Category: NATIONAL

  • बलरामपुरा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी जीप ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 6 की मौत

    You are currently viewing बलरामपुरा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी जीप ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 6 की मौत

    A horrific road accident in Balrampura, a jeep full of processions collided with a tractor trolley, 6 killed

    बलरामपुरा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी जीप ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, 6 की मौत

     

    उत्तर प्रदेशः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तुलसीपुर- बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों को ले जा रही एक जीप ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को रात करीब 10 बजे जिले के ही गांव लक्ष्मणपुर से बारात सोनपुर जा रही थी। बारात दो जीपों में शामिल थीं। जब वह बलरामपुर-सिद्धार्थनगर मुख्य सड़क मार्ग  पर जैसे ही एक जीप पहुंची तो हाईवे पर सामने से एक ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। वहीं, तेज रफ्तार होने के कारण पीछे आ रही बारातियों से भरी दूसरी जीप भी पहली वाली बोलेरो में टकरा गई। तेज स्पीड के कारण दोनों जीपों के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर-ट्राली खेतों में जाकर पलट गई।

    उन्होंने बताया कि इस हादसे में बसंत (32), पत्नी अमृता (28), लक्षमण (40), वादी (35) और शादाब (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकित (13) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए शिव प्रसाद (52), दुर्गा प्रसाद (26) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं उमेश (13) को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।  हाइवे पर हुई दुर्घटना से एक घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों गाड़ियों का मलबा हटाने के लिए जेसीबी को लगाना पड़ा।

  • आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार, फिर बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रु. का इजाफा

    You are currently viewing आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार, फिर बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रु. का इजाफा

    Inflation hit the common man, then the price of LPG gas cylinder increased, the prices of commercial cylinders also increased by Rs 8. increase of

    आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार, फिर बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रु. का इजाफा

     

    नई दिल्लीः देश में एक बार फिर महंगाई की मार आम आदमी पर पड़ी है। बता दें कि तेल व गैस कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में वीरवार को एक बार फिर इजाफा कर दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर अब 1000 रुपये पार पहुंच गया है। 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर में आज 3.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में आठ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

    घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 1003 रुपए, मुंबई में 1002.50 रुपए, कोलकाता में 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.50 रुपए में मिलेगा। देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में अब 19 किलो वाला सिलेंडर 2354 रुपए, कोलकाता में 2454 रुपए, मुंबई में 2306 रुपए और चेन्नई में 2507 रुपए में मिलेगा।

    दिल्ली में 19 मई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब 1003 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 194 रुपए बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।

  • ज्ञानवापी सर्वे में शिवलिंग मिलने का दावा: डिप्टी सीएम का ट्वीट, सच सामने आया; विहिप ने कहा- अब बढ़ेंगे आगे

    ज्ञानवापी सर्वे में शिवलिंग मिलने का दावा: डिप्टी सीएम का ट्वीट, सच सामने आया; विहिप ने कहा- अब बढ़ेंगे आगे

     

    उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सर्वे के दौरान दोनों पक्षों की वकीलों की उपस्थिति में शिवलिंग मिला है। इसलिए वह स्थान जहां शिवलिंग है, वह मंदिर है, अब भी है और 1947 में भी था।

    ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने का दावा: डिप्टी सीएम का ट्वीट, सच सामने आया; VHP ने कहा- अब आगे बढ़ेंगे

    Gyanvapi Mosque Survey: विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने दावा किया है कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान एक कमरे में शिवलिंग प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सर्वे के दौरान दोनों पक्षों की वकीलों की उपस्थिति में शिवलिंग मिला। इसलिए वह स्थान जहां शिवलिंग है, वह मंदिर है, अब भी है और 1947 में भी था। यह स्वयं सिद्ध हो चुका है। मैं आशा करता हूं कि इस तरह के साक्ष्य मिलने पर अब समस्त देशवासी स्वीकार करेंगे, इसका आदर करेंगे और इसकी जो स्वाभाविक परिणतियां हैं, उस तरफ भी देश बढ़ेगा। मामला न्यायालय के विचाराधीन है, न्यायालय ने उस हिस्से को संरक्षित (सील) किया है। पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की है कि वहां कोई छेड़छाड़ न हो।

    उन्होंने कहा, ‘हम आशा करेंगे की यह विषय परिणाम तक पहुंचे। मामला क्योंकि अभी न्यायालय में है। इस पर अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। न्यायालय का निर्णय आने के बाद हम इसके बारे में आगे विचार करेंगे और तब विश्व हिंदू परिषद तय कर पायेगी कि आगामी कदम कौन से होंगे।’ इस बीच केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर सत्य सामने आने की बात कही है। यूपी के उप-मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘सत्य को आप कितना भी छि‍पा लीजिये लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है क्योंकि सत्य ही शिव है। बाबा की जय, हर हर महादेव।’

    डीएम बोले- 17 मई को पता चलेगा कोर्ट का अगला आदेश

    वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने सर्वे की कार्यवाही पूरी होने के बाद किए जा रहे दावों पर कहा कि कोर्ट के आदेश पर सर्वे की कार्रवाई पूरी हो गई है। अदालत का अगला आदेश 17 मई को पता चलेगा। सभी पक्षकारों ने सर्वे में पूरा सहयोग किया। कोर्ट कमिश्‍नर के सर्वे में अंदर क्‍या दिखा इस पर भी किसी पक्षकार ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है तो किसी भी उन्‍माद के आधार पर नारे लगने की बात सर्वथा गलत है।

  • हमलावर ईंट-पत्थर से करते रहे वार, लोग लगाते रहे बचाने की गुहार- रंजिश की पूरी कहानी

    पांच युवक डूबे: सभी लगाते रहे बचाने की गुहार, हमलावर ईंट-पत्थर से करते रहे वार, जानें- रंजिश की पूरी कहानी

    हरियाणा के यमुनानगर में हथियारों से लैस हमलावरों से जान बचाने के लिए यमुना नहर में कूदे पांच युवक पानी में बह गए। वहीं पांच अन्य युवकों ने मौके से भागकर जान बचाई। हमलावर युवकों की गाड़ी को तोड़कर फरार हो गए। घटना रविवार शाम की है। नहर में डूबे पांच युवकों में सुलेमान व उसके चचेरे भाई अलाउद्दीन के परिवार के साथ आरोपियों की दो साल से रंजिश चल रही है। पांच मार्च 2020 में आरोपियों ने अलाउद्दीन के पिता इम्तियाज पर हमला किया था। जिसमें इम्तियाज की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

    इसके अलावा अस्पताल में इम्तियाज का हाल जानकर घर लौट रहे सुलेमान, उसके भाई शाहरुख पर आरोपियों ने रॉड व डंडों से हमला किया था। इसमें शाहरुख की दोनों टांगों व बाजुओं में फैक्चर आया था। सुलेमान को भी चोट आई। दोनों मामलों में आरोपी अमित, बाबू, साहिल पंडित, धन्ना राणा, जोनी, लालू, अंकित, गौरू व दिनेश पर हत्या व मारपीट का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। अब मामला अदालत में चल रहा था। मामले में सुलेमान व अन्य की अदालत में गवाही होनी थी। मामले को लेकर दोनों पक्षों में दो दिन पहले पंचायत हुई थी। जिसमें समझौते की बात चल रही थी।

    परिजनों का आरोप है कि अदालत में सुलेमान गवाही न दे सके, इसलिए आरोपी उसे मारने के लिए आए। जब सुलेमान व अलाउद्दीन अपने साथियों के साथ कम पानी में नहा रहा था तो आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ ईंट व रोड़ों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए जब वे अधिक पानी में गए तो पांच युवक डूबने लगे। उन्होंने बचाने के लिए गुहार लगाई लेकिन हमलावर उन पर पत्थर बरसाते रहे। कुछ देर बाद वे नहर में डूब गए। देर रात तक पांचों युवकों की तलाश जारी थी।

     

  • मुंडका अग्निकांड, मौके पर पहुंचे सीएम केजरीवाल, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान, दिए घटना की जांच के आदेश

    Mundka fire, CM Kejriwal reached the spot, announced 10-10 lakh compensation to the kin of the dead, ordered an inquiry into the incident

    मुंडका अग्निकांड, मौके पर पहुंचे सीएम केजरीवाल, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान, दिए घटना की जांच के आदेश

     

    नई दिल्लीः शनिवार दोपहर के दिल्ली के मुंडका में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया और हालातों का जायजा लिया। वहीं इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मदद का ऐलान भी किया है। वहीं इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।

    जानकारी अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। केजरीवाल ने कहा, ‘घटना की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।’ दिल्ली के सीएम ने कहा कि आग इतनी भयावह थी और शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली सरकार लापता लोगों और मृतकों की पहचान के लिए मदद मुहैया करा रही है।’ बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी शुक्रवार की रात घटनास्थल का दौरा किया था।

  • नई दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों की झुलसने से मौत, 12 घायल

    You are currently viewing नई दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों की झुलसने से मौत, 12 घायल

    Massive fire breaks out in building near Mundka metro station in New Delhi, 27 people scorched to death, 12 injured

    नई दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग, 27 लोगों की झुलसने से मौत, 12 घायल

     

    नई दिल्लीः शुक्रवार दोपहर को दिल्ली के मुंडका स्टेशन के पास स्थित एक इमारत में भयानक आग लग गई जिसमें झुलसने से करीब 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडि़यां आग पर काबू पा रही हैं। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस घटना में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया है।

    मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया गया कि 12 लोग घायल हुए, जिनके नामों की एक सूची भी जारी की गई है। बाहरी जिलाडीसीपी समीर शर्मा ने हादसे को लेकर बताया अब तक 50 लोगों को बचाया गया है, 27 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं सुनील चौधरी उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि 27 लोगों के शव अभी तक निकाले जा चुके हैं। पूरी इमारत सीसीटीवी कैमरे का गोदाम है।

    जानकारी अनुसार कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दिल्ली अग्निशमन निदेशक अतुल गर्ग ने पुष्टि की कि दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास आज शाम तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग में 27 शव बरामद हुए हैं। वहीं एक महिला की पहले ही मौत हो गई थी।

    इस अगजनी में मारे गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि अभी तक 27 शव बरामद हुए हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इधर, दिल्ली पुलिस ने आग लगने वाली इमारत के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया है

  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

    You are currently viewing यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

    Major road accident on Yamuna Expressway, 5 killed, 2 seriously injured, CM Yogi expressed grief

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

     

    आगराः यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन पर वीरवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आ रही बोलेरो और डम्पर के बीच हुआ।  हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो सवार 7 लोगों में से 5 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है, वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है।.

    घटना संबंधी जानकारी देते जेवर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि हादसा वीरवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। इस हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। और दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में से चार महाराष्ट्र और एक कर्नाटक का निवासी था।

    वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

  • हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

    You are currently viewing हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

    One arrested for planting Khalistani flags outside Himachal Assembly

    हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

     

    रूपनगरः हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने के मामले में पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब हिमाचल पुलिस ने बुधवार सुबह 8.30 पर एक युवक को हिरासत में लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पंजाब के मोरिंडा से की गई है। यह गिरफ्तारी एसआईटी इंचार्ज आईपीएस विमुक्त रंजन की निगरानी में हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरबीर सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है।

    पुलिस ने मौके पर वह स्कूटी भी बरामद की है, जिस पर सवार होकर हरबीर हिमाचल में धर्मशाला विधानसभा तक गया था। मौके पर हरबीर के साथ एक और युवक था जो फरार होने में सफल हो गया। हिमाचल पुलिस ने आरोपित को पकड़ने से पहले और पकड़ने के बाद थाना मोरिंडा पुलिस को थाने में जाकर सूचित किया।

    बता दें कि 8 मई की सुबह हिमाचल प्रदेश के विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तानी झंडे नजर आए। इन झंडों पर खालिस्तान लिखा हुआ था। मामला सामने आने के बाद इन्हें योल पुलिस ने मौके पर जाकर उतार दिया था। पुलिस ने बताया कि यहां के स्थानीय लोगों ने अल सुबह विधानसभा के मेन गेट पर काले झंडे लगने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई थी।

  • हरिद्वार-रुड़की समेत 6 रेलवे स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पढें पूरी खबर…

    You are currently viewing हरिद्वार-रुड़की समेत 6 रेलवे स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पढें पूरी खबर…

    6 railway stations including Haridwar-Roorkee received bomb threats, read full news

    हरिद्वार-रुड़की समेत 6 रेलवे स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पढें पूरी खबर…

     

    उत्तराखंडः देवभूमि उत्तराखंड में रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई रेलवे स्टेशनों के अलावा हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है।

    जानकारी अनुसार, रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र बेहद टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है। इसमें उत्तराखंड के 6 रेलवे स्टेशनों के साथ ही हरिद्वार में मंशा देवी, चंडी देवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस चिट्ठी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसे लेकर उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों सहित प्रमुखता स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

    जिक्रयोग्य है कि अप्रैल 2019 में इसी तरह का एक पत्र रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिला था, जिसमें 13 मई को रेलवे स्टेशनों पर धमाके किए जाने की धमकी दी गई थी। उसके बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि इस तरह के धमकी भरे पत्र नवंबर 2021 में मेरठ और हापुड के रेलवे स्टेशन अधीक्षक को भी मिले थे। उत्तराखंड में छह रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने पर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पिछले 20 साल से इस तरह के धमकी भरे पत्र भेज रहा है। फिर भी एहतियात बरती जा रही है।

  • पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तरनतारन में 3.5 किलो आरडीएक्स बरामद, जांच में जुटे अधिकारी

    You are currently viewing पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तरनतारन में 3.5 किलो आरडीएक्स बरामद, जांच में जुटे अधिकारी

    Punjab Police got a big success, 3.5 kg RDX recovered in Tarn Taran, officers engaged in investigation

    पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तरनतारन में 3.5 किलो आरडीएक्स बरामद, जांच में जुटे अधिकारी

     

    तरनतारनः रविवार को पंजाब पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी लगी, जब पुलिस ने तरनतारन के पास से 3.5 किलो आरडीएक्स बरामद करते हुए एक बार फिर से पंजाब को दहलाने की साजिश को बेनकाब कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह आरडीएक्स एक खंडर से बरामद किया है। बता दें कि करनाल से आतंकी पकड़े जाने के बाद से खुफिया एजेंसियों के अधिकारी इस मिशन पर काम कर रहे थे।

    वहीं जांच में सामने आया है कि राज्य में बड़े धमाके करने की साजिश थी और इसके लिए तरनतारन में पाकिस्तान की और से बड़ा नेटवर्क बनाया जा रहा था। तीन दिन से जिले में खुफिया एजंसियों के आधिकारी इस मिशन पर काम कर रहे थे और आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

    वहीं इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है। अभी कुछ बताया जाना संभव नहीं। जांच के बाद ही जानकारी दी जा सकती है।