प्रदर्शन के दौरान रेणुका चौधरी ने पुलिस जवान का  कॉलर पकड़ा, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज

प्रदर्शन के दौरान रेणुका चौधरी ने पुलिस जवान का  कॉलर पकड़ा, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज

 

तेलंगाना पुलिस की ओर से केस दर्ज किए जाने के बाद रेणुका चौधरी ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं कानून का सम्मान करती हूं और मैं मुकदमे का सामना करूंगी। मैंने कुछ नहीं किया।

VIDEO: प्रदर्शन के बीच रेणुका चौधरी ने पुलिस जवान का पकड़ा कॉलर, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज
कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी और तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। रेणुका चौधरी ने राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से समन को लेकर हैदराबाद में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

पुंजागुट्टा के इंस्पेक्टर निरंजन रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी और तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ आईपीसी की धारा 151, 140, 147, 149, 341, 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं, इस मामले में रेणुका चौधरी की सफाई भी सामने आ गई है। रेणुका चौधरी ने अपने बचाव में कहा कि वे (पुलिसकर्मी) मुझे धक्का दे रहे थे, मेरे पैर में समस्या है। मैं संतुलन खोने के बाद उनके ऊपर गिर पड़ी। मैंने उस आदमी से मांफी मांगूगी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि पुलिस भी हमारे साथ बदसलूकी करने के लिए मांफी मांगे। हमारे आसपास इतने सारे पुलिस वाले क्यों थे?

रेणुका चौधरी ने आगे कहा, मैंने हमला नहीं किया। मुझ पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मैं इसका सामना करूंगी। यह कानून है। मेरे पास उस युवक के खिलाफ कुछ भी नहीं है। उसने मेरे सात कुछ भी नहीं किया। मैं संतुलन खो रही थी इसलिए पकड़ लिया। मुझे खड़ा रहने के लिए कुछ पकड़ना था, क्योंकि पीछे से धकेला जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *