अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब श्रीनगर से सीधे अमरनाथ तक मिलेगी हेलीकाप्टर सेवा
श्रीनगरः अमरनाथ यात्रियों के लिए इस बार यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। इस बार केंद्र के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को श्रीनगर से ही पंचतरणी तक हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध करवाने की तैयारी कर ली है। गुफा की ओर जाने वाले रास्तों पर यात्रा के दबाव को कम करने के लिए गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालाय ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को श्रीनगर से पंचतरणी के लिए सीधे हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने को कहा है। अभी बालटाल और पहलगाम से पंचतरणी तक होलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध है।
प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग का दर्शन करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ पहुंचते हैं। इस बार भी यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसलिए पिछले हफ्ते एक बैठक हुई थी, जिसमें तय किया गया कि श्रीनगर से भी यात्रियों को हेलिकॉप्टर सेवाएं दी जा सकती हैं। इसके लिए एक नया रास्ता जोड़ा जा रहा है, जो श्रीनगर हवाई अड्डे के पास बडगाम से पंचतरणी तक होगा। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड जांच कर रहा है। इससे पहले अमरनाथ गुफा के पास केवल वीआईपी को ले जाने वाले हेलिकॉप्टर ही उतरते हैं।
जिक्रयोग्य है कि कोरोना के कारण श्री अमरनाथ की वार्षिक यात्रा दो साल बाद आयोजित की जा रही है। इस वर्ष यह यात्रा 30 जून से आंरभ होकर 11 अगस्त को समाप्त होगी। श्राइन बोर्ड का दावा है कि यात्रा में आठ लाख के करीब श्रद्धालु आ सकते हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन सभी आवश्यक प्रबंध करने में जुटा हुआ है। इसीलिए श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था को भी दोगुना किया जा रहा है।








Leave a Reply