Category: NATIONAL

  • बड़ा हादसाः बारिश के कारण पत्‍थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत, बारि‍श बनी हुई रेस्‍क्यू ऑपरेशन में बाधा..

     बड़ा हादसाः बारिश के कारण पत्‍थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत, बारि‍श बनी हुई रेस्‍क्यू ऑपरेशन में बाधा..

     

    आइजोल : मिजोरम के आइजोल जिले में मंगलवार सुबह लगातार बारिश के बीच एक पत्थर की खदान ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जब‍कि कई अन्य लापता हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि कई अन्य अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है।

    उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से बाधित हुए हैं। बारिश के कारण, सभी स्कूल बंद कर दिए गए और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

  • आखिर कौन है जिम्मेदार! अस्पतालों में बार बार लगती आग के लिए, इसका कोई हल है क्या ?

    आखिर कौन है जिम्मेदार! अस्पतालों में बार बार लगती आग के लिए, इसका कोई हल है क्या ?

     

    शनिवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाक़े के बच्चों के अस्पताल में भयंकर आग लग गई. इस आग ने 6 नवजात बच्चों की जान ले ली. दिल्ली में आग लगने की ये घटना कोई पहली नहीं है इसने अस्पतालों की लच्चर व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. आखिर क्या वजह है कि बार बार अस्पतालों में आग लगती है और इसका हल क्या है?

     

    अस्पतालों में बार बार लगती आग के लिए कौन जिम्मेदार, इसका हल क्या है?

    अस्पतालों में क्यों लगती है आग

    जिन अस्पतालों में मरीज अपना इलाज करने और सेहतमंद होने के लिए के लिए जाते हैं, वहां अगर इंसानों की मौत होने लगे, तो भला इससे बड़ी और कौन सी त्रासदी हो सकती है? शनिवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाक़े के बच्चों के अस्पताल में भी कुछ ऐसा ही घटना घटी. इस आग ने 7 नवजात बच्चों की जान ले ली. दिल्ली में आग लगने की ये घटना कोई पहली नहीं है लेकिन हैरानी ये देखकर होती है कि इन हादसों से कोई सीख नहीं रहा. इस असतर्क रवैया का खामियाज सिर्फ हॉस्पिटल आर्थिक तौर पर नहीं उठाते बल्कि लोगों का विश्वास भी कम होते चला जाता है.

    इस तरह की लापरवाही कितनी बड़ी है इसका अंदाजा आप हालिया हादसे से ही लगा सकते हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि अस्पताल का नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी एनओसी 31 मार्च को ही समाप्त हो गया था. और तो और नर्सिंग होम को सिर्फ 5 बेड की परमिशन थी जबकि एक साथ 25-30 बच्चों को भर्ती किया जा रहा था. इसके अलावा नर्सिंग होम में 5 बेड के हिसाब से ही ऑक्सीजन सिलेंडर होने चाहिए थे. लेकिन हादसे के बाद 32 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद हुए. नतीजन शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर में आग लगी और वहीं से बाकी जगहों पर आग फैलती चली गई.

    दिल्ली में 2 साल में 66 अस्पतालों में लगी आग

    आंकड़े बताते हैं कि बीते 2 साल में दिल्ली के 66 अस्पताल आग की चपेट में आ चुके हैं. जिनमें से 30 मामले 2022 में और 36 मामले पिछले साल यानी 2023 में सामने आए. इसी साल 26 फरवरी को, मध्य दिल्ली के नायक अस्पताल में भयानक आग लग गई थी. जिसकी वजह से सात मंजिला इमरजेंसी ब्लॉक इमारत से 50 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया था. इसमें मरीज और अस्पताल के कर्मचारी दोनों शामिल थे. 2023 में जनवरी से मई महीनों में आग लगने की घटनाओं के लिए 5,970 कॉल किए गए. वहीं 2024 में इन्हीं महीनों के दौरान 8,201 कॉल किए जा चुके हैं.

  • भारत-पाक सीमा पर इन दिनों बॉर्डर पर तापमान 50 डिग्री के पार तक पहुंचने से हीट स्ट्रोक के कारण जवान शहीद, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

    भारत-पाक सीमा पर इन दिनों बॉर्डर पर तापमान 50 डिग्री के पार तक पहुंचने से हीट स्ट्रोक के कारण जवान शहीद, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

    जैसलमेर : भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। बीएसएफ के जवान की जान जाने की वजह हीट स्ट्रोक बताई जा रही है। मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि इन दिनों बॉर्डर पर तापमान 50 डिग्री के पार हो गया है।

    शहीद होने वाला जवान 173वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। जवान का नाम अजय कुमार था, वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के सारू गांव का रहने वाला था। भीषण गर्मी की वजह से जवान की तबीयत खराब हुई और बाद में इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। उसके शव को रामगढ़ अस्पताल लाया गया।

    जवान के शव का पोस्टमार्टम कराकर बीएसएफ के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को रामगढ़ से जोधपुर ले जाया जाएगा और जोधपुर से हवाई जहाज में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। रामगढ़ अस्पताल परिसर में शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 173वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी।

    आपको बताते चलें, देश के कई राज्यों में इन दिनों गर्मी के सितम से लोग परेशान हैं। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीट स्ट्रोक चल रही है। पश्चिमी राजस्थान में कई जगह पारा 50 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है।

  • अरविंद केजरीवाल आज रोड शो कर लोकसभा प्रत्याशी टीनू के लिए जनता मांगेंगे समर्थन…

    अरविंद केजरीवाल आज रोड शो कर लोकसभा प्रत्याशी टीनू के लिए जनता मांगेंगे समर्थन…

    जालंधर:(सुमेश शर्मा) लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब पहुंचे आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज जालंधर में रोड शो करेंगे। ये रोड शो शाम करीब चार बजे शहर के बीचो बीच लवकुश चौक से शुरू होगा और भगत सिंह चौक के पास खत्म होगा।

    मिली जानकारी के अनुसार, सीएम केजरीवाल लवकुश चौक के पास लोगों को संबोधित कर जनता से पवन टीनू के लिए मांगेंगे समर्थन करेंगे। रोड शो को लेकर कल से आप की बड़ी लीडरशिप आप की रैली को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। जालंधर में सीएम केजरीवाल आप प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के लिए वोट मांगेंगे।

    सीएम केजरीवाल के कार्यक्रम को लेकर जालंधर शहर में पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा बढ़ा दी गई है। सीएम केजरीवाल के रोड शो वाले रूट के चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रखेंगे। वहीं, सीएम के रोड शो वाले रूट पर भारी फोर्स तैनात की गई थी। साथ में कर्मचारियों और अधिकारियों को सिविल वर्दी में भी रूट पर तैनात रहने के लिए कहा गया था।

  • INDIA गठबंधन ने  बुलाई बैठक,1 जून को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता,चुनावी नतीजों से पहले INDIA गठबंधन करेगा समीक्षा…

     INDIA गठबंधन ने  बुलाई बैठक,1 जून को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता,चुनावी नतीजों से पहले INDIA गठबंधन करेगा समीक्षा…

     

    लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के बाद 1 जून को इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक होगी. बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव के नतीजों को लेकर समीक्षा करेंगे. साथ ही साथ आपस मे एकजुटता बनाए रखने की कोशिश पर जोर देंगे.

    चुनावी नतीजों से पहले INDIA गठबंधन ने क्यों बुलाई बैठक? 1 जून को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता

    INDIA गठबंधन की एक जून को बैठक

    लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के दिन एक जून को इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में चुनाव नतीजे के साथ आगे की रणनीति को लेकर मंथन किया जाना है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. ऐसे में नतीजे से पहले ही इंडिया गठबंधन की बैठक काफी अहम मानी जा रही है. चुनाव के बाद की परिस्थितियों के मद्देनजर होने वाली बैठक में आपस मे एकजुटता बनाए रखने की कोशिश और आगे की तैयारी की रणनीति को लेकर है.

    दिल्ली में एक जून को इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक में सभी सहयोगियों को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. माना जा रहा है कि यह बैठक चुनावों की समीक्षा करने और नतीजे के बाद की परिस्थितियों को लेकर हो रही है. इसके अलावा इंडिया गठबंधन के भविष्य के कदमों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है.

    विपक्ष का दावा, इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार

    इंडिया गठबंधन की बैठक ऐसे समय हो रही है जब लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग हो रही होगी. इतना ही नहीं तमाम सियासी पंडित भी मान रहे हैं कि बीजेपी पिछले चुनाव से कम सीट पा रही है. हालांकि, बीजेपी ने ‘400 पार’ का नारा दिया है और दावा किया जा रहा है कि एनडीए गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाएगा.

    वहीं, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता दावा कर रहे हैं कि एनडीए बहुमत हासिल नहीं कर पाएगा और इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं.

  • जेल से बाहर निकलते ही पूरे दिन करते हैं चुनाव प्रचार, लेकिन जेल जाने की बारी आने पर केजरीवाल की तबीयत हो जाती है खराब : सिरसा

    जेल से बाहर निकलते ही पूरे दिन करते हैं चुनाव प्रचार, लेकिन जेल जाने की बारी आने पर केजरीवाल की तबीयत हो जाती है खराब : सिरसा

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद दो जून को सरेंडर करना है। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बीमारी की बात कहते हुए अंतरिम जमानत को सात दिन के लिए और बढ़ाने का अनुरोध किया है।

    अरविंद केजरीवाल की याचिका की तीखी आलोचना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वह पूरे दिन चुनाव प्रचार करते हैं लेकिन जेल जाने की बारी आने पर उनकी तबियत खराब हो जाती है।

    उन्होंने यह भी दावा किया कि केजरीवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका से यह भी स्पष्ट हो गया है कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनने नहीं जा रही है, जैसा दावा जेल से बाहर आने के बाद वह लगातार कर रहे हैं।

    सिरसा ने केजरीवाल की याचिका पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और मेडिकल ग्राउंड पर उनकी अंतरिम जमानत को बढ़ा दिया जाए। हैरानी इस बात की है कि जो आदमी तंदुरुस्त बाहर घूमते हैं, सारा दिन चुनाव प्रचार करते हैं, प्रधानमंत्री मोदी और सारे देश की आलोचना करते हैं, उनके जब जेल जाने की बारी आती है तो तबीयत खराब हो जाती है।

    भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की बड़ी जीत का दावा करते हुए यह भी कहा कि कल तक केजरीवाल कहते थे कि उनके गठबंधन को सवा तीन सौ सीटें आ रही हैं और अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन अब उनकी याचिका से एक बात स्पष्ट हो गई है कि देश में इंडी गठबंधन की सरकार नहीं बनने जा रही है और पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनने जा रही है और अब अरविंद केजरीवाल को फिर से जेल भी जाना पड़ेगा, इसलिए वह जमानत मांग रहे हैं।

  • Google का बड़ा ऐलान, जून से ये सर्विस हो जाएगी बंद

    Google का बड़ा ऐलान, जून से ये सर्विस हो जाएगी बंद

     

    नई दिल्ली : गूगल जून और जुलाई में बड़ा झटका देने की तैयारी में है। दरअसल कंपनी अपनी 3 खास सर्विस को जून और जुलाई महीने से बंद करने वाली है। कहा जा रहा है कि इससे लाखों यूजर्स एफेक्ट होंगे। कंपनी गूगल पे और गूगल वीपीएन सर्विस को जून में बंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इन सर्विस को बंद से बंद किया जा रहा है।

    गूगल VPN सर्विस
    गूगल ओन्ड गूगल वन वीपीएन सर्विस को 20 जून 2024 से बंद कर दिया जाएगा। इस सर्विस को भारत में कभी लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसे में इंडियन यूजर्स पर गूगल वीपीएन सर्विस के बंद होने का असर नहीं पड़ेगा। गगूल पिक्सल 7 सीरीज के यूजर्स को फ्री पिक्सल वीपीएन सर्विस दिया जाता रहेगा। इसमें गूगल पिक्सल 7, गूगल पिक्सल 7 प्रो, गूगल पिक्सल 7a और फोल्ड स्मार्टफोन शामिल हैं।

    गूगल पे
    गूगल पे ऐप क इस साल 4 जून से अमेरिका में बंद कर दिया जाएगा। हालांकि भारत और सिंगापुर जैसे मार्केट में गूगल पे पहले की तरह चलता रहेगा। जो यूजर्स भारत और सिंगापुर में गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी मार्केट में गूगल पे सर्विस की जगह गूगल वॉलेट ऑफर की जाएगी। हाल ही में भारत में भी गूगल वॉलेट सर्विस को रोलआउट किया गया है, लेकिन भारत में गूगल पे और गूगल दोनों अलग-अलग सर्विस की तरह काम करेंगी। मतलब भारतीय गूगल पे ऐप यूजर्स बिना रोक-टोक के पैसों का लेनदेन कर पाएंगे।

  • टीआरपी गेमिंग जोन हादसा : प्रशासन की बड़ी कार्रवाही 6 अधिकारियों को किया सस्पेंड, 28 लोगों की गई थी जान

    टीआरपी गेमिंग जोन हादसा : प्रशासन की बड़ी कार्रवाही 6 अधिकारियों को किया सस्पेंड, 28 लोगों की गई थी जान

     

    राजकोट : गुजरात के राजकोट में गेमिंग जोन में आग लगने से अब तक 28 लोगों की मौत हो गई हैं, जिसमें 12 बच्चे हैं। इस मामले में प्रशासन ने छह अधिकारियों को सस्पेंड किया है। राजकोट नगर निगम के दो अधिकारी असिस्टेंट इंजीनियर जयदीप चौधरी और टाउन प्लानर गौतम जोशी को सस्पेंड किया गया है। इसके साथ ही सड़क एवं निर्माण विभाग के दो अधिकारी एडिशनल इंजीनियर पारस कोठिया और डिप्टी इंजीनियर एम आर सुमा को भी सस्पेंड किया गया है। वहीं, पुलिस विभाग के दो अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर एन आर राठौड़ और पुलिस इंस्पेक्टर वी आर पटेल पर भी गाज गिरी है। बता दें इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    6 officers suspended in gaming zone accident : ज्ञात रहे कि राजकोट के टीआरपी गेम जोन में शनिवार को भीषण आग लग गई थी। कहा जा रहा है कि जनरेटर के लिए 1500 से 2000 लीटर डीजल, गो कार रेसिंग के लिए 1000 से 1500 लीटर पेट्रोल जमा था। जिसकी वजह से आग इतनी फैली कि पूरा स्ट्रक्चर जलकर खाक हो गया। गेम जोन से बाहर निकलने और प्रवेश के लिए 6 से 7 फीट का एक ही रास्ता था। गेम जोन में एंट्री के लिए 99 रुपये की स्कीम थी, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग हादसे के वक्त गेम जोन में मौजूद थे। इस मामले में राज्य सरकार ने पांच सदस्यीय SIT गठित की थी।

    इस मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। हाईकोर्ट की स्पेशल ब्रांच की बेंच ने सुनवाई करते हुए इसे मानव निर्मित आपदा बताया था। कोर्ट ने कहा था कि गेमिंग जोन के निर्माण और संचालन के लिए नियमित और उचित नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अहमदाबाद में सिंधुभवन रोड, सरदार पटेल रिंग रोड और एसजी हाईवे पर गेमिंग जोन सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। हाईकोर्ट ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट नगर निगम से स्पष्टीकरण मांगा था।

    कोर्ट ने कहा था कि निगम को ये बताना होगा कि कानून के किस प्रावधान के तहत इस गेमिंग जोन को संचालित करने की अनुमति दी गई थी। हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि निगम ये जानकारी एक दिन में मुहैया कराए। इसके साथ ही कोर्ट ने अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुपालन के संबंध में भी स्पष्टीकरण मांगा।

  • राम मंदिर में मोबाइल ले जाना हुआ प्रतिबंधित, ट्रस्ट की बैठक में फैसला

    राम मंदिर में मोबाइल ले जाना हुआ प्रतिबंधित, ट्रस्ट की बैठक में फैसला

     

    अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. आम जनमानस के लिए यह प्रतिबंध पहले से लागू था, लेकिन अब यह नियम हर छोटे-बड़े लोगों पर लागू रहेगा. राम मंदिर ट्रस्ट ने लोगों से समर्थन मांगा है.

    राम मंदिर में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, ट्रस्ट की बैठक में फैसला

    राम मंदिर

    अयोध्या में राम मंदिर में मोबाइल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. शनिवार को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया. मंदिर में आम जनमानस के मोबाइल ले जाने पर पहले से ही प्रतिबंध था, लेकिन अब वीआईपी और वीवीआईपी के मोबाइल ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

    आईजी और कमिश्नर के साथ राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी की बैठक में पूरी तरह से मोबाइल बैन करने पर फैसला लिया गया. ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. सभी दर्शनार्थियों से अनुरोध करते हैं कि इस व्यवस्था का पालन करें और सहयोग करें ताकि किसी को कोई असुविधा न हो सके.

    ट्रस्ट की ओर भक्तों से अपील की गई है कि वो अपने साथ कम से कम सामान लेकर चलें. ज्यादा सामान लेकर चलेंगे तो फिर चेकिंग और स्कैनिंग में समय लगेगा और बाकियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप होटल में ठहरे हैं तो कोशिश करें कि अधिकतर सामानों को वहीं रखकर मंदिर दर्शन करने पहुंचें.

    मोबाइल फोन रखने की पर्याप्त व्यवस्था

    मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर दर्शन करने पहुंचने वाले भक्तों के मोबाइल फोन को रखने की पर्याप्त व्यवस्था है. लोग अपने मोबाइल के साथ-साथ और भी कीमती सामानों को रख सकते हैं. ऐसे में लोग इन सुविधाओं का लाभ लें और मंदिर परिसर में बेहतर व्यवस्था कायम रखने में ट्रस्ट का सहयोग करें. भक्त लॉकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, उसमें मोबाइल के साथ-साथ खड़ी और अन्य कीमती सामानों को रख कर दर्शन कर सकते हैं.

  • आग ने मचाया मौत का तांडव;आग लगने की घटनाओं से 19 बच्चों समेत 38 की हुई मौत

    आग ने मचाया मौत का तांडव;आग लगने की घटनाओं से 19 बच्चों समेत 38 की हुई मौत

     

    पिछले 24 घंटे में गुजरात से लेकर दिल्ली तक मौत का तांडव जारी रहा. आगजनी की तीन बड़ी घटना में 19 बच्चों समेत 38 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली बेबी केयर कांड में 7 बच्चों की मौत हो गई. वहीं, राजकोट में राजकोट अग्निकांड में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कृष्णा नगर के एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई

    गुजरात से दिल्ली तक मौत का तांडव, आग लगने से 19 बच्चों समेत 38 की मौत

    आगजनी की घटना में गुजरात से दिल्ली तक मौत का त

    आगजनी की तीन बड़ी घटना में 19 बच्चों समेत 38 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली बेबी केयर कांड में 7 बच्चों की मौत हो गई. वहीं, राजकोट में राजकोट अग्निकांड में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कृष्णा नगर के एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई.

     शनिवार रात 11:30 बजे विवेक विहार के न्यू बॉर्न बेबी केयर सेंटर में आग लगने से सात मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि कृष्णा नगर के एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, राजकोट अग्निकांड में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली के फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग का कहना है कि 11:32 पर आग लगने की कॉल मिली और कॉलर ने बताया कि ब्लास्ट हो रहे हैं. हमने शुरू में सात फायर गाड़ी भेजी लेकिन अस्पताल में बच्चों को देखते हुए हमने कुल 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा.

    बताया जा रहा है की पांच सिलेंडर ब्लास्ट हुई, जिसकी वजह से आग बहुत तेजी से फैल गई. छोटे बच्चे थे, खुद निकल नहीं सकते थे, इसलिए फायर की टीम के लिए बहुत चैलेंजिंग काम था. बच्चों को सुरक्षित बाहर निकलना और साथ ही आग को बुझाना ताकि आग फैलने ना पाए. इसलिए हमने दो टीमें बनाईं, जिनमें से एक बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाले और दूसरी आग पर काबू पाए. 12 बच्चों को हमने रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा, जिनमें से सात की मौत हो चुकी है.

    फायर के कोशिश के बाद भी हम उन्हें बचा नहीं पाए. क्योंकि ब्लास्ट हुए थे इस वजह से आग फैली और बराबर की बिल्डिंग में भी आग फैल गई. फायर की टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें वहां अस्पताल के कर्मचारी नहीं मिले. ऐसा लग रहा है कि ब्लास्ट हुआ था तो लगता है कि अस्पताल के कर्मचारी निकल गए थे ,क्योंकि सारे बच्चे हमें ही निकालने पड़े. हो सकता है कि अस्पताल के कर्मचारी खुद घायल हो गए हो और बच्चों को उठाने पर वहां से चले गए.

    अपनी जान बचाकर भागे अस्पताल के कर्मचारी

    ऐसा लग रहा है कि बच्चों को नहीं बचाया और अपनी जान बचाकर अस्पताल के कर्मचारी वहां से चले गए. रेस्क्यू ऑपरेशन काफी मुश्किल था क्योंकि ब्लास्ट हुआ था, तो पूरी बिल्डिंग में आग लगी हुई थी, इसलिए बिल्डिंग की सीढ़ियों का इस्तेमाल नहीं कर सकते, इसलिए खिड़की से बच्चों को बाहर निकाल गया. सीढ़ी लगाई गई. ह्यूमन चैन बनाई गई और उसके जरिए मासूम बच्चों को खिड़की के रास्ते बाहर निकाला गया. 10 दिन के छोटे बच्चों को उठाना ,उनको संभाल के निकालना बहुत चैलेंजिंग काम था. अंदर धुआ था, बाहर ब्लास्ट हो रहा था.