Category: NATIONAL

  • हिमाचल विधानसभा के मेन गेट और चारदीवारी पर लगे खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप

    You are currently viewing हिमाचल विधानसभा के मेन गेट और चारदीवारी पर लगे खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप

    Khalistan flags on the main gate and boundary wall of Himachal Assembly, created a stir

    हिमाचल विधानसभा के मेन गेट और चारदीवारी पर लगे खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप

     

    धर्मशालाः हिमाचल प्रदेश शीतकालीन विधानसभा के मुख्य गेट पर रविवार सुबह खालिस्तान समर्थकों के झंडे और दीवारों पर स्लोगन दिखने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी धर्मशाला के स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी, इसके बाद  प्रशासन ने स्थानीय लोगों से मिली शिकायत के बाद झंडे हटा दिए। बता दें कि, सिख फॉर जस्टिस संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल के सीएम को खत लिखते हुए खालिस्तानी झंडे लगाने की धमकी दी थी। पन्नू ने खत में धमकी देते हुए कहा था कि वह शिमला में जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान का झंडा फहराएगा।

    घटना पर कांगड़ा के एसपी कुशल शर्मा ने इस मामले पर कहा कि यह घटना देर रात या बड़े सवेरे हुई है। पुलिस ने फौरन विधानसभा गेट से खालिस्तानी झंडे हटवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि यह किसी पंजाब से आए यात्री की हरकत हो सकती है।

    वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और धर्मशाला एसडीएम शिल्पी वेकटा भी मौके पर पहुंची। शिल्पी बेक्टा ने कहा कि हमें हिमाचल विधानसभा की दीवारों के विरूपण होने की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये झंडे किसने और क्यों लगाए है।

  • जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 2 मजदूरों के झुलसने की खबर, सीएम ने दिया मदद का भरोसा

    You are currently viewing जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 2 मजदूरों के झुलसने की खबर, सीएम ने दिया मदद का भरोसा

    Massive fire broke out after blast at Tata Steel plant in Jamshedpur, Jharkhand, news of 2 workers scorched, CM assured help

    जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 2 मजदूरों के झुलसने की खबर, सीएम ने दिया मदद का भरोसा

     

    जमशेदपुरः टाटा स्टील के झारखंड में स्थित प्लांट में शनिवार दोपहर को एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां भेजी गई हैं। वहीं जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाही में जुटे हुए हैं। इस मौके राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके कहा कि प्रशासन टाटा स्टील प्रबंधन के साथ मिलकर राहत कार्य में जुट गया है और प्रबंधक की हर संभव मदद की जाएगी।

    जानकारी अनुसार टाटा स्टील के कोक प्लांट में हुआ विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई. धमाके की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए. बताया जा रहा है कि कोक प्लांट के बैट्री नंबर पांच, छह व सात के बीच यह धमाका हुआ है। धमाके में एक ठेकाकर्मी गंभीर रूप से घायल है। उसकी जांघ में चोट लगी है, साथ ही अन्य दो ठेकाकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं. सभी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, बैटरी नंबर पांच, छह, सात की गैस लाइन में जब गैस कटिंग और वेल्डिंग का काम हो रहा था, तभी पाइप लाइन से गैस का रिसाव होने लगा। गैस लाइन में कोक ओवन गैस थी, जिसे कार्बन मोनोआक्साइड भी कहा जाता है, यह काफी ज्वलनशील होती है। धमाके के बाद इसने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।

  • हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद देर रात घर पहुंचे बग्गा, बोले- किसी से डरने वाले नहीं

    You are currently viewing हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद देर रात घर पहुंचे बग्गा, बोले- किसी से डरने वाले नहीं

    After the high voltage drama, Bagga reached home late at night, said – not afraid of anyone

    हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद देर रात घर पहुंचे बग्गा, बोले- किसी से डरने वाले नहीं

     

    नई दिल्लीः पंजाब पुलिस द्वारा शुक्रवार को दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिन भर चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद देर रात अपने घर पहुंच गए हैं। इससे पहले देर रात उन्हें 12.30 द्वारका अदालत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्वयं सिद्धा त्रिपाठी के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के सामने बग्गा की मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की गई, जिसमें उनकी पीठ व हाथ में चोटें पाई गईं। बग्गा ने मजिस्ट्रेट से कहा कि वह अपने घर जाना चाहते हैं, जिसके बाद अदालत ने उन्हें पुलिस सुरक्षा में घर भेजा, यहां देर रात घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

    इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेशी से पहले बग्गा को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। बग्गा की पीठ और कंधे में चोट लगी है। जिसके बाद अदालत ने उन्हें घर छोड़ने के अलावा हरिनगर थाने के एसएचओ से सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कहा। पंजाब पुलिस के वकीलों की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट स्वयं सिद्धा त्रिपाठी की सोसायटी के बाहर खड़ी थी, लेकिन उन्हें तजिंदर पाल बग्गा की पेशी व घर लौटने की भनक तक नहीं लगी। देर रात 1 बजे तक पंजाब पुलिस के वकील मजिस्ट्रेट की सोसायटी के बाहर खड़े रहे।

    पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने मोहाली में दर्ज एक मामले में बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को सुबह दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया। हालांकि, बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जा रहे पंजाब पुलिस की गाड़ियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोक दिया गया और पंजाब पुलिस की गाड़ियों को कुरुक्षेत्र के पीपली पुलिस थाने ले जाया गया।

  • देश की जनता पर फिर पड़ी महंगाई की मार, 50 रूपए तक महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

    You are currently viewing देश की जनता पर फिर पड़ी महंगाई की मार, 50 रूपए तक महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

    Inflation hit the people of the country again, domestic gas cylinder became costlier by Rs 50

    देश की जनता पर फिर पड़ी महंगाई की मार, 50 रूपए तक महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

     

    नई दिल्लीः लगातार देश में बढ़ रही महंगाई और आम आदमी की जेब पर पड़ता भार एर बार फिर बढ़ गया है। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने से एक बार फिर रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। हालांकि, पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर जनता को बीते एक महीने से राहत जरूर मिली है। लेकिन गैस कंपनियों ने 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये महंगा कर दिया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। नई दरें आज सात मई से लागू कर दी गई हैं।

    गौरतलब है कि इससे पहले 22 मार्च को भी घरेलू सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। उस समय भी 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़े थे। बता दें कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में इससे पहले 22 मार्च 2022 को 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। तब दिल्ली में इसकी कीमत 949.50 रुपए हो गई थी। मार्च 2022 से पहले घरेलू एलपीजी की कीमतें बीते साल 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ी थीं।

    बता दें कि 1 मई को कॉमर्श‍ियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जा चुकी है। इसकी कीमत 102.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई थी। कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कॉमर्श‍ियल गैस सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपए हो गई थी। पहले इसकी कीमत 2253 रुपए थी। जिक्रयोग्य है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतें लोकल टैक्स के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होंगी। लेकिन ये बात भी गौर करने वाली है कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

    You are currently viewing यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

    Tragic road accident on Yamuna Expressway, 7 people of same family died, PM Modi expressed grief

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

     

    उत्तर प्रदेशः मथुरा के थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादासा हो गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा थाना नौहझील इलाके के माइल स्टोन 68 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतना भयंकर थी कि कार सवार 3 महिलाओं सहित सात की मौत हो गई मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    जानकारी अनुसार, कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे। ये सभी मूलरूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले थे। और शादी में शामिल होने के लिए हरदोई आए थे,कि हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से चल रही कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।  पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को एक्सप्रेस-वे से हटवाया।

    इस घटना पर पीएम मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मथुरा के इस दर्दनाक हादसे में सीएम योगी ने भी दुख जताया है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

  • वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, सीएम धामी रहे मौजूद

    You are currently viewing वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, सीएम धामी रहे मौजूद

    Kedarnath Dham’s doors open with Vedic chants, devotees gathered for darshan, CM Dhami was present

    वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, सीएम धामी रहे मौजूद

     

    केदारनाथः केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। मंदिर के कपाट सुबह 6.25 मिनट पर खोले गए। मंत्रोच्चार के बीच रावल ने बाबा केदारनाथ की डोली लेकर मंदिर में प्रवेश किया। शीतकाल में छह माह बंद रहने के बाद कपाट खुलने के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

    कपाट खुलने के मौके पर मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। इससे पहले, वीरवार को ही केदारनाथ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। 2020 में कोरोना महामारी फैलने के बाद से यहां भक्तों को दर्शन की इजाजत नहीं थी। हर साल कपाट खुलते थे और बाबा की पूजा-आरती की जाती थी।

    ऐसी मान्यता है कि बाबा केदारनाथ जगत के कल्याण के लिए छह महीने सामधि में रहते हैं और कपाट खुलने के साथ ही बाबा समाधि से जागते हैं और भक्तों को अपना दर्शन देते हैं। बता दें कि केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित है। सर्दियों में भारी बर्फवारी और भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सभी चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल दोबारा अप्रैल-मई में खोले जाते हैं । गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट पहले ही खुल चुके हैं जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे।

    बाबा केदारनाथ का मंदिर भारतीयों के लिए केवल श्रद्धा और आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि उत्तर और दक्षिण भारत की धार्मिक संस्कृति का संगम स्थल भी है।  केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। महाभारत काल में यहां भगवान शंकर ने पांडवों को बेल के रूप में दर्शन दिया था। इस मंदिर का निर्माण 8वीं-9वीं सदी में आदिगुरु शंकराचार्य ने कराया था।

  • Alert: Jammu Kashmir में मिली 150 मीटर लंबी खुफिया सुरंग: जम्मू में BSF ने खुफिया सुरंग का लगाया पता, देश के खिलाफ एक बड़ी साजिश फिर हुई नाकाम

    Alert: Jammu Kashmir में मिली 150 मीटर लंबी खुफिया सुरंग: जम्मू में BSF ने खुफिया सुरंग का लगाया पता, देश के खिलाफ एक बड़ी साजिश फिर हुई नाकाम

    सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू के सांबा सेक्टर में सुरंग का पता लगाया है, जो पाकिस्तान से बनायी गयी थी. BSF का मानना है कि अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिये पाकिस्तान इस सुरंग से आतंकी भेजने की कोशिश कर रहा होगा. इस सुरंग का पता लगाकर BSF ने अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के मंसूबों को विफल कर दिया गया है.

    जानकारी के मुताबिक, ये सुरंग करीब 2 फीट चौडी है और इसमें 21 मिट्टी से भरे बैग निकाले गए हैं, जो सुरंग को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए थे. पिछले 1.5 साल में BSF ने ये पांचवी सुरंग खोज निकाली है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान आतंकी भेजने और हथियार और ड्रग्स की तस्करी करने के लिए कर रहा था.

    करीब 150 मीटर लंबी है सुरंग

    BSF के प्रवक्ता, DIG एस.पी.एस. संधू ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान के नापाक मंसूबों में सेंध लगाते हुए BSF जम्मू ने 4 मई 2022 को सांबा इलाके के सामने बीओपी चक फकीरा के इलाके में सीमा पार सुरंग का पता लगाया.’ उन्होंने कहा, ‘इस सुरंग का पता लगाना इस क्षेत्र में किए गए एक पखवाड़े में लंबे सुरंग विरोधी अभ्यास के दौरान BSF सैनिकों के कठोर और लगातार प्रयासों का परिणाम है. यह सुरंग ताजा खोदी गई है और लगभग 150 मीटर लंबी होने का संदेह है.’

    अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए बनाई थी सुरंग

    संधू ने कहा, ‘इस सुरंग का पता लगाने के साथ, BSF जम्मू ने आगामी अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है.’ गौरतलब है कि BSF ने जम्मू के सुंजवां इलाके में 22 अप्रैल को हुई मुठभेड़ के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के साथ किसी भी सुरंग का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है.

    Secret Tunnel in Jammu Kashmir: BSF ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक खुफिया सुरंग का पता लगाया है. इस सुरंग का पता लगाकर अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए पाकिस्तानी आतंकवादियों के मंसूबों को विफल कर दिया गया है.

     

  • बड़ी साजिश हुई नाकाम; करनाल से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, भारी तादाद में हथियार और बारूद का कंटेनर बरामद

    बड़ी साजिश हुई नाकाम; करनाल से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, भारी तादाद में हथियार और बारूद का कंटेनर बरामद

    बड़ी साजिश हुई नाकाम; करनाल से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, भारी तादाद में हथियार और बारूद का कंटेनर बरामद

     

    Karnal News: हरियाणा (Haryana) की करनाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आतंकवादियों को शिकंजे में लिया है. पुलिस की टीम ने इन आतंकियों से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. इस मामले का खुलासा होते ही पुलिस प्रशासन के आलाअधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

     

    करनाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने पकड़े गए आतंकियों से हथियार भी बरामद किए हैं. मामला सामने आने के बाद अब केंद्रीय एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर सकती हैं. आपको बता दें कि मधुबन थाने में बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी आतंकवादी पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे.

    बब्बर खालसा से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकवादी

    पुलिस ने इन संदिग्धों के पास से जो इनोवा कार बरामद की है. उसमें बड़ी तादाद में गोलियां (Bullets) और बारूद के कंटेनर भी बरामद हुए हैं. पुलिस का कहना है कि कंटेनर में रखा हुआ विष्फोटक पदार्थ आरडीएक्स (RDX) हो सकता है. आपको बता दें कि करनाल पुलिस को टिप मिली थी कि चार संदिग्ध आतंकी पंजाब की तरफ से करनाल में दाखिल होने वाले हैं जो एक इनोवा कार में सवार हैं और इनके पास हथियार भी हैं.

    इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास नाका लगाया और एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका. गाड़ी की तलाशी के दौरान ये मौत का सामान बरामद हुआ. जानकारी के मुताबिक ये सभी संदिग्ध आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा (Babbar Khalsa) से जुड़े बताए जा रहे हैं.

    आतंकी साज़िश पर बड़ा खुलासा

    आपको बता दें कि पकड़े गए आतंकी भारत में दहशत फैलाना चाहते थे. इस मामले में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार भेजे गए थे. हरविंदर रिंदा ने ये हथियार सप्लाई किए थे. इस मामले में ऐप के जरिए लोकेशन बताई जा रही थी. तेलंगाना के आदिलाबाद इलाके में ये हथियार भेजे जाने थे लेकिन उससे पहले ही ये चारों करनाल में धर लिए गए.

    संदिग्धों की पहचान हुई

    गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के नाम गुरप्रीत सिंह, अमनदीप, भूपेंद्र और परमिंदर हैं. चारों संदिग्ध पंजाब के फिरोजपुर और लुधियाना के रहने वाले हैं.  करनाल पुलिस को सूचना मिली थी की ये चारों आतंकी पंजाब की तरफ से करनाल में दाखिल होने वाले हैं जो एक इनोवा कार में सवार हैं इनके पास हथियार भी हैं. पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये चारों आतंकी किसके कहने पर और कहां पर आतंकी वारदात को अंजाम देना चाहते थे. इन संदिग्धों में तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक ये सभी संदिग्ध आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा (Babbar Khalsa) से जुड़े बताए जा रहे हैं.

    इस पूरे मामले की जांच के दौरान बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है. आतंकियों के पकड़े जाने के बाद आशंका जाहिर की जा रही है कि यह लोग किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने निकले थे. मामले का खुलासा होने के बाद शहर में अलर्ट है. पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

  • तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी, चांसलर से करेंगे मुलाकात

    You are currently viewing तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी, चांसलर से करेंगे मुलाकात

    PM Modi reaches Germany’s capital Berlin for a three-day Europe tour, will meet the Chancellor

    तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी, चांसलर से करेंगे मुलाकात

     

     

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल की अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिले। शाम 4.15 पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। पीएम मोदी से मिलने के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और ‘मोदी—मोदी’, ‘वंदे मातरम’ व ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

    गौरतलब है कि अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले चरण में पीएम बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ छठे भारत-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन में शामिल होंगे। फिर शाम को बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने बर्लिन पहुंचते ही ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वह चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से बात करेंगे। इसके अलावा व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक और एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। उन्हें विश्वास है कि यह यात्रा भारत और जर्मनी की दोस्ती को बढ़ावा देगी। उनकी यह यात्रा ऐसे समय होगी, जब यूक्रेन संकट जारी है। पीएम मोदी 50 वैश्विक व्यवसायियों से भी बातचीत करेंगे। पीएम मोदी की इस यात्रा और बैठकों को काफी अहम माना जा रहा है।

    मोदी की यात्रा के दौरान ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक संबंध, टिकाऊ विकास, जलवायु एवं हरित ऊर्जा सहित विविध क्षेत्रों में विस्तृत चर्चा होगी। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा बनाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के दौरान यूक्रेन का मुद्दा भी चर्चा में उठेगा। विनय क्वात्रा ने कहा कि वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा महत्वपूर्ण है और यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ बैठक में यह विषय चर्चा के लिए आएगा।

  • कोलकाता में हवा में लड़खड़ा उठा स्पाईसजेट का विमान, 40 यात्री घायल

    You are currently viewing कोलकाता में हवा में लड़खड़ा स्पाईसजेट का विमान, 40 यात्री घायल

    SpiceJet plane crashed in Kolkata, 40 passengers injured

    कोलकाता में हवा में लड़खड़ा उठा स्पाईसजेट का विमान, 40 यात्री घायल

     

     

    कोलकाता : कोलकाता के अंतर्गत आते काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे पर उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब विमान को हवा में लड़खड़ा गया। जिस कारण लगभग 40 यात्रियों को मामूली चोटें आई। बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट मुंबई से आ रही थी। बताया जा रहा है कि घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

    जानकारी अनुसार सोमवार को स्पाइसजेट के एक यात्री विमान ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल में काजी नजरूल इस्लाम हवाईअड्डे पर उतरते समय हवा के बीच लड़खड़ा गया। ओवरहेड केबिन का सामान उन पर गिरने से लगभग 40 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। फ्लाइट मुंबई से आ रही थी। स्पाइसजेट के अधिकारियों ने लैंडिंग के समय मुंबई-अंडाल उड़ान के लड़खड़ने की घटना की पुष्टि की।

    अंडाल हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि घायल यात्रियों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का अभी भी इलाज चल रहा है। ये सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हालांकि, लैंडिंग से पहले, विमान को मध्य हवा में अशांति का सामना करना पड़ा। हालांकि विमान के पायलट ने स्थिति को संभाला और किसी तरह हवाईअड्डे पर उतरे, लेकिन कई यात्री घायल हो गए।