पंजाबी गायक मिलिंद गाबा के शो में अचानक भीड़ हुई बेकाबू, मारपीट में फटा एक व्यक्ति का सिर

पंजाबी गायक मिलिंद गाबा के शो में अचानक भीड़ हुई बेकाबू, मारपीट में फटा एक व्यक्ति का सिर

नई दिल्ली- मुरादाबाद में जिगर मंच पर मिलिंद गाबा को सुनने पहुंचे श्रोताओं की भीड़ बेकाबू हो गई, जहां भारी हंगामे के कारण भगदड़ मची तो मारपीट में एक युवक सिर फटा गया जबकि महिला कांस्टेबल शालिनी वर्मा के पैर पर लोहे के बैरिकेडिंग गिर गया। वहीं उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, इसके साथ ही डॉक्टरों ने फ्रेक्चर की आशंका जताई है।

UP News

इमरजेंसी में महिला कांस्टेबल का एक्स-रे कराने के लिए स्टाफ को निर्देशित किया गया। वहीं घायल युवक को उसके साथी किसी स्थानीय क्लीनिक पर ले गए। गाबा के मंच पर पहुंचते ही लाइव शो में पीछे खड़ी भीड़ बेकाबू हो रही थी। पुलिसकर्मी बार-बार लाठियां फटकार कर लोगों को पीछे हटाने के प्रयास में जुटे थे।

इसी बीच भीड़ में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस मारपीट में युवक का सिर फट और व्यवस्थाएं बनाने में कांस्टेबल के चोट आ गई। इसके बाद भी युवक पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करने लगा बमुश्किल उसे समझाकर ड्रेसिंग के लिए भेजा गया। वहीं हुड़दंग मचा रहे अन्य युवकों को भी पुलिस ने डांटकर समझाया। गायक मंच से उतरे तो लोग उनके पीछे सेल्फी के लिए दौड़ने लगे। इससे भी किसी को चोट लग सकती थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने पहले ही सुरक्षा घेरा बना रखा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *