दिल्ली में हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पुलिस को चकमा देकर भागे

दिल्ली में हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पुलिस को चकमा देकर भागे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में मार्च निकाला, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राहुल से पूछताछ कर रही है।

दिल्ली में हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पुलिस को चकमा देकर भागे, देखें वीडियो
राहुल गांधी से कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने दिल्ली से लेकर देशभर में प्रदर्शन किए। इसके साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में मार्च निकाला, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान दिल्ली में युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी (Srinivas BV) को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो वह पुलिस अधिकारी को चकमा देकर भाग गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस अधिकारी श्रीनिवास बीवी को गाड़ी में बैठाकर लाता है, गाड़ी रुकने के बाद जब पुलिस अधिकारी कांग्रेस नेता को नीचे उतारता है तो वह उसे चकमा देकर वहां से भाग जाते हैं।

दरअसल, कांग्रेस के मार्च और ‘सत्याग्रह’ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ’24 अकबर रोड’ (कांग्रेस मुख्यालय) जाने वाले कई रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए थे और इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी। एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय तक जाने के लिए राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय से पैदल निकले और इस मौके पर उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी थे। पुलिस ने मार्च शुरू होने के कुछ देर बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रोक लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद में राहुल गांधी गाड़ी में सवार होकर ईडी मुख्यालय पहुंचे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *