स्पा में काम करने वाली महिला को प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, दो महीने गेस्ट हाउस में बंद रहा शव, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

स्पा में काम करने वाली महिला रिफैन बीबी की हत्या उसके प्रेमी अजरूल अली ने की थी. पुलिस ने किया खुलासा.
Girlfriend murdered: देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक लॉज से 31 वर्षीय महिला के शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस के मुतबिक, मृतक महिला रिफैन बीबी की हत्या उसके प्रेमी अजरूल अली ने की थी. वह दो महीने पहले हत्या कर महिला के शव को गेस्ट हाउस के अन्दर बेड में छुपा कर फरार हो गया था.
देहरादून. राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक लॉज से 31 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई थी. यह शव सड़ चुका था. इस मामले की जांच जब पुलिस ने की तो इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. महिला की हत्या उसके ही प्रमी ने की थी. देहरादून पुलिस का कहना है कि मृतक महिला रिफैन बीबी की हत्या हुई थी और हत्या उसके प्रेमी अजरूल अली ने की थी. वह दो महीने पहले हत्या कर महिला के शव को गेस्ट हाउस के अन्दर बेड में छुपा कर फरार हो गया था. पुलिस ने जब आरोपी अजरूल की तलाश की तो पता चला कि उसने देहरादून से जाने के बाद सुसाइड कर लिया था.
दरअसल, गुरुवार की रात थाना राजपुर को एक सुचना मिली कि कपूर गेस्ट हाउस के एक कमरे से बदबू आ रही है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाया तो वहां भारी दुर्गंध थी. इसके बाद पुलिस ने कमरे में रखे एक बेड के अंडर देखा तो वहां एक सड़ा गला शव मिला. इसको लेकर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि शव 31 वर्षीय महिला रिफैन बीबी का है जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है.
हत्या के बाद प्रेमी ने भी की खुदकुशी
इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी अजरूल की तलाश की तो पता चला कि जिसे पुलिस आरोपी समझ रही थी. उसने भी आत्महत्या कर ली है. वहीं मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम विशाखा का कहना है कि मामले में पुलिस जिसे सस्पेक्ट बनाकर चल रही थी वो अजरूल था, लेकिन अब अजरूल ने भी सुसाइड कर लिया है.








Leave a Reply