Category: NATIONAL

  • जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंगः बैंक में घुस हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या, विरोध में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

    You are currently viewing जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंगः बैंक में घुस हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या, विरोध में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

    Target killing again in Jammu and Kashmir: Hindu manager shot dead in bank, protest by government employees

    जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंगः बैंक में घुस हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या, विरोध में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

     

    कुलगामः जम्मू-कश्मीर के अंतर्गत आते कुलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर से दुस्साहस करते हुए एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद गुस्साए सरकारी कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिक्रयोग्य है कि 48 घंटे पहले ही मंगलवार को आतंकियों ने कुलगाम में ही एक सरकारी स्कूल की टीचर रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मृतक बैंक मैनेजर कीपहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। जौकि राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने इस घटना को बैंक में घुसकर अंजाम दिया है।

    जानकारी अनुसार इस घटना से पहले कश्मीर घाटी में इस साल जनवरी से अब तक पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और सरपंचों सहित कम से कम 16 टारगेट किलिंग्स हुई हैं। कुलगाम की इस घटना से 48 घंटे पहले ही एक सरकारी टीचर रजनी की हत्या कर दी गई थी, जबकि इससे पहले बडगाम में एक कर्मचारी राहुल भट की तहसील परिसर में घुसकर की हत्या कर दी गई थी।

    बता दें कि बीते मंगलवार को भी रजनी बाला की हत्या के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने कहा था कि यदि सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो वह यहां से पलायन कर जाएंगे। बीते दिनों, इस पूरे मामले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि अल्पसंख्यकों, नागरिकों और सरकार में लोगों को निशाना बनाने वाले “केवल डर फैलाना चाह रहे हैं, क्योंकि स्थानीय निवासियों ने उनके फरमान का जवाब देना बंद कर दिया है”।

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हुई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

    You are currently viewing कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हुई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

    Congress President Sonia Gandhi became Corona positive, isolated herself

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हुई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

     

    नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उनमें हल्के बुखार के लक्षण पाए गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि की है। सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे।

    कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सोनिया ने खुद को आईसोलेट कर लिया है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को वे सेवादल के एक कार्यक्रम के दौरान जिन नेताओं से मिलीं थीं, उनमें भी कोरोना के लक्षण देखें गए हैं। सुरजेवाला के अनुसार, उन्हीं नेताओं के संपर्क में आने के बाद सोनिया गांधी पॉजिटिव पाई गईं।

    बता दें कि बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी को समन भेजा है। 8 जून को उन्हें ईडी के सामने पेश होना है। लेकिन सोनिया के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनके वकील वर्चुअल पेशी की मांग कर सकते हैं।

  • बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का 53 साल की उम्र में निधन, कॉन्सर्ट के बाद बिगड़ी थी तबीयत

    You are currently viewing बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का 53 साल की उम्र में निधन, कॉन्सर्ट के बाद बिगड़ी थी तबीयत

    Bollywood’s famous singer KK died at the age of 53, health deteriorated after the concert

    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का 53 साल की उम्र में निधन, कॉन्सर्ट के बाद बिगड़ी थी तबीयत

     

    कोलकाताः बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का मंगलवार को कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के बाद 53 साल की उम्र में निधन हो गया।  परफॉर्मेंस के बाद वह होटल पहुंचे और उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके यानी कृष्णकुमार कुन्नथ की मौत पर अब सस्पेंस बन गया है, क्योंकि कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, केके के शरीर पर चोट के निशान थे, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सिंगर का पोस्टमॉर्टम उनके परिवार की सहमति के बाद किया जाएगा।

    केके के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने कहा केके के निधन से दुखी हूं, उनके गानों से हर उम्र के लोग जुड़े हुए हैं। वो अपने गानों के जरिए हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केके के निधन पर शोक जताया है। वहीं, केके के निधन से बॉलीवुड़ इंडस्ट्री में दुख का माहौल है। अभिनेता अक्षय कुमार, सिंगर अरमान मलिक, अभिनेत्री सोनल चौहान और मुनमुन दत्ता समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है। केके समेत देश ने पिछले 2 दिन में परफॉर्मेंस के दौरान दो सिंगर्स को खो दिया है।

    अगर केके की बॉलीवुड में एंट्री की बात करें तो उन्होंने ‘माचिस’ फिल्म के ‘छोड़ आए हम’ गाने से डेब्यू किया था। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गाने ‘तड़प तड़प’ से बड़ा ब्रेक मिला था। इसके अलावा केके ने ‘यारो’, ‘पल’, ‘कोई कहे कहता रहे’, ‘मैंने दिल से कहा’, ‘आवारापन बंजारापन’, ‘दस बहाने’, ‘अजब सी’, ‘खुदा जाने’ और ‘दिल इबादत’, ‘तू ही मेरी शब है’ जैसे तमाम खूबसूरत गाने गाए हैं।

  • सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद केंद्र पर भड़कीं ममता, कहा – 2024 में भाजपा की नो एंट्री

    सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद केंद्र पर भड़कीं ममता, कहा – 2024 में भाजपा की नो एंट्री

     

    ममता बनर्जी ने कहा है कि 2024 के चुनाव में वह पूरी ताकत झोंकेंगी और भाजपा की नो एंट्री होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष के नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

     

    लालू प्रसाद यादव के परिवार के ठिकानों पर सीबीआई के छापे के बाद ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भी बनर्जी ने केंद्र पर हमला करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा केंद्रीय एजेंसियों को इस्तेमाल करके विपक्ष को चुप करा देना चाहती है।  क्या ये जांच एजेंसियां केवल जैन, नवाब मलिक के खिलाफ ही काम करती हैं। भाजपा के नेताओं के खिलाफ क्यों नहीं? उन्होंने कहा, केंद्र में भाजपा की सरकार मिलावटी हो गई है। इन लोगों ने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी। नोटबंदी जैसे कदम बेकार साबित हुए। ये एक बहुत बड़ा घोटाला था।

     

  • किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, कुर्सियां तोड़ीं, घटना का वीडियो हुआ वायरल

    You are currently viewing बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, कुर्सियां तोड़ीं, घटना का वीडियो हुआ वायरल

    Black ink thrown at farmer leader Rakesh Tikait in Bengaluru, chairs broke, video of incident went viral

    बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई काली स्याही, कुर्सियां तोड़ीं, घटना का वीडियो हुआ वायरल

     

    बेंगलुरूः कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी गई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में राकेश टिकैत के ऊपर काली स्याही फेंकी हुई दिख रही है। टिकैत के पूरे चहरे पर स्याही लगी दिख रही है। वहीं कार्यक्रम में आए लोगों के बीच झड़प होती दिख रही है। लोग कुर्सियां फेंकते नजर आ रहे हैं।

    जानकारी अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब वह बेंगलुरू के गांधी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। स्याही फेंकने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राकेश टिकैत के अलावा आरोपियों ने युद्धवीर सिंह पर भी काली स्याही फेंकी है। ये घटना उस समय हुई, जब टिकैत पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां आए और स्याही फेंक दी।

    अचानक हुई इस घटना के दौरान राकेश टिकैत के चेहरे, कपड़ों और पगड़ी पर स्याही गिरी। इस दौरान आरोपियों ने धक्का मुक्की भी की और कुर्सियां भी तोड़ीं। राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीव प्रवक्ता हैं और उनके बड़े भाई नरेश टिकैत भाकियू के अध्यक्ष हैं। राकेश टिकैत सरकार के खिलाफ बयानबाजी के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं। हालही में उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर किसानों की ट्राली रोकी गई तो थानों में भूसा भर दिया जाएगा

  • कुएं से पांच शव मिलने से सनसनी, दहशत के माहौल में इलाके के लोग…

    कुएं से पांच शव मिलने से सनसनी, दहशत के माहौल में इलाके के लोग…

    ससुराल से बच्चों के साथ तीन दिन से लापता थीं तीन बहनें

     

    पुलिस के मुताबिक मामले में तीनों के पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में  तीनों बहनों के पिता ने बताया कि उन्हें ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

    कुएं से पांच शव मिलने से सनसनी, ससुराल से बच्चों के साथ तीन दिन से लापता थीं तीन बहनें
    राजस्थान के जयपुर स्थित दूदू कस्बे में कुएं से एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव तीन महिलाओं और उनके दो बच्चों के हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों बहनों की शादी एक ही परिवार में तीन सगे भाइयों से हुई थी। वहीं यह बात भी सामने आई है कि मौत के वक्त तीनों दो बहनें प्रेगनेंट थीं। बताया जाता है कि ससुराल में झगड़े के बाद तीनों बहनें वहां से भागी थीं। एएसपी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों बहनें तीन दिन से लापता थीं। मामले में जांच जारी है।
    दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
    जानकारी के मुताबिक तीनों बहनों के नाम कालू मीना 25, ममता मीना 23 और कमलेश मीना 20 थे। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनके साथ मारे गए एक बच्चे की उम्र चार साल जबकि दूसरा एक महीने से भी कम उम्र का था। पुलिस के मुताबिक मामले में तीनों के पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में  तीनों बहनों के पिता ने बताया कि उन्हें ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पिता ने यह भी बताया कि 25 मई को उनकी सबसे छोटी बेटी ने फोन करके उन्हें बुलाया था। उसने बताया था कि उन तीनों को उनके पति व अन्य रिश्तेदार पीटते हैं। इसके साथ ही उसने अपनी जान का भी खतरा बताया था।
  • लद्दाख में सेना की गाड़ी नदी में गिरने से 7 जवानों की मौत, गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर करने में वायु सेना से ली जा रही मदद

    लद्दाख में सेना की गाड़ी नदी में गिरने से 7 जवानों की मौत, गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर करने में वायु सेना से ली जा रही मदद

    लद्दाख में एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का वाहन सड़क से फिसलकर श्योक नदी में गिर गया। इस हादसे में सेना के कम से कम सात जवानों की मौत हो गई है।

    लद्दाख में सेना का वाहन नदी में गिरने से 7 जवानों की मौत, गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर करने में वायु सेना से ली जा रही मदद

    लद्दाख में एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का वाहन सड़क से फिसलकर श्योक नदी में गिर गया। इस हादसे में सेना के कम से कम सात जवान शहीद हो गए हैं। बाकी अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिक गंभीर घायलों को वायु सेना की मदद से हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन करीब 50 से 60 फीट तक की गहराई में गिरा।

    भारतीय सेना ने एक बयान में कहा है, “26 सैनिकों का एक दल परतापुर में ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ में आगे की ओर बढ़ रहा था। वाहन सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया, जिससे सभी लोग घायल हो गए।”

    सभी 26 सैनिकों को सेना के एक फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। बाद में सात जवानों ने दम तोड़ दिया।

    भारतीय सेना ने कहा, “यह सुनिश्चित करने के प्रयास चल रहे हैं कि घायलों को सर्वोत्तम इलाज दिया जाए। अधिक गंभीर घायलों को हाई सेंटर रेफर करने के लिए वायु सेना की भी मदद ली जा रही है।

  • महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब और शिवसेना नेता के 7 ठिकानों पर ईडी की रेड, करोड़ों रूपये की रिश्वत लेने का लगा आरोप

    You are currently viewing महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब और शिवसेना नेता के 7 ठिकानों पर ईडी की रेड, करोड़ों रूपये की रिश्वत लेने का लगा आरोप

    ED raids on 7 locations of Maharashtra minister Anil Parab and Shiv Sena leader, accused of taking bribe of crores of rupees

    महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब और शिवसेना नेता के 7 ठिकानों पर ईडी की रेड, करोड़ों रूपये की रिश्वत लेने का लगा आरोप

     

    महाराष्ट्रः महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंत्री एवं शिवसेना नेता अनिल परब और अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत राज्य में वीरवार को कई स्थानों पर छापे मारे। बता दें कि शिवसेना नेता के खिलाफ करोड़ों रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। जिसके चलते ईडी ने यह कार्रवाई की है। ईडी ने उनपर मनी लान्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया है।

    दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने रत्नागिरी जिले के तटीय दापोली इलाके में भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं और अन्य आरोपों को लेकर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब व अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत राज्य में वीरवार को कई स्थानों पर छापे मारे।

    जिक्रयोग्य है कि शिवसेना नेता अनिल परब का नाम अंबानी बम धमकी मामले में भी आया था। गिरफ्तार मुंबई पुलिस के पूर्व एपीआई सचिन वाजे ने उनपर कई आरोप लगाए थे। परब पर सबसे बड़ा आरोप ये था कि वह मंत्री पद पर रहते हुए करोड़ों की रिश्वत लिया करते थे, उनके खिलाफ करीब 50 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप लगाए गए। शिवसेना नेता परब पहले भी ईडी के हिट लिस्ट में रहे हैं।  मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद सीबीआइ और ईडी ने उन पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था।

    गौरतलब है कि इससे पहले बीते 8 मार्च 2022 के महीने में भी शिवसेना के नेता मंत्री आदित्य ठाकरे और मंत्री अनिल परब के कई करीबियों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापे की कार्रवाई की थी। तब मुंबई और पुणे में आईटी की रेड शिवसेना नेताओं के करीबियों पर चल रही थी। वहीं तब इस कार्यवाही को लेकर शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय रावत ने केंद्रीय एजेंसियों पर और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे।

  • कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका, सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा सपा का हाथ

    You are currently viewing कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका, सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा सपा का हाथ

    कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका, सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा सपा का हाथ

     

    नई दिल्लीः मुश्किलों के दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी को उस वक्त एक और बड़ी झटका लगा जब कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ कपिल सिब्बल ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा केलिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, ‘मैंने 16 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।’

    उन्होंने कहा, ‘मैं समझता हूं कि जब एक निर्दलीय की आवाज उठेगी तो लोगों को ऐसा लगेगा कि वे किसी पार्टी से नहीं जुड़े हुए हैं। हम विपक्ष में रहकर गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि हम मोदी सरकार का विरोध करें।’ सिब्बल ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि 2024 में ऐसा माहौल बने कि मोदी सरकार की जो खामियां हैं, उसे जनता तक पहुंचाया जा सकें। मैं इसका प्रयास करूंगा।’

    इस मौके सिब्बल ने कहा, ‘मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है। मैं अखिलेश यादव का आभारी हूं कि उन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं आजम खान के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं।’ इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया। उन्होंने बताया, ‘समाजवादी पार्टी की तरफ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल द्वारा राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकन किया गया है। वे समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा जा रहे हैं। अभी पहला नामांकन हुआ है। राज्यसभा के लिए दो अन्य लोगों के नाम बहुत जल्द घोषित हो जाएंगे।’

  • दिल्ली में खराब मौसम के चलते अमृतसर में लैंड हुई 3 इंटरनेशनल फ्लाइटों सहित 17 फ्लाईट… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing दिल्ली में खराब मौसम के चलते अमृतसर में लैंड हुई 3 इंटरनेशनल फ्लाइटों सहित 17 फ्लाईट… पढ़ें पूरी खबर

    17 flights including 3 international flights landed in Amritsar due to bad weather in Delhi… read full news

    दिल्ली में खराब मौसम के चलते अमृतसर में लैंड हुई 3 इंटरनेशनल फ्लाइटों सहित 17 फ्लाईट… पढ़ें पूरी खबर

     

    अमृतसरः दिल्ली में खराब मौसम के चलते शुक्रवार देर रात 3 इंटरनेशनल फ्लाइटों सहित कुल 17 फ्लाइटों को अमृतसर लैंड करवाया गया। जिस कारण फ्लाइटों में आए यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और रात करीब 3 बजे तक यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते देखे गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट अथारिटी ने यह फैसला दिल्ली में खऱाब मौसम को देखते हुए लिया था।

    जानकारी अनुसार भले ही फ्लाइट डायवर्ट कर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करवा दी गई थी। लेकिन पुख्ता इंतजाम न होने के कारण यात्री अपने सामान के साथ रनवे पर बैठे रहे। रात को लैंड होने वाली फ्लाइट में न्यूयार्क, थाईलैंड और एम्सडेन से आई इंटरनेशनल फ्लाइट भी थी। इसमें इन फ्लाइट में विदेशी नागरिक होने के कारण उन्हें एयरपोर्ट के पास ही होटल में भेजा गया। लेकिन वहां पर भी कमरे खाली न होने के कारण वापिस एयरपोर्ट पर लाया गया। जिसके बाद बहुत सारे यात्रियों को बसों में बैठा कर दिल्ली की तरफ रवाना किया गया।

    बता दें कि खराब मौसम के चलते दिल्ली उतरने वाली यूनाइटेड एयरवेज की यूए82 न्यूयार्क-दिल्ली, थाई एयरवेज की टीजी-315 बैकाक-दिल्ली, एयर इंडिया की एआई-812 लखनऊ-दिल्ली, विस्तारा यूके 992 पटना-दिल्ली, यूके870 हैदराबाद-दिल्ली, यूके 988 मुंबई-दिल्ली, 6ई2126 पटना-दिल्ली, स्पाइस जेट की एसजी8189, पुणे-दिल्ली एसजी 8710 मुबंई-दिल्ली और अमृतसर-दिल्ली स्पाइस जेट 2934 सहित कुछ अन्य फ्लाइट थी। जिन्हें अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। अमृतसर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट को बीच रास्ते ही वापस बुला लिया गया था।