देश की राजनीति के बदलाव की उम्मीद के साथ आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

 देश की राजनीति के बदलाव की उम्मीद के साथ आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

 

आज इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी. यह बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल होंगे.

आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

इंडिया गठबंधन की आज होगी बैठक

लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान आज शाम तक पूरा हो जाएगा. इस बीच इंडिया गठबंधन की नई दिल्ली में बैठक होने वाली है. बैठक का समय 3 बजे का है. यह बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी. बैठक में लगभग सभी शामिल हो रहे हैं.

वहीं बैठक से पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दांव चला है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि अगर इस आम चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है कि तो देश के प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी उनकी पहली पसंद है. खरगे ने यह भी बताया है कि उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर जोर दिया था. पर प्रियंका ने खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.

बैठक में कौन कौन होगा शामिल

बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल होंगे. तेजस्वी के साथ वीआईपी चीफ मुकेश सहनी भी दिल्ली के लिए रवाना हुए. मुकेश सहनी इंडिया गठबंधन की बैठक में पहली बार शामिल हो रहें हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला दोनों भाग ले रहे हैं.

बैठक में 15 दलों के नेताओं को बुलाया गया है

इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति में शामिल अहम दलों के नेताओं को बुलाया गया है. इस बैठक में कुल 15 दलों को न्योता दिया गया है.

  1. INC- सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल
  2. NCP (pawar)- शरद पवार, जितेंद्र आह्वाड
  3. DMK- टी आर बालू
  4. Shiv Sena (UBT)- अनिल देसाई
  5. AAP-केजरीवाल, भगवंत मान, राघव चड्ढा
  6. RJD-तेजस्वी यादव
  7. TMC- कोई नहीं
  8. CPM- सीताराम येचुरी
  9. JMM-चम्पई सोरेन, कल्पना सोरेन
  10. NC-फारुख अब्दुल्ला
  11. PDP-महबूबा ने आने की हामी भरी थी
  12. SP-अखिलेश यादव
  13. CPI- डी राजा
  14. CPI(ML)- दीपंकर भट्टाचार्य
  15. VIP (new entry)- मुकेश सहनी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *