Category: NATIONAL

  • टेकऑफ के दौरान हादसे का शिकार हुआ Air India का विमान,बाल-बाल बचे 180 यात्री

     टेकऑफ के दौरान हादसे का शिकार हुआ Air India का विमान,बाल-बाल बचे 180 यात्री

     

    पुणे : दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान की पुणे हवाई अड्डे पर रनवे की ओर बढ़ते समय एक टग ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। यह घटना तब हुई जब विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया क‍ि लगभग 180 यात्रियों को ले जा रहे विमान की नाक और लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बावजूद, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    वहीं बुधवार को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान में रखे टिशू पेपर में ‘बम’ लिखा मिला, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और सुरक्षा अधिकारि‍यों ने पूरे विमान की जांच की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। बाद में यह महज अफवाह साबि‍त हुई।

  • POK भारत का हिस्सा है, इसे भारत मे वापिस शामिल किया जाएगा :एस. जयशंकर

    POK भारत का हिस्सा है, इसे भारत मे वापिस शामिल किया जाएगा :एस. जयशंकर

     

    नई दिल्ली – विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का अविभाज्य हिस्सा है, जो अंततः भारत में वापस शामिल होगा। पीओके में जारी अशांति और बढ़ती हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पीओके के लोग पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर हो रहे विकास से प्रभावित हो रहे हैं। महाराष्ट्र के नासिक में ‘आयोजित विश्वबंधु भारत’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा,”पीओके में लोग नियंत्रण रेखा के पार हो रहे सकारात्मक बदलाव को देख रहे हैं और उससे प्रभावित हैं। वे खुद से यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर हम क्यों पीड़ित हैं। हमारे साथ अन्याय क्यों हो रहा है।”

    गौरतलब है कि कई दिनों से पीओके के मुजफ्फराबाद में अराजकता व्याप्त है। बढ़ती महंगाई और बिजली की बढ़ती दरों से परेशान लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस के साथ उनकी झड़प हो रही है। विदेश मंत्री ने कहा,” पीओके भारत है और मुझे इसमें काई संदेह नहीं है कि एक दिन यह भारत में वापस आएगा।” उन्होंने कहा कि मंदी की आशंका के बीच पाकिस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। जयशंकर ने कहा,” भारत की लगातार खिलाफत के चलते आज पाकिस्तान की आर्थिक रूप से जर्जर हालत में पहुंच गया है। हम इस बात का इंतजार करेंगे कि, क्या पाकिस्तान की नीतियों में कोई बदलाव आएगा।” गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में, मुंबई के पालघर में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि “पीओके भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।”

  • जानें किस जगह तेज रफ्तार BMW ने ढाया कहर, BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

    जानें किस जगह तेज रफ्तार BMW ने ढाया कहर, BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

     

    दिल्ली से सटे नोएडा में एक बीएमडब्ल्यू कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, तीन अन्य घायल हुए हैं. घटना नोएडा थाना सेक्टर 24 की है. गुरुवार सुबह छह बजे एक ई-रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था. इसमें 5 लोग सवार थे. तभी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी. पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. तीसरे की तलाश जारी है.

    नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

    कार और ई-रिक्शा के परखच्चे उड़े.

    राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. तीन अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. घटना नोएडा सेक्टर-24 में सुमित्रा हॉस्पिटल के पास की है.

    पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक फरार हो गया है. घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू कार (एचआर 26 ईबी 7770) और ई-रिक्शा के परखच्चे तक उड़ गए. पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 6 बजे की है. ई-रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी. ई-रिक्शा में पांच लोग सवार थे. दो लोगों की उनमें मौत हो गई. वहीं, तीन लोग घायल हैं. मामले की जांच जारी है.

  • अमृतसर में आप प्रत्याशी कुलदीप के लिए रोड शो करेंगे,दिल्ली के सीएम केजरीवाल आज आएंगे पंजाब..

     अमृतसर में आप प्रत्याशी कुलदीप के लिए रोड शो करेंगे,दिल्ली के सीएम केजरीवाल आज आएंगे पंजाब..

     

    अमृतसर  : आप के प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के हक में वीरवार को आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अमृतसर में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी खास तौर पर साथ में पहुंचेंगे। भगवंत मान बुधवार की शाम को ही अमृतसर पहुंचे। गुरुवार को धालीवाल के हक में होने वाला रोड शो लाहोरी गेट से चलेगा, जोकि बेरीगेट से होते हुए हिंदू कॉलेज, टोकरेयां वाला बाजार के नजदीक रोड शो पहुंचेगा। वहां पर आप सुप्रीमों व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाषण देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपना संबोधन करेंगे।

    बता दें कुछ ही दिन पहले केजरीवाल दिल्ली में शराब घोटाले के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। जेल से बाहर आने के बाद वह पहली बार वीरवार को अमृतसर आएंगे। इस दौरान वह श्री हरिमंदिर साहिब में भी माथा टेकेंगे। माथा टेकने के पश्चात ही वह रोड शो करेंगे। इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ-साथ सभी हलकों के विधायक व लीडरशिप शामिल रहेगी।

    आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आप सुप्रीमों व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को लोगों से मिलने आ रहे हैं। वह एक रोड शो करेंगे। यह रोड शो अमृतसर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत पर मुहर लगाएगा।

  • स्वाति मालीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, मारपीट वाले मामले में पुलिस का ऐक्शन,सीएम के निजी सचिव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा नोटिस

     स्वाति मालीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, मारपीट वाले मामले में पुलिस का ऐक्शन,सीएम के निजी सचिव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा नोटिस

     

    नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में पुलिस की एक टीम स्वाति मालीवाल के घर पहुंची है। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी स्वाति मालीवाल के घर पहुंचे हैं।

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से ऐक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस आज शाम तक अपनी रिपोर्ट महिला आयोग को दे सकती है।

    सीएम के निजी सचिव को राष्ट्रीय महिला आयोग का नोटिस
    वहीं, एनसीडब्ल्यू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया है। दरअसल, बिभव कुमार पर आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का आरोप है। बिभव कुमार को शुक्रवार यानी की 17 मई को सुबह के 11 बजे राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। महिला आयोग ने मालीवाल के उस मीडिया पोस्ट पर स्वतः संज्ञान लिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि बिभव ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ बदसलूकी की। इन आरोपों पर महिला आयोग ने नोटिस जारी किया।

  • केजरीवाल के ‘तो 2 जून को वापस जेल नहीं जाऊंगा…’, वाले बयान के खिलाफ SC पहुंची ED को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

    केजरीवाल के ‘तो 2 जून को वापस जेल नहीं जाऊंगा…’, वाले बयान के खिलाफ SC पहुंची ED को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

     

    नई दिल्ली- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एक बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी को झटका लगा है। दरअसल, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने केजरीवाल के एक बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शिकायत दर्ज की थी, जिस पर सुनवाई से कोर्ट ने इनकार कर दिया।

    कोर्ट का आपत्ति पर विचार करने से इनकार
    सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर की आपत्ति पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर लोग आप को वोट देंगे, तो वह 2 जून को वापस जेल नहीं जाएंगे। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को अंतरिम जमानत से संबंधित बयानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केजरीवाल के वकील के दावों और जवाबों पर विचार करने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा, ”हमने किसी के लिए कोई अपवाद नहीं बनाया है, हमने अपने आदेश में वही कहा जो हमें उचित लगा।” पीठ ने कहा कि फैसले का आलोचनात्मक विश्लेषण का ”स्वागत” है।

    बता दें कि केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद अपनी पार्टी नेताओं के साथ बैठक में कहा था कि उन्हें 2 जून को वापस जेल जाना होगा। सीएम ने आगे कहा कि अगर उनके पार्टी के नेता महनत करके 4 जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनवा देते हैं तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने इसी के साथ ये आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें इसलिए जेल भेजा ताकि वो आप को तोड़ सके और पार्टी के पार्षद को भी अपने साथ ले सकें। दिल्ली सीएम ने कहा कि भाजपा की कोशिश नाकाम हो गई है और हमारी पार्टी और भी संगठित हो गई है।

    केजरीवाल के बयान पर SC ने कही ये बात
    ईडी की ओर से पेश होते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चुनावी रैलियों में केजरीवाल के भाषणों पर आपत्ति जताई कि अगर लोगों ने आप को वोट दिया, तो उन्हें 2 जून को वापस जेल नहीं जाना पड़ेगा। पीठ ने मेहता से कहा, ”यह उनकी धारणा है, हम कुछ नहीं कह सकते।”

  • जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

     जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

     

    श्रीनगर  : सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो आतंकवादियों को ढेर कर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह पर गोलीबारी की।

     अधिकारियों ने कहा, “इस ऑपरेशन में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादी मारे गये हैं। हालांकि ऑपरेशन अभी जारी है, और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। अधिकारियों के अनुसार, मारे गये आतंकवादियों के शव एलओसी पर बाड़ के उस पार पड़े हैं। कुपवाड़ा जिला बारामूला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां इन दिनों चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।

  • चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हुई बंद,श्रदालु यात्रा पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

    चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हुई बंद,श्रदालु यात्रा पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

     

    नई दिल्ली: चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ लें। नहीं तो आपको भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उत्तराखंड में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो दिन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दी गई है। बता दें कि ये रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में हो रहे थे।

    दरअसल, भीड़ और उसकी वजह से हो रही अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को रास्ते में जगह-जगह रोक दिया गया है। हरिद्वार और ऋषिकेश सेंटर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 15 और 16 मई को बंद कर दिया गया है। इन सेंटरों पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन किए जा रहे थे, हरिद्वार में ऋषि कुल ग्राउंड में निशुल्क रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है। मगर अब रजिस्ट्रेशन नहीं होने के चलते गेट को बंद करके वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है। गेट पर नोटिस लगा दिए गए है कि 2 दिन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद हैं। हालांकि यात्री रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिनको पुलिसकर्मी रजिस्ट्रेशन नहीं होने की सूचना देकर वापस भेज रहे हैं। हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार हो रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक करीब 22 घंटों तक श्रद्धालु जाम में फंसे रहे। स्थानीय प्रशासन भी लोगों से रुक-रुककर आगे बढ़ने की अपील कर रहा है। यमुनोत्री और गंगोत्री में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं जिस कारण न तो सड़क पर चलने की जगह है और न ही पैदल मार्ग में जगह है। सरकारी इंतजाम नकाफी हैं, हालांकि उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि भीड़ स्थानीय लोगों के कारण हो रही है। पहाड़ी राज्य की सड़कों पर हर तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। गंगोत्री हो या यमुनोत्री, हर जगह ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।

  • भीषण सड़क हादसा; बस-लॉरी की टक्कर में 6 लोग जिंदा जले; सामने आई मौके की VIDEO

     भीषण सड़क हादसा; बस-लॉरी की टक्कर में 6 लोग जिंदा जले; सामने आई मौके की VIDEO
     

    अमरावती : आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में बुधवार तड़के एक टिप्पर लॉरी की एक बस से टक्कर हो गई जिसके बाद बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की जलकर मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चिलकलुरिपेटा मंडल के पासुमरु के पास उस समय हुई जब प्राइवेट ट्रैवल्स की बस रात करीब 1 बजे एक टिप्पर से टकरा गई।

    बस बापटला जिले के निलायापलेम से हैदराबाद जा रही थी। घायल यात्रियों ने कहा कि वे सोमवार को विधानसभा और लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वोट डालने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के मूल निवासी काशी ब्रह्मेश्वर राव (62), लक्ष्मी (58), श्रीसाई (9), बस चालक अंजी, टिपर चालक हरि सिंह के रूप में हुई है। एक मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

    देखें VIDEO-

     

    दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। घायलों को चिलकलुरिपेट और गुंटूर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    जीवित बचे एक व्यक्ति ने कहा कि टक्कर के चलते बस में आग लगने के बाद यात्री तुरंत बाहर निकल आए। कुछ लोग खुद को बचाने के लिए खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर कूद गए। हालांकि, एक बुजुर्ग दंपत्ति और एक बच्चा बाहर नहीं आ सके। बस में करीब 42 यात्री सवार थे। वे बापटला जिले के निलयपालेम मंडल के रहने वाले थे और सोमवार को वोट डालने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे।

  • वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

    वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

    वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

     

    पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. 2014 में पहली बार वह इस सीट से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी. इसके बाद 2019 में भी वह वाराणसी से जीतकर संसद पहुंचे. इस बार के लोकसभा चुनाव में पीएम के सामने इंडिया गठबंधन के अजय राय होंगे. वाराणसी में वोटिंग 1 जून को होगी. 4 जून को नतीजे घोषित होंगे.

     

    पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी बार वाराणसी से लड़ रहे चुनाव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. पीएम मोदी तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने 2014 में पहली बार यहां से किस्मत आजमाई थी और जीत हासिल की थी. 2019 में पीएम मोदी यहीं से लड़े और काशीवासियों ने उन्हें नाराज नहीं किया और लगातार दूसरी बार संसद भेजा.

    सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली सदरी पहने पीएम मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए वाराणसी जिलाधिकारी के कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उनका स्वागत करने के लिए एकत्र भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया.

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, काशी के साथ मेरा रिश्ता अनूठा, अभिन्न और अतुलनीय है… मैं कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले मंगलवार को सुबह गंगा नदी के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा की और काल भैरव मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती भी की. वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा.