महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब और शिवसेना नेता के 7 ठिकानों पर ईडी की रेड, करोड़ों रूपये की रिश्वत लेने का लगा आरोप
महाराष्ट्रः महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंत्री एवं शिवसेना नेता अनिल परब और अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत राज्य में वीरवार को कई स्थानों पर छापे मारे। बता दें कि शिवसेना नेता के खिलाफ करोड़ों रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। जिसके चलते ईडी ने यह कार्रवाई की है। ईडी ने उनपर मनी लान्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया है।
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने रत्नागिरी जिले के तटीय दापोली इलाके में भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं और अन्य आरोपों को लेकर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब व अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत राज्य में वीरवार को कई स्थानों पर छापे मारे।
जिक्रयोग्य है कि शिवसेना नेता अनिल परब का नाम अंबानी बम धमकी मामले में भी आया था। गिरफ्तार मुंबई पुलिस के पूर्व एपीआई सचिन वाजे ने उनपर कई आरोप लगाए थे। परब पर सबसे बड़ा आरोप ये था कि वह मंत्री पद पर रहते हुए करोड़ों की रिश्वत लिया करते थे, उनके खिलाफ करीब 50 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप लगाए गए। शिवसेना नेता परब पहले भी ईडी के हिट लिस्ट में रहे हैं। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद सीबीआइ और ईडी ने उन पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था।
गौरतलब है कि इससे पहले बीते 8 मार्च 2022 के महीने में भी शिवसेना के नेता मंत्री आदित्य ठाकरे और मंत्री अनिल परब के कई करीबियों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापे की कार्रवाई की थी। तब मुंबई और पुणे में आईटी की रेड शिवसेना नेताओं के करीबियों पर चल रही थी। वहीं तब इस कार्यवाही को लेकर शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय रावत ने केंद्रीय एजेंसियों पर और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे।








Leave a Reply