कुएं से पांच शव मिलने से सनसनी, दहशत के माहौल में इलाके के लोग…
ससुराल से बच्चों के साथ तीन दिन से लापता थीं तीन बहनें
पुलिस के मुताबिक मामले में तीनों के पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में तीनों बहनों के पिता ने बताया कि उन्हें ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

राजस्थान के जयपुर स्थित दूदू कस्बे में कुएं से एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव तीन महिलाओं और उनके दो बच्चों के हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों बहनों की शादी एक ही परिवार में तीन सगे भाइयों से हुई थी। वहीं यह बात भी सामने आई है कि मौत के वक्त तीनों दो बहनें प्रेगनेंट थीं। बताया जाता है कि ससुराल में झगड़े के बाद तीनों बहनें वहां से भागी थीं। एएसपी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों बहनें तीन दिन से लापता थीं। मामले में जांच जारी है।
दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
जानकारी के मुताबिक तीनों बहनों के नाम कालू मीना 25, ममता मीना 23 और कमलेश मीना 20 थे। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनके साथ मारे गए एक बच्चे की उम्र चार साल जबकि दूसरा एक महीने से भी कम उम्र का था। पुलिस के मुताबिक मामले में तीनों के पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में तीनों बहनों के पिता ने बताया कि उन्हें ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पिता ने यह भी बताया कि 25 मई को उनकी सबसे छोटी बेटी ने फोन करके उन्हें बुलाया था। उसने बताया था कि उन तीनों को उनके पति व अन्य रिश्तेदार पीटते हैं। इसके साथ ही उसने अपनी जान का भी खतरा बताया था।

Leave a Reply