देश की जनता पर फिर पड़ी महंगाई की मार, 50 रूपए तक महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
नई दिल्लीः लगातार देश में बढ़ रही महंगाई और आम आदमी की जेब पर पड़ता भार एर बार फिर बढ़ गया है। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने से एक बार फिर रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। हालांकि, पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर जनता को बीते एक महीने से राहत जरूर मिली है। लेकिन गैस कंपनियों ने 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये महंगा कर दिया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। नई दरें आज सात मई से लागू कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 22 मार्च को भी घरेलू सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। उस समय भी 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़े थे। बता दें कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में इससे पहले 22 मार्च 2022 को 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। तब दिल्ली में इसकी कीमत 949.50 रुपए हो गई थी। मार्च 2022 से पहले घरेलू एलपीजी की कीमतें बीते साल 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ी थीं।
बता दें कि 1 मई को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जा चुकी है। इसकी कीमत 102.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई थी। कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपए हो गई थी। पहले इसकी कीमत 2253 रुपए थी। जिक्रयोग्य है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतें लोकल टैक्स के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होंगी। लेकिन ये बात भी गौर करने वाली है कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।








Leave a Reply