Category: NATIONAL

  • पीएम मोदी का असम दौरा आज, सात नए कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन, सात की रखेंगे आधारशिला

    You are currently viewing पीएम मोदी का असम दौरा आज, सात नए कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन, सात की रखेंगे आधारशिला

    PM Modi’s visit to Assam today, will inaugurate seven new cancer hospitals, will lay the foundation stone of seven

    पीएम मोदी का असम दौरा आज, सात नए कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन, सात की रखेंगे आधारशिला

     

     

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार को असम का दौरा करेंगे। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में शांति, सद्धाव और विकास रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह राज्य के सात नए कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे, और साथ ही प्रदेश के सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी शैक्षणिक और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा पीएम की इस यात्रा की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

    जानकारी अनुसार, पीएम मोदी सुबह 11 बजे नगालैंड स्थित दीमापुर हवाईअड्डा पहुंचेंगे जहां से वे असम के कार्बी आंगलोंग जिले के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे। पीएम मोदी लोरींगथेपी में शांति और विकास रैली को संबोधित करेंगे तथा 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई शैक्षणिक एवं विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी डिब्रुगढ़ के लिए रवाना होंगे।

    असम यात्रा के दौरान पीएम मोदी 2950 से अधिक अमृत सरोवर परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। केंद्र और राज्य इन अमृत सरोवरों को लगभग 1150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करेंगे। पीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि दोपहर करीब 01:45 बजे प्रधानमंत्री असम मेडिकल कॉलेज डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे और डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    पीएम मोदी सात कैंसर अस्पतालों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे और पूरे असम में डिब्रूगढ़ से लेकर खानीकर पार्क तक सात अन्य का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री सरमा भी उपस्थित रहेंगे।

  • तमिलनाडु में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत

    You are currently viewing तमिलनाडु में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत

    Major accident during Rath Yatra in Tamil Nadu, 11 people died due to high voltage wire

    तमिलनाडु में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत

     

    चेन्नईः तमिलनाडु के तंजावुर जिले में वार्षिक रथ उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां बुधवार सुबह रथ के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस के अनुसार, रथ का एक हिस्सा ऊपर से जा रहे हाई वोल्टेज करंट के तार के सम्पर्क में आ गया जिसके चलते पूरे रथ में करंट फैल गया। उस वक्त जितने भी लोग रथ को छूकर खड़े थे वे करंट की चपेट में आ गए। फिलहाल जिला प्रशासन की टीम मौके पर राहत के काम में जुटी हुई है। वहीं इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वे आज सुबह 11:30 बजे तंजावुर पहुंचेंगे, जहां वे हालात का जायजा लेंगे और घायलों से मिलेंगे।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को पीएम नेशनल रिलीफ फंड से 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे से गहरा दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे।

  • देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मीटिंग

    You are currently viewing देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मीटिंग

    PM Modi will hold a meeting with Chief Ministers today amid the sound of fourth wave of Corona in the country

    देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मीटिंग

     

    नई दिल्लीः देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पीएम मोदी देशभर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी की यह बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कोरोना वायरस की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच पीएम मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बैठक है। बुधवार को होने वाली इस बैठक में पीएम मोदी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं, पीएम मोदी की बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण देश में कोरोना की स्थिति पर एक प्रजेंटेशन भी देंगे। माना जा रहा है कि मीटिंग के दौरान देशभर में कोरोना की बूस्टर डोज को फ्री किए जाने का प्रस्ताव जारी किया जा सकता है।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने देश में एक बार फिर से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों के मद्देनजर रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों को कोरोना से सतर्क रहने और मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और लगातार हाथ धोने जैसे बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया था।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 1399 मामले दर्ज किए गए। इनमें असम में संक्रमण से मौत के मामलों के पुन:मिलान के बाद 1,347 मामले और केरल में मौत के 47 मामलों के अलावा पंजाब में संक्रमण से मौत के चार और दिल्ली में एक मामला सामने आया। नए मामलों के बाद देश में संक्रमण से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,23,622 हो गई है।

  • कवि कुमार विश्वास व अलका लांबा आज नहीं होंगे रोपड़ थाने में पेश, पंजाब पुलिस ने भेजा था नोटिस

    You are currently viewing कवि कुमार विश्वास व अलका लांबा आज नहीं होंगे रोपड़ थाने में पेश, पंजाब पुलिस ने भेजा था नोटिस

    Poet Kumar Vishwas and Alka Lamba will not appear in Ropar police station today, Punjab Police had sent notice

    कवि कुमार विश्वास व अलका लांबा आज नहीं होंगे रोपड़ थाने में पेश, पंजाब पुलिस ने भेजा था नोटिस

     

     

    रूपनगरः दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयानों को लेकर कांग्रेसी नेता अलका लांबा आज रोपड़ में पंजाब पुलिस आगे पेश नहीं होगी। वह कल सुबह 10 बजे रोपड़ थाने में पेश होंगी। वहीं इस मामले में मशहूर कवि कुमार विश्वास पर भी मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि कुमार और अलका पर अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताने पर केस दर्ज किया गया है। लांबा और कुमार को केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताने पर सबूत समेत पेश होने को कहा गया है।

    इस संबंध में अलका लांबा ने ट्वीट किया कि पंजाब पुलिस ने उन्हें नया नोटिस भेजा है। जिसके अनुसार अब उन्हें 26 नहीं बल्कि 27 अप्रैल को रोपड़ थाने में सुबह 10 बजे पेश होना है। उन्होंने दावा किया कि वह पंजाब में पहुंच चुकी हैं। अब कल सुबह 10 बजे रोपड़ थाने पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने ही पेशी का दिन बदला है।

    जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले ही रूपनगर पुलिस की टीम कुमार विश्वास और अलका लांबा के घर बाहर नोटिस लगाकर आए थे। जिसमें दर्ज मामले में 26 अप्रैल को पुलिस के समक्ष पश होने की हिदायत दी गई थी। उल्लेखनीय है कि रोपड़ पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता नरिंदर की शिकायत के आधार पर कवि कुमार विश्वास पर विभिन्न धाराओं के तहत 12 अप्रैल को मामला दर्ज किया था।

  • पीजीआई ने हासिल की नई कामयाबीः बिना सर्जरी के हार्ट वाल्व की लीकेज को किया कंट्रोल

    You are currently viewing पीजीआई ने हासिल की नई कामयाबीः बिना सर्जरी के हार्ट वाल्व की लीकेज को किया कंट्रोल

    PGI achieved new success: Controlled leakage of heart valves without surgery

    पीजीआई ने हासिल की नई कामयाबीः बिना सर्जरी के हार्ट वाल्व की लीकेज को किया कंट्रोल

     

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पीजीआई एडवांस कार्डियोलॉजी डिपार्टमैंट ने अपने सातवें हार्ट ट्रांसप्लांट करने के बाद एक बार फिर से नई कामयाबी हासिल की है। पीजाआई के डॉक्टरों ने बिना हार्ट सर्जरी के ही ‘परक्यूटेनियस अप्रोच’ से हार्ट वाल्व की लीकेज को कंट्रोल कर दिया। पीजीआई के लिए यह एक बड़ी अचीवमैंट है इससे पहले पीजीआई ने इस तरह का केस पहले नहीं किया था, यह उनका पहला केस था। इसमें उन्हें कामयाबी मिली है और मरीज भी बिल्कुल ठीक है। दुनिया में इस टैक्नीक से मरीज का इलाज करने वाले बहुत ही कम देश हैं, जिन्होंने इसकी मदद से मरीज का इलाज किया है।

    देश में अपनी तरह के शुरुआती केसों में पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर के डॉक्टर्स की टीम ने नया ‘टीआरआईसी’ वाल्व यंत्र 80 वर्षीय मरीज में इंप्लांट किया है। वह बारंबार हार्ट फेलियर से पीड़ित था। मरीज ओपन हार्ट सर्जरी के लिए शारीरिक रुप से काफी कमजोर था। इस प्रक्रिया के बाद वह काफी अच्छा हो गया। रुटीन चैक के दौरान उसमें अब हार्ट फेलियर के लक्षण भी नहीं हैं।

    पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि दिल के दो दाएं चैंबर्स के बीच में ट्राइकसपिड वाल्व में लीकेज के कारण दिल में दाएं तरफ बारंबार होने वाला हार्ट फेलियर एक अति दुर्लभ बीमारी है। यह ज्यादातर बुजुर्ग लोगों को होती है। इसके अलावा उन लोगों को भी हो सकती है जिनकी पहले वाल्व सर्जरी हुई हो। ऐसे मरीजों के इलाज का विकल्प काफी सीमित होता है और ओपन हार्ट सर्जरी ही होती है। मरीज का वाल्व बदलना ही एक विकल्प बचता है जो काफी हाई रिस्क माना जाता है। इसमें मरीज की जान भी जा सकती है।

  • दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

    Firing once again in Delhi’s Rohini court, police engaged in investigation

    दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

     

    नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बार फिर रोहिणी कोर्ट परिसर के बाहर एक वकील पर गोली चलाई गई। गोली लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुबह सिक्यूरिटी चेक के दौरान कुछ वकीलों का कोर्ट में तैनात नागालैंड पुलिस के सुरक्षाकर्मी से झगड़ा हो गया, झगड़े के दौरान नागालैंड पुलिस के सुरक्षाकर्मी से गोली चल गई। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि गोली लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    बता दें कि फायरिंग की घटना की जानकारी पीसीआर के जरिए पुलिस को लगी। आखिर गार्ड ने वकील पर फायरिंग क्यों की, उन लोगों के बीच आखिर क्या हुआ था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

    दरअसल, दिल्ली में पिछले साल 24 सितम्बर को रोहिणी कोर्ट नम्बर 207 में दो शूटरों ने जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्याकर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गये थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस शूटआउट में टिल्लू को जेल से, जबकि साजिश में शामिल उमंग यादव को हैदरपुर से गिरफ्तार किया था। आरोपी उमंग ने बताया कि वो एलएलबी कर चुका है। करीब डेढ़ साल पहले रोहिणी कोर्ट में उसकी मुलाकात उमेश काला नाम के बदमाश से हुई थी। उसके बाद उमेश जेल से व्हाट्स एप काल के जरिए उससे बात करता था।

  • पीएम मोदी आज रचेंगे एक और नया इतिहास, सूर्यास्त के बाद देंगे लाल किले से भाषण, जानिए क्या है पूरा मामला

    You are currently viewing पीएम मोदी आज रचेंगे एक और नया इतिहास, सूर्यास्त के बाद देंगे लाल किले से भाषण, जानिए क्या है पूरा मामला

    PM Modi will create another new history today, will give speech from Red Fort after sunset, know what is the whole matter

    पीएम मोदी आज रचेंगे एक और नया इतिहास, सूर्यास्त के बाद देंगे लाल किले से भाषण, जानिए क्या है पूरा मामला

     

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि वीरवार को सिख गुरू तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे, पीएम मोदी का संबोधन आज रात 9.30 बजे होगा। ये पहला मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूर्यास्त के बाद लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वह एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए रागी और बच्चे भी समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान सिख गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित एक लाइट एंड साउंड शो का प्रदर्शन भी किया जाएगा। पीएमओ ने कहा कि समारोह के दौरान सिखों के पारंपरिक मार्शल आर्ट ‘‘गटका’’ का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत किया जा रहा है। पीएमओ के मुताबिक, इस आयोजन का मकसद गुरु तेग बहादुर की शिक्षाओं को रेखांकित करना है।

    पीएमओ ने कहा, ‘‘सिख गुरु ने विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्हें मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर कश्मीरी पंडितों की धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थन करने के लिए मार डाला गया था।’’ गुरु तेग बहादुर की पुण्यतिथि हर साल शहीदी दिवस के रूप में मनाई जाती है। दिल्ली में गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा रकाब गंज उनके पवित्र बलिदान से जुड़े हैं। उनकी विरासत देश के लिए एकजुटता की एक बड़ी प्रेरणा शक्ति के रूप में कार्य करती है।

  • कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

    You are currently viewing कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

    Punjab Police reached Kumar Vishwas’s house: Opposition parties made this tweet

    कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

     

     

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के घर आज पंजाब पुलिस पहुंची है, इस बात की कुमार विश्वास ने खुद ट्वीट के जरिए दी। इस मामले को लेकर सियासी दलों ने आम आदमी पार्टी को धेरना शुरू कर दिया है। वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा ने राजनीतिक बदलाखोरी की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और पारंपरिक पार्टियों में क्या फर्क है। उन्होंने भगवंत मान से अपील की कि राजनीतिक बदले के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल न करें।

    जानकारी अनुसार, कुमार विश्वास ने इंटरनेट मीडिया पर पंजाब पुलिस की फोटो डालते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’ हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस मामले के तहत उनके खिलाफ केस किया गया है।

    जानकारी अनुसार, कुमार विश्वास ने इंटरनेट मीडिया पर पंजाब पुलिस की फोटो डालते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’ हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस मामले के तहत उनके खिलाफ केस किया गया है।

  • भाई-भाई के बीच हुए संपत्ति विवाद में चले बम, मौके से एक बम बरामद, मारपीट का Video Viral

    BOMBING IN PROPERTY DISPUTE BETWEEN 2 BROTHERS POLICE RECOVERED ONE BOMB FROM SPOT JHNJ

    भाई-भाई के बीच हुए संपत्ति विवाद में चले बम, मौके से एक बम बरामद, मारपीट का Video Viral

    कतरास पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम बरामद किया.

    कतरास पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम बरामद किया.

    धनबाद. धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में मो साजिद नामक शख्स के आवास पर रविवार रात बमबाजी की घटना घटी. घटना की सूचना कतरास थाने को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से एक बम बरामद किया. मो साजिद का बड़े भाई मो शाहिद से विवाद चल रहा है. इसी विवाद में शाहिद के द्वारा बम चलाने का आरोप साजिद ने लगाया.

    गुरुवार को दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई थी. साजिद के द्वारा कतरास थाने में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति को दो तीन लोग पकड़े हुए हैं. एक अन्य व्यक्ति पकड़े हुए व्यक्ति की डंडे से जमकर पिटाई कर रहा है. मौके पर लोगों की भीड वीडियो में नजर आ रही है.

    साजिद का कहना है कि संपत्ति विवाद को लेकर गुरुवार को उसके बड़े भाई शाहिद और उसके बेटे ने उस पर जानलेवा हमला किया. उसे बुरी तरह पीटा गया और जख्मी कर दिया गया. इस सिलसिले में उसने बड़े भाई पर कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. केस उठाने को लेकर रविवार रात उसके घर पर शाहिद के द्वारा बमबाजी की गई.

    साजिद ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. वहीं मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची कतरास पुलिस ने बताया कि बमबाजी की घटना घटी है. मौके से एक जिंदा बम बरामद हुआ है. ये सुतली बम है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

  • लखीमपुर-खीरी हिंसाः सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आशीष मिश्रा की जमानत याचिका, एक हफ्ते में करना होगा सरेंडर

    You are currently viewing लखीमपुर-खीरी हिंसाः सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आशीष मिश्रा की जमानत याचिका, एक हफ्ते में करना होगा सरेंडर

    Lakhimpur-Kheri violence: Supreme Court cancels Ashish Mishra’s bail plea, will have to surrender in a week

    लखीमपुर-खीरी हिंसाः सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आशीष मिश्रा की जमानत याचिका, एक हफ्ते में करना होगा सरेंडर

    नई दिल्लीः लखीमपुरी-खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की तरफ से दिए गए जमानत को रद्द करते हुए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष को एक हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चार अप्रैल को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    बता दें कि आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दी थी, जिसको अब सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीड़ित पक्ष का ध्यान नहीं रखा। पीड़ित पक्ष की सुनी नहीं गई। कोर्ट ने फैसला सुनाने के बाद मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट को वापस भेज दिया है।

    गौरतलब है कि कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत रद्द किए जाने का अनुरोध करने की किसानों की याचिका पर चार अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले, कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत याचिका मंजूर करने के इलाहबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सवाल उठाए थे और कहा था कि जब मामले की सुनवाई अभी शुरू होनी बाकी है, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चोटों की प्रकृति जैसी अनावश्यक बातों पर गौर नहीं किया जाना चाहिए।

    किसानों की ओर से पेश हए वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे और प्रशांत भूषण ने दलील दी थी कि हाई कोर्ट ने व्यापक आरोप पत्र पर विचार नहीं किया, बल्कि प्राथमिकी पर भरोसा किया। राज्य की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि आरोपी के देश से बाहर जाने की आशंका नहीं है और उसकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं रही है।