Category: NATIONAL

  • बड़ा हादसा टला; केदारनाथ धाम में पायलट ने हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी होने का कारण करवाई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

     बड़ा हादसा टला; केदारनाथ धाम में पायलट ने हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी होने का कारण करवाई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

     

    रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने शुक्रवार सुबह 7:05 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। जिससे 6 लोगों की जान बच गई। हैलीकॉप्टर ने सेरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी।

    रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया, “हेलीकॉप्टर सुबह सेरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने का कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।”

    हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री सवार थे। हेलीकॉप्टर सेरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था तभी अचानक क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। पायलट कल्पेश के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं। यदि इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। रिपोर्ट के अनुसार, केदारनाथ धाम में इस समय नौ हेलीकॉप्टर सेवाएं चल रही हैं।

  • केमिकल फैक्ट्री में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका से कई घरों में आई दरारें, 6 लोग झुलसे

     केमिकल फैक्ट्री में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका से कई घरों में आई दरारें, 6 लोग झुलसे

    ठाणे – महाराष्ट्र के ठाणे जिले से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डोंबिवली में गुरुवार को एक रसायन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें छह कर्मचारी घायल हो गए हैं। आग बुझाने के लिए मौके पर चार से अधिक दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

    घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के फेज-2 स्थित एम्बर केमिकल कंपनी में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि इसे एक किलोमीटर दूर तक सुना गया। उन्होंने बताया कि आसपास की इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है।

  • दिल्ली सीएम ने लिखा, ‘मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था..

    दिल्ली सीएम ने लिखा, ‘मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था..

    दिल्ली सीएम ने लिखा, ‘मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था..

    नई दिल्ली- पुलिस की पूछताछ से पहले अरविंद केजरीवाल अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ दिखे। अरविंद केजरीवाल जहां पिता का हाथ थामे हुए हैं, वहीं सुनीता केजरीवाल बूढ़ी सास का हाथ थामीं नजर आई। जहां उन्होंने बुधवार को दावा किया था कि स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस उनके माता-पिता से भी पूछताछ करेगी, वहीं आज ट्वीट कर उन्होंने यह कहा कि वह अपने आवास पर माता-पिता के साथ दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे हैं।

    सीएम केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए अपने माता-पिता का एक वीडियो और फोटो समेत एक कैप्शन लिखा है। दिल्ली सीएम ने लिखा, ‘मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था। लेकिन वो आएंगे या नहीं – इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी।’ दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी और उनके माता पिता से पूछताछ की जानी थी लेकिन उन्होंने अब तक समय ही नहीं दिया है।

    समय नहीं देने पर आज पूछताछ करने का निर्णय लिया गया था लेकिन मीडिया को घर के बाहर बुलाकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के कारण पूछताछ करने का निर्णय टाल दिया गया है। अब जरूरत पड़ने पर पुलिस सोचेगी कि पूछताछ की जाए अथवा नहीं।

    सीएम फोन पर नहीं करते बात- दिल्ली पुलिस
    पुलिस अधिकारी का कहना है कि केजरीवाल ने पूछताछ के लिए समय भी नहीं दिया और अपनी पत्नी और माता पिता को तैयार कर फोटो खिंचवाकर मीडिया को भेज दिया गया। केजरीवाल पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस उनके माता-पिता को परेशान करना चाह रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि विभव द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस अगर कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए केजरीवाल को कॉल भी करती है तो केजरीवाल बात नहीं करते हैं। वह केवल मीडिया से ही बात कर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं।

  • जानें किस जगह तीन नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी के पुलिस में मचा हड़कंप

    जानें किस जगह तीन नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी के पुलिस में मचा हड़कंप

    बेंगलुरु- कर्नाटक के बेंगलुरु में गुरुवार को शहर के तीन बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है। जानकारी के मुताबिक, ईमेल में शहर के द ओटेर्रा समेत तीन प्रतिष्ठित होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड और पुलिस की टीमें तीनों होटलों में पहुंची।

    साउथ ईस्ट बेंगलुरु के डीसीपी का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और तीनों होटलों में बम स्क्वॉड के साथ टीम भेजी गई। फिलहाल टीम मौके पर है और जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे एक दिन पहले नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय को भी बम की धमकी भरा ईमेल मिला था। हालांकि बाद में यह अफवाह निकली।

  • नदी में डूबे बच्चों की तलाश में निकली SDRF के टीम हुई तेज बहाव का शिकार, नाव पलटने से 3 जवान शहीद

    नदी में डूबे बच्चों की तलाश में निकली SDRF के टीम हुई तेज बहाव का शिकार, नाव पलटने से 3 जवान शहीद

    अहमदनगर : महाराष्ट्र के अहमदनगर से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवरा नदी में डूबे दो बच्चों की तलाश के लिए गए एसडीआरएफ के जवानों की नाव तेज बहाव के कारण डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की बोट ही पानी में डूब गई और तीन जवान शहीद हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    दरअसल, दो बच्चों के डूबने की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। तलाश करने के दौरान एक बच्चे का शव भी मिला और दूसरे का शव नहीं मिला था ऐसे में एसडीआरएफ टीम ने 23 मई की सुबह छह बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस पूरी घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो बच्चे और तीन जवान शामिल है। दो जवानों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    कुछ दिन पहले नदी में गांव के दो बच्चे डूब गए थे, एसडीआरएफ के जवानों ने प्रवरा नदी में डूबे दोनों लोगों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के बहाव में पानी की गति काफी तेज हो गई। पानी का बहाव तेज हो जाने के कारण नाव गति संभाल नहीं पाई और पानी के बहाव में डूब गई। इस हादसे में तीन जवान शहीद हो गए हैं।

  • छठे चरण के मतदान से पहले BJP कार्यकर्ता की हत्या के बाद मचा बवाल; सात लोग घायल

    छठे चरण के मतदान से पहले BJP कार्यकर्ता की हत्या के बाद मचा बवाल; सात लोग घायल

     

    कोलकाता : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से पहले बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। बुधवार देर रात हुई इस झड़प में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि पार्टी के सात कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।

    भाजपा ने हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया है। यह घटना नंदीग्राम के सोनचूरा गांव की बताई जा रही है। स्थानीय भाजपा नेताओं का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियार से हमला किया। हालांकि टीएमसी ने आरोपों को खारिज किया है। मृत महिला भाजपा कार्यकर्ता का नाम रथीबाला आड़ी बताया गया है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

    बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर सहित जंगलमहल के जिलों की आठ सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। उससे पहले हिंसा की इस घटना से सियासी पारा गर्मा गया है। पश्चिम बंगाल में तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव है। सभी सीटों पर मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। यहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 79 है।

  • जानें किस जगह ट्रिपल मर्डर से दहला गया पूरा शहर, भाई-भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट

    जानें किस जगह ट्रिपल मर्डर से दहला गया पूरा शहर, भाई-भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट

    सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिला में ट्रिपल मर्डर की बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक भाई ने बड़े भाई के परिवार को मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात बुधवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल, आरोपी मौके से फरार है, पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है। सोनीपत के एसपी मुकेश जाखड़ ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि की है।

     जानकारी के अनुसार, राज्य के सोनीपत जिले के गांव बिंधरोली में सगे भाई ने बड़े भाई, उसकी पत्नी और तीन माह के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अमरदीप, उसकी पत्नी मधु और तीन माह के शिवम को तेजधार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घर में ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी मंदीप मौके से फरार हो गया। उधर, सूचना के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। सोनीपत पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है।

    एसीपी मुकेश जाखड़ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि अब तक जांच में हत्या की वजह का पता नहीं चला है और घरवालों से पुलिस स्टेटमैंट ले रही है। उधर, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फेल गई।

  • पार्टी में सबको दिए अलग-अलग टास्क’ दे मुझे बदनाम करने की कोशिश जारी, स्वाति के AAP पर आरोप

     पार्टी में सबको दिए अलग-अलग टास्क’ दे मुझे बदनाम करने की कोशिश जारी, स्वाति के AAP पर आरोप

     

    नई दिल्ली- दिल्ली मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट का आरोप लगाने वाली राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बुधवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ गलत बोलने और उन्हें बदनाम करने का दबाव बनाया जा रहा है। मालीवाल ने एक्स पर लिखा, ”कल मुझे पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का फोन आया। उन्होंने कहा कि हर किसी पर उनके खिलाफ गंदी बातें बोलने और उनकी निजी तस्वीरें लीक करने का दबाव है। साथ ही कहा जा रहा है कि जो भी उनका समर्थन करेगा उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा।”

    मालीवाल ने दावा करते हुए कहा कि किसी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की जिम्मेदारी दी गई है तो किसी को उनके खिलाफ ट्वीट करने को कहा गया है।
    उन्होंने आगे कहा, ”किसी को अमेरिका में बैठे वालंटियर्स से मेरे खिलाफ सबूत जुटाने का काम सौंपा गया है। वहीं कुछ करीबी पत्रकारों को फर्जी स्टिंग ऑपरेशन तैयार करने का काम सौंपा गया है।” उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, ”आप मेरे खिलाफ हजारों की फौज खड़ी कर सकते हो, मैं अकेले ही इसका सामना करने के लिए तैयार हूं, क्योंकि सच्चाई मेरे साथ है।”

    उन्होंने कहा, ”मैं उनसे (आप नेताओं) नाराज नहीं हूं, आरोपी बहुत ताकतवर आदमी है। बड़े-बड़े नेता भी उनसे डरते हैं। किसी में भी उनके खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं है। मैं किसी से कोई उम्मीद भी नहीं रखती। मुझे दुख इस बात का है कि दिल्ली की महिला मंत्री मुस्कुराते हुए कैसे पार्टी की एक पुरानी महिला सहयोगी के चरित्र का हनन कर रही है।” “मैंने अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ाई शुरू की है, मैं तब तक लड़ती रहूंगी जब तक मुझे न्याय नहीं मिल जाता। मैं इस लड़ाई में बिल्कुल अकेली हूं लेकिन हार नहीं मानूंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को स्वाति मालीवाल पर हमले के सिलसिले में 18 मई को गिरफ्तार किया गया और एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट के बाद दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ और गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

  • श्रद्धालुओं से भरी बस के ट्राले से टकराने से दो की मौत-15 से ज्यादा लोग घायल,गांव वालों ने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को बाहर निकाला

    श्रद्धालुओं से भरी बस के ट्राले से टकराने से दो की मौत-15 से ज्यादा लोग घायल,गांव वालों ने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को बाहर निकाला

     

    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले के समराला के नजदीक गांव चेहलां में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है।

     इंदौर के रहने वाले ऋषभ ने बताया कि वे लोग इंदौर के रहने वाले हैं। बस में सवार सभी लोग किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे। वे केदारनाथ धाम की यात्रा करने के मंगलवार रात को हरिद्वार से अमृतसर के लिए चले थे।

    बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब वे लुधियाना पहुंचे तो चेहलां गांव के पास हाईवे पर खड़े खराब ट्राले से बस टकरा गई। इसके बाद बस में मौजूद लोग चिल्लाने लग गए। हादसे के तुंरत बाद बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उन्हें समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मीनाक्षी और सरोज बाला को मृत घोषित कर दिया।

  • अमृतसर से 16 जून को रवाना होगी ‘भारत गौरव ट्रेन’, 7 ज्योतिर्लिंगों के करवाएगी दर्शन, ऐसे करें बुकिंग

    अमृतसर से 16 जून को रवाना होगी ‘भारत गौरव ट्रेन’, 7 ज्योतिर्लिंगों के करवाएगी दर्शन, ऐसे करें बुकिंग

     

    अमृतसर  आईआरसीटीसी (उत्तरी क्षेत्र) चंडीगढ़ से भारत गौरव ट्रेन चलाएगी, जिसके द्वारा पर्यटकों को सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करवाए जाएंगे। यह ट्रेन 16 जून को अमृतसर से रवाना होगी तथा 28 जून को वापस लौटेगी। ट्रेन में सभी एसी थ्री टियर कोच कम्फर्ट और स्टैंडर्ड क्लास के होंगे। इस ट्रेन में जाने वाले यात्रियों के लिए बुकिंग शुरु कर दी गई है।

    13 दिनों यात्र में पर्यटकों को सोमनाथ, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णोश्वर, महाकालेश्वर तथा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करवाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार यात्र के दौरान यात्रियों को अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी तथा अजमेर रेलवे स्टेशनों पर उतरने/चढ़ने की सुविधा होगी।

    कम्फर्ट क्लास में यात्रा का किराया 37,020 रुपए होगा, जबकि स्टैंडर्ड क्लास का किराया 31,260 रुपए होगा। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।