केमिकल फैक्ट्री में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका से कई घरों में आई दरारें, 6 लोग झुलसे

 केमिकल फैक्ट्री में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका से कई घरों में आई दरारें, 6 लोग झुलसे

ठाणे – महाराष्ट्र के ठाणे जिले से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डोंबिवली में गुरुवार को एक रसायन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें छह कर्मचारी घायल हो गए हैं। आग बुझाने के लिए मौके पर चार से अधिक दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के फेज-2 स्थित एम्बर केमिकल कंपनी में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि इसे एक किलोमीटर दूर तक सुना गया। उन्होंने बताया कि आसपास की इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *