Category: NATIONAL

  • किसान संगठनों द्वारा शंभू रेलवे ट्रैक पर जारी धरना किया जाएगा खत्म ; 17 मार्च से बंद थी ट्रेनों की आवाजाही

    किसान संगठनों द्वारा शंभू रेलवे ट्रैक पर जारी धरना किया जाएगा खत्म ? 17 मार्च से बंद थी ट्रेनों की आवाजाही

     

    चंडीगढ़ : किसान संगठनों ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसान आज शंभू रेलवे ट्रैक से अपना धरना हटाएंगे और ट्रैक खाली कर दिया जाएगा लेकिन शंभू रोड पर धरना जारी रहेगा। किसान नेताओं ने आगे कहा कि किसान बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर धरना देंगे। वहीं, किसानों ने 23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

    बता दें, अपने तीन साथियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब के 2 किसान संगठन पिछले महीने 17 अप्रैल से हरियाणा बॉर्डर स्थित शंभू रेलवे स्टेशन का ट्रैक जाम करके बैठे हुए थे। जिसके चलते रेलवे ट्रैक बाधित था। जिसके चलते उत्तर रेलवे को दर्जनों ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है और 10 जरूरी ट्रेनों का वैकल्पिक मार्ग से चलाना पड़ रहा था।

    किसान शंभू बॉर्डर पर MSP गारंटी कानून की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी केंद्रीय मंत्रियों से भी कुछ दौर की वार्ता हुई लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोका दुनिया में न्युक्लियर वॉर! जयशंकर ने किया ये बड़ा खुलासा, अमेरिका ने मांगी थी मदद

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोका दुनिया में न्युक्लियर वॉर! जयशंकर ने किया ये बड़ा खुलासा, अमेरिका ने मांगी थी मदद

     

    विदेश मंत्री ने रूस यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए बताया कि खार्किव के उत्तर में सुमी में जंग के हालात और भी कठिन थे. हमने छात्रों को निकालने के लिए एक बस भेजी और जैसे ही वे बस में चढ़ने लगे, गोलीबारी फिर से शुरू हो गई. जाहिर है, छात्र डर गए और अपने हॉस्टल में वापस चले गए. वे डरे हुए थे और उनका आत्मविश्वास कम था.

    PM मोदी ने रोका दुनिया में न्युक्लियर वॉर! जयशंकर ने किया खुलासा, अमेरिका ने मांगी थी मदद

    विदेश मंत्री एस जयशंकर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रूस को यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोकने के लिए भारत से मदद मांगी. साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि अमेरिका ने रूस को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोकने के लिए भारत और चीन को फोन किया था.

    इंटरव्यू के दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुलासा किया कि अमेरिका ने रूस को संभावित परमाणु हमले से रोकने के लिए भारत जैसे गैर-सहयोगियों की मदद मांगी थी.

    यूक्रेन पर परमाणु हमला करने की तैयारी

    विदेश मंत्री ने बताया कि साल 2022 में, रूस ने संभावित रूप से यूक्रेन पर परमाणु हथियार से हमला करने की तैयारी शुरू कर दी थी, जो अमेरिका द्वारा हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने के बाद युद्ध में पहला परमाणु हमला होता. उन्होंने बताया कि बाइडेन प्रशासन चिंतित था कि रूस सामरिक या युद्धक्षेत्र परमाणु हथियार का उपयोग कर सकता है. अपनी किताब, द रिटर्न ऑफ ग्रेट पॉवर्स में, सीएनएन के जिम स्कुट्टो लिखते हैं कि अमेरिका ने रूस को इस तरह के हमले से हतोत्साहित करने के लिए गैर-सहयोगियों, विशेष रूप से चीन और भारत की मदद ली थी.

    संकट को टालने में की मदद

    अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आउटरीच और सार्वजनिक बयानों ने संकट को टालने में मदद की. दुनिया के कई देश इससे चिंतित थे. जयशंकर ने खुलासा किया कि कुछ देशों ने हमसे संपर्क किया और हमारी मदद मांगी क्योंकि ज्यादातर लोग नरेंद्र मोदी की बातों का सम्मान करते हैं. यहां तक कि एक अमेरिकी प्रवक्ता ने भी पुष्टि की है कि संघर्ष में परमाणु हथियारों के संभावित उपयोग को रोकने के लिए कई देश एक साथ आए हैं.

  • गुजरात की ATS टीम को मिली बड़ी सफलता, अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकी को किया अरेस्ट

    गुजरात की ATS टीम को मिली बड़ी सफलता, अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकी को किया अरेस्ट

    गुजरात की ATS टीम को मिली बड़ी सफलता, अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकी को किया अरेस्ट

     

    गुजरात के अहमदाबाद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. चारों आतंकी श्रीलंका के नागरिक हैं. गुजरात एटीएस आतंकियों से पूछताछ कर रही है.

     

    गुजरात के अहमदाबाद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. चारों आतंकी श्रीलंका के नागरिक हैं. गुजरात एटीएस आतंकियों से पूछताछ कर रही है.

  • जानें किस जगह पर नेता जी के आलीशान फार्म हाउस पर चला बुलडोजर,जबरन वन विभाग की जमीन पर बनवा रखा था अपना फार्म हाउस …

    जानें किस जगह पर नेता जी के आलीशान फार्म हाउस पर चला बुलडोजर,जबरन वन विभाग की जमीन पर बनवा रखा था अपना फार्म हाउस …

     

    जयपुर : पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को कांग्रेस नेता अमीन पठान के आलीशान फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया। आरोप है कि अमीन पठान ने जबरन वन विभाग की जमीन पर अपना फार्म हाउस बनवाया हुआ था।

    इस संबंध में उन्हें बीते दिनों दो दफा नोटिस भी जारी किए गए थे। कथित तौर पर नोटिस का कोई जवाब नहीं देने पर सोमवार सुबह भारी दलबल के साथ पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने उनके आलीशान फार्म हाउस को पलक झपकते ही जमींदोज कर दिया।

    सुबह छह बजे से लेकर आठ तक हुई कार्रवाई में उनके आलीशान फार्म हाउस को ढहा दिया गया।

    संभावित विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंची थी, लेकिन मौके पर कोई विरोध नहीं हुआ।

    इससे पहले कांग्रेस नेता अमीन पठान द्वारा अतिक्रमण की गई वन विभाग की जमीन पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था।

    इसके बाद उन्हें गत 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। अमीन पठान ने हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है।

  • नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच करने वाले CBI इंस्पेक्टर को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, घर से मिले सोने के बिस्किट

    नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच करने वाले CBI इंस्पेक्टर को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, घर से मिले सोने के बिस्किट

     

    भोपाल : मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले की जांच कर रहे सीबीआई अफसर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। CBI निरीक्षक राहुल राज 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। मामले में एजेंट सचिन जैन को भी किया गिरफ्तार किया गया है। राहुल राज ने सही रिपोर्ट पेश न करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। इंदौर नर्सिंग कॉलेज संचालक समेत कई आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।

    दरअसल हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने इंदौर, भोपाल, रतलाम में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। इस बीच रिश्वत देने पहुंचे मलय नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन और प्रिंसिपल समेत CBI निरीक्षक को टीम ने भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से धर दबोचा। राहुल राज के घर से तलाशी में 7 लाख 88 हजार रुपए नकद और 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट भी मिले हैं।

    सीबीआई ने इस घोटाले में आरोपी दलाल सचिन जैन और रिश्वत देने वाले करीब 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। CBI ने 13 आरोपियों में से 9 को अरविंद कुमार शर्मा की CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। चार आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

  • लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में राजनाथ सिंह, राहुल, स्मृति ईरानी मैदान सहित कई बड़े नेता मैदान में

    लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में राजनाथ सिंह, राहुल, स्मृति ईरानी मैदान सहित कई बड़े नेता मैदान में

     

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है।

    पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी समेत कई महत्वपूर्ण नेता व केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।

    राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। स्मृति ईरानी अमेठी से मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के केएल शर्मा हैं। वहीं मुंबई से पीयूष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं।

    5वें चरण में जिन 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है उनमें बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस चरण में मुंबई, ठाणे, लखनऊ जैसे नगरों में मतदान हो रहा है।

    मतदान प्रातः 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। पांचवें चरण में 8|95 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिला और 5409 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं। लगभग 9.47 लाख अधिकारी, 94,732 मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं।

    चरण 5 के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के 7.81 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 24,792 मतदाता और 7.03 लाख दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता हैं। इन्हें अपने घर से ही मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है।

    मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन दिए जाने से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए कुल 2000 उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड), 2105 स्थाई (स्टेटिक) निगरानी टीमें, 881 वीडियो निगरानी टीमें और 502 वीडियो देखने वाली टीमें निगरानी रख रही हैं।

    कुल 216 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियां और 565 अंतरराज्यीय सीमा चौकियां शराब, नशीली दवाएं (ड्रग्स), नकदी और मुफ्त वस्तुओं के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है।

    चुनाव आयोग के मुताबिक गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया युक्त स्थान (शेड), शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर आने तथा जिम्मेदारी और गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती चार चरणों में अब तक लगभग 66.95 प्रतिशत मतदान हो चुका है। चल रहे आम चुनावों के पहले चार चरणों के दौरान लगभग 45 करोड़ 10 लाख व्यक्ति मतदान कर चुके हैं।

    बचे हुए इन 3 चरणों का मतदान 1 जून तक चलेगा और वोटों की गिनती 4 जून, 2024 को होगी। आम चुनाव के पहले चार चरणों में 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 379 लोक सभा संसदीय क्षेत्रों (पार्लियामेंटरी कंस्टीचुएंसीज- पीसीएस) के लिए मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी जोश,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

    भाजपा को मौका दे सारे तस्कर,गैंगस्टर,घोटालेबाज पंजाब छोड़ देगे-जीतू भाई


    जालंधर मे नरेंद्र मोदी की रैली से बदलेगी राजनीतिक हवाएं

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)19 मई भारतीय जनता पार्टी प्रदेश लोकसभा दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 तारीख को जालंधर के पी,ए,पी परिसर में होने वाली विशाल जनसभा को लेकर समीक्षा बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,रंजीत पवार एवं मनीष धीर,की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित गुजरात के भावनगर (पश्चिम) से विधायक जितेंद्र भाई जीतू,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, जालंधर लोकसभा के इंचार्ज एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक शीतल अंगूराल, सरबजीत मक्कड़,अविनाश चंद्र, पुनीत शुक्ला, रमन पब्बी, सुभाष सूद,राजू मांगो, जालंधर लोकसभा के विस्तारक राजन शर्मा, डॉ अमरजीत सिंह थिंद, पूर्व एस,एस,पी, हरविंदर सिंह,डली,हितेश स्याल,जिला महामंत्री अशोक सरीन,राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, दीवान अमित अरोड़ा, मुख्य रूप से उपस्थित थे इस बैठक का संचालन करते हुए

    जालंधर लोकसभा के इंचार्ज एवं पूर्व सदस्य सचिव कृष्ण देव भंडारी ने भाजपा जालंधर शहरी भाजपा जालंधर देहाती नॉर्थ भाजपा देहाती साउथ के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर संख्या की दृष्टि से समीक्षा बैठक की जिसमें जालंधर लोकसभा में पढ़ते सभी नौ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और संख्या की दृष्टि से अपना अपना योगदान देने का वादा किया कृष्ण देव भंडारी ने बताया कि इस रैली में जालंधर लोकसभा से कम से कम 50000 से ज्यादा की संख्या में जालंधर वासी और भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा जालंधर लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा बदल कर रख देगी और यह चुनाव भाजपा का एक तरफा चुनाव बन जाएगा।

    इस बैठक को संबोधित करते हुए गुजरात के भावनगर (पश्चिम) से विधायक जितेंद्र भाई ने तीनों जिलों के पदाधिकारीयो को इस रैली के लिए दिन रात एक करने के लिए कहा जितेंद्र भाई ने कहा कि पंजाब वासी भाजपा को मौका दे सारे पंजाब से गैंगस्टर,अराजकता फेलाने वाले घपलेबाज पंजाब छोड़ देंगे जैसे गुजरात उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारे बनने के बाद संभव हुआ है इस मौके पर उपस्थित भगवन्त प्रभाकर, राजीव ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, गुरविंदर सिंह, अश्विनी भंडारी, भूपेंद्र कुमार, अमित भाटिया,अजय चोपड़ा, अश्विनी अटवाल, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, सनी शर्मा, हिमांशु शर्मा, बृजेश शर्मा, दविंदर अरोड़ा, शमा चौहान, अजमेर सिंह बादल, अशोक चड्ढा,शैली खन्ना, संजीव शर्मा, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा ,अमित सिंह ,विश्व महेंद्रू ,राजीव दुग्गल, प्रमोद कश्यप, राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विकी, आशीष सहगल, कुणाल शर्मा ,संदीप कुमार, क्षतिज ढल्ल,राजेश अग्निहोत्री, मनीष सहगल, मनीष बल, राकेश राणा, गौरव जोशी, अमित विज,व अन्य उपस्थित थे

  • जालंधर समेत पंजाब के 8 शहरों में मोदी की रैलियां बदलेंगी चुनावी हवा में जनता का मन, भाजपा उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा…

    जालंधर समेत पंजाब के 8 शहरों में मोदी की रैलियां बदलेंगी चुनावी हवा में जनता का मन, भाजपा उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा…

     जालंधर समेत पंजाब के 8 शहरों में मोदी की रैलियां बदलेंगी चुनावी हवा में जनता का मन, भाजपा उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा…

     

    जालंधर/नई दिल्ली, 19 मई  : लोकसभा चुनाव में भाजपा आने वाले दिनों में बड़ी रैलियां करने जा रही है। ये रैलियां पंजाब के अलग अलग शहरों में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित करेंगे।

    सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में 8 रैलियां करेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीमावर्ती राज्य में 8 रैलियां करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंडीगढ़ में रैली करेंगे। चंडीगढ़ से योगी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को एक साथ साधने की कोशिश करेंगे।

    पटियाला में पीएम मोदी की रैली

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार PM मोदी 23 मई को परनीत कौर के पक्ष में पटियाला में रैली करेंगे उसके अगले दिन 24 मई को वह गुरदासपुर से पार्टी उम्मीदवार दिनेश बब्बू और जालंधर में सुशील रिंकू के समर्थन में रैलियां करेंगे। उनकी बाकी 5 रैलियों का शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है।

    योगी आदित्यनाथ की चंडीगढ़ में रैली

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 हलकों होशियारपुर, लुधियाना, श्री आनंदपुर साहिब, अमृतसर और बठिंडा और फिरोजपुर में रैलियां कर सकते हैं। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ चंडीगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने योगी आदित्यनाथ की पंजाब में भी रैलियों के लिए पत्र लिखा है। लेकिन अभी तक योगी का सिर्फ चंडीगढ़ में शैड्यूल बना है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के फायर ब्रांड नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी समेत कई नेता मई के आखिरी हफ्ते में पंजाब में बड़ी रैलियां करेंगे। इसके लिए भाजपा पूरी तैयारी में जुटी हुई है।

  • खौफनाक वारदात;एकतरफा प्यार में सनकी ने खत्म कर दीं 5 जिंदगियां, फिर खुद भी लगाई फांसी…

    खौफनाक वारदात;एकतरफा प्यार में सनकी ने खत्म कर दीं 5 जिंदगियां, फिर खुद भी लगाई फांसी…

     खौफनाक वारदात;एकतरफा प्यार में सनकी ने खत्म कर दीं 5 जिंदगियां, फिर खुद भी लगाई फांसी…

     

    छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सनकी आशिक ने 5 लोगों की हत्या करके आत्महत्या कर ली. आरोपी ने तीन साल के मासूम को भी नहीं बख्शा. मामला एकतरफा प्रेम का है. पुलिस ने मौके पर पहुंच सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल इस मामले में आगामी जांच जारी है. मृत परिवार के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है.

    छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एकतरफा प्रेम में सनकी युवक ने 5 लोगों की हत्या करके सुसाइड कर लिया. घटना सलिहा थाने के चांदन गांव की है. नृशंस हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी पुष्कर शर्मा फोरेंसिक एक्सपर्ट और अपनी टीम के साथ पहुंचे. पुलिस हत्याकांड की वजह जानने के लिए दोनों परिवारों के परिचितों और पड़ोसियों से सुराग लेने की कोशिश की गई. पता चला कि एकतरफा प्यार के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है.

    पुलिस ने बताया कि फांसी लगाकर सुसाइड करने वाले हमलावर का पड़ोसी परिवार की एक महिला से एकतरफा प्रेम था. नाकामी से गुस्साए युवक ने युवती के पूरे परिवार को ही खत्म कर डाला. फिर खुद की भी जान ले ली. पुलिस की मानें तो उन्हें सूचना मिली थी कि यहां एक घर में 6 लाश पड़ी हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौक-ए-वारदात पर पहुंची. घर के अंदर खून से लथपथ हालत में पांच शव पड़े थे.

    इनमें एक शव पुरुष, तीन महिलाओं और एक लाश बच्चे की थी. पास में हथौड़ा भी पड़ा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो फांसी के फंदे से एक अन्य भी युवक की लाश भी लटकी हुई थी. पुलिस को ये समझते देर न लगी कि मामला हत्या के बाद आत्महत्या का है. फिर जब आस-पड़ोस और मृत परिवार से पूछताछ की तो सनकी आशिक की करतूत सामने आई.

    मनोज साहू यहीं पर टेलरिंग का काम करता था. आशंका है कि मनोज ने हत्या के बाद खुदकुशी कर ली है. फॉरेंसिक जांच के बाद इसकी पुष्टि होगी. देर शाम तक पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ जांच में जुटी रही. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मनोज के पड़ोस में हेमलाल साहू (55) रहते थे. उनकी बेटी मीरा साहू से मनोज का अफेयर था. लेकिन परिवार ने दूसरे परिवार में मीरा की शादी करवा दी.

  • जानें किस जगह जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग ने की रेड, नोटों के ढेर देखकर अफसर भी हैरान,60 करोड़ कैश बरामद

    जानें किस जगह जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग ने की रेड, नोटों के ढेर देखकर अफसर भी हैरान,60 करोड़ कैश बरामद

    आगरा – तीन बड़े जूता कारोबारियों के यहां तलाशी के दाैरान जो कैश मिला है उसने सबके होश फाख्ता कर दिए हैं। अभी तक 60 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी मिली है। आयकर विभाग की तरफ से एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर ये कार्रवाई एकसाथ की गई है। गिनती के लिए बैंकों से नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गई हैं। रात तक नोटों की गिनती जारी रही। इस राशि का कोई हिसाब-किताब नहीं है, बाकी राशि को भी गिना जा रहा है। इतनी भारी मात्रा में मिले नोट गिनते गिनते अधिकारी और कर्मचारी थक गए। इनकम टैक्स विभाग को टैक्स में हेराफेरी करने और आय से ज्यादा संपत्ति होने का संदेह था। इसी को लेकर विभाग को जब सूचना मिली तो टीम ने तीन जूता व्यापारियों के ठिकानों पर रेड डाली। हालांकि अभी विभागीय अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि घर में अलग-अलग स्थानों से टीम ने 60 करोड़ रुपये बरामद कर लिए। अधिकतर नोट पांच सौ रुपये के थे। टीम में शामिल अधिकारियों ने पहले हाथों से गिनती की। इसके बाद नोट गिनने के लिए कुछ मशीनें मंगवाईं। मगर, नोट इतने अधिक थे कि ये मशीनें हांफ गईं। रात 10.30 बजे तक दस से अधिक मशीनें मंगवाई जा चुकी थीं।