Category: NATIONAL

  • दिल्ली में हनुमान जयंती के मौके पर भड़की हिंसा, अब तक 14 संदिग्ध गिरफ्तार

    दिल्ली में हनुमान जयंती के मौके पर भड़की हिंसा, अब तक 14 संदिग्ध गिरफ्तार

     

    Violence erupts in Delhi on the occasion of Hanuman Jayanti, 14 suspects arrested so far

    दिल्ली में हनुमान जयंती के मौके पर भड़की हिंसा, अब तक 14 संदिग्ध गिरफ्तार

    नई दिल्ली: शनिवार को दिल्ली में हनुमान जयंति के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 14 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से बात की और हालात को नियंत्रण में करने के निर्देश दिए.।

    जानकारी अनुसार 16 अप्रैल की शाम हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई. दो पक्षों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई और उपद्रवियों ने कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. दिल्ली पुलिस के पीआरओ अन्येश रॉय ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, जहांगीरपुरी समेत दिल्ली के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने इस घटना के संबंध में अब तक 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

     

  • दिल्ली: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती शोभायात्रा में पथराव, दो गुटों में हंगामा, पुलिसकर्मी सहित कई घायल

    दिल्ली: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती शोभायात्रा में पथराव, दो गुटों में हंगामा, पुलिसकर्मी सहित कई घायल

    मामले की गंभीरता को देखते हुए जहांगीरपुरी इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए जहांगीरपुरी इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है.

     

    Jahangirpuri Hanuman Jayanti: हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा के दौरान किये गए पथराव में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि इलाके में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.

     

    नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दो गुटों के बीच शनिवार शाम होते-होते जमकर हंगामा हुआ. हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा के दौरान किये गए पथराव में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि इलाके में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है

    दिल्ली पुलिस में जनसंपर्क अधिकारी का काम देख रहे डीसीपी अनवेयस राय का कहना है कि जहांगीरपुरी में शोभायात्रा दौरान हंगामा हुआ है. उन्होंने कहा, “हनुमान जयंती शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छुटपुट आगजनी की बात सामने आई है. हमारे सभी आला अधिकारी मौके पर हैं. स्थिति नियंत्रण में है और मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है.”

    उन्होंने बताया कि पथराव  के दौरान जिन पुलिसकर्मियों को चोट आई है, उनकी पहचान की जा रही है. आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस की भी 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी. हालांकि, दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग का कहना है कि घटनाएं काफी छुटपुट थी इसलिए वहां पर ऑपरेशन खत्म कर दिया गया है और गाड़ियों को वापस बुला लिया गया है.

    दीपेंद्र पाठक ने कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता हालात को नियंत्रण करना और वो हम कर रहे हैं. पुलिस बल है और सारी चीज़ें नियं6ण में हैं.” उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है और उपद्रवियों की तलाश में करीब 10 टीमों को लगाया गया है.

    जहांगीरपुरी में स्थिति नियंत्रण में

    घटनास्थल पर मौजूद स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक ने कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता हालात को नियंत्रण करना और वो हम कर रहे हैं. पुलिस बल है और सारी चीज़ें नियं6ण में हैं.” उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है और उपद्रवियों की तलाश में करीब 10 टीमों को लगाया गया है.

    गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से की बात

    जहांगीरपुरी मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर उनको आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को जरूरी फोर्स भेजने के आदेश भी जारी किये हैं. गृह मंत्रालय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की. इसके अलावा उन्होंने घटना पर स्थल पर मौजूद स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक से भी फोन पर बात की. केंद्रीय मंत्री ने कानून व्यवस्था और माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं.

    केजरीवाल ने की शांति बनाए रखने की अपील

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा, “दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है. जो भी दोषी हों उन पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए. सभी लोगों से अपील- एक दूसरे का हाथ पकड़कर शांति बनाए रखें.” वहीं, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इस घटना को एक साजिश का हिस्सा बताया. उन्होंने कहा, “हनुमान जन्मोत्सव पर आज दिल्ली के जहांगीरपुरी में पथराव की घटना हुई. ये राजधानी दिल्ली में एक बड़ी साज़िश के तहत हो रहा है. इसकी तत्काल जांच कर दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा मिले. सबसे अपील है कि शांति एवं सद्भावना बनाए रखें.”

  • स्पा में काम करने वाली महिला को प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, दो महीने गेस्ट हाउस में बंद रहा शव, पुलिस का बड़ा खुलासा

    स्पा में काम करने वाली महिला को प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, दो महीने गेस्ट हाउस में बंद रहा शव, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

     

    स्पा में काम करने वाली महिला रिफैन बीबी की हत्या उसके प्रेमी अजरूल अली ने की थी. पुलिस ने किया खुलासा.

    स्पा में काम करने वाली महिला रिफैन बीबी की हत्या उसके प्रेमी अजरूल अली ने की थी. पुलिस ने किया खुलासा.

     

    Girlfriend murdered: देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक लॉज से 31 वर्षीय महिला के शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस के मुतबिक, मृतक महिला रिफैन बीबी की हत्या उसके प्रेमी अजरूल अली ने की थी. वह दो महीने पहले हत्या कर महिला के शव को गेस्ट हाउस के अन्दर बेड में छुपा कर फरार हो गया था.

     

    देहरादून. राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक लॉज से 31 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई थी. यह शव सड़ चुका था. इस मामले की जांच जब पुलिस ने की तो इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. महिला की हत्या उसके ही प्रमी ने की थी. देहरादून पुलिस का कहना है कि मृतक महिला रिफैन बीबी की हत्या हुई थी और हत्या उसके प्रेमी अजरूल अली ने की थी. वह दो महीने पहले हत्या कर महिला के शव को गेस्ट हाउस के अन्दर बेड में छुपा कर फरार हो गया था. पुलिस ने जब आरोपी अजरूल की तलाश की तो पता चला कि उसने देहरादून से जाने के बाद सुसाइड कर लिया था.

    दरअसल, गुरुवार की रात थाना राजपुर को एक सुचना मिली कि कपूर गेस्ट हाउस के एक कमरे से बदबू आ रही है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाया तो वहां भारी दुर्गंध थी. इसके बाद पुलिस ने कमरे में रखे एक बेड के अंडर देखा तो वहां एक सड़ा गला शव मिला. इसको लेकर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि शव 31 वर्षीय महिला रिफैन बीबी का है जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है.

    हत्या के बाद प्रेमी ने भी की खुदकुशी
    इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी अजरूल की तलाश की तो पता चला कि जिसे पुलिस आरोपी समझ रही थी. उसने भी आत्महत्या कर ली है. वहीं मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम विशाखा का कहना है कि मामले में पुलिस जिसे सस्पेक्ट बनाकर चल रही थी वो अजरूल था, लेकिन अब अजरूल ने भी सुसाइड कर लिया है.

  • हनुमान जयंतीः पीएम मोदी ने किया भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    You are currently viewing हनुमान जयंतीः पीएम मोदी ने किया भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    Hanuman Jayanti: PM Modi unveils 108 feet tall statue of Lord Hanuman

    हनुमान जयंतीः पीएम मोदी ने किया भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

     

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अनावरण किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश के चारों दिशाओं में बनाई जा रही भगवान की प्रतिमाओं में से यह दूसरे नंबर की है। पीएमओ ने बताया कि इस मूर्ति को देश के पश्चिमी हिस्‍से में, मोरबी में परम पूज्य बापू केशवानंद जी के आश्रम में यह प्रतिमा स्थापित की गई है। इस श्रृंखला की पहली मूर्ति 2010 में उत्तर में हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थापित की गई थी, जबकि दक्षिण में रामेश्वरम में तीसरी प्रतिमा पर काम शुरू हो गया है।’

    बता दें कि मोरबी में हनुमानजी की विशाल मूर्ति का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था। इसकी लागत 10 करोड़ रुपए है। जहां प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे, वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य नेता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का शुभ दिन 16 अप्रैल, को पड़ रहा है। शनिवार होने के कारण इस हनुमान जन्मोत्सव का महत्व कहीं अधिक बढ़ गया है।  देश में कई स्थानों पर लाउडस्पीकरों के माध्यम से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘हनुमान वो शक्ति हैं जिन्होंने समस्त वनवासी प्रजातियों और वन बंधुओं को मान और सम्मान का अधिकार दिलाया।’ प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हनुमान जी अपनी भक्ति से, अपने सेवाभाव से, सबको जोड़ते हैं। प्रधानमंत्री ने संबोधन की शुरुआत में कहा, ‘आज मोरबी में हनुमान जी की इस भव्य प्रतिमा का लोकार्पण हुआ है। ये देश और दुनिया भर के हनुमान भक्तों के लिए, रामभक्तों के लिए बहुत सुखदायी है, आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।’

  • होशियारपुर की लड़की ने की दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से कूद कर आत्महत्या, नौकरी जाने से परेशान थी युवती

    You are currently viewing होशियारपुर की लड़की ने की दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से कूद कर आत्महत्या, नौकरी जाने से परेशान थी युवती

    Hoshiarpur girl committed suicide by jumping from Delhi’s metro station, she was upset about losing her job

    होशियारपुर की लड़की ने की दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से कूद कर आत्महत्या, नौकरी जाने से परेशान थी युवती

     

     

    होशियारपुर/नई दिल्लीः दिल्ली में रह रही होशियारपुर की युवती ने दिल्ली के मेट्रो स्टेशन की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह अपनी नौकरी छूट जाने की वजह से परेशान चल रही थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। वहीं स्टेशन प र खड़े सीआईएसएफ के जवानों ने युवती की जान बचाने की कोशिश की परन्तु उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर निवासी दीया (25) दिल्ली में नौकरी कर रही थी तथा वह सून और बोल नहीं सकती थी और अपनी नौकरी छूट जाने की वजह से परेशान चल रही थी जिस कारण उसने यह कदम उठाया। वहीं अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के हेडकांस्टेबल नरेश ने बताया कि वह सुबह साढ़े 7 बजे ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने देखआ कि युवती स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 की छत्त पर खड़ी है उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी शिफ्ट इचार्ज एसआई हीराराम व अन्य कर्मचारियों को दी। जिसके बाद उन्होंने युवती को बचाने का प्रयास किया परन्तु युवती के पैरजमीन पर टकरा गए और उसे पैरों और कमर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद युवती को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    वहीं मेट्रो स्टेशन के डीएसपी जितेन्द्र मणि ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया ह कि वह गुरुग्राम में काम करती थी और हाल ही में उसने नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है और न ही युवती के पास से कोई सुसाईड नोट बरामद हुआ है। आखिर युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

  • देश में फिर डराने लगे कोरोना के बढ़ते मामले, 20 अप्रैल को दिल्ली सरकार करेगी अहम बैठक

    You are currently viewing देश में फिर डराने लगे कोरोना के बढ़ते मामले, 20 अप्रैल को दिल्ली सरकार करेगी अहम बैठक

    Increasing cases of corona start scaring the country again, Delhi government will hold an important meeting on April 20

    देश में फिर डराने लगे कोरोना के बढ़ते मामले, 20 अप्रैल को दिल्ली सरकार करेगी अहम बैठक

     

     

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह के भीतर ही कोरोना के मामले 150 से बढ़कर 300 के पार चले गए हैं। यहां पॉजिटिविटी की दर 0.5 फीसदी से बढ़कर 2.39 प्रतिशत हो गई है। इसी बीच दिल्ली में वीरवार को कोरोना पीड़ित मरीजों के 325 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं राहत की बात यह है कि कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।

    देश के कुल 734 जिलों में से 29 ऐसे हैं, जहां वीकली पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है। यानी डब्ल्यूएचओ के अनुसार, इन जिलों में संक्रमण अभी बेकाबू है। इनमें से 23 में हाल और खराब है। इन 23 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है, जबकि 8 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 20% से ज्यादा है। पॉजिटिविटी रेट का मतलब है कि हर 100 टेस्ट होने पर कितने कोरोना मरीज मिल रहे हैं।

    दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकऱण अगले सप्ताह 20 अप्रैल को अहम बैठक करेगा, जिसमें उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली सरकार के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार कोविड 19 की स्थिति पर नजर रखे हुए है। हालांकि केजरीवाल ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या काफी कम है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

    गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में दिल्ली आपदा प्रबंधन ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना का निर्णय कोविड की सामान्य स्थिति को देखते हुए वापस ले लिया था। वहीं 28 फरवरी को, दिल्ली सरकार ने सभी प्रतिबंध हटा दिए थे।

  • Corona Virus Alert: नोएडा में पिछले 7 दिन में 44 बच्चे हुए संक्रमित, कोरोना ने बढ़ाई प्रशासन की मुश्किल 

    Corona Virus Alert: नोएडा में पिछले 7 दिन में 44 बच्चे हुए संक्रमित, कोरोना ने बढ़ाई प्रशासन की मुश्किल

    Coronavirus Cases In Noida: कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. प्रशासन की तरफ से लगातार लोगों से कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है.

    44 Children Tested Coronavirus Positive In Noida: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने लोगों की चिंता को एक बार फिर से बढ़ा दिया है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पिछले 7 दिन में 44 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस बीच लोगों से सावधानी बरतने और कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

    नोएडा में बढ़े कोरोना के मामले

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 7 दिन में 44 बच्चे कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं, जिनमें से 16 बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं. नोएडा में कोरोना के कुल मामले 167 हैं. प्रभावित बच्चों का प्रतिशत 26.3 है.

    प्रशासन ने की मास्क लगाने की अपील

    बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कोरोना वायरस के 44 नए मामलों की पुष्टि हुई थी, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल थे. प्रशासन की तरफ से लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जा रहा है.

    कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ी

    पूरे भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 949 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,39,972 हो गई है. वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 11,191 पर पहुंच गई है

     

  • पंजाब में फ्री 300 यूनिट  बिजली देने का AAP का वादा अभी फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में, PSPCL ने खड़े किए हाथ

    पंजाब में फ्री 300 यूनिट  बिजली देने का AAP का वादा अभी फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में, PSPCL ने खड़े किए हाथ

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, जिसे लागू करने में अब मुश्किल आ रही है. (File Pic)

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, जिसे लागू करने में अब मुश्किल आ रही है.

    बढ़ते तापमान के साथ पंजाब में बिजली की खपत पहले ही 8,000 मेगावाट तक पहुंच गई है. अगले एक महीने में गेहूं की कटाई और धान की बुवाई का मौसम शुरू होने के साथ बिजली की मांग 15,000 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है.

    दौरान जनता को आम आदमी पार्टी द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में पड़ता नजर आ रहा है. इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों से जो फीडबैक मिला है, उसके मुताबिक भगवंत मान सरकार फिलहाल पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की हालत नहीं है. मान सरकार यदि लोगों से किए गए अपने चुनावी वादे को पूरा करती है तो उसे 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा.

    इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार को राय दी है कि बिजली फ्री करने के वादे को गर्मी के मौसम में लागू करने की बजाए मानसून में लागू किया जाना चाहिए. कोयले की कमी के कारण पंजाब में बिजली संकट कभी भी गहरा सकता है. हालांकि मान सरकार से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिया कि ‘आप’ मुफ्त बिजली के अपने वादे से पीछे हटने को तैयार नहीं है और वह 73.39 लाख उपभोक्ताओं को किसी भी कीमत पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना चाहती है.

    गर्मी में मुफ्त बिजली योजना लागू करना नामुमकिन: PSPCL
    आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता मुफ्त बिजली के वादे को परवान चढ़ाने के लिए दृढ़ हैं, लेकिन कर्ज में डूबी पीएसपीसीएल ने संदेश दिया है कि गर्मी का मौसम बीतने के बाद ही इसे स्कीम को लागू किया जाना चाहिए. बढ़ते तापमान के साथ पंजाब में बिजली की खपत पहले ही 8,000 मेगावाट तक पहुंच गई है. अगले एक महीने में गेहूं की कटाई और धान की बुवाई का मौसम शुरू होने के साथ बिजली की मांग 15,000 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार पीएसपीसीएल ने भगवंत मान सरकार को इससे अवगत करा दिया है कि अब बिजली के अंधाधुंध प्रयोग से मांग में वृद्धि हो सकती है.

    पंजाब के बिजली संयंत्र कर रहे अपनी क्षमता से कम उत्पादन
    कोयले की कमी के कारण चार तापीय इकाइयां बंद होने से राज्य में 1400 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हो रहा है. जीवीके थर्मल प्लांट की दो इकाइयां बंद हैं, जबकि मानसा में तलवंडी साबो पावर लिमिटेड की एक इकाई तकनीकी खराबी के कारण बंद है. रोपड़ में गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट की एक इकाई वार्षिक रखरखाव के लिए बंद है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएसपीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि बिजली मुफ्त दिए जाने के निर्णय का फिलहाल आकलन करने की जरूरत है. इस तरह की स्कीम को लागू करने के लिए गर्मी का मौसम​ बिल्कुल भी मुफीद समय नहीं है, इसे मानसून के दौरान लागू किया जा सकता है.

    सरकारी खजाने पर आएगा 5000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ
    मुफ्त बिजली के वादे को लागू करने में नौकरशाही की अनिच्छा के पीछे भारी सब्सिडी बिल है, जिसे राज्य को वहन करना होगा. पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज पहले से ही चढ़ा है. मुफ्त बिजली योजना लागू करने में राज्य सरकार के खजाने पर 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा. वर्तमान में पंजाब कृषि परिवारों को मुफ्त बिजली और सभी अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों (2016 में शुरू की गई एक योजना) के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करता है. वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य का कुल बिजली सब्सिडी बिल 10,668 करोड़ रुपये था. इसमें से 7,180 करोड़ रुपये किसानों को और 1,627 करोड़ रुपये एससी, पिछड़ी जातियों और बीपीएल परिवारों को सब्सिडी के रूप में दिए गए हैं.

    सौजन्य : न्यूज़ 18

    Latest update

    वही अभी अभी जालंधर में संबोधित करते मुख्यमंत्री मान ने कहा हम लोग इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रहे है पार्टी जल्द ही जनता को तोहफा देने की कोशिश में जुटी है जल्द ही इस पर फैसला लिया जायेगा।

  • जालंधर में आपस में भिड़े बसपा नेता, हाथापाई के बाद हुआ जोरदार हंगामा, धरने पर बैठा एक गुट… पढ़ें क्या है मामला

    You are currently viewing जालंधर में आपस में भिड़े बसपा नेता, हाथापाई के बाद हुआ जोरदार हंगामा, धरने पर बैठा एक गुट… पढ़ें क्या है मामला

    BSP leaders clashed with each other in Jalandhar, after the scuffle, there was a huge uproar, a group sitting on a dharna… read what is the matter

    जालंधर में आपस में भिड़े बसपा नेता, हाथापाई के बाद हुआ जोरदार हंगामा, धरने पर बैठा एक गुट… पढ़ें क्या है मामला

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते डा. बीआर अंबेदकर चौक पर अंबेडकर जयंती पर बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थित को संभाला। मिली जानकारी अनुसार अंबेडकर जयंती पर नकोदर चौक में बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वहां पर इकट्ठा हुए थे। उन्होंने वहां पर भारत रतन बाबा साहेब भीम राम अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने थे, लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर पार्टी के अपने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

    जिसके बाद एक गुट वहां पर बीच सड़क में धरना लगाकर बैठ गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बहुत समझाने की कोशिश की। लेकिन जब नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग करते हुए वहां से भीड़ को हटाया गया। इसी बीच पुलिस का विरोध करते हुए बहुजन समाज पार्टी के नेता और करतारपुर से प्रत्याशी रहे बलविंद्र सिंह एक पुलिस वाले का डंडा छीन लाए और अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए। वह इस बात का विरोध कर रहे थे कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर बल कैसे प्रयोग किया। इसी बीच वहां पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे।

  • पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, देश के सभी प्रधानमंत्रियों के कामों की मिलेगी जानकारी

    You are currently viewing पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, देश के सभी प्रधानमंत्रियों के कामों की मिलेगी जानकारी

    PM Modi inaugurated the Prime Minister’s Museum, information about the works of all the Prime Ministers of the country

    पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, देश के सभी प्रधानमंत्रियों के कामों की मिलेगी जानकारी

     

    नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती पर प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ में पहला टिकट भी ख़रीदा। यह संग्रहालय आज़ादी के बाद से देश के प्रधानमंत्रियों को समर्पित है। पहले इसे नेहरू संग्रहालय भवन के नाम से जाना जाता था। पिछले माह पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नेहरू संग्रहालय को पीएम म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला किया गया था। इसका निर्माण 15,600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हुआ है।

    बता दें कि इस संग्रहालय के जरिए देश की आजादी के बाद बने प्रधानमंत्रियों के योगदान के बारे में बताया जाएगा। पीएम मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट कर इस कार्यक्रम के बारे में बताया था। मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को प्रदर्शित करेगा। यह कार्यक्रम तब हो रहा है जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मैं सभी से संग्रहालय का दौरा करने का आग्रह करूंगा।’

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान का सम्मान करने के लिए पीएम मोदी की दृष्टि से निर्देशित ये संग्रहालय स्वतंत्रता के बाद से भारत के प्रत्येक प्रधानमंत्री को एक श्रद्धांजलि है। इसके अलावा संग्रहालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक समावेशी प्रयास है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को सभी भारतीय प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, दूरदर्शिता और उपलब्धियों के बारे में संवेदनशील और प्रेरित करना है।