बड़ा हादसा; वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई नासिक में दुर्घटनाग्रस्त…

 बड़ा हादसा; वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई  नासिक में दुर्घटनाग्रस्त…

 

नई दिल्ली : नासिक से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई मंगलवार को नासिक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले ने बताया कि सुखोई सु -30 एमकेआई विमान के पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में गिरा। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। रूसी सुखोई एसयु-30 एमकेआई भारतीय वायुसेना में सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट माना जाता है। भारतीय वायुसेना के पास 272 सक्रिय सुखोई एसयु-30 एमकेआई हैं, इस एयरक्राफ्ट में दो इंजन हैं और दो चालको के बैठने की जगह है। इनमें से कुछ एयरक्राफ्ट को सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को लॉन्च करने के लिए भी अपग्रेड किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *