन मोदी सेना का अपमान नहीं सहेगा।

  • भारत ने किया अग्निबाण रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण; जानें क्या है खासियत..

     भारत ने किया अग्निबाण रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण; जानें क्या है खासियत..

     

    नई दिल्ली  : चेन्नई स्थित अंतरिक्ष स्टार्ट-अप अग्निकुल कॉसमॉस ने गुरुवार को श्रीहरिकोटा में अपने स्वयं के लॉन्च पैड से रॉकेट अग्निबाण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। चार असफल प्रयासों के बाद, गुरुवार को परीक्षण-उड़ान बिना किसी लाइव-स्ट्रीमिंग के और इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के अंदर स्थित श्रीहरिकोटा लॉन्च पैड पर सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया। इसरो ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है।

    Agnibaan rocket successfully tested : मिली जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च के बाद से अग्निकुल की तरफ से अग्निबाण सब-ऑर्बिटल टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर लॉन्च करने की ये पांचवीं कोशिश थी। लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने इस सफल परीक्षण के लिए पूरी टीम को बधाई भी दी है। उन्होंने कहा, “यह भारत के संपन्न निजी अंतरिक्ष इंडस्ट्री के लिए एक गर्व का पल है और भविष्य में हमारे लिए क्या मायने रखता है,इसकी एक झलक है। इसके पीछे की पूरी टीम को हमारी हार्दिक बधाई और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” कंपनी के अनुसार, अग्निबाण एक कस्टामाइजेबल, दो स्टेज वाल लॉन्च वेहकिल है जो 300 किलोग्राम तक का पेलोड लगभग 700 किमी के ऑर्बेट में ले जा सकता है। सब-ऑर्बिटल टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर मिशन एक सिंगल स्टेज लॉन्च व्हीकल है जो क्रायोजेनिक इंजन, एग्निलेट द्वारा संचालित होगा।

    मिली जानकारी के मुताबिक, एग्निलेट इंजन दुनिया का पहला सिंगल-पीस 3डी-प्रिंटेड सेमी-क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन है। मिशन लॉन्च से लेकर स्प्लैशडाउन तक सिर्फ दो मिनट से थोड़ा ज्यादा तक ये चल सकता है। लिफ्ट-ऑफ के बाद, वाहन से उड़ान के बाद ये फ्लाइट में चार सेकंड के लिए पिच-ओवर करेगा। बता दें कि इससे पहले साल 2022 में स्काईरूट कंपनी ने भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट को इसरो के प्रक्षेपण स्थल से लॉन्च किया था। इंडस्ट्रलियस्ट आनंद महिंद्रा ने अग्निकुल कॉसमॉस की फंडिंग की है। ये देश के जाने-माने उद्योपति हैं। बता दें कि आनंद महिंद्रा ने करीब 80.43 करोड़ रुपए की फंडिंग की है।

  • चारधाम यात्रा पर गए 67 श्रद्वालुओं की हुई अन्तिम मौत, इन कारणों से हुई मौत

     चारधाम यात्रा पर गए 67 श्रद्वालुओं की हुई अन्तिम मौत, इन कारणों से हुई मौत

     

    देहरादून- उत्तराखंड में बीते 10 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा अब तक 67 श्रद्वालुओं के जीवन की अन्तिम यात्रा साबित हुई है। यह संख्या पिछले चौबीस घंटे में कुल पांच तीर्थयात्रियों के परलोक गमन के साथ यहां पहुंची है।

    राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, मंगलवार से बुधवार चौबीस घंटों में केदारनाथ में तीन और गंगोत्री में दो तीर्थयात्रियों की विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से मृत्यु हो गई। उल्लेखनीय है कि अब तक केदारनाथ में 33, गंगोत्री में पांच, बदरीनाथ में 16 और यमुनोत्री में 13 तीर्थयात्री काल कवलित हुए हैं। इनमें अधिकांश की मृत्यु हृदयाघात अथवा उच्च रक्तचाप के कारण होना बताया गया है।

  • आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा दावा ,4 जून के बाद बड़ा फैसला लेंगे नीतीश कुमार’..

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा दावा ,4 जून के बाद बड़ा फैसला लेंगे नीतीश कुमार’,

     

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार 4 जून के बाद बड़ा फैसला लेंगे. पार्टी को बचाने के लिए नीतीश कुमार बड़ा फैसला लेंगे. 4 जून वो तारीख है, जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे.

     

    '4 जून के बाद बड़ा फैसला लेंगे नीतीश कुमार', क्या फिर पाला बदलेंगे बिहार CM?

    नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

    राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार 4 जून के बाद कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. पिछड़ों की राजनीति और पार्टी बचाने के लिए वह फैसला करेंगे. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे. देश में सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं. 6 दौर की वोटिंग हो चुकी है. सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. इस साल की शुरुआत में नीतीश कुमार की जेडीयू महागठबंधन से अलग हो गई थी. नीतीश फिर से बीजेपी से हाथ मिला चुके हैं और दोनों पार्टियां साथ में लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं.

    तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, हमारे चाचा जो हैं, पिछड़ों की राजनीति और अपनी पार्टी को बचाने के लिए 4 जून के बाद कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं. हालांकि नीतीश कुमार इन दिनों लगातार यह कह रहे हैं कि अब वह इधर-उधर कहीं नहीं जाएंगे.

    वहीं, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का भी बयान आया है. लालू प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की सरकार जा रही है. हम 4 जून को सरकार बनाने जा रहे हैं. इन बयानों और दावों के बीच 1 जून को इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है. बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव के नतीजों को लेकर समीक्षा करेंगे. साथ ही साथ आपस मे एकजुटता बनाए रखने की कोशिश पर जोर देंगे. इस बैठक में चुनाव नतीजे के साथ आगे की रणनीति को लेकर मंथन किया जाना है.