Category: NATIONAL

  • देश मे फिर से पैर पसार रहा कोरोना! आंकड़ों में जबरदस्त उछाल के बाद डॉक्टर्स ने कही ये बड़ी बात

    देश मे फिर से पैर पसार रहा कोरोना! आंकड़ों में जबरदस्त उछाल के बाद डॉक्टर्स ने कही ये बड़ी बात

    देश मे फिर से पैर पसार रहा कोरोना! आंकड़ों में जबरदस्त उछाल के बाद डॉक्टर्स ने कही ये बड़ी बात

    Corona Case Rise: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक्सपर्ट्स लगातार चेतावनी जारी कर रहे हैं. बता दें कि यह मामले चिंता का विषय हैं. बीते दिन ही दिल्ली हो या मुंबई दोनों ही महानगरों में कोरोना के आंकड़ों ने पुराने रिकॉर्ड्स तोड़े थे

    कोरोना के बढ़ते मामले फिर एक बार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. इसी बीच चौथी लहर की आहट भी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही पिछले 10 दिनों में 7,100 से भी ज्यादा केस सामने आए हैं. बीते दिन ही दिल्ली हो या मुंबई दोनों ही महानगरों में कोरोना के आंकड़ों ने पुराने रिकॉर्ड्स तोड़े थे.

    लगातार चेतावनी दे रहे एक्सपर्ट्स

    ऐसे में एक्सपर्ट्स लगातार लोगों के लिए चेतावनी जारी कर रहे हैं. डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोग अब भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें और कोरोना से जुड़े सभी प्रोटोकोल्स का पालन करें. कोरोना मामलों के साथ ही संक्रमण दर की बढ़त की बात करें तो 7 जून को 1.92 प्रतिशत थी जो 15 जून को बढ़कर 7.01 प्रतिशत हो गई है.

    कोरोना केस तोड़ रहे पुराने रिकॉर्ड

    आपको बता दें कि दिल्ली में बीते दिन यानी बुधवार को कोविड-19 के एक महीने में सबसे ज्यादा 1,375 मामले सामने आये थे जबकि किसी की मौत नहीं हुई थी. वहीं अगर मुंबई की बात करें तो बुधवार को 2293 नए केस सामने आए हैं, जो कि 23 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा दैनिक कोरोना केस थे.

     

    10 दिन में देखी गई बढ़त

    दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 मामलों की संख्या में पिछले 10 दिनों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है.

    डॉक्टर्स ने बताई मामले बढ़ने की वजह

    डॉक्टर्स ने लोगों से कहा है कि वे सिचुएशन से घबराएं नहीं. एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि छुट्टियों के मौसम में लोगों का घरों से ज्यादा निकलना और यात्रा करना इन बढ़ते मामलों की वजह है.

  • प्रदर्शन के दौरान रेणुका चौधरी ने पुलिस जवान का  कॉलर पकड़ा, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज

    प्रदर्शन के दौरान रेणुका चौधरी ने पुलिस जवान का  कॉलर पकड़ा, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज

     

    तेलंगाना पुलिस की ओर से केस दर्ज किए जाने के बाद रेणुका चौधरी ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं कानून का सम्मान करती हूं और मैं मुकदमे का सामना करूंगी। मैंने कुछ नहीं किया।

    VIDEO: प्रदर्शन के बीच रेणुका चौधरी ने पुलिस जवान का पकड़ा कॉलर, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज
    कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी और तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। रेणुका चौधरी ने राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से समन को लेकर हैदराबाद में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

    पुंजागुट्टा के इंस्पेक्टर निरंजन रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी और तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ आईपीसी की धारा 151, 140, 147, 149, 341, 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    वहीं, इस मामले में रेणुका चौधरी की सफाई भी सामने आ गई है। रेणुका चौधरी ने अपने बचाव में कहा कि वे (पुलिसकर्मी) मुझे धक्का दे रहे थे, मेरे पैर में समस्या है। मैं संतुलन खोने के बाद उनके ऊपर गिर पड़ी। मैंने उस आदमी से मांफी मांगूगी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि पुलिस भी हमारे साथ बदसलूकी करने के लिए मांफी मांगे। हमारे आसपास इतने सारे पुलिस वाले क्यों थे?

    रेणुका चौधरी ने आगे कहा, मैंने हमला नहीं किया। मुझ पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मैं इसका सामना करूंगी। यह कानून है। मेरे पास उस युवक के खिलाफ कुछ भी नहीं है। उसने मेरे सात कुछ भी नहीं किया। मैं संतुलन खो रही थी इसलिए पकड़ लिया। मुझे खड़ा रहने के लिए कुछ पकड़ना था, क्योंकि पीछे से धकेला जा रहा था।

  • इन 34 सवालों के लॉरेंस ने दिए टेढ़े-मेढे जवाब,  5 घंटे 37  मिनट चली पूछताछ,हर चीज को किया रिकॉर्ड..

    इन 34 सवालों के लॉरेंस ने दिए टेढ़े-मेढे जवाब,  5 घंटे 37  मिनट चली पूछताछ,हर चीज को किया रिकॉर्ड..

     पंजाब पुलिस का कहना है कि अभी तक गिरफ्तार लोगों के बयान से साफ है कि लॉरेंस बिश्नोई ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने का काम गैंग के लोगों को सौंपा था. सभी गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में गोल्डी बरार के लगातार संपर्क में रहने की बात कही है, जो लॉरेंस बिश्नोई का नजदीकी है. जल्दी दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. 

     

    चंडीगढ़- पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ के लिए दिल्ली से लाई पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर से 5  घंटे 37 मिनट तक पूछताछ की.

    पूछताछ को मिनट टू मिनट रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान उससे 34 सवाल पूछे गए, लेकिन बिश्नोई ने सभी सवालों के गोलमोल जवाब ही दिए. आरोपी का एक भी जवाब संतोषजनक नहीं था और वह पुलिस को इंटेरोगेशन के पूरे समय बरगलाता ही रहा.

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने जो जवाब दिल्ली पुलिस को दिए वही पंजाब पुलिस को दे रहा था. बिश्नोई ने सभी सवालों के जवाब में कहा कि वह मूसेवाला की हत्या के दौरान तिहाड़ जेल में बंद था, उसे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है उसका नाम जानभुझकर इस मामले में लिया जा रहा है.

    पहले दिन की पूछताछ में लॉरेंस से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद अब पंजाब पुलिस ने अपने प्लान बी पर काम करना शुरू किया है. अब पुलिस बिश्नोई को मूसेवाला की हत्या में गिरफ्तार दूसरे गैंगस्टरों से रूबरू कराएगी और क्रॉस इंटेरोगेशन करेगी.

    सूत्रों के मुताबिक पुलिस के आला अधिकारियों को उम्मीद है कि दो दिन की पूछताछ में कई सवालों से पर्दा उठाने में मददगार साबित होगी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिश्नोई के मेडिकल में सभी जांचें सामान्य मिली हैं, लेकिन बावजूद इसके वह अपनी तबीयत खराब होने का बहाना करता रहा.

    हालांकि पहले दिन की पूछताछ में पुलिस ने बिश्नोई के साथ कोई सख्त रवैया नहीं अपनाया है, लेकिन यदि आगे की पूछताछ में उसने पुलिस का कोई सहयोग नहीं किया तो पंजाब पुलिस सख्ती से भी पेश आ सकती है.

    आपको बता दें कि अभी तक कि पंजाब पुलिस की पूछताछ में बिश्नोई ने होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर गोरा का नाम लिया है. इसके बाद पुलिस होशियारपुर जेल से गुरप्रीत गोरा को खरड़ लेकर आई है. गोरा कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का जीजा बताया जा रहा है.

    अब आपको बताते हैं कि क्या-क्या सवाल पुलिस जांच अधिकारियों ने लॉरेंस से पूछे-

    1.सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने मेरे बेटे की हत्या करवाई है. मूसेवाला के पिता ने तुम्हारे खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करवाई है, तुम्हारा क्या कहना है?

    2.पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की जांच में तुम्हें यानी लॉरेंस बिश्नोई को सिद्धू की हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, तुम्हारा क्या कहना है?

    3. तुमने तिहाड़ जेल में दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कहा है कि सिद्धू की हत्या खुद तुमने करवाई, सिद्धू की हत्या क्यों करवाई, सिद्धू मूसेवाला से तुम्हारी क्या दुश्मनी थी?

    4. दिल्ली पुलिस ने अप्रैल में शाहरुख को गिरफ्तार किया था, शाहरुख ने पंजाब में सिद्धू की रेकी की थी? सिद्धू को मारने वाला था? उसने भी पूछताछ में तुम्हारा और गोल्डी का नाम लिया था, क्या शाहरुख को तुमने टास्क दिया था?

    5. दिल्ली के गैंगस्टर शाहरुख से कैसे तुम्हारी पहचान हुई?

    6. सिद्धू को गोली मारने वाले शूटर कौन-कौन हैं? कहां के रहने वाले हैं?

    7. तुम्हारे फेसबुक अकाउंट से सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी ली गई. तुम्हारा सोशल मीडिया अकाउंट कौन हैंडल करता है?

    8.पुलिस कस्टडी में तुमने सलमान खान को मारने की भी धमकी दी थी, ये रहा तुम्हारा धमकी वाला वीडियो. तुम सलमान खान को क्यों मारना चाहते हो?

    9. सलमान खान और सलीम खान को धमकी भरी चिट्ठी क्या तुमने भिजवाई है, ऐसा पुणे पुलिस का कहना है. तुम्हारा जवाब क्या है?

    10. गोल्डी बरार ने भी सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी ली है. गोल्डी को तुम कैसे जानते हो? आखिरी बार उससे कब बात हुई? क्या तुमने ही गोल्डी को टास्क दिया था सिद्धू का?

    11. सलमान की धमकी में बराड़ का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल कनाडा में है. तुम उसे कैसे जानते हो? वो कैसे तुम्हारे गैंग में शामिल हुआ?

    12. क्या तुम्हारे गैंग के लोग सक्रिय है, तुम्हारे गैंग में कितने मेंबर हैं? बताया जा रहा है कि 700 शूटर हैं. ये भी जांच में सामने आया है कि तुमने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के गैंगस्टर को अपने साथ मिला लिया है, क्या ये सच है?

    13.तुमने सिद्धू मूसेवाला को फोन किया था क्यों?

    14. तुमने मूसेवाला को धमकियां किसके कहने पर दिलवाई थी?

    15. तुम्हारे कुछ पंजाबी गायकों और फिल्मकारों से अच्छे संबंध है, उनके नाम क्या क्या है?

    16. तुम किस किस गायक और फिल्मकारों के साथ साथ मिलकर काम करते है?

    17. सिद्धूमुसेवाला के कत्ल में किस किस आदमी ने तुम्हारी मदद की? क्या कोई नेता भी शामिल था?

    18. इस कत्ल में पुलिस के लोगों की भी मदद ली क्या?

    19. क्या बाहर से शूटर्स को हाइयर किया तुमने?

    20. शूटर्स को हाइयर करने के लिए कितना रुपये खर्च किया और कहां से आए यह रुपए?

    21. कब-कब और कैसे प्लान बनाया शूटर्स को हायर कर सिद्धू को मरवाने का ?

    22. और कौन कौन तुम्हारे निशाने पर है ?

    23. हमारे पास पुख्ता सबूत है तुम्हारे खिलाफ की तुम ने ही साजिश रची. शाहरुख ने बयान दिया तुम्हारे ख़िलाफ़, शाहरुख के मना करने के बाद क्या किया तुमने?

    24. जेल में तुम्हे कौन कौन मिलने आता था?

    25. जेल से नेटवर्क कैसे चलाते हो, जेल में बैठकर साथियों से कैसे संपर्क करते हो ?

    26. मोंटी शाह कौन है, कैसे जानते हो तुम उसे ?

    27. तुम्हारे किस-किस आतंकी से संबंध है, विदेशों मे कहां कहां नेटवर्क है तुम्हारे?

    28.  सिद्धूमुसेवाला के कत्ल में विदेश से तुम्हें किसने संपर्क किया था ?

    29. एएन-94 हथियार कहां से मंगाया था?

    30. तुम्हारे शूटर्स के पास कौन से हथियार है?

    31. जेल में बैठकर हत्या की योजना कैसे बनाई? हत्या के लिए किन साथियों की मदद ली?

    32. फिर से पूछते हैं मूसेवाला के अलावा और किसको मारना चाहते हो ?

    33. हत्या से पहले की गई रेकी में किसका सहयोग लिया क्या कोई राजनेता और कोई पुलिस का  अधिकारी भी शामिल है इस सब में?

    34. मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने की क्या तुम्हें जानकारी थी?

    हालांकि सूत्र बताते हैं कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने नेटवर्क और फोकस एरिया को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है उसने माना कि उसके कहने पर उसका ज्ञान नामचीन कलाकारों के सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड देखकर फिरौती की रकम तय करता था और कलाकारों का चयन करता था फिर उसका गैंग उनसे फिरौती मांगता था इसमें म्यूजिक इंडस्ट्री में उसके कुछ लोग भी हैं जो से यह जानकारियां उपलब्ध कराते थे.

    उसने कई नामचीन कलाकारों से फिरौती अभी ली है, लेकिन उसका या उसके गैंग का उनसे कोई रंजिश भरा मामला नहीं था. हालांकि उसने यह भी माना है कि गोल्डी ब्रॉड नामक शख्स से उसकी बातचीत होती थी.

    सूत्रों के मुताबिक बता दें कि पंजाब पुलिस का कहना है कि अभी तक गिरफ्तार लोगों के बयान से साफ है कि लॉरेंस बिश्नोई ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने का काम गैंग के लोगों को सौंपा था. सभी गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में गोल्डी बरार के लगातार संपर्क में रहने की बात कही है, जो लॉरेंस बिश्नोई का नजदीकी है. जल्दी दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

    सौजन्य zee न्यूज़

  • हिमाचल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खुली जीप में सवार होकर किया रोड शो

    हिमाचल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खुली जीप में सवार होकर किया रोड शो

    प्रधानमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर रोड शो भी किया. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से शुरू हुआ रोड शो  केसीसीबी चौक पर समाप्त हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत किया.

    एक बार फिर हिमाचल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जीप में सवार होकर किया रोड शो

    धर्मशाला: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देवभूमी हिमाचल में अपने कदम रखे.  मोदी दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत हिमाचल के धर्मशाला पहुंचे, जिसको लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां की गई.

    प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्‍द्र मोदी तीसरी बार धर्मशाला आ रहे हैं.  मोदी सुबह करीब 11.30 बजे धर्मशाला पहुंचने का कार्यक्रम था. पीएम मोदी करीब 11.45 बजे धर्मशाला पहुंच गए. पीएम मोदी खुली जीप में सवार हुए व सड़क के दोनों ओर से उन पर फूलों की बारिश हुई. मोदी का यह दौरा खास है.

    बता दें कि पहली बार धर्मशाला में कोई प्रधानमंत्री रात को ठहर रहा है. धर्मशाला शहर सहित आसपास सुरक्षा की दृष्टि से 2300 पुलिस जवान तैनात किए हैं. किसी भी वाहन को बिना जांच धर्मशाला में प्रवेश न करने का आदेश है.

     

    आपको बता दें कि मुख्य सचिवों के पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला आए हैं. धर्मशाला पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सबसे पहले रोड शो करेंगे , जहां पर हजारों की तादाद में लोगों  की भीड़ पहुंची है.

    रोड शो के दौरान, पारंपरिक पोशाक पहने विभिन्न सांस्कृतिक समूह अपने संगीत वाद्ययंत्रों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. वहीं, तिब्बती समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अपने पारंपरिक अंदाज में तैयारी की है. जिसमें वे अपने तिब्बती समुदाय का वाइट हैट डांस पेश करेगें.

    रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल के बाद प्रधानमंत्री 18 जून को गुजरात के लिए रवाना होंगे, जहां वह गुजरात के केंद्र विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेगें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल के अंत में हिमाचल और गुजरात के विधानसभा के चुनाव होने जा रहें है.

  • अगर आपकी कार में CNG किट लगी है तो हो जाएं सावधान! हर तीसरे साल जरूर कराएं ये काम, वरना जान को हो सकता है खतरा

    अगर आपकी कार में CNG किट लगी है तो हो जाएं सावधान! हर तीसरे साल जरूर कराएं ये काम, वरना जान को हो सकता है खतरा

     

    CNG Cylinders Hydro Test: मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 52 के अनुसार, प्रत्येक सीएनजी से चलने वाले वाहन की आरसी पर सीएनजी फ्यूल मोड का उल्लेख जरूरी है.

    CNG Cylinders Hydro Testing Rules: पेट्रोल के बढ़ते दाम के कारण बहुत से लोग सीएनजी की कारों पर शिफ्ट होने का विचार बना रहे हैं और बहुत बड़ी संख्या में लोग पहले से भी सीएनजी कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन, जब आप सीएनजी कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको कुछ नियमों की जानकारी होनी जरूरी है. इन नियमों में सीएनजी सिलेंडर के हाइड्रा टेस्ट से जुड़े नियम भी शामिल हैं.

    मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 52 के अनुसार, प्रत्येक सीएनजी से चलने वाले वाहन की आरसी पर सीएनजी फ्यूल मोड का उल्लेख जरूरी है. वहीं, भारतीय मानक 8451: 2009 के अनुसार, यह अनिवार्य है कि सीएनजी पर वाहन चलाने वाले सभी वाहन मालिकों को हर तीन साल में अपने सीएनजी सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट करवाना चाहिए. हर तीन साल पर सीएनजी सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट कराना जरूरी होता है.

     

    सभी सीएनजी से चलने वाले वाहनों में वाहन पर उपयुक्त स्थान पर अनुपालन प्लेट लगी होनी चाहिए और गैस सिलेंडर नियम 2004 के अनुसार वैध हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट होना चाहिए. यह तीन साल पर सीएनजी सिलेंडरों का हाइड्रो परीक्षण कराने के बाद मिलता है. प्रत्येक सीएनजी सिलेंडर और अनुपालन प्लेट पर आखिरी सिलेंडर परीक्षण की तारीख लिखी होनी चाहिए.

     

    क्यों जरूरी है सीएनजी सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट?

    दरअसल, हाइड्रो टेस्टिंग से यह सुनिश्चित हो पाता है कि वह सीएनजी सिलेंडर इस्तेमाल करने के लायक है या नहीं. अगर, सिलेंडर हाइड्रो टेस्ट पास नहीं कर पाता है तो वह इस्तेमाल करने के लायक नहीं है. ऐसे सीएनजी सिलेंडर को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि उसके फटने का खतरा रहता है, जो कार में बैठे लोगों की जान के लिए जोखिम हो सकता है.

  • अग्निपथ स्कीम पर शहर-शहर संग्राम, ट्रेनों में आग, योगी बोले- बहकावे में न आएं

    अग्निपथ स्कीम पर शहर-शहर संग्राम, ट्रेनों में आग, योगी बोले- बहकावे में न आएं

     

    Agneepath Protest: सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ स्कीम का देश में जगह-जगह विरोध हो रहा है। बिहार, यूपी, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में युवा सड़कों पर उतरे और विरोध दर्ज करा रहे हैं।

     

     

    LIVE: अग्निपथ स्कीम पर शहर-शहर संग्राम, ट्रेनों में आग, योगी बोले- बहकावे में न आएं

     

    Protest against Agneepath Scheme: सेना में भर्ती के लिए सरकार की ओर से घोषित की गई अग्निपथ स्कीम का तीव्र विरोध देश के राज्यों में शुरू हो गया है। मंगलवार को इस स्कीम का ऐलान किया गया था और बुधवार सुबह ही बिहार के कई जिलों में छात्रों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। यही नहीं गुरुवार को एक बार फिर से मुंगेर, कैमूर, सहरसा, छपरा समेत कई जिलों में छात्र विरोध के लिए उतरे हैं।

    कैमूर में छात्रों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस को आग के हवाले कर दिया तो कई जगहों पर सड़क जाम कर टायरों में आग लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली-जयपुर हाईवे को भी छात्रों ने राजस्थान में जाम कर दिया है। यूपी के बरेली में सेना की तैयारी कर रहे युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। बिहार से शुरू इस आंदोलन की आग देश के अलग-अलग राज्यों में फैल रही है। आइए जानते हैं, अग्निपथ स्कीम के विरोध में कहां-कहां उतरे हैं अभ्यर्थी और क्या हैं हालात…

     

    Agneepath Protest LIVE: अग्निपथ आंदोलन के बीच नीतीश कुमार के मंत्री ने भी उठाया सवाल

    बिहार के कई जिलों में नरेंद्र मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे उग्र विरोध प्रदर्शन के बीच नीतीश कुमार सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव ने भी सवाल उठाया है। जेडीयू के सीनियर नेता ने कहा कि भारत सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए।

     

     

    Agneepath Protest LIVE: बिहार में 22 ट्रेन रद्द, पांच का समय बदला

    केंद्र सरकार की ओर से घोषित की गई अग्निपथ योजना स्कीम के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिहार की बात करें तो यहां 22 ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं वहीं, 29 ट्रेनों पर इसका सीधा असर हुआ है। जबकि पांच ट्रेनों का समय बदला गया है।

    Agneepath Protest LIVE: राजस्थान के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन, अभी कोई अप्रिय घटना नहीं

    अल्पकालिक अवधि के लिए संविदा नियुक्ति के आधार पर सेनाओं में युवाओं की भर्ती की केंद्र सरकार की नई ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ राजस्थान के अनेक हिस्सों में युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की अभी तक कोई खबर नहीं है।

    कभी केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। पार्टी ने ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करते हुए जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन की घोषणा की थी।

     

    Agneepath Protest LIVE: फौज पर राजनीति के बजाए केवल राष्ट्रनीति होनी चाहिए- दीपेंद्र हुड्डा

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मोदी सरकार पर फौज को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सेनाओं में भर्ती की अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की है। अग्निपथ योजना के कुछ राज्यों में युवाओं द्वारा विरोध किए जाने के बीच हुड्डा ने कहा कि फ़ौज पर राजनीति के बजाए केवल राष्ट्रनीति होनी चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा,“अग्निपथ सैन्यभर्ती योजना चारों ओर दुश्मनों से घिरे देश की सुरक्षा के लिए और भर्ती के लिए प्रयासरत करोड़ों युवाओं के भविष्य लिए घातक है। ये इन युवाओं की राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प का अपमान है। इन युवाओं के भविष्य एवं आत्मसम्मान को संरक्षण ना दे सके ऐसी योजना सरकार वापिस ले।”

  • अग्निपथ के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा ट्रेन में लगाई आग, समझाने के लिए सरकार ने जारी की ‘फैक्ट शीट’

    अग्निपथ के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा ट्रेन में लगाई आग, समझाने के लिए सरकार ने जारी की ‘फैक्ट शीट’

     

    अग्निपथ योजना के खिलाफ भड़के हिंसक आंदोलन को संभालने के लिए सरकार ने अनौपचारिक रूप से एक फैक्ट शीट जारी की है जिसमें सरकार ने इस योजना के फायदे गिनाने की कोशिश की है।

    अग्निपथ के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा, समझाने के लिए सरकार ने जारी की 'फैक्ट शीट'
    केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। बिहार से हरियाणा तक आंदोलन हिंसक होता जा रहा है। कहीं गाड़ियों में आग लगा दी गई तो कहीं ट्रेन की पटरियां उखाड़ दी गईं। ऐसे में सरकार युवाओं को स्कीम के फायदे समझाने की कोशिश कर रही है। वहीं विपक्ष का कहना है कि इस योजना के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाएगा और इससे सेना की गरिमा भी कम होगी।
    युवाओं को समझाने के लिए अब सरकार ने अनौपचारिक रूप से एक फैक्ट शीट जारी की है। इसका टाइटल है, ‘ अग्निपथ, मिथक बनाम तथ्य।’ इस शीट के जरिए सरकार ने अपना पक्ष रखने की कोशिश की है। योजना को लेकर जो सवाल उठाए जा र हे हैं उनके जवाब इसमें दिए गए हैं।
  • लश्कर के दो आतंकी मुठभेड़ में मार गिराए, पाकिस्तान से आए थे अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने

     लश्कर के दो आतंकी मुठभेड़ में मार गिराए, पाकिस्तान से आए थे अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने

     

    आईजीपी ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके मुताबिक इनमें से एक पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला था और उसका नाम अब्दुल्ला गौजरी था। वहीं दूसरा स्थानीय था।

    मुठभेड़ में मार गिराए दो लश्कर आतंकी, पाकिस्तान से आए थे अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने
    मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी, पाकिस्तान से आए थे अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने के मकसद से भेजे गए दो लश्कर आतंकी श्रीनगर में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए गए। मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तान का रहने वाला था। यह मुठभेड़ सोमवार करीब आधी रात को हुई। आईजीपी विजय कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसवाला भी घायल हो गया।

    पुलिसकर्मी घायल
    पुलिस के मुताबिक एक पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकवादी श्रीनगर के बेमिना में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। श्रीनगर पुलिस की ट्वीट के मुताबिक यह वही ग्रुप है, जो छह जून को सोपोर में हुई मुठभेड़ के दौरान बच निकला था। पुलिसकर्मी को इस दौरान मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने सिलसिलेवार ट्वीट्स में कश्मीर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया।

    संदिग्ध दस्तावेज बरामद
    आईजीपी ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके मुताबिक इनमें से एक पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला था और उसका नाम अब्दुल्ला गौजरी था। दूसरे आतंकी की पहचान आदिल हुसैन मीर के रूप में हुई है, जो दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाल था। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक मीर ने 2018 में विजिट वीजा के आधार पर वाघा बॉर्डर क्रॉस किया था।

    इस महीने मारे जा चुके 12 आतंकी
    आईजीपी विजय कुमार ने आगे बताया कि यह दोनों उन तीन आतंकियों के ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्हें अमरनाथ यात्रा पर हमले के लिए पाकिस्तान से भेजा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तीनों को ही मार गिराया है। पुलिस ने उनके पास से दो एके-47 राइफल, दस राउंड जिंदा मैग्जीन, वाई-एसएमएस डिवाइस, मैट्रिक्स शीट, पाकिस्तान में बनी दवाएं और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। इन दोनों के साथ कश्मीर में इस महीने मारे जाने वाले कुछ आतंकियों की संख्या 12 हो चुकी है। वहीं इस साल अब तक कुल 102 आतंकी मारे जा चुके हैं, जिनमें से 72 स्थानीय और 30 विदेशी थे।

  • Agniveer Recruitment Details: भारत के अग्निवीर कैसे करेंगे देश सेवा, कब होगी भर्ती और कैसा होगा करियर; जानिए पूरी डिटेल

    Agniveer Recruitment Details: भारत के अग्निवीर कैसे करेंगे देश सेवा, कब होगी भर्ती और कैसा होगा करियर; जानिए पूरी डिटेल

     

    इस स्कीम के तहत लड़के एवं लड़कियों दोनों को ही तीनों सेनाओं में भर्ती का मौका मिलेगा। अग्निवीर के आवेदन के लिए आयु 17 साल 6 महीने से लेकर 21 साल तक की होनी चाहिए। जानिए स्कीम से जुड़ी 10 बड़ी बातें।

    Agniveer Recruitment Details: भारत के अग्निवीर कैसे करेंगे देश सेवा, कब होगी भर्ती और कैसा होगा करियर; जानें हर डिटेल

     

     

    Agneepath Scheme Details: देश की थल सेना, वायुसेना और नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती वाली अग्निपथ स्कीम का ऐलान रक्षा मंत्रालय की ओर से कर दिया गया है। मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने इस स्कीम का ऐलान किया और जरूरी जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने स्कीम के बारे में बताते हुए कहा कि इस स्कीम से सेनाओं की औसत आयु कम होगी। अभी तक यह आयु 32 वर्ष थी, जो घटकर 24 से 26 साल ही रह जाएगी। अग्निपथ स्कीम के जरिए कैसे युवाओं को करियर मिलेगा, इस बारे में भी सरकार की ओर से विस्तार से जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं, अग्निपथ स्कीम की 10 सबसे बड़ी बातें…

    1. इस स्कीम के तहत लड़के एवं लड़कियों दोनों को ही तीनों सेनाओं में भर्ती का मौका मिलेगा। अग्निवीर के आवेदन के लिए आयु 17 साल 6 महीने से लेकर 21 साल तक की होनी चाहिए। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि इससे 10वीं या 12वीं पास होते ही युवाओं को एक अच्छा करियर मिल सकेगा। उनके पास बेहतर सैलरी, प्रशिक्षण और भविष्य की राह तीनों होंगे।

    2. अग्निवीरों के लिए भी मेडिकल और फिजिकल फिटनेस के नियम वही रहेंगे, जो अब तक अन्य सैनिकों के लिए रहे हैं। 10वीं और 12वीं पास युवाओं को अग्निवीर के तौर पर अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए मौका दिया जाएगा।

    3. पहले साल में अग्निवीरों को सालाना 4.76 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा। चौथे साल के अंत तक यह राशि बढ़कर 6.92 लाख रुपये हो जाएगी।

    4. सर्विस की समाप्ति पर 11.7 लाख रुपये का पैकेज दिया जाएगा। इसके अलावा सर्विस के दौरान शहादत पर परिजनों को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं सेवा के दौरान दिव्यांग होने या गंभीर रूप से जख्मी होने की स्थिति में 44 लाख रुपये का कवरेज मिलेगा।

    5. सेवा निधि पैकेज पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगेगा।

    6. अग्निवीर के तौर पर जिन सैनिकों का 4 साल का कार्यकाल पूरा होगा, उन्हें दूसरे संस्थानों में रोजगार के अवसर मिलेंगे और उन्हें प्राथमिकता भी दी जाएगी। इसके अलावा 25 फीसदी अग्निवीरों को सेना में लंबी अवधि की सेवा के लिए भी चुना जाएगा।

    7. अग्निवीरों की पहली भर्ती 90 दिनों के भीतर ही होगी।

    8. इस साल पहले बैच में कुल 46,000 अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

    9. अग्निवीरों की भर्ती के लिए सेना रैली होगी। इसके अलावा कुछ संस्थानों में जाकर कैंपस इंटरव्यू भी तीनों सेनाओं की ओर से किया जाएगा। खासतौर पर आईटीआई करने वाले युवाओं को खास मौके मिलेंगे।

    10. सेवामुक्त किए जाने के बाद भी उन्हें दूसरी नौकरी हासिल करने में आसानी हो, इसके लिए ‘अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट’ जारी किया जाएगा।

  • दिल्ली में हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पुलिस को चकमा देकर भागे

    दिल्ली में हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पुलिस को चकमा देकर भागे

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में मार्च निकाला, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राहुल से पूछताछ कर रही है।

    दिल्ली में हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पुलिस को चकमा देकर भागे, देखें वीडियो
    राहुल गांधी से कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने दिल्ली से लेकर देशभर में प्रदर्शन किए। इसके साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में मार्च निकाला, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

    इस दौरान दिल्ली में युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी (Srinivas BV) को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो वह पुलिस अधिकारी को चकमा देकर भाग गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस अधिकारी श्रीनिवास बीवी को गाड़ी में बैठाकर लाता है, गाड़ी रुकने के बाद जब पुलिस अधिकारी कांग्रेस नेता को नीचे उतारता है तो वह उसे चकमा देकर वहां से भाग जाते हैं।

    दरअसल, कांग्रेस के मार्च और ‘सत्याग्रह’ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ’24 अकबर रोड’ (कांग्रेस मुख्यालय) जाने वाले कई रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए थे और इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी। एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय तक जाने के लिए राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय से पैदल निकले और इस मौके पर उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी थे। पुलिस ने मार्च शुरू होने के कुछ देर बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रोक लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद में राहुल गांधी गाड़ी में सवार होकर ईडी मुख्यालय पहुंचे।