दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

You are currently viewing दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

Firing once again in Delhi’s Rohini court, police engaged in investigation

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

 

नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बार फिर रोहिणी कोर्ट परिसर के बाहर एक वकील पर गोली चलाई गई। गोली लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुबह सिक्यूरिटी चेक के दौरान कुछ वकीलों का कोर्ट में तैनात नागालैंड पुलिस के सुरक्षाकर्मी से झगड़ा हो गया, झगड़े के दौरान नागालैंड पुलिस के सुरक्षाकर्मी से गोली चल गई। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि गोली लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दें कि फायरिंग की घटना की जानकारी पीसीआर के जरिए पुलिस को लगी। आखिर गार्ड ने वकील पर फायरिंग क्यों की, उन लोगों के बीच आखिर क्या हुआ था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, दिल्ली में पिछले साल 24 सितम्बर को रोहिणी कोर्ट नम्बर 207 में दो शूटरों ने जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्याकर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गये थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस शूटआउट में टिल्लू को जेल से, जबकि साजिश में शामिल उमंग यादव को हैदरपुर से गिरफ्तार किया था। आरोपी उमंग ने बताया कि वो एलएलबी कर चुका है। करीब डेढ़ साल पहले रोहिणी कोर्ट में उसकी मुलाकात उमेश काला नाम के बदमाश से हुई थी। उसके बाद उमेश जेल से व्हाट्स एप काल के जरिए उससे बात करता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *