Category: NATIONAL

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ जारी किया रेड कार्नर नोटिस

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ जारी किया रेड कार्नर नोटिस

    Sidhu Musewala murder case: Interpol issues red corner notice against Goldie Brar

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ जारी किया रेड कार्नर नोटिस

     

    चंडीगढ़ः इंटरपोल ने पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के मामले में गैंगस्‍टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्‍डी बराड़ के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ के इस वक्त कनाडा में होने की बात कही जा रही है। गोल्‍डी बराड़ गैंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और पंजाब पुलिस अब उसे काबू करना चाहती है।

    गौरतलब है कि गोल्डी बराड़ के खिलाफ फरीदकोट में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया था। पंजाब पुलिस का दावा है कि 19 मई को सीबीआई को प्रस्ताव भेजा था जिसके 10 दिन बाद मूसेवाला की हत्या कर दी गई। हालांकि सीबीआई ने इसका खंडन किया है। सीबीआई का कहना है कि मूसेवाला की हत्या के एक दिन बाद 30 मई को गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध प्राप्त हुआ था। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि “हत्या, आपराधिक साजिश और अवैध हथियारों की आपूर्ति” का आरोप है।

    बता दें कि 28 वर्षीय गायक और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।  श्री मुक्तसर साहिब निवासी गोल्डी बराड़ साल 2017 में स्टूडेंड वीजा पर कनाडा गया था और वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है। बराड़ के खिलाफ नवंबर 2020 और फरवरी 2021 में हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे। मूसेवाला की हत्या पिछले साल हुई युवा अकाली नेता विक्की मिड्डुखेड़ा की हत्या का बदला बताई जा रही है।

  • अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब श्रीनगर से सीधे अमरनाथ तक मिलेगी हेलीकाप्टर सेवा

    You are currently viewing अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब श्रीनगर से सीधे अमरनाथ तक मिलेगी हेलीकाप्टर सेवा

    Big news for the travelers going to Amarnath, now helicopter service will be available from Srinagar directly to Amarnath

    अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब श्रीनगर से सीधे अमरनाथ तक मिलेगी हेलीकाप्टर सेवा

     

    श्रीनगरः अमरनाथ यात्रियों के लिए इस बार यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। इस बार केंद्र के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को श्रीनगर से ही पंचतरणी तक हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध करवाने की तैयारी कर ली है। गुफा की ओर जाने वाले रास्तों पर यात्रा के दबाव को कम करने के लिए गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालाय ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को श्रीनगर से पंचतरणी के लिए सीधे हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने को कहा है। अभी बालटाल और पहलगाम से पंचतरणी तक होलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध है।

    प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग का दर्शन करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ पहुंचते हैं। इस बार भी यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसलिए पिछले हफ्ते एक बैठक हुई थी, जिसमें तय किया गया कि श्रीनगर से भी यात्रियों को हेलिकॉप्टर सेवाएं दी जा सकती हैं। इसके लिए एक नया रास्ता जोड़ा जा रहा है, जो श्रीनगर हवाई अड्डे के पास बडगाम से पंचतरणी तक होगा। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड जांच कर रहा है। इससे पहले अमरनाथ गुफा के पास केवल वीआईपी को ले जाने वाले हेलिकॉप्टर ही उतरते हैं।

    जिक्रयोग्य है कि कोरोना के कारण श्री अमरनाथ की वार्षिक यात्रा दो साल बाद आयोजित की जा रही है। इस वर्ष यह यात्रा 30 जून से आंरभ होकर 11 अगस्त को समाप्त होगी। श्राइन बोर्ड का दावा है कि यात्रा में आठ लाख के करीब श्रद्धालु आ सकते हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन सभी आवश्यक प्रबंध करने में जुटा हुआ है। इसीलिए श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था को भी दोगुना किया जा रहा है।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः जलवायु टॉवर सोसाइटी में पुलिस की रेड, कुछ संदिग्ध लिए हिरासत में

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः जलवायु टॉवर सोसाइटी में पुलिस की रेड, कुछ संदिग्ध लिए हिरासत में

    Sidhu Musewala massacre: Police raid in Climate Tower Society, some suspects in custody

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः जलवायु टॉवर सोसाइटी में पुलिस की रेड, कुछ संदिग्ध लिए हिरासत में

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जांच एजेंसियां हरकत में हैं और जगह -जगह पर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस की टीम ने वीरवार सुबह मोहाली के सन्नी एनक्लेव में स्थित जलवायु टॉवर के रिहायशी इलाके में छापेमारी की। मौके पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी थे।

    जानकारी अनुसार, एसएसपी मोहाली की देखरेख में यह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसके लिए विशेष फोर्स बुलाई गई थी, इस दौरान पूरा जलवायु टावर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस की तरफ से दर्जन के करीब संदिग्ध व्यक्तियों को राउंड अप किया गया है। वहीं पुलिस ने यहां खड़ी कुछ पुरानी गाड़ियां भी बरामद की हैं। इस संबंधित एसएचओ सदर, खरड़ योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस की तरफ से इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ऑपरेशन की जानकारी सांझी की जाएगी।

    बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी रेड कर रही है। इस सिलसिले में मोहाली पुलिस ने शहर की कई सोसाइटियों में सर्च आपरेशन चलाया है। बताया जा रहा है कि यहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम होमलैंड सोसाइटी में रेड करने पहुंची है। होमलैंड सोसाइटी में कई पंजाबी गायक वहां रहते हैं। वहां से पुलिस ने सटोरियों को दबोचा था। उससे पहले सेक्टर 88 के पूरब अपार्टमेंट में सर्च अभियान चलाया गया था। इस बार की सर्च में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस पूरी तरह जानकारी जुटाने से पहले कुछ भी कहने से बच रही है।

  • दिल्ली की पार्किंग में लगी भीषण आग 10 कारों सहित 100 वाहन पूरी तरह से जलकर राख

    You are currently viewing दिल्ली की पार्किंग में लगी भीषण आग 10 कारों सहित 100 वाहन पूरी तरह से जलकर राख

    Massive fire in Delhi’s parking lot 100 vehicles including 10 cars completely burnt to ashes

    दिल्ली की पार्किंग में लगी भीषण आग 10 कारों सहित 100 वाहन पूरी तरह से जलकर राख

     

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में भीषण आग लगी है। जिसकी चपेट में आकर पार्किंग में खड़ीं 10 कारों सहित करीब 100 वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में पूरी पार्किंग को अपनी चपेट में ले लिया।

    इस संबंधी जानकारी देते दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, इस आग की वजह से कुल 10 कारों, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा में आग लगी है। कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि किसी इंसान के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। जिस पार्किंग में ये आग लगी, वहां पर ई रिक्शा चार्ज किए जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने की ये घटना आज सुबह 5 बजे के करीब हुई है।

    जामिया नगर में आग लगने से पहले मंगलवार देर रात नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में आग लगी थी। हालांकि इस आग पर फायर बिग्रेड की गाड़ियों द्वारा फौरन काबू पा लिया गया था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट परिसर में स्थित एक बैंक में भी आग लगने का मामला सामने आया था।

  • मोहाली में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

    You are currently viewing मोहाली में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

    Youth committed suicide by shooting in Mohali, birthday was celebrated a day earlier

    मोहाली में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

     

    चंडीगढ़ः मोहली के अंतर्गत आते सेक्टर 67 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने मंगलवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार सुबह उसके घर से थोड़ी दूर पर कार से बरामद किया गया है। मृतक युवक की पहचान करन पाल शर्मा (25) के रूप में हुई है तथा वह अपने पिता के साथ काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार मृतक के पिता सुरिंदर कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि मृतक की जेब की दांयी पाकेट से 9 गोलियां भी बरामद की गई हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मोहाली फेज 11 के एसएचओ गगनदीप सिंह समेत डीएसपी सुखजीत सिंह विर्क भी पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच करने के लिए पहुंच गई। मोहाली पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। मृतक सेक्टर 67 की जलवायु विहार सोसायटी में ही रहता था।

    मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने बीती रोज परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। इसके बार परिवार को जलवायु विहार सोसायटी छोड़कर खुद बाहर पार्टी करने की बात कहकर निकल गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार घबरा गया। इसके बाद सुबह उसकी लाश घर से कुछ ही दूर कार में बरामद हुई। मृतक अपने पिता के साथ खरीद-फ़रोख़्त का काम करता था। परिवार के मुताबिक उनके बेटे को धमकियां मिल रही थी। जिसके चलते वह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था।

  • यूपी में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, जेल में बंद मुख्तार अंसारी की खातिरदारी करने डिप्टी जेलर समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

    You are currently viewing यूपी में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, जेल में बंद मुख्तार अंसारी की खातिरदारी करने डिप्टी जेलर समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

    Big action of Yogi government in UP, 5 police officers including deputy jailer suspended for taking care of jailed Mukhtar Ansari

    यूपी में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, जेल में बंद मुख्तार अंसारी की खातिरदारी करने डिप्टी जेलर समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

     

    बांदाः यूपी का माफिया सरगना और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की खातिरदारी करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गय। मुख्तार अंसारी इस समय यूपी की बांदा जेल में बंद है। जेल में मुख्तार को स्पेशल ट्रीटमेंट दी जा रही थी. जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ, दोषी पुलिसकर्मियों पर सीएम योगी का हंटर चल गया। इस मामले में योगी सरकार ने डिप्टी जेलर सहित 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। गौरतलब है कि पूर्वांचल का डॉन कहे जाने वाले मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में बंद हैं।

    जानकारी अनुसार सोमवार रात को करीब 9 बजे डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन भारी पुलिस बल के साथ बांदा मंडल कारागार में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें जेल का गेट बंद होने की वजह से करीब 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। ऐसे में इन अधिकारियों को जेल के अंदर अनियमितता की आशंका हुई। जब वह जेल के अंदर गए तो जेल में अनियमितताएं देखने को मिलीं। जिसके बाद डीएम अनुराह पटेल जेल अधिकारियों पर आग बबूला हो गए।

    जानकारी अनुसार अधिकारी जब जेल के अंदर पहुंचे तो उन्हें मुख्तार की बैरिक (15 और 16 नंबर) में दशहरी आम, कीवी समेत अन्य सामान मिला। इस दौरान मुख्तार की सुरक्षा में लगे जेलकर्मियों के पास बॉडी कैम भी नहीं मिला। जब इस मामले में मौजूदा डिप्टी जेलर से डीएम और एसपी ने सवाल किए तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस निरीक्षण के बाद डीएम और एसपी ने एक संयुक्त रिपोर्ट मंगलवार को शासन को भेजी, जिसके बाद डीजी जेल आनंद कुमार ने डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह समेत 4 जेल सुरक्षाकर्मी सस्पेंड कर दिए। इस बात की पुष्टि जेलर वीरेंद्र कुमार ने कर दी है।

  • पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती

    You are currently viewing पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती

    Former Chief Minister Parkash Singh Badal admitted to PGI after complaining of chest pain

    पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सोमवार देर रात अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया है, जहां डाक्टरों की टीम प्रकाश सिंह बादल का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 10 बजे प्रकाश सिंह बादल को सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

    इस संबंधी जानकारी पीजीआई के कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर यशपाल शर्मा ने बताया कि उनके नेतृत्व में डाक्टरों की टीम पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रही है। उन्हें सोमवार देर शाम सीने में दर्द होने के बादल कार्डियक सेंटर में भर्ती करवाया गया था। इस दजौरान डाक्टरों ने उनके हार्ट की इसीजी कर एडमिट कर लिया है। उन्हें कार्डियक सेंटर के तीसरे फ्लोर पर 17 नंबर प्राइवेड वार्ड में एडमिट किया गया है। इस दौरान उनके साथ शिरोमिण अकाली दल के वरिष्ठ नेता भी मजूद थे। बता दें कि 95 वर्षीय स. प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

  • पंजाब के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत सुबह 3 बजे गिरफ्तार, जंगलात विभाग के हर काम में रिश्वतखोरी का लगा आरोप

    You are currently viewing पंजाब के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत सुबह 3 बजे गिरफ्तार, जंगलात विभाग के हर काम में रिश्वतखोरी का लगा आरोप

    Former Punjab minister Sadhu Singh Dharamsot arrested at 3 am, accused of bribery in every work of forest department

    पंजाब के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत सुबह 3 बजे गिरफ्तार, जंगलात विभाग के हर काम में रिश्वतखोरी का लगा आरोप

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ विजिलेंस ने उनके कई साथियों को भी हिरसात में लिया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने यह कार्रवाई सुबह करीब 3 बजे की। इस दौरान विजिलेंस ने धर्मसोत के साथ कमलजीत सिंह और चमकौर सिंह को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कमलजीत एक पत्रकार है और एक वेब चैनल चलाता है। यह दोनों धर्मसोत के साथ ओएसडी की हैसियत से काम कर रहे थे। जिक्रयोग्य है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं और वह सिद्धूमूसेवाला के माता-पिता से मिले हैं।

    जानकारी अनुसार धर्मसोत पर पेड़ कटाई से लेकर जंगलात विभाग के हर काम में रिश्वतखोरी करने का आरोप है। धर्मसोत के बाद जंगलात मंत्री बने संगत सिंह गिलजियां पर भी केस दर्ज किया गया है। गिलजियां के पीए कुलविंदर सिंह और सचिन कुमार पर भी केस दर्ज हुआ है। इस केस में आईएफएस अमित चौहान, मोहाली के वन मंडल अफसर गुरअमनप्रीत सिंह और वन गार्ड दिलप्रीत सिंह पर भी केस दर्ज हुआ है।

    बता दें कि धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते जंगलात मंत्री थे। हालांकि, जब कैप्टन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी मंत्री पद से छुट्‌टी कर दी गई। इसके बाद चरणजीत चन्नी सीएम बने। तब संगत सिंह गिलजियां को जंगलात मंत्री बनाया गया। पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली आप सरकार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में अपने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था।

  • अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में खालिस्तानी नारे लगाने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में खालिस्तानी नारे लगाने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Police arrested two persons who raised Khalistani slogans in Amritsar’s Golden Temple complex

    अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में खालिस्तानी नारे लगाने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्तियों ने स्वर्ण मंदिर में देश विरोधी नारे लगाए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदासपुर निवासी मंजीत सिंह उर्फ बाबा और लुधियाना निवासी सौदागर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरिपोयं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के हाथ लगी एक वीडियो में उन्हें खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते देखा गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि वह गलियारा पुलिस चौकी के पास सोमवार की शाम अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच एक वायरल वीडियो उन्हें अपने मोबाइल पर मिली। वीडियो देखने पर उन्हें पता चला कि श्री अकाल तख्त साहिब के पास दो व्यक्ति रिफरेंडम जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद। यही नहीं, आरोपित अपना अलग देश खालिस्तान मांगने की बात भी कर रहे थे। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    मिली जानकारी अनुसार उक्त आरोपी इस तरह के नारे लगाकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपित अपने देश के खिलाफ जंग लड़ने की बात कर रहे हैं। कोतवाली थाने के इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को मंगलवार की शाम कोर्ट में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपितों के अन्य साथियों का पता लगाकर तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

  • जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले में स्थित वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़, विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

    यह सब तब हुआ जब सुबह मंदिर के पुजारी ने पाया कि मंदिर में मौजूद मूर्ति को तोड़ दिया गया, साथ ही वहां खिड़की और दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

    जम्मू कश्मीर: वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़, विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
    जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले में स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इस घटना के विरोध में वहां संबंधित समुदाय के लोगों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा रहा है। यह सब तब हुआ जब सुबह मंदिर के पुजारी ने पाया कि मंदिर में मौजूद मूर्ति को तोड़ दिया गया, साथ ही वहां खिड़की और दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है।

    दरअसल, यह घटना जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के भदरवाह में बने प्राचीन वासुकी नाग मंदिर की है। भदरवाह को भद्रकाशी भी कहा जाता है। यहां रविवार रात वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ की गई। सुबह पुजारी के पहुंचने पर घटना का पता चला। जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो दरवाजे, खिड़कियां टूटे मिले। मूर्तियां खंडित थीं और नीचे पत्थर पड़े थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही इस घटना के बारे में आसपास के लोगों को पता चल, वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई। इतना ही नहीं कुछ हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ की एक फोटो सामने आई है।

    बता दें कि इस मंदिर में स्थापित भगवान वासुकी को नागों का राजा माना जाता है। यही वजह है कि इस मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है। जम्मू से करीब 185 किलोमीटर की दूरी पर डोडा के भद्रवाह में यह प्राचीन वासुकी नाग मंदिर है। भद्रवाह को भद्रकाशी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर में लगी भगवान की मूर्तियों को एक काले पत्थर से तराशा गया है। कहा जाता है कि नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में दर्शन करने से कालसर्प दोष दूर हो जाता है।

    फिलहाल इस तोड़फोड़ के विरोध में वहां विरोध प्रदर्शन जारी है। हिंदू संगठनों के आह्वान पर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़कों पर टायर जलाए जा रहे हैं। लोगों ने जमकर नारेबाजी की है और मंदिर को निशाना बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।