Category: NATIONAL

  • भारत बंदः बनारस से बलिया तक छावनी जैसे दिखे कई इलाके, धराशाई हुए आह्वान करने वालों के मंसूबे

    भारत बंदः बनारस से बलिया तक छावनी जैसे दिखे कई इलाके, धराशाई हुए आह्वान करने वालों के मंसूबे

    भारत बंदः बनारस से बलिया तक छावनी जैसे दिखे कई इलाके, धराशाई हुए आह्वान करने वालों के मंसूबे

    बनारस-बलिया समेत पूर्वांचल के सभी जिलों में भारत बंद का आह्वान हाईअलर्ट और पुलिस की चौकसी के कारण पूरी तरह फ्लाप हो गया है। जिले की सीमाएं सील कर नाकेबंदी की घोषणा से आह्वान करने वाले मायूस हुए।

    भारत बंदः बनारस से बलिया तक छावनी जैसे दिखे कई इलाके, धराशाई हुए आह्वान करने वालों के मंसूबे

    भारत बंद के आह्वान को लेकर वाराणसी में हाईअलर्ट रहा। कमिश्नरेट और जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर अलसुबह से ही जनपदों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। खासतौर से गाजीपुर मार्ग पर कड़ी चौकसी में रखी गई है। इधर, कैंट रेलवे स्टेशन सिटी और बनारस सारनाथ स्टेशन पर पुलिस सुबह से तैनात है। लगातार गश्त की जा रही है। ट्रेनों में चेकिंग के साथ ही अनाउंस कर किसी भी तरह के उपद्रव पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

    सुबह से ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर फोर्स संग मैदान में
    डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने सिटी स्टेशन पर सुबह निरीक्षण किया। फोर्स को ब्रीफ कर कहा कि प्रदर्शन होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करें। उधर कैंट स्टेशन पर निदेशक आनंद मोहन, चेतगंज एसीपी संतोष कुमार मीणा ने फोर्स के साथ पूरे स्टेशन में निरीक्षण किया।

    बलियाः बंद का नहीं रहा असर, मुश्तैद रही पुलिस
    बलिया। अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को घोषित बंद का असर पूरे जनपद में नहीं रहा। हालांकि एहतियातन जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। सबसे अधिक सुरक्षा इंतजाम रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अग्निपथ स्कीम के विरोध में चार दिनों पहले कुछ युवकों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया था। ट्रेनों, दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही रेलवे यार्ड में खड़ी एक सवारी गाड़ी के डिब्बे में आग लगा दिया था।

    इसके बाद से ही लगातार धर-पकड़ की कार्रवाई चल रही है। इसी बीच अचानक सोमवार को बंदी की अफवाह फैल गयी। इसके बाद शासन की ओर से हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया। सोमवार की सुबह छह बजे ही फोर्स ने जगह-जगह मोर्चा सम्भाल लिया। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी के अलावे पुलिस तथा पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। रोडवेज बस स्टेशन पर भी पुलिस के दर्जनों जवानों को तैनात किया गया था।

    चंदौली में पुलिस का पैदल मार्च
    अग्निपथ योजना के विरोध पर भारत बंद के मद्देनजर सोमवार को जिले व रेलवे के चप्पे चप्पे पर जवान तैनात किए गये। वहीं अतिसंवेदनशील वह संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इस क्रम पीडीडीयू जंक्शन सहित सभी स्टेशनों पैदल मार्च जवानों ने किया।

  • महाराष्ट्र के सांगली में एक परिवार के 9 लोगों ने क्यों जहर पीकर दी जान, घर में पड़े मिले शव

    महाराष्ट्र के सांगली में एक परिवार के 9 लोगों ने क्यों जहर पीकर दी जान, घर में पड़े मिले शव

    महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के नौ लोगों का शव घर में पाया गया। सांगली के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।

    महाराष्ट्र के सांगली में डॉक्टर फैमिली के 9 लोगों ने क्यों जहर पीकर दी जान, घर में पड़े मिले शव
    सांगली
    महाराष्ट्र के सांगली जिले में सोमवार को एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक घटना मिराज तालुका के म्हैसल में हुई है। सुसाइड करने वाला परिवार डॉ. माणिक यालप्पा वनमोर का बताया गया है। परिवार के सुसाइड करने की वजह अभी सामने नहीं आई है। शुरुआती छानबीन में घटना के पीछे वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। बताते हैं कि फाइनेंशियल क्राइसिस के चलते परिवार तनाव में था और इसी वजह से सभी ने एक साथ जहर पीकर जान दे दी।

    घटनास्थल पर भारी भीड़
    मरने वालों में डॉ. माणिक येलप्पा वनमोर, अक्कताई वनमोर (मां), रेखा माणिक वनोरे (पत्नी), प्रतिमा वनमोर (बेटी), आदित्य वनमोर (बेटा) और पोपट येलप्पा वनमोर (शिक्षक), अर्चना वनमोर (पत्नी), संगीता वनमोर (बेटी), शुभम वनमोर (बेटा) शामिल हैं। घटना से म्हैसल इलाके में हड़कंप मच गया। जिसे भी सूचना मिली वह घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया।

    तीन लाशें एक जगह, बाकी छह अलग-अलग हिस्सों में मिलीं
    मौके पर पुलिस और लोगों की काफी ज्यादा भीड़ जुट गई। पुलिस ने कहा कि मिर्जा के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सांगली जिले के पुलिस अधीक्षक दिक्षित गेदम के मुताबिक नौ में तीन लाशें एक ही जगह पर पाई गई हैं। वहीं छह अन्य लाशें घर के अलग-अलग हिस्सों में थीं। मरने वालों में चार महिलाएं और पांच पुरुष हैं।

     

  • ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आज भारत बंद पर पंजाब में हाई अलर्ट, राज्यों ने बढ़ाई सुरक्षा, आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट

    You are currently viewing ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आज भारत बंद पर पंजाब में हाई अलर्ट, राज्यों ने बढ़ाई सुरक्षा, आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट

    High alert in Punjab on Bharat Bandh today against ‘Agneepath’ scheme, states increased security, RPF and GRP alerts

    ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आज भारत बंद पर पंजाब में हाई अलर्ट, राज्यों ने बढ़ाई सुरक्षा, आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट

     

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती को लेकर शुरू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसे लेकर आरपीएफ और जीआरपी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के सभी आर्मी भर्ती केंद्रों और कैंट की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। भाजपा ऑफिस के अलावा केंद्र सरकार के सभी ऑफिस पर भी टाइट सिक्योरिटी रहेगी। बता दें कि लुधियाना में रोष प्रदर्शन की आड़ में शरारती तत्वों द्वारा रेलवे स्टेशन, सहित कई अन्य स्थानों पर तोडफोड़ करते हुए पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया था।

    एडीजीपी ने तोड़फोड़ करने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। इसके लिए प्रदर्शन की जगह पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है। अग्निपथ के विरोध के लिए सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए उकसाया जा रहा है। युवाओं को इसी के जरिए इकट्ठा किया जा रह है। इसलिए पुलिस के सोशल मीडिया सेल एक्टिव कर दिए गए हैं। ऐसे सभी ग्रुपों पर पुलिस पर नजर रहेगी।

    कुछ संगठन अपने हितों के लिए इस प्रदर्शन को सपोर्ट कर रहे हैं। इलाके में शांति कायम रखने के लिए लोकल पुलिस को इन पर नजर रखने को कहा गया है। अग्निपथ स्कीम को लेकर केंद्र सरकार का विरोध हो रहा है। इसलिए पंजाब में केंद्र सरकार से जुड़े ऑफिस वाली सभी बिल्डिंगों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    अग्निपथ के विरोध में हो रहे सभी प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी करने और फोटो लेने के आदेश देते हुए उच्चाधिकारियों को खुद इन प्रदर्शनों पर नजर रखने की सलाह देते हुए किसी भी विपरीत स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।

  • Agneepath Scheme : तीनों सेनाओं ने बताया अग्निवीर भर्ती का प्लान, जानिए कब से शुरू होंगे ओवदन

    Agneepath Scheme : तीनों सेनाओं ने बताया अग्निवीर भर्ती का प्लान, जानिए कब से शुरू होंगे ओवदन

    agneepath scheme 2022: अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने रविवार को तीनों सेनाओं की हाईलेवल मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में अधिकारियों ने अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही

     

    Agneepath Scheme : तीनों सेनाओं ने बताया अग्निवीर भर्ती का प्लान, जानिए कब से शुरू होंगे ओवदन
    Agneepath Scheme : अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शु्रू होगी। अग्निवीरों की भर्तियां कब शुरू होंगी और इस साल पहला बैच ट्रेनिंग के लिए कब जाएगा इस संबंध में आज तीनों सेनाओं ने अपना प्लान मीडिया के सामने रखा। अग्निपथ योजना लेकिर देशभर में हो रहे विरोध को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने रविवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में तीनों सेनाओं के आला अफसरों ने योजना को  लेकर उठ रहे तमाम सवालों का भी जवाब दिया।

    वायुसेना में कब से शुरू होगी Agniveer भर्ती ?
    एयर मार्शल एसके झा ने बताया कि पहले बैच के अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जून 2022 से शुरू होगी। इस बैच के लिए फेज-1 की ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होगी। वहीं पहले बैच की ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन दिसंबर में शुरू होंगे और इस प्रक्रिया को 30 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

    नौसेना में Agniveer भर्ती के आवेदन 21 नवंबर से
    वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पहले नवल अग्निवीर 21 नवंबर 2022 से ओडिशा स्थिति आईएनएस चिल्का में ट्रेनिंग के लिए पहुंचना शुरू कर देंगे। नौसेना में महिला और पुरुष दोनों अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि नौसेना में पहले से ही विभिन्न जहाजों में 30 महिला अधिकारी तैनात हैं। ऐसे में नौसेना ने अग्निपथ योजना के तहत भी महिला अग्निवीरों की भर्ती का फैसला किया है।

    सेना में इसी साल भर्ती होंगे 25000 Agniveer :
    सेना में अग्निवीरों की भर्ती का प्लान बताते हुए लेफ्टीनेंट जनरल बंसी पोनप्पा ने बताया कि इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह तक सेना में 25000 अग्निवीरों का पहला बैच भर्ती कर लिया जाएगा। इसके  बाद फरवरी 2023 तक दूसरे बैच में अभ्यर्थियों की भर्ती कर यह संख्या 40000 पूरी कर ली जाएगी।

    इसके मौके पर अग्निपथ योजना को लेकर उठ रहे सवालों पर रक्षा मामलों विभाग के एडमिशनल सेक्रेटरी, लेफ्टीनेंट जनरल अनिल पुरी ने सेना का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि 4 साल बाद अग्निवीरों  का क्या होगा, लेकिन हर साल सेवा पूरी करने से पहले ही 17600 कर्मचारी सेना से रिटायर हो रहे हैं, उनके बारे में कोई नहीं पूछ रहा है  कि अब वे क्या करेंगे?

    उन्होंने हाईलेवल मीटिंग के बाद मीडिया से कहा कि अभी योजना के शुरू में 46000 अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है, यह क्षमता अभी और बढ़ेगी। अगले 4-5 सालों में यह संख्या 50,000-60,000 होगी और फिर इसे 90 हजार से बढ़ाकर एक लाख किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सेना की योजना में 1.25 लाख तक अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इस प्रकार से यदि 25 फीसदी को परमानेंट रखा जाएगा तो  ऑटोमैटिक की 46,000 अग्निवीरों की नियमित भर्ती होगी।

  • ब्रेकिंग न्यूजः उड़ान भरते ही विमान के इंजन में लगी आग, करवाई एमरजेंसी लैंडिंग, 185 लोग सवार थे विमान में.. पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः उड़ान भरते ही विमान के इंजन में लगी आग, करवाई एमरजेंसी लैंडिंग, 185 लोग सवार थे विमान में.. पढ़ें पूरी खबर

    BREAKING NEWS: The plane’s engine caught fire as soon as it took off, emergency landing, 185 people were on board the plane .. read full news

    ब्रेकिंग न्यूजः उड़ान भरते ही विमान के इंजन में लगी आग, करवाई एमरजेंसी लैंडिंग, 185 लोग सवार थे विमान में.. पढ़ें पूरी खबर

     

    पटनाः पटना से इस वक्त की सबसे बड़ खबर सामने आ रही है, जहां एक विमान में सवार 185 लोगों की जान उस वक्त खबरे में पड़ गई, जब एक विमान के उड़ान भरते ही उसके इंजन में आग लग गई जिसके बाद विमान की एमरजेंसी लैडिंग करवाई गई। जिसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट के इस विमान ने पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी कि इसके इंजन में आग लग गई।

    मिली जानकारी अनुसार स्पाइस जेट के विमान ने पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 12 बजेकर 10 मिनट पर उड़ान भरी थी, जिसके बाद कुछ ही मिनट के बाद इस विमान के एक पंखे में आग लग गई। आश्चर्य की बात है कि इस विमान के पंखे में लगी आग को नीचे से लोगों ने देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना एयरपोर्ट अथारिटी को दी, जिसके बाद विमान को वापस ला जा सका।

    वहीं इस घटना पर डीजीसीए ने कहा कि पटना से दिल्ली जाने वाले इस स्पाइसजेट की फ्लाइट की चपेट में एक पक्षी आ गया था, जिसके बाद हवा में ही विमान का एक इंजन बंद हो गया और उसमें आग लग गई जिसके बाद विमान की एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और विमान में सभी 185 यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है।

  • अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, असम राइफल्स और सीएपीएफएस में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण

    You are currently viewing अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, असम राइफल्स और सीएपीएफएस में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण

    Central government’s big announcement regarding Agneepath scheme, 10 percent reservation will be available in Assam Rifles and CAPFS

    अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, असम राइफल्स और सीएपीएफएस में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण

     

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को बड़ा ऐलान किया गया। जिसके मुताबिक सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज सीएपीएफएस और असम राइफल्स की भर्ती में अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी सीटें रिजर्व रहेंगी। इन दोनों फोर्सेज में भर्ती के लिए अग्निवीरों को आयु सीमा में तीन साल की छूट भी मिलेगी। साथ ही गृह मंत्रालय ने यह भी ऐलान किया कि अग्निवीर के पहले बैच के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।

    जानकारी अनुसार पिछले दिनों सरकर ने तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना लॉन्च की है। इसके तहत सैन्य बलों में चार साल की सेवा के लिए अग्निवीरों की नियुक्ति होनी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा था कि चार साल के बाद रिटायर होनेवाले इन जवानों के पास आगे क्या विकल्प रहेगा ? रिटायरमेंट के बाद ये क्या करेंगे ? इसलिए पहले ही सरकार की ओर से यह ऐलान किया गया था इन जवानों को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेंज और असम राइफल्स की नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी। आज गृह मंत्रालय ने इन नियुक्तियों में अग्निवीरों को मिलने वाली प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है।

    बता दें कि शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया। बिहार, यूपी और तेलंगाना में इस प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं। इन राज्यों में उपद्रवी तत्वों ने ट्रेनों को निशाना बनाया और कई जगह आगजनी की। बिहार के लक्खीसराय में दिल्ली से भागलपुर के बीच चलनेवाली सुपरफास्ट ट्रेन विक्रशिला एक्सप्रेस को जला दिया गया वहीं समस्तीपुर में संपर्क क्रांति ट्रेन को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी प्रदर्शन में शामिल उपद्रवी तत्वों ने जमकर बवाल काटा।

  • Agnipath Scheme के विरोध में लुधियाना रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़,वहीं जालंधर में भी सड़क मार्ग पर उतर  युवको ने लगाया जाम

    Agnipath Scheme के विरोध में लुधियाना रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़,वहीं जालंधर में भी सड़क मार्ग पर उतर  युवको ने लगाया जाम

    पुलिस ने स्टेशन पर तोड़फोड़ करने वाले 10 युवकों को हिरासत में भी लिया है। प्रदर्शनकारी ट्रेनों को आग लगाने की फिराक में थे।

    लुधियाना के माहौल को देखते जालंधर स्टेशन को सुरक्षा चाक चौबंद

     

    केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का पंजाब में भी विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को भड़के युवाओं ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की। वहीं जालंधर में सड़क पर प्रदर्शन किया।

     जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:50 बजे तकरीबन पचास युवक मुंह पर कपड़ा बांधे रेलवे स्टेशन परिसर में घुस आए। सभी ने अपने मुंह बांधे हुए थे और उनके हाथों में बेसबॉल बैट थे। कई युवकों के हाथों में पेट्रोल से भरी बोतलें भी थी। पुलिस के सामने ही प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन के अंदर तोड़फोड़ की। पुलिस ने 10 युवकों को हिरासत में भी लिया है। प्रदर्शनकारी ट्रेनों को आग लगाने की फिराक में थे।

    हजारों युवाओं ने पीएपी चौक पर किया प्रदर्शन

    अग्निपथ योजना के विरोध की आंच शनिवार को जालंधर भी पहुंच गई। अलग-अलग शहरों से आए हजारों युवाओं ने पीएपी चौक और नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया, जिस कारण सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। हालांकि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए कुछ ही देर बाद प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया।

    पीएपी चौक पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि केंद्र सरकार उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। साथ ही सरकार ने सेना को भी मजाक ही बना दिया है। वह सेना में जाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और एकाएक सरकार नया फरमान जारी कर उनके सपनों पर पानी फेर रही है। यह बर्दाश्त नहीं होगा। एक तो वैसे ही कोरोना के कारण दो साल तक सेना की भर्ती बंद रही और अब सरकार के फरमान ने सभी सेना में जाने वाले युवाओं के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। युवाओं ने कहा कि कोरोना से पहले सेना भर्ती का एक टेस्ट लिया गया था जिसका रिजल्ट अब तक जारी नहीं किया गया। क्या अब सरकार 2 साल पहले ली गई परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को नई अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किया जाएगा।

     

    बढ़ाई गई थी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा

     

    शुक्रवार को हरियाणा के कई जिलों में प्रदर्शन के बाद एहतियात के तौर पर पंजाब के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। राजपुरा, सरहिंद, लुधियाना, जालंधर, ब्यास, अमतृसर, पठानकोट, मोगा और फिरोजपुर स्टेशन समेत राज्य के सभी बड़े स्टेशन हाई अलर्ट पर थे। इसके बावजूद शनिवार को लुधियाना स्टेशन पर तोड़फोड़ की घटना हो गई।

  • इंडियन रेलवे का बड़ा ऐलान, एक साल के अंदर भर्ती करेगा डेढ़ लाख कर्मचारी; PM मोदी के आदेश पर फैसला

    इंडियन रेलवे का बड़ा ऐलान, एक साल के अंदर भर्ती करेगा डेढ़ लाख कर्मचारी; PM मोदी के आदेश पर फैसला

    Indian Railway Recruitment: रेलवे ने अगले एक साल के अंदर डेढ़ लाख पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। यही नहीं इस पूरी प्रक्रिया को अगले साल जून तक ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    रेलवे का बड़ा ऐलान, एक साल के अंदर भर्ती करेगा डेढ़ लाख कर्मचारी; PM मोदी के आदेश पर फैसला
    Indian Railway Recruitment: रेलवे ने अगले एक साल के अंदर डेढ़ लाख पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। यही नहीं इस पूरी प्रक्रिया को अगले साल जून तक ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे का यह ऐलान लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने बताया कि बीते 8 सालों में हर वर्ष औसतन 43,678 लोगों की ही भर्ती होती थी, लेकिन इस बार एक साल के अंदर इसके मुकाबले करीब तीन गुना कर्मचारी नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। रेलवे का यह ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी के उस आदेश के बाद आया है, जिसमें उन्हें 2023 के अंत तक 10 लाख कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश दिया है। 

    केंद्र सरकार के व्यय विभाग के अनुसार भारत सरकार के तमाम विभागों में कुल 40.78 लाख पद हैं, लेकिन उसके मुकाबले सिर्फ 31.91 कर्मचारी ही नियुक्त हैं। इस तरह से करीब 9 लाख पद खाली हैं। यही नहीं यह आंकड़ा मार्च, 2020 तक का था। ऐसे में रिटायर हुए कर्मचारियों को जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 10 लाख के करीब हो जाता है। यह संख्या कुल पदों के 25 फीसदी से ज्यादा है। यानी अगले डेढ़ साल के अंदर केंद्र सरकार में कुल क्षमता के एक चौथाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार के 92 फीसदी कर्मचारी तो अकेले रेलवे, डिफेंस, गृह मंत्रालय, डाक विभाग और रेवेन्यू डिपार्टमेंट में हैं।

    सूत्रों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद तमाम विभागों ने रिक्त पदों का आंकड़ा जुटाना शुरू कर दिया है। डिटेल हासिल करने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगले डेढ़ साल के अंदर 10 लाख भर्तियों का फैसला केंद्र सरकार ने ऐसे वक्त में लिया है, जब देश भर में बेरोजगारी को लेकर चिंता बढ़ रही है। रेलवे ने डेटा जारी कर बताया है कि 2014-15 से 2021-22 तक उसने कुल 3,49,422 लोगों को भर्ती किया था। यह आंकड़ा प्रति वर्ष औसतन 43,678 का था, लेकिन इस बार एक साल के अंदर ही करीब डेढ़ लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी।

    गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही यह पीटीआई ने यह खबर दी थी कि रेलवे 72,000 पदों को खत्म करने वाला है। इसकी वजह यह बताई गई थी कि तकनीक के अपग्रेड होने के चलते ग्रुप सी और ग्रुप डी लेवल पर बहुत से पदों की जरूरत नहीं है। ऐसे में भविष्य की भर्तियों में इन पदों को समाप्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा फिलहाल इन पदों पर नियुक्त लोगों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा।

  • अग्निपथ स्कीम पर कोहराम जारी, बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन पर लूटपाट, टिकट काउंटर से तीन लाख रुपए लूटे

    अग्निपथ स्कीम पर कोहराम जारी, बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन पर लूटपाट, टिकट काउंटर से तीन लाख रुपए लूटे

     

    Agneepath Scheme Protest: नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार को सेना में बहाली के लिए ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी। देश के कई राज्यों में इसका जमकर विरोध हो रहा है। बिहार-यूपी में इसका असर दिख रहा है।

    Agneepath Scheme Protest LIVE: अग्निपथ पर जारी कोहराम, बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन पर लूटपाट, टिकट काउंटर से तीन लाख रुपए लूटे

    Protest against Agneepath Scheme: नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार को सेना में बहाली के लिए ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी। देश के कई राज्यों में इसका जमकर विरोध हो रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। इस बहाली योजना के खिलाफ प्रदर्शन आज भी जारी है। आंदोलनकारियों ने इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। सरकार इसके लिए फिलहाल तैयार नहीं दिख रही है। हालांकि, कल एक संसोधन जरूर किया गया। इस साल के लिए अधिकतम उम्र की सीमा को 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दिया गया। आपको बता दें कि कई राजनीतिक दलों ने भी इस स्कीम को वापस लेने की मांग की है। अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी आंदोलन की पल-पल की जानकारी यहां पढ़ें…

    भारतीय सेना के लिए अनुकूल नहीं अग्निपथ स्कीम, बोली कांग्रेस

    कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कहा हम केन्द्र सरकार से अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग करते हैं। यह भर्ती योजना न तो राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है और न ही हमारे युवाओं के भवष्यि के लिए सुरक्षित है। यह एक ऐसी योजना है जो भारतीय सेना और राष्ट्र के लिए अनुकूल नहीं है।

    सेना के अभ्यर्थियों से मिले अनुराग ठाकुर

    अग्निपथ स्कीम को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सेना के अभ्यर्थियों से संपर्क किया और योजना के बारे में संदेह दूर करने का प्रयास किया।

     बिहार के मधेपुरा में BJP ऑफिस कैंपस में आगजनी

    मोदी सरकार की अग्निपथ योजना की अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर युवाओं का बिहार में उग्र प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी है। ताजा खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद कैंपस में आगजनी की है। इससे पहले गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने नवादा में भाजपा दफ्तर को आग के हवाले कर दिया था।

     

    अलीगढ़ में अफसरों की गाड़ियों में तोड़फोड़, एडीजी पहुंचे

    सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार को अलीगढ़ में जमकर बवाल हुआ। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ बवाल शाम साढ़े चार बजे के बाद तक जारी रहा। यमुना एक्सप्रेस-वे और टप्पल-जट्टारी क्षेत्र अग्निपथ में तब्दील हो गया। योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी जट्टारी को फूंक दिया। चौकी में खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

    सैनिकों को किराए पर नहीं रख सकते, भगवंत मान का केंद्र पर निशाना

    अग्निपथ स्कीम पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम सैनिकों को किराए पर नहीं रख सकते। केवल 21 साल की उम्र में हम उन्हें पूर्व सैनिक कैसे बना सकते हैं? वे कठोर परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। राजनेता कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं, केवल सैनिक होते हैं, जनता जो सेवानिवृत्त होती है, हमें किराए पर सेना की आवश्यकता नहीं है। अग्निपथ योजना को वापस लेना चाहिए।

    बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन पर लूटपाट

    मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने लूटपाट की। टिकट काउंटर से तीन लाख रुपए लूटे।

    लोगों को उकसाकर विवाद पैदा कर रहा विपक्ष, बोले वीके सिंह

    केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे सशस्त्र बलों में अल्पकालिक भर्ती के लिए केंद्र द्वारा लायी गई अग्निपथ योजना के संदर्भ में लोगों को उकसाकर विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि विपक्ष के पास इसके सिवा करने को कुछ और नहीं है, इसलिए वह योजना का क्रियान्वयन शुरू होने से पहले ही इस पर विवाद उत्पन्न कर रहा है।

  • एयरफोर्स के जवानों को अग्निपथ स्कीम की पूरी डिटेल बता रहे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, यह है मकसद

    एयरफोर्स के जवानों को अग्निपथ स्कीम की पूरी डिटेल बता रहे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, यह है मकसद

     

    अग्निपथ से जुड़े कंफ्यूजन को दूर करने के लिए अब सेना के अधिकारी भी जुट गए हैं। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी छह अग्रिम एयर बेस को संबोधित कर रहे हैं।

    एयरफोर्स जवानों को अग्निपथ स्कीम की डिटेल बता रहे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, यह है मकसद
    अग्निपथ एंट्री स्कीम को लेकर बड़े पैमाने पर कंफ्यूजन फैला हुआ है। इसके चलते देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अग्निपथ से जुड़े कंफ्यूजन को दूर करने के लिए अब सेना के अधिकारी भी जुट गए हैं। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी छह अग्रिम एयर बेस को संबोधित कर रहे हैं। सबसे पहले वह पंजाब स्थित हलवारा एयरबेस पहुंचे हैं, जहां वह एयरफोर्स के जवानों को अग्निपथ एंट्री स्कीम से जुड़ी बारीकियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
    ताकि न रहे कोई कंफ्यूजन
    इसके बाद एयर चीफ मार्शल अन्य पांच एयर बेस पर भी जाएंगे, जहां पर इस योजना से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानकारी देंगे। भारतीय एयरफोर्स की तरफ से कहा गया है कि एयर चीफ मार्शल के इस दौरे का मकसद है कि इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी सेना के आखिरी आदमी तक पहुंच सके। गौरतलब है कि अग्निपथ और अग्निवीर योजना को लेकर देश विरोधी आंदोलन को देखते हुए तमाम अधिकारी और मंत्री लोगों को समझाने में लगे हैं। इससे पहले सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी कह चुके हैं कि भर्ती की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होने वाली है। अगले दो दिनों के अंदर इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद सेनाओं की ओर से रजिस्ट्रेशन, भर्ती दौड़ आदि का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
    इससे पहले आज सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रदर्शनकारियों से अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि लोग इसका विरोध छोड़कर अग्निवीर के लिए तैयारी करें। वहीं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी लोगों को इस योजना के फायदे बता चुके हैं और इससे जुड़ने के लिए कह रहे हैं।